Home Blog Page 247

सप्तमी को खुले माँ महिषमर्दिनी के नेत्र पट, गूंजे माँ के जयकारे

दिन 16 अक्तूबर 2018, मंगलवार,तिथि सप्तमी, समय शाम के साढ़े सात बजे, स्थान देवी माँ के पूजा पाण्डाल में लगे माँ महिषमर्दिनी के गगन भेदी जयकारे। वायुमण्डल को चीरते हुए भक्ति एवं आध्यात्म की अविरल एक एक किरण माँ के पदार्पण के साथ धरती पर भक्तों के हृदय में विचरण करने लगा है। माँ के जयकारे के साथ माँ जगतजननी के नेत्र पट ब्राह्मणों के वैदिक मन्त्रों एवं दुर्गा सप्तशती के मंत्रों की एक एक ऋचाओं के बीच खुला। नेत्र पट खुलते ही देवी भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने देवी माँ के गगनभेदि जयकारे लगाए। नौतनवा के जायसवाल मुहल्ला स्थित अखाड़ा नम्बर 16 “जय माँ आदिशक्ति ग्रुप” एवं खुटहा बाजार स्थित सभी देवी पांडालों के साथ शहर से लेकर ग्रामीण अँचलों तक सभी पूजा पांडालों में देवी भगवती के नेत्र पट खोले गए।

देवी भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने माँ जगत जननी की पूजा,अर्चन कर माता रानी को नारियल,चुंदरी गुड़हल चढ़ा कर परिवार की तरक्की एवं सुख शांति की प्रार्थना किए।नवरात्र में देवी की आराधना के लिए पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भी देवी भक्त एवं श्रद्धालु लेहड़ा शक्ति पीठ,नौतनवा बनैलिया माता शक्ति पीठ एवं खुटहा बाजार की समय माता मन्दिर शक्ति पीठ आकर पूजा अर्चन कर आशीष प्राप्त कर रहे हैं।

गोरखा समाज ने किया शक्ति पूजा:-

गोरखा समाज के लोगों ने मंगलवार को नौतनवा स्थित आर्मी कैम्प में महिषमर्दिनी माँ दुर्गा की परम्परानुसार पूजा अर्चन किए। फूल-पाती कार्यक्रम आयोजित कर देवी के महिमा का गुण गान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान का स्वागत पुरोहित महेश्वर थापा ने चन्दन का तिलक लगा कर किया।नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा की गोरखा समाज में बिजया दशमी का बहुत बड़ा महत्व है।इसको पूरी श्रद्धा भक्ति एवं भाई चारे के साथ मनानी चाहिए।

मोहन मद्धेशिया
बरगदवा/महराजगंज

मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ का ऐलान, इलाहाबाद का नाम होगा प्रयागराज

इलाहाबाद संगम नगरी का नाम बदले जाने की चर्चा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने  कहा है कि बहुत ही जल्द इलाहाबाद का नाम बदलकर धार्मिक एवं प्राचीन नाम प्रयागराज किया जाएगा। इलाहाबाद में मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा,की मार्गदर्शक मंडल की बैठक में हर तबके खासकर अखाड़ा परिषद, प्रबुद्ध वर्ग से एक प्रस्ताव आया है कि इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया जाए जो कि धार्मिक नाम के साथ प्राचीन नाम भी है।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि राज्यपाल महोदय ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी है। जब हम प्रयाग की बात करते हैं तो जहां दो नदियों का संगम होता है, वह अपने आप में एक प्रयाग हो जाता है। आपको उत्तराखंड में विष्णु प्रयाग, देव प्रयाग, रुद्र प्रयाग, कर्ण प्रयाग देखने को मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, हिमालय से निकलने वाली दो देव तुल्य पवित्र नदियां- गंगा और यमुना का संगम इस इलाहाबाद की पावन धरती पर होता है तो स्वभाविक तौर पर यह सभी प्रयागों का राजा है, इसलिए यह प्रयागराज कहलाता है। हमने उनकी इस बात का समर्थन किया है और हमारा प्रयास होगा कि बहुत जल्द हम इस नगर का नाम प्रयागराज करें।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गठन भी कर चुकी है। उन्होंने बताया कि कुंभ में पहली बार श्रद्धालुओं को किले के भीतर अक्षयवट वृक्ष और सरस्वती कूप के भी दर्शन होंगे। कल्पवासियों और संत जनों के लिए खाद्यान्न आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की जा रही है और 100 से अधिक मिल्क बूथ लगाए जा रहे हैं।

(शिवरतन कुमार गुप्ता)

न्यूरो सर्जन ने अश्लील तस्वीर खींच सालों किया दुष्कर्म, युवती ने एक बच्चे को दिया जन्म

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं,जिसको रोकने में योगी सरकार नाकाम दिख रही है। लखनऊ के महानगर थाना कोतवाली क्षेत्र के एक चर्चित न्यूरो सर्जन पर एक युवती ने चार साल तक धमका कर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि डाक्टर के बलात्कार के बाद उसने एक पुत्र को भी जन्म  दिया है। जिसको डॉक्टर ने जान से मारने की धमकी दे रहा है। फिलहाल डॉक्टर पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ महानगर थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डा.ने क्लीनिक में खींची युवती की नग्न तस्वीरें:-

इटौंजा की रहने वाली युवती का आरोप हैं कि वह सितम्बर 2013 में सर में गांठ का (ट्यूमर) इलाज कराने के लिये महानगर स्थित न्यूरोसर्जन डॉ.रवि देव के क्लीनिक में आयी थी। ईलाज एवं चेकअप के लिए डा. बन्द कमरे में ले गया। जहाँ युवती को डॉक्टर ने इलाज के बहाने (एनेस्थीसिया की दवा) बेहोशी की दवाऐं देकर नग्न फोटो खींचे और वीडियो क्लिप बनाए और बाद में युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। चार माह बाद उसने युवती को पुनः चेकअप के लिए क्लीनिक में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।

फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल:-

विरोध करने पर फोटो को इण्टरनेट पर अपलोड कर वायरल करने की धमकी देता रहा है। युवती कुछ समय बाद जब तंग आकर डॉक्टर रवि देव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गयी, तो डॉक्टर रवि देव ने युवती को पहले शादी का झांसा दिया और क्लीनिक पर नौकरी का वादा कर डाला। इस बीच युवती जब प्रेगनेंट हो गई तो डॉक्टर ने उसे एल्डिको अपार्टमेंट में एक फ्लैट भी रहने को दिया। डॉक्टर रवि देव पर आरोप है कि उसने गर्भपात के लिए भी युवती पर बहुत जुल्म ढाए । लेकिन जोर जबरदस्ती के बीच युवती ने वर्ष 2015 में एक बेटे को जन्म भी दे दिया, जिस पर रवि देव  बच्चे को भी जान से मारने की लगातार धमकीयां देते रहा है।

क्राइम ब्रांच के दारोगा और पत्रकार ने युवती को सरेराह धमकाया:-

पीड़ित युवती का कहना हैं कि बच्चे की जिंदगी को खतरा भांप कर वह फरवरी 2018 में वह अपने इटौंजा स्थित अपने पिता के मकान (मायके) में बच्चे को लेकर चली गयी। नौकरी की तलाश में वह बीते शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित एक निजी कम्पनी में इंटरव्यू देने जा रही थी, इसी बीच महानगर पीएसी ग्राउंड के पास एक कार से पहुंचे डॉक्टर रवि देव व उनके साथ आये दो अन्य युवकों ने जिसमें से एक अपने को क्राइम ब्रांच का दारोगा और दूसरा अपने को पप्पू पत्रकार बता रहा था। उसने उसे रोककर धमकाया और जान से मार देने की धमकी भी दी। युवती ने महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीँ सीओ महानगर का कहना है कि युवती के आरोपो कि जांच की जा रही हैं।

( शिवरतन कुमार गुप्ता ) 

मदरसे में मिला मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरनहवा में जंगल के बघेला नाले से भटक कर एक मगरमच्छ शुक्रवार  की रात करीब 10 बजे अरविया इस्लामिया फैजुल उलूम मदरसा की प्ले ग्राउण्ड में घुस गया । जिसे शनिवार को स्थानीय वन विभाग की टीम ने पकड़ कर ले गई।

शनिवार बरनहवा मदरसा अरविया इस्लामिया फैजुल ऊलूम के अध्यापकों ने वन विभाग को सूचना दिया कि शुक्रवार रात से ही एक मगरमच्छ प्ले ग्राउण्ड में घूम रहा है। मदरसा के सारे बच्चे दहशत के कारण अपने कमरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिस पर वन विभाग की टीम शनिवार सुबह पहुँच कर मगरमच्छ को पकड़ कर लिया और उसे रोहिन नदी की पानी में ले जाकर छोड़ दिया।

(शिवरतन कुमार गुप्ता)

भारत-नेपाल के अधिकारियों ने दिलाई सच्ची मित्रता की याद, बार्डर पर एक साथ लगाई झाड़ू

 भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर पर सरहद पार के दोनो देशो के अधिकारीगण, सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष ने झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता का गहरा संदेश दिया।रविवार की सुबह नेपाल के सीमावर्ती जिला रुपन्देही के जिलाधिकारी तथा भारतीय सीमा के उपजिलाघिकारी नौतनवा मदन कुमार ,सीओ,एसएसबी जवान, पुलिसकर्मी,सोनौली नगर पंचायत चेयरमैन तथा दोनों देशों के गणमान्य नागरिको के साथ सोनौली नोमेंस लैण्ड पर सड़कों पर झाड़ू लगाकर दोनों देशों के नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया ।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान के मद्देनजर दुर्गा पुजा,दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर सयुंक्त स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमे नेपाल के रुपन्देही जिलाघिकारी उदय बहादुर राना मगर, एसपी रूपन्देहि हृदय थापा, डीएसपी गोविन्द कुमार खाटी, मेयर भैरहवा हरि अधिकारी, इंस्पेक्टर बेलहिया वीर बहादुर थापा तथाभारत की तरफ से सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी नौतनवा मदन कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां डा.धर्मेन्द्र कुमार यादव, नवा कुमार सिंह (सहायक कमांडेंट), अमित कुमार (इंस्पेक्टर मेन गेट सोनौली) आनन्द कुमार गुप्ता (कोतवाली प्रभारी सोनौली), विनोद कुमार राय चौकी प्रभारी सोनौली, बब्लू सिंह , आशुतोष त्रिपाठी, प्रताप मद्धेशिया सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी गण शामिल रहे।

दोनों देशों के अधिकारियों ने भारत-नेपाल के बीच आवाजाही करने वाले नागरिकों को भी स्वच्छता के बारे में बता कर अभियान में जुटने की अपील की है।

( मोहन मद्धेशिया की रिपोर्ट )

नेपाल : कांदू वैश्य युवा समिति की बैठक सम्पन्न

कांदू वैश्य युवा सेवा समिति रुपन्देही द्वारा प्रथम बोर्ड की बैठक सम्पन्न। सम्पूर्ण कांदू परिवार को कुलदेवता गणीनाथ जन्म उत्सव में सदार निमन्त्रण। कांदू वैश्य युवा सेवा समिति रुपन्देही समिति द्वारा प्रथम बैठक में मूल समिति अध्यक्ष श्री  राम गुप्ता , युवा समिति के अध्यक्ष गौतम गुप्ता द्वारा संपन्न हुआ ।

(महेश कुमार गुप्ता, भैरहवा/रुपन्देही नेपाल)

योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का ऐलान,कहा 2019 के लोकसभा चुनाव में हारेगी बीजेपी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ऐलान करते हुए कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी की हार निश्चित है। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी के खिलाफ बयान दिया हो। 

भारतीय जनता पार्टी पर हल्ला बोले हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि केन्द्र की बीजेपी सरकार ने अनुसूचित जाति औरअनुसूचित जनजाति कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट दिया। इसके अलावा  सरकार की तरफ से ने कई अन्य विवादास्पद कदम भी उठाए हैं।अगर  बीजेपी सररकार की ऐसी ही कार्यपद्धति रही तो इस पार्टी की आगामी लोकसभा चुनाव में हार निश्चित है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि   गोरखपुर, फूलपुर और कैराना लोकसभा उपचुनाव से इसका आगाज हो चुका है। बीजेपी जब एससी/एसटी एक्ट को लेकर सीमा लांघेगी और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को रिहा करेगी तो ‘लंका दहन’ होना तय है। 

वहीँ समाजवादी पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा  का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का बंगला आबंटित किये जाने पर राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी को कमजोर करने के लिये शिवपाल को बंगला आवंटित किया गया है।

योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राजभर ने कहा कि अधिकारी वर्ग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। जनता की शिकायतों का भी सही तरीके से निस्तारण नहीं हो रहा है। नौकरशाह शिकायत के निस्तारण की केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। साथ ही सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े किये और कहा कि पुलिस मुठभेड़ के बहुत से दावे फर्जी हैं। पुलिस गरीब लोगों को उसके घर या दुकान से उठाती है, उनका दो बार चालान करती है, फिर मुठभेड़ में मार डालती है।

1 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नही तो बंद हो जाएगी एसबीआई की यह सुविधा

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहक हैं और नेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यदि आपने 1 दिसंबर से पहले अपना मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर नहीं कराया, तो आपकी इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं ब्लॉक की जा सकती हैं। दरअसल एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक 1 दिसंबर 2018 से उन ग्राहकों की नेटबैंकिंग सेवाएं ब्लाक कर दी जाएँगी, जिन्होंने अपना मोबाईल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर नहीं कराया है।

हालाकिं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने साफ़ कर दिया है कि उन लोगों की नेटबैंकिंग सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा जिनका मोबाईल नंबर पहले से ही बैंक के पास रजिस्टर्ड है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 6 जुलाई 2017 को जारी सर्क्युलर के मुताबिक सभी बैंक ग्राहकों को अपना मोबाईल नंबर और ई-मेल आईडी रजिस्टर कराना अनिवार्य है अन्यथा बैंक खाते को ब्लाक भी कर सकता है। 

वहीँ इससे पहले एटीएम ट्रांजेक्शन में बढ़ रही धोखाधड़ी के चलते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम से पैसे निकालने की सीमा घटा दी थी। नए नियम के मुताबिक अब  ग्राहक एक दिन में ज्यादा से ज्यादा  20 हजार रुपये ही निकाल पाएंगे। जबकि पहले एक दिन में एटीएम से 40 हजार रुपये तक निकाले जा सकते थे। नया नियम  31 अक्टूबर 2018 से लागू होगा।  

बैंक के बाहर चोरों ने बाईक की डिक्की से उड़ाए 36 हजार रुपये 

महराजगंज जिले के सिसवा बाजार के फल मंडी रोड स्थित यूनियन बैंक के बाहर बदमाशों ने दिन दहाड़े 36 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से  न सिर्फ जिले की कानून ब्यवस्था की हवा निकल गई है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

जानकारी के मुताबिक कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम बलुईधुस निवासी रामनगीना शर्मा अपने पुत्र सूरज को लेकर भारतीय स्टेट बैंक से 36 हजार रुपये निकालने के बाद रुपयों से भरा बैग अपनी बाइक के डिक्की में रख कर फल मंडी रोड स्थित यूनियन बैंक गए थे। लेकिन इसी दौरान पहले से उनकी रेकी कर रहे दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों में से एक ने यूनियन बैंक के बाहर खड़ी बाईक की डिक्की से रुपयों से भरा बैग निकाला और दोनों लुटेरे फरार हो गए। वहीँ दिनदहाड़े हुई इस लूट की जानकारी मिलते ही सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ पहुँच कर छानबीन में जुट गये।

बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल :

यूनियन बैंक के बाहर दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दियें हैं। बताया जा रहा है कि बैंक के बगल मेंएटीएम भी लगा हुआ है लेकिन वहां कोई भी सुरक्षा गार्ड की तैनात नहीं है। जबकि दूसरी तरफ बैंक  के बाहर जो सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है वह केवल बैंक के मुख्य द्वार को ही रिकार्ड कर रहा है। इस सीसीटीवी कैमरे की जद में न तो बैंक का एटीएम है और न ही बैंक के सामने होने वाली कोई हरकत इसमें रिकार्ड होती है। ऐसे में अगर बैंक गेट के बाहर या एटीएम से जुडी कोई घटना होती है, तो बैंक का सीसीटीवी कैमरा पूरी तरह नकारा साबित होगा। जैसा की इस ममाले में देखने को मिल रहा है।अब ऐसे में बैंक द्वारा खाताधारकों की किस कदर सुरक्षा की जा रही है इस पर भी सवाल खड़ा हो गया है। गनीमत है कि बैंक के बाहर दिन दहाड़े हुई लूट की यह वारदात पड़ोस के घर पर सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई अन्यथा बैंक की सुरक्षा तो  राम भरोसे ही है।

(शिवरतन कुमार गुप्ता )

नवरात्र पर्व एवं दशहरा के मद्देनजर अधिकारीयों ने किया रूट मार्च

नवरात्र पर्व एवं दशहरा के मद्देनजर क्षेत्र में शांति ब्यवस्था कायम रखने के लिए जिला प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इसी को लेकर शनिवार को एसडीएम नौतनवा मदन कुमार एवं सीओ नौतनवा सर्किल डॉ.धर्मेंद्र कुमार यादव एंव SHO बरगदवा रामचन्दर राम  बरगदवा बाजार एवं आसपास क्षेत्रों में बने दुर्गा पांडालों में सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर बाजार में रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया और लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान मुख्य मार्ग कालेज रोड पर एसडीएम ने दुकानों के सामने फैली गंदगी को देख कर दुकान मालिकों को कड़ी फटकार लगाई ।कस्बे में बने दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पंडालों  के समिति के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए सीओ ने त्योहार के दौरान उपद्रव करने वालों की फौरन सूचना देने की बात कही।

( मोहन मद्धेशिया )