Home Blog Page 248

यूपी के ग्राम प्रधानों के दल ने किया महाराष्ट्र के विकसित मंडलों का दौरा

गांवों के विकास को गति देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के महराजगंज सहित अन्य जिलों के 10 ग्राम प्रधानों के दल ने महाराष्ट्र के विकसित मंडलों का दौरा किया। 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2018 तक महाराष्ट्र के पुणे में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर से विकास की जानकारियां लेने के साथ ही ग्राम प्रधानों के दल ने अन्ना हजारे के गांव “राणेगढ़ सिद्धि” के साथ साथ महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पटौदा गांव पहुँच कर ग्राम पंचायतों द्वारा कराए गए विकास कार्यों को देखा और समझा। इस दल में महराजगंज जिले के सदर ब्लॉक स्थित सराय खुटहा (लखरइया) के ग्राम प्रधान अवध किशोर (अवध बाबू) एवं राज्य की कम उम्र की महिला ग्राम प्रधान सारिका गुप्ता के साथ ही सिद्धार्थनगर जिले के दिलीप त्रिपाठी, बुलन्दशहर के वीरेंद्र कुमार, कुशीनगर के प्रेम प्रकाश तिवारी,मिर्जापुर के रामेश्वर सिंह, कानपुर नगर की शबाना बेग़म, सहारनपुर के सम्राट सिंह, बिजनौर की श्रीमति सन्जू रानी  भी शामिल हैं।

 

 

5 अक्टूबर 2018 को केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के दस ग्राम प्रधानों को महाराष्ट्र के विकसित ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण कराया गया। ग्राम प्रधानों के दल ने बाल सांसद, छोटे छोटे बच्चों मे सामाजिक जागरूकता, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता की स्थिति एवं उसकी रूपरेखा, शिक्षा का महत्व, शैक्षणिक गुणवत्ता की गहराई से जानकारी हासिल की। इस दल ने सामाजिक कार्यकर्ता “अन्ना हजारे” के भी साथ बैठ कर विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की एवं अन्य जानकारीयां भी जुटाई। दल ने तीसरे दिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पतौदा  गांव के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त। इन ग्राम प्रधानों के विशिष्ट दल को मास्टर ट्रेनर डा.दादा साहब काटे के कुशल निर्देशन में प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे ग्राम प्रधान पुणे महाराष्ट्र से वापस आकर अपने जिले के ग्राम प्रधानों को बखूबी ट्रेनिंग दे सकें।

(शिवरतन कुमार गुप्ता)

22 सालों से सीने पर 21 कलश रखकर माँ दुर्गा की अराधना कर रहें हैं नागेश्वर बाबा

नवरात्रि के दौरान माँ भगवती की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्त तरह-तरह से उनकी उपासना करतें हैं। ऐसे में कोई पूरे नौ दिनों तक निर्जला व्रत रखता  हैं, तो कोई नंगे पैर चलता हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बिहार के पटना में नागेश्वर बाबा सीने पर कलश रखकर बीते 22 सालों से एक अनोखे अंदाज में माँ दुर्गा की आराधना करते आ रहे हैं। 
यही नहीं मूल रूप से बिहार के दरभंगा निवासी नागेश्वर बाबा नवरात्री शुरू होने के 15 दिन पहले ही मां दुर्गा के लिए व्रत रखना शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही हर वर्ष उनके सीने पर रखे जाने वाले कलश की संख्या भी बढती रहती है, जिनमे गंगाजल भरा होता है। इन नौ दिनों में वे न तो कुछ खातें हैं और न ही पानी पीतें हैं, बल्कि पुरे नौ दिनों तक एक ही अवस्था में अपने सीने पर कलश रखे लेते रहतें हैं। माँ भगवती के प्रति नागेश्वर बाबा  की अपार श्रधा और भक्ति को देखकर दूर दूर से लोग उनका आशीर्वाद लेने आते हैं।  
वहीँ नवरात्री में माँ दुर्गा के प्रति अपनी भक्ति दर्शाने के तरीके पर नागेश्वर बाबा का कहना है कि ऐसा करके उन्हें मां दुर्गा से शक्ति मिलती है और  माँ दुर्गा के ही आदेश पर ही वे इस तरह से उनकी उपासना करतें हैं।

कोल्हुई थाने के थानेदार को एसपी ने बनाया चौकी प्रभारी, जानिए वजह

महराजगंज में कोल्हुई थाना क्षेत्र में अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा के दौरान कोल्हुई व्यापार मंडल के सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी  के कथाकथित कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट को सँभालने में नाकाम रहने वाले थानेदार उपेन्द्र कुमार मिश्र पर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह की गाज गिरी है।  एसपी ने उन्हें डिमोशन की राह दिखा कर थाना प्रभारी से अब चौकी प्रभारी बना दिया है।

उपेंद्र कुमार मिश्र पर गिरी डिमोशन की गाज:-

कोल्हुई थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की श्रद्धांजलि सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी लोगों द्वारा जबरन दुकान बंद कराने और कोल्हुई ब्यापार मण्डल के व्यापारियों के साथ मारपीट करने के मामले को संभालने में नाकाम रहे थानेदार उपेन्द्र कुमार मिश्र पर आखिरकार बड़ी गाज गिर ही गयी है। थानेदार उपेंद्र मिश्र के खिलाफ पीडित व्यापारियों में काफी आक्रोश था। बुधवार को पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने उपेंद्र मिश्र के डिमोशन का फरमान जारी कर दिया। पीड़ित व्यापारियों ने एसपी के इस निर्णय का स्वागत किया है।

काबिलियत की असलियत :-

एसपी ने उपेंद्र मिश्र को कोल्हुई थाने से हटाकर अब सम्पतिहा पुलिस चौकी का प्रभारी बना दिया है। कोल्हुई थानेदर के पद पर तैनाती के समय से ही उपेंद्र मिश्रा के कार्यकाल में कई बवाल हुए और उनकी कार्यप्रणाली पर भी लोगों द्वारा सवाल उठाये गये। आखिरकार देर से ही सही एसपी ने अब उपेंद्र मिश्र को उनकी काबिलियत से परिचित करा दिया है।

व्यापारियों से मारपीट में खामोश रहे थानेदार:-

कोल्हुई थाने में बतौर थानेदार उपेंद्र मिश्र की 3 महीने तक की तैनाती काफी विवादित रही है। सबसे बड़ा विवाद उस समय सामने आया, जब अटल श्रद्धांजलि सभा के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से जबरन दुकाने बंद करने को कहा। व्यापारियों ने जब ऐसा नहीं किया तो उनके साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों और डंडों से मारपीट की। कई व्यापारी भी चोटिल हुए। पीड़ित व्यापारियों ने तत्काल कोल्हुई थानेदार के रूप में तैनात उपेंद्र मिश्र से मदद की गुहार लगाई लेकिन थानेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे, जिस कारण इस छोटे से विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया।

एसपी की कार्रवाई की सराहना :-

इसके बाद व्यापारियों ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई तो जाकर मामला सुलझ सका। व्यापारियों ने बातचीत में एसपी द्वारा उपेंद्र मिश्र के खिलाफ की गई कार्रवाई पर खुशी जाहिर की है।

(शिवरतन कुमार गुप्ता)

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रियंका यादव बनीं एक दिन की एआरटीओ

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर प्रियंका यादव ने महराजगंज जिले  में अपनी अमित छाप छोड़ी है। सातवीं कक्षा में पढने वाली प्रियंका को जब महज 24 घण्टे के लिए महराजगंज के उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी (A.R.T.O.) के पद पर तैनाती मिली, तो न सिर्फ उन्होंने पूरे जुनून से यातायात नियमों का पालन कराया बल्कि एमवी एक्ट का उलन्घन करने वालों को सख्त लहजे में  चेतावनी भी दी।

 

:-  सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक ।
:-  सख्त लहजे में वाहन चालकों को चेतायीं की यातायात नियमों का उलन्घन हुआ तो कार्यवाई होनी तय ।
:-  सम्बंधित कर्मचारियों से प्रियंका यादव बोलीं की एमवी एक्ट का अनुपालन कड़ाई से करायी जाए ।

24 घंटे के लिए  उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी बनी प्रियंका वाहनों की जांच के दौरान सीधे तौर पर वाहन चालकों को चेतावनी देती नजर आई।वहीँ बिना हेलमेट बाईक चलाने वालों पर बरसते हुए उन्होंने एमवी एक्ट में कार्यवाई करने की बात कही। साथ ही टैक्सी चालकों से सवारियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने पर कड़ी कार्यवाही की बात कही। इसके साथ ही अपने मातहतों को यातायात नियमों का हर हाल में अनुपालन कराया  और समय समय पर जागरूकता रैली का आयोजन करने को भी कहा है।

इस दौरान महराजगंज एआरटीओ आर.सी. भारती , एसके अग्रवाल सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में प्रियंका यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

(शिवरतन कुमार गुप्ता )

महराजगंज के परतावल में R.A.F.के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

महराजगंज जिले में दुर्गा पूजा, नवरात्र, दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर शांति  व्यवस्था कायम रखने के लिए श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसा खुर्द और परतावल में रैपिड एक्शन फोर्स (R.A.F.) के साथ थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। त्यौहार के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील करते हुए थाना प्रभारी ने कहा की कोई भी अप्रिय समाचार हो तो उसे मुकामी पुलिस से तुरन्त साझा करें,जिससे नियत समय पर लोगों को सुरक्षा दी जा सके।

पुलिस की टीम पहले फ्लैग मार्च करते हुए परसा खुर्द, परतावल चौराहे पर महराजगंज रोड होते हुए गोरखपुर रोड पनियरा रोड कप्तानगंज रोड पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने और उपद्रवी लोगों की फौरन सूचना देने की अपील की। इस दौरान आरएएफ इंस्पेक्टर शकील इस्पेक्टर, एसआई स्वतंत्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

(शिवरतन कुमार गुप्ता)

हिन्दू युवा वाहिनी भारत ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया ज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी भारत (संगठन) के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में विवादित राम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन बृहस्पतिवार को महराजगंज जिलाधिकारी को सौंपा और अयोध्या में जल्द राम मंदिर निर्माण की मांग की।

संगठन के जिलाध्यक्ष श्री कुंदन सिंह ने कहा कि सन 1548 में मुगल आक्रांता बाबर ने अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर को ढहा कर बाबरी मस्जिद का निर्माण कराया था। 1985 से अब तक रामजन्म भूमि स्थल पर एक भव्य मंदिर निर्माण का मुकदमा माननीय न्यायालय में लंबित है। जो इस राष्ट्र के लिए अत्यंत शर्म की बात है। तथाकथित बाबरी मस्जिद के गर्भगृह में दिसंबर 1949 से भगवान श्री रामलला की मूर्तियां बिराजमान हैं और उस स्थान पर निरंतर पूजा होती आ रही है।

1986 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री व स्वयं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की  उपस्थिति में राम जन्म भूमि पर गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी श्री राम जन्म भूमि के निर्माण की नींव रखी थी। अगस्त 2003 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के द्वारा इलाहाबाद माननीय उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ को विवादित स्थल की खुदाई की एक विशेष रिपोर्ट सौंपी गई थी , जिसमें विवादित स्थल के नीचे जमीन में हिंदू मंदिर के मौजूद होने की तमाम साक्ष्य उपलब्ध हुए थे। हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) के कार्यकर्ताओं ने मांग किया है कि जल्द से जल्द विवादित श्री राम जन्म भूमि पर रामलाल का मंदिर का निर्माण कराया जाए । जो करोड़ो हिंदुओं के हित में सर्वोपरि है।

इस दौरान जिला संयोजक जितेंद्र शर्मा, लव कुश पांडेय, विजय कुमार मिश्र, सुनील गौड़, ध्रुव पटेल, ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

( शिवरतन कुमार गुप्ता )

महराजगंज में बड़े पैमाने पर हुए थानेदारों और चौकी इंचार्जों के तबादले

महराजगंज पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने त्योहारों (दुर्गा पूजा,दीपावली,छठ) को लेकर जिले के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फौरी तौर से तबादले किए हैं। इन तबादलों का मकसद  जिले की कानून-व्यवस्था को और ज्यादा चुस्त-बनाना है। इस तबादले की सबसे खास बात यह है कि पनियरा कांड पर पनियरा थाना के थानेदार मनीष सिंह यादव को एसपी ने अविलम्ब हटा दिया है।

तबादलों की सूची-1

1.    निरीक्षक, मनीष कुमार सिंह यादव- प्रभारी निरीक्षक थाना पनियरा से प्रभारी क्राइम ब्रांच
2.    निरीक्षक, कुशल पाल सिंह यादव- प्रभारी निरीक्षक थाना नौतनवा से प्रभारी डीसीआरबी
3.    उप निरीक्षक,उपेंद्र कुमार मिश्रा- थाना कोल्हुई से प्रभारी चौकी सम्पतिहा थाना नौतनवा
4.    उ.नि., ओम प्रकाश राज- प्रभारी चौकी कस्बा पनियरा से प्रभारी चौकी सिसवामुंशी थाना कोतवाली
5.    उ.नि., सूर्यभान यादव- थाना पनियरा से प्रभारी कस्बा पनियरा
6.    उ.नि., आरकेश विसेन- थाना फरेन्दा से प्रभारी चौकी कस्बा फरेन्दा
7.    उ.नि., पवन कुमार गिरी- प्रभारी चौकी कस्बा फरेन्दा से थाना फरेन्दा
8.    उ.नि., विनोद कुमार राय- प्रभारी चौकी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी से प्रभारी चौकी सौनौली
9.    उ.नि., राम सहाय चौहान- प्रभारी चौकी भिठोली थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी
10.    उ.नि., अरुण कुमार दुबे- प्रभारी चौकी सिसवामुंशी थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी पकड़ी थाना कोतवाली
11.    उ.नि., मनोज कुमार सिंह- प्रभारी चौकी सम्पतिहा थाना नौतनवा से प्रभारी चौकी भिठोली थाना कोतवाली
12.    उ.नि., सुभाषचंद- प्रभारी चौकी पकड़ी थाना कोतवाली से थाना पनियरा

तबादलों की सूची-2

1.    निरीक्षक, रामपाल यादव- प्रभारी निरीक्षक, थाना श्यामदेउरवा से प्रभारी निरीक्षक थाना घुघली
2.    निरीक्षक, पदमाकर राय- प्रभारी क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक थाना कोल्हुई
3.    निरीक्षक, ज्ञानेंद्र कुमार राय- प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज से प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवा
4.    निरीक्षक, बिहागड़ सिंह यादव- थाना निचलौल से प्रभारी निरीक्षक थाना नौतनवा
5.    उप निरीक्षक, राजप्रकाश सिंह- थाना घुघली से थानाध्यक्ष पनियरा
6.    उप निरीक्षक, सतीश कुमार सिंह- प्रभारी चौकी सोनौली से थानाध्यक्ष बृजमनगंज

इस तबादले में सोनौली चौकी इंचार्ज का भी तबादला शामिल है।

(शिवरतन कुमार गुप्ता (राज़) की रिपोर्ट )

शारदीय नवरात्र आज से शुरू, माँ के दरबार में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

हिन्दू धर्म में चार नवरात्र होते हैं, जबकि सार्वजनिक तौर से दो नवरात्र चर्चित हैं। लेकिन विद्वतजन देवी माँ की आराधना हेतु बाकी दो गुप्त नवरात्रों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। शारदीय नवरात्र का यह महापर्व आज से शुरू हो रहा है। जिसमें शक्ति स्वरूपा माँ आदि शक्ति जगदम्बा की विशेष आराधना देवी भक्त अविरल करेंगे। इस वर्ष पूरे नौ दिन चलने वाले नवरात्र व्रत का समापन 18 अक्टूबर गुरुवार को श्रवण नक्षत्र में हो रहा है। माँ पराम्बा इस नवरात्र घोड़े सहित रथ में सवार होकर आ रही हैं जो नेष्ट फलकारक होगी, तो वहीँ माता जी का प्रस्थान हाथी पर हो रहा है जो अति शुभफलकारक है।

 

इस शुभ संयोग की घड़ी में  देवी माँ की आराधना देवी भक्तों के लिए अतिफलदाई है। माँ आद्रवन लेहड़ा वाली,नौतनवा माँ बनैलिया माता मन्दिर, चौक जंगल क्षेत्र की सोनाड़ी देवी मन्दिर, खुटहा बाजार की समय माता मन्दिर, पकड़ी जंगल की बोकड़ा देवी मन्दिर, चेहरी फार्म की रक्तहिया देवी माँ की मन्दिर सहित जिले की सभी सिद्ध शक्तिपीठों पर देवी भक्तों की भीड़ बढ़ गई है। जिले की सभी शक्ति पीठों को एल.ई.डी.बल्बों की सतरंगी झालरों एवं रंग बिरंगी फूलों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मन्दिर परिसर में सजी नारियल,चुंदरी और पूजा सामग्री की दुकानें मन को एक बारगी तो मोह ले रही हैं।मानो धरती पर माँ जगत जननी साक्षात पधार चुकी हैं। अबकी बार इस नौ दिन के नवरात्र में शहर से लेकर गांव तक जहाँ देवी मन्दिरों की सजावट की तैयारियां अंतिम दौर में हैं, तो वहीं चहुंओर उत्सव का माहौल एक नया आध्यात्मिक छटा बिखेर रहा है।दुर्गा पूजा पाण्डाल से जुड़ी कमेटियां पूजा पण्डाल को सजाने में अंतिम रूप दे रहे हैं।

युवाओं की टोली पैदल गई लेहड़ा देवी के दर्शन करने:-

नवरात्र शुरू होने की पूर्व सन्ध्या पर व्रतधारी एवं मन्नत वाले युवकों की टोली पैदल मार्च करते हुए अपने घरों से निकल आद्रवन लेहड़ा वाली मैय्या के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। अंधेरी रातों में युवकों के जय माता दी एवं खुटहा की समय माता की जय,लेहड़ा वाली मैय्या की जय के गगनभेदी नारों ने एक बारगी अंधेरे को चीरते हुए भक्ति का अहसास कराया।

( शिवरतन कुमार गुप्ता (राज़) की रिपोर्ट )

जानिए क्‍या है जीका वायरस के लक्षण, इलाज और बचाव के तरीके

राजस्थान के जयपुर में 22 लोगों के जीका वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अभी तक 86 देश इस वायरस की चपेट में आ चुकें हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरुरी हो जाता है कि आखिर जीका वायरस है क्या, क्या हैं  इसके लक्षण और इससे बचाव के तरीके ? तो चलिए जानतें हैं… 

जीका वायरस  दरअसल डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की तरह मच्छरों से फैलता है।  इसके लक्षण डेंगू बुखार की ही तरह होते हैं जैसे कि  थकान, बुखार, लाल आंखे, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द और शरीर पर लाल चकत्ते बन जाना। बताया जाता है कि यह वायरस इतना खतरनाक है कि अगर किसी गर्भवती महिला को हो जाए तो गर्भ में पल रहे बच्चे को भी अपना शिकार बना लेता है। जिसके चलते न सिर्फबच्चे के सिर का विकास रूक सकता है बल्कि  वर्टिकली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन भी फैल सकता है। वर्टिकली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन में स्किन रैशेज़ या दाग, पीलिया, लिवर से जुड़ी बीमारियां, अंधापन, दिमागी बीमारी, ऑटिज़्म, सुनने में दिक्कत जैसे कई समस्याएं हो सकती हैं और कई बार तो बच्चे की मौत भी हो जाती है। 

चिकित्सकों की मानें तो जीका वायरस का न तो कोई टीका और न ही कोई उपचार है, ऐसे में इस संक्रमण से पीड़ित लोगों को दर्द में आराम देने के लिए पैरासिटामॉल (एसिटामिनोफेन) दी जाती है। अगर जीका वायरस से बचाव की बात करें तो मच्छरदानी का प्रयोग, आस-पास की साफ-सफाई,  जमा हुए गंदे पानी की निकासी, मच्छरों को दूर भगाने वाली चीज़ों का इस्तेमाल और बुखार, गले में खराश, जोड़ों में दर्द, आंखें लाल होने जैसे लक्षण नजर आने पर अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन और तुरंत डाक्टरी परामर्श कारगर साबित होता है। 

योगी आदित्यनाथ सरकार ने रद्द की 4000 उर्दू शिक्षकों की भर्ती

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अखिलेश सरकार के कार्यकाल के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग में आई 4000 उर्दू शिक्षकों की भर्ती रद्द कर दी है। प्रदेश की वर्त्तमान सरकार ने तर्क देते हुए कहा है कि बेसिक शिक्षा विभाग के पास पहले ही तय मानक से ज्यादा उर्दू शिक्षक मौजूद हैं लिहाजा उर्दू शिक्षकों की भर्ती की आवश्यकता नहीं है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार ने 15 दिसंबर 2016 को 4000 उर्दू शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी थी। इसके लिए राज्य में सहायक शिक्षकों के खाली चल रहे 16460 पदों में 4000 पद उर्दू शिक्षकों के लिए परिवर्तित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी।जिसके लिए मार्च 2017 में काउंसलिंग की डेट भी घोषित की गई थी, लेकिन सरकार बदलने से भर्ती प्रक्रिया अधर में लटक गई। लेकिन अब राज्य की योगी सरकार ने आंतरिक जांच के बाद उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को खत्म करने का फैसला लिया है। 

इससे पहले अखिलेश सरकार के कार्यकाल दौरान राज्य में तीन बार उर्दू शिक्षकों की भर्ती की गई थी। पहली बार 2013 में उर्दू शिक्षकों की भर्ती के लिए 4280 पदों की घोषणा की गई। फिर दूसरी बार 2014 में और तीसरी बार 2016 में उर्दू शिक्षकों के 3500 पदों के लिए शासनादेश जारी किये गए थे।जबकि 4000 उर्दू शिक्षको की भर्ती का आदेश अखिलेश सरकार द्वारा दिसंबर 2016 में जारी किया था।