Home Blog Page 255

जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन

जैनमुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के शाहदरा के कृष्णानगर में शनिवार सुबह 3:18 बजे अंतिम सांस ली। वे पीलिया से पीड़ित थे। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। जैन मुनि तरुण सागर का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे दिल्ली मेरठ हाइवे पर स्थित तरुणसागरम तीर्थ पर होगा। उनकी अंतिम यात्रा दिल्ली के राधेपुर से शुरू होकर 28 किमी दूर तरुणसागरम पहुंचेगी।

मध्य प्रदेश के दमोह में 26 जून, 1967 को जन्मे जैनमुनि तरुण सागर, प्रताप चंद्र और  शांतिबाई  की संतान थे। बताया जाता है कि उन्होंने आठ मार्च, 1981 को अपना घर छोड़ दिया था और छत्तीसगढ़ में दीक्षा ली थी। एक संत होने के साथ ही जैन मुनि तरुण सागर देश-दुनिया से जुड़े  मुद्दों पर भी अपनीबेबाक  राय भी  रखते थे। हालांकि, कई बार उनके बयानों को लेकर विवाद भी खड़े होते रहें हैं।

बेरोजगारी की मार से पीएचडी और एमबीए पास बन रहें है चपरासी 

हमारे देश में बेरोजगारी की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में अगर किसी सरकारी महकमे में वैकेंसी निकलती है तो लाखों की संख्या में आवेदन मिलतें हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में। दरअसल हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस ने चपरासी के 62 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों की न्यूनतम योग्यता 5वीं पास रखी गई थी। लेकिन जब इन 62 पदों के लिए आवेदन पत्रों  की जाँच शुरू की गई, तो सभी के होश उड़ गए। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि इन पदों  लिए स्नातक या परास्नातक युवकों ने ही नहीं बल्कि पीएचडी और एमबीए पास युवकों ने भी आवेदन किए हैं।

खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस के इन 62 पदों के लिए कुल 930000 आवेदन आये हैं। 50 हजार स्नातक, 28 हजार परास्नातक और 3700 युवक पीएचडी हैं। इन आवेदनकर्ताओं में  मात्र 7400 ऐसे जो केवल 5वीं पास हैं। लेकिन यहाँ चौंकाने वाली बात ये है कि इन आवेदनकर्ताओं में बीटेक और एमबीए पास युवकों की संख्या भी अच्छी खासी है।

वैसे तो इस पद पर न्युक्त होने वाले का काम पुलिस के टेलिकॉम विभाग से पत्र और अन्य डाक्यूमेंट्स को एक ऑफिस से दुसरे तक पहुँचाने का होता है। लेकिन इस पद के लिए इनती बड़ी  संख्या में आवेदन आने के बाद पुलिस विभाग के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। पहले इस पद के लिए व्यक्ति का साईकिल चलाने जैसी योग्यता थी।

इन 62 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी। तब तक विभाग के पास 93500 आवेदन पहुँच चुके थे। वहीँ एडीजी (टेलिकॉम ) पीके तिवारी का कहना है कि, यह अच्छा है कि इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आये हैं। हम उन्हें अन्य कामों में भी लगा सकेंगे। टेक्निकल कैंडिडेट्स को जल्दी प्रमोशन भी मिलेंगे और वे विभाग के लिए उपयोगी  साबित होंगे। 

डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट, पहुंचा 70.81 प्रति डालर के पार

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट लगातार जारी है। आज के कारोबारी सत्र के दौरान रूपया डालर के मुकाबले अपने सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुँच गया, जब 1 डॉलर की कीमत 70.81 के पार जा पहुंची। 

आज शुरुआती कारोबार में रुपया  1 डॉलर के मुकाबले  70.58 पर खुला, लेकिन जल्द ही भारी दबाव के चलते 70.65 के अपने सबसे निचले स्तर पर जा पहुंचा। बाजार के जानकारों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें अस्थिर होने से और बाजारों से विदेशी निवेश निकाले जाने से भारतीय करंसी प्रभावित हुई है। 

वहीँ इससे पहले बुधवार को डॉलर के मुकाबले रूपये में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। बुधवार को रूपया डॉलर के मुकाबले  42 पैसे टूटकर  70.52 के निचले स्तर तक पहुँच गया था। जबकि बीते 16 अगस्त को डॉलर के मुकाबले रूपया टूटकर 70.40के स्तर पर जा पहुंचा था, जो की तब तक का सबसे निचला स्तर था।

प्रिया प्रकाश की साड़ी में तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

युवाओं के दिलों पर राज करने वाली प्रिया प्रकाशा वेरियर फिर से सुर्ख़ियों में हैं। प्रिया प्रकाश वेरियर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साड़ी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। अब तक इंस्टाग्राम पर साढ़े छह लाख से ज्यादा लोग इन फोटोस को लाईक कर चुकें हैं।

https://www.instagram.com/p/Bm7kElrjdIM/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

वहीँ इससे पहले प्रिया प्रकाश वेरियर की फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के गाने ‘मनिकया मलराया पूरी’ गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसने उन्हें इंटरनेट पर सनसनी बना दिया था। हालांकि प्रिया के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था। कुछ मुस्लिम संगठनों ने इस गाने को प्रोफेट मोहम्मद का अपमान बताकर इसे बैन करने की भी मांग की थी और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रिया प्रकाशा वेरियर को बड़ी राहत देते हुए सभी केस पर रोक लगा दी थी।

https://www.instagram.com/p/BnAt1vKjWk8/?taken-by=priya.p.varrier

मायावती को भूमि अधिग्रहण मामले में राहत, खारिज हुई सीबीआई जांच याचिका

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती को राहत देते हुए  भूमि अधिग्रहण मामले में उनके खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है।मायावती पर एक जनहित याचिका में  गौतमबुद्धनगर के बादलपुर गांव की जमीन को अधिग्रहण मुक्त कराकर बेचने के आरोप लगे थे। जनहित याचिका दायर करते हुए में संदीप भाटी नाम के शख्स ने जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप  लगाया था और मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट  की दो सदस्यों की बेंच ने सीबीआई जांच की मांग ठुकराते हुए याचिका खारिज कर दी। 

दरअसल नोएडा के बादलपुर गांव में 47433 वर्गमीटर की खेती वाली जमीन में आबादी दिखा कर करोड़ों रुपये मुआवजे के तौर पर बांटे जाने की बात सामने आई थी।साथ ही  मुआवजे के पैसे में हेराफेरी का आरोप मायावती पर भी लगा था। जिसके बाद एक याचिका दायर कर मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी।

मेजर गोगोई की बढ़ी मुसीबत, सेना करेगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

साल 2017 में कश्मीर के उपचुनाव के दौरान एक पत्थरबाज को जीप से बांधने के बाद सुर्ख़ियों में आए मेजर लीतुल गोगोई की मुसीबत बढ़ गई है। सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में मेजर गोगोई को श्रीनगर के होटल में एक स्थानीय महिला से मिलने और अपने कार्य स्थल से दूर रहने का दोषी पाया है। जिससे उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। 

मेजर लीतुल गोगोई को बीते 23 मई को उस समय हिरासत में लिया गया था जब वे श्रीनगर के एक होटल में  18 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर घुसने करने का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद सेना ने सीओआई के आदेश दिए थे।

वहीँ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बीते दिनों कहा था कि मेजर गोगोई यदि जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सिद्धारमैया ने किया दावा, जनता के आशीर्वाद से फिर बनूँगा मुख्यमंत्री

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा करते हुए कहा है कि जनता के आशीर्वाद से वे फिर राज्य के मुख्यामंत्री बनेंगे। वहीँ दूसरी तरफ सिद्धारमैया के इस बयान से कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

दरअसल कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हासन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वहां पर उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि राजनीति में हार-जीत होती रहती है। जनता के आशीर्वाद से वह एक बार फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही सिद्धारमैया का कहना था कि राजनीति नदी की तरह होती है। हमेशा प्रवाहित होती रहती है।मैं फिर मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। मुझे पूरा विश्वास है, जनता फिर मुझे आशीर्वाद देगी।

वहीँ विपक्ष पर हमलावर होते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए विपक्ष ने आपस में हाथ मिला लिया है। राजनीति में जाति और धनबल बढ़ा है। मैंने सोचा था कि जनता मुझे आशीर्वाद देगी और मैं दोबारा मुख्यमंत्री बनूंगा, लेकिन  दुर्भाग्यवश मैं हार गया। मगर यह अंत नहीं है। राजनीति में हार और जीत सामान्य बात है।

हालांकि बाद में सिद्धारमैया को अपने बयान पर सफाई देनी पड़ी। जिसपर उन्होंने कहा कि मेरे कहने का सिर्फ यही मतलब था कि कांग्रेस अगले चुनाव में फिर से सत्ता में आएगी। वहीँ दूसरी तरफ सिद्धारमैया के बयान पर जेडीएस ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। कर्नाटक कांग्रेस की सहयोगी पार्टी जेडीएस के प्रवक्ता दानिश अली का कहना है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी दोनों दलों के गठबंधन के तहत पांच सालों के लिए आरक्षित है। भारत में हर शख्स को सीएम और पीएम बनने की पूरी आजादी है। सिद्धारमैया जो बात कह रहे हैं उसमें कोई खामी नहीं है। इसके  साथ ही दानिश अली ने यह भी कहा कि सिद्धारमैया के बयान से मैं सहमत हूं। वह पांच साल बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में कर्नाटक में सरकार अपने पांच साल पूरे करेंगी।

दरअसल मौजूदा समय में कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। मगर राज्य में गठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही दोनों दलों के बीच मतभेद की बातें सामने आती रही हैं। माना जा रहा है कि सिद्धारमैया खेमे के कुछ विधायक गठबंधन सरकार में  खींचतान के लिए जिम्मेदार हैं।

रक्षाबंधन : बाजार में छाई है मोदी और योगी की सोने से बनी राखियाँ

देशभर में रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बाज़ारों में काफी चहल पहल देखने को मिल रही है। लोग जमकर खरीददारी करते नज़र आ रहें हैं। छोटी-बड़ी  सभी दुकाने राखियों से सजी हुईं हैं। ऐसे में गुजरात के सूरत शहर में पीएम नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों वाली राखियाँ भी नजर आ रहीं हैं, जो की सोने से तैयार की गई हैं। इसके साथ ही यहाँ बिकने वालीं राखियों में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी की फोटो लगी राखी भी लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। 

देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार  26 अगस्त को मनाया जायेगा। वहीँ अगर बात रक्षाबंधन के मुहूर्त की करें तो  26 अगस्त को सुबह 7.43 से दोपहर 12.28 शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक का भी मुहूर्त शुभ है। 

ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय,कीमत है 40,000 रुपए प्रति किग्रा

क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे महँगी चाय कहाँ मिलती है ? ..नहीं ना, तो हम बताते हैं। दरअसल अरुणाचल प्रदेश के डोनीई पोलो चाय बागान में उगाई गयी गोल्डन नीडल्स चाय की कीमत दुनिया में सबसे ज्यादा है। हाल ही में यह चाय गुवाहाटी के एक चाय नीलामी केंद्र पर 40,000 रुपये प्रति किलो ग्राम के भाव पर बेंची गई। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश ने सबसे महंगी चाय बेचनें के मामले में असम को पीछे छोड़ दिया है। हालाँकि इससे पहले  असम की एक किस्म की चाय को नीलामी में 39,001 रुपये प्रति किलोग्राम का भाव मिला था।

बताया जाता  है कि गोल्डन नीडल्स किस्म की चाय को पानी में उबालने पर इसका रंग बदलकर चमकदार और सुनहरा हो जाता  है। इसका स्वाद मीठा है और खुशबू भी काफी अच्छी है। हालाँकि इस तरह की चाय तैयार करने में बहुत मेहनत लगती है। वहीँ दूसरी तरफ यह भी जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश की गोल्ड नीडल्स चाय को आगे ऑनलाइन प्लेटफार्म एब्सॉल्यूटटी.इन के जरिए भी  बेचा जाएगा।

UIDAI का बड़ा फ़ैसला,आधार ऑथेंटिकेशन के लिए अनिवार्य हुआ फेशियल रिक्गनिशन

जहाँ एक तरफ आधार कार्ड  की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट कुछ ही दिनों में अपना अंतिम फैसला सुनाने वाला है। वहीँ  इससे पहले  यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार नंबर प्रणाली की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए फेशियल रिक्गनिशन को अनिवार्य करने जैसा बड़ा फैसला लिया है। फेशियल रिकग्नीशन के अनिवार्य हो जाने से अब  बैंकिंग, मोबाइल ऑपरेटर और सरकारी योजनाओं का लाभ के लिए आधार ऑथेंटिकेशन के लिए फेशियल रिकग्नीशन अनिवार्य होगा।

यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार अब केवाईसी कराते समय फोटो देने के साथ-साथ आधार ऑथेंटिकेशन के लिए आपकी  फोटो भी खींची जाएगी। साथ ही यूआईडीएआई ने दावा किया है  कि फेशियल रिक्गनिशन से मौजूदा ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को और दुरुस्त किया जा सकेगा। फिलहाल आधार ऑथेंटिकेशन के लिए आइरिस ऑथेंटिकेशन और फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन के साथ ही मोबाइल फोन के  जरिए ओटीपी ऑथेंटिफिकेशन की प्रक्रिया की जाती है।

सूत्रों के मुताबिक यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया का मानना है कि इस कदम से आधार कार्यक्रम को अधिक समावेशी बनाया जा सकेगा और इस कदम से उन लोगों का आधार ऑथेंटिफिकेशन आसान हो जाएगा जिन्हें फिंगरप्रिंट के जरिए आधार वेरिफिकेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वहीँ केंद्र सरकार के मुताबिक देश में सभी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश जारी कर दिया गया है कि वह फेशियल रिकग्नीशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जल्द से जल्द आधार वेरिफिकेशन के लिए शुरू कर दें।  इसके लिए टेलिकॉम प्रोवाइडर्स को अल्टिमेटम भी दिया गया है कि 15 सितंबर, 2018 तक वह कम से कम अपने कुल मासिक ट्रांजैक्शन का 10 फीसदी ऑथेंटिफिकेशन फेशियल रिकग्नीशन के जरिए कराएं नहीं तो प्रति ट्रांजैक्शन उनसे एक न्यूनतम चार्ज वसूला जाएगा।

यूआईडीएआई ने सर्कुलर के जरिए यह भी चेतावनी जारी की है कि इस नियम का पालन न करना आधार एक्ट 2016 के तहत अपराध माना जायेगा है। वहीँ दोषी पाए जाने पर जेल अथवा  जुर्माने या फिर दोनों की सजा हो सकती है ।