Home Blog Page 256

अदिति सिंह बनी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव

रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायिका अदिति सिंह को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का महासचिव घोषित किया गया है। यह पिछले काफी दिनों से चर्चा में था कि उन्हें महिला कांग्रेस में अहम पद मिलने की अहम सम्भावना है। यह घोषणा 23 अगस्त 2018 को की गई। वहीँ  इसकी खबर मिलते ही रायबरेली में अदिति सिंह के समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

रायबरेली सदर से अदिति सिंह ने वर्ष 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में 90000 से अधिक मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। तत्पश्चात रायबरेली सदर से विधायक बनी।इसके पूर्व इनके पिता अखिलेश सिंह भी इसी सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं।

बताते चलें कि 30 वर्ष की अदिति ने अमेरिका की ड़युक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। रायबरेली से विधायक होने के नाते उनको गांधी परिवार का काफी अहम करीबी माना जाता है। विधायिका ने प्रियंका गांधी के कारण कांग्रेस ज्वाइन की। वह प्रियंका गांधी को बचपन से जानती हैं। वहीँ  अदिति सिंह का कहना है कि वे पार्टी की शुक्रगुजार हैं की मुझे इतनी अहम जिम्मेदारी दी गई।अदिति सिंह ने कहा की महिलाओं के मुद्दे जोर-शोर से उठाऊंगी और इस संगठन को मजबूत करने का हर सम्भव प्रयास करूंगी।

 
(शिवरतन कुमार गुप्ता )

योगी सरकार खोलेगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 44 कॉलेज

यूपी के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर महन्थ योगी आदित्यनाथ ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश खुद के हाथों हरिद्वार में विसर्जित किए जाने के पश्चात अपने मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों को सौंप दिया। यूपी के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों को अस्थि कलश सौंपते हुए सरकार ने कहा की देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की याद में प्रदेश के प्रमुख जिलों के सुंदर एवं स्वच्छता में अग्रणी तहसीलों में कॉलेज खोलने की योजना बना रही है। जिसके लिए शुरुआत में करीब 44 कॉलेजों का प्रस्ताव दिया गया है। अटल जी के नाम से बनने वाले कॉलेजों की लागत करीब ₹ 77 करोड़ तय की गई है।

लखनऊ सिर्फ अटल जी की कर्मभूमि ही नहीं थी बल्कि यहां से उनका दिली लगाव रहा है। इसके चलते राज्य की सभी प्रमुख नदियों में अटल जी की अस्थियों को विसर्जित किए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के सभी मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को अटल बिहारी वाजपेयी जी का अस्थि कलश सौंप दिया।

आपको बता दें कि कल राजधानी लखनऊ में अटल जी की अस्थि कलश यात्रा निकाली गई थी। इस कलश यात्रा में न सिर्फ सभी दलों के बड़े बड़े दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया ,बल्कि जन सैलाब भी उमड़ पड़ा था।

यूपी की इन नदियों में किया जाएगा विर्सजन:-

मिली खबरों के मुताबिक अटल की अस्थियों को लखनऊ मे गोमती, गोरखपुर मे घाघरा, राप्ती, रोहिन, कुआनो और आमी, बलरामपुर में राप्ती, इलाहाबाद मे गंगा, यमुना और तम्सा, वाराणसी मे गंगा, गोमती और वरुणा, कानपुर में गंगा, कानपुर देहात में यमुना, अलीगढ़ में गंगा तथा करवन, कासगंज में गंगा, महराजगंज में त्रीमुहानी, अंबेडकरनगर में घाघरा और तम्सा, आगरा में यमुना तथा चम्बल नदी में विसर्जित किया जाएगा।

इसके अलावा आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, अमेठी, अमरोहा, औरेया, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद समेत प्रदेश के तमाम जिलों की प्रमुख नदियों में वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

 
(शिवरतन कुमार गुप्ता ) 

शौचालय निर्माण के लिए महिला ने बेंचा कान का झुमका

लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के पोखर भिंडा की रहने वाली उर्मिला ने पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट से प्रभावित होकर और ट्वायलेट की खूबियों से रूबरू होकर अपने घर में शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए अपने कान का झुमका बेच दिया। गांव की इस जागरूक महिला को शौचालय निर्माण के लिए जो पैसा योजना के तहत मिला था उस पैसे में शौचालय का निर्माण होने में काफी दिक्कत आ रही थी। इसलिए उर्मिला ने अपनी झुमकी बेचकर अपना शौचालय निर्माण पूरा कराया।

मिली जानकारी के अनुसार पोखरभिंडा गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी श्रीराम मौर्या को भारत स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए बारह हजार रूपए का चेक मिला था। महिला ने शौचालय का निर्माण तो करा लिया लेकिन जो पैसा मिला था उसमें निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका,कुछ धन की दिक्कतें आने लगीं। जो शौचालय बना था वह सुरक्षित न दिखायी देने पर उर्मिला ने अपने पास रखे कुछ धन और खर्च करने का निर्णय लिया।

गरीबी में जीवन यापन कर रही उर्मिला अनपढ़ भले ही है लेकिन मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट ओ.डी.एफ. से भली भांति परिचित है,लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। तब उसने अपने कान झुमका बेचने का निर्णय ले लिया। उर्मिला ने भारतीय समाचार को बतायीं की अपनी झुमकी मैंने 12 हजार रूपये में एक स्वर्णकार के हाथ बेच दी और शौचालय को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने का निर्णय लिया। उर्मिला का कहना है कि शौचालय सुरक्षित रहेगा तो घर स्वच्छ रहेगा। स्वच्छता रहेगी तो बीमारी दूर होंगी।

वहीँ ग्राम प्रधान दीनानाथ यादव का कहना है की दिए गए बजट में मानक के अनुसार शौचालय का निर्माण पूरा हो गया था। लेकिन महिला को शौचालय घर को और अच्छे से मेंटेंस करना था इसलिए उसने अपने झुमके बेच दिये।

( शिवरतन कुमार गुप्ता )

ए.एस.एस.आई.ने दी अटल विहारी बाजपेयी को भावभीनी श्रधांजलि

एशियन सहयोगी संस्था इण्डिया,गोरखपुर की ओर से ग्रामीण शिक्षा केंद्र के कुशल निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय चेहरी के प्रांगण में देश के पूर्व प्रधानमन्त्री अटल विहारी बाजपेयी को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतराज प्रसाद ने कहा की भारत एक महान सुविज्ञ,कर्मठ,धैर्यवान एवं ईमानदार नेता खो दिया।अटल जी की कमी हम सबको जीवनपर्यन्त खलेगी।वास्तव में अटल विहारी वाजपेयी भारत मॉ के सच्चे सपूत थे,जो सदैव उनकी सेवा के लिए तत्पर रहे।

  

एशियन सहयोगी संस्था इण्डिया,गोरखपुर की प्रशासनिक निदेशक उषा दास ने कहा की काश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए अटल ने पूरी ताकत से काम किया लेकिन पाक सरकार ने उन्हें कारगिल युद्ध के लिए मजबूर किया।और अंत में पाक को हार का सामना करना पड़ा।अटल जी ने ही भारत को विश्व पटल पर भारत का मानचित्र स्वर्ण स्याही से अंकित किया,और दुनिया को यह बता दिया की भारत किसी से कम नहीं है। ‘लेकिन मैं आपको छेडूंगा नहीं,और अगर आप मुझे छेड़ेंगे तो मैं भी आपको छोड़ूंगा नहीं’ के सिद्धान्तों पर काम किया।

उषा दास ने कहा की आज जरूरत है देश के लोगों को अटल जी के पदचिह्नों पर चलने की। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतराज प्रसाद ने विद्यालय के प्रांगण में फलदार वृक्ष लगा कर अटल जी को समर्पित किया।

 
(शिवरतन कुमार गुप्ता) 

वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व संसद कुलदीप नैय्यर का 95 वर्ष की उम्र में निधन

वरिष्ठ  पत्रकार और पूर्व  सांसद कुलदीप नैय्यर का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कुलदीप नैय्यर ने बीती रात दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम साँस ली। कुलदीप नैयर, बिटवीन द लाईंस, डिस्टेण्ट नेवर : ए टेल ऑफ द सब कॉनण्टीनेण्ट, इण्डिया आफ्टर नेहरू, वाल एट वाघा, इण्डिया पाकिस्तान रिलेशनशिप, इण्डिया हाउस, स्कूप, द डे लुक्स ओल्ड जैसी कई किताबें लिखी।

कुलदीप नैयर का जन्म 14 अगस्त 1924, सियालकोट  में हुआ था। शुरुआती दौर में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर उर्दू प्रेस रिपोर्टर की थी। साल 1990 में उन्हें ग्रेट ब्रिटेन में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था और अगस्त 1997 में राज्यसभा के लिए  नामांकित किया गया था। कुलदीप नैयर 1996 में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी रहे थे।

भारत सरकार के प्रेस सूचना अधिकारी के पद पर उन्होंने ने काम किया। उनका कॉलम  “बिटवीन द लाईंस”  काफी चर्चित रहा , जिसे करीब करीब 80 से ज्यादा अखबारों ने प्रकाशित किया था। कुलदीप नैयार को प्रेस की आजादी और नागरिको  के अधिकारों की रक्षा करने वाले पत्रकार के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों को सामान्य करने की लगातार कोशिश की। कुलदीप नैयर ने अटारी बाघा सीमा पर कार्यकर्ताओं के उस दल का भी नेतृत्व किया था, जिसने भारत और पाकिस्तान के स्वतंत्रा दिवस पर वहां मोमबत्तियां जलाईं थीं।

kuldip Nayar,

सिद्धू पर दर्ज हुआ देशद्रोह का मुक़दमा, पाक सेना प्रमुख से गले मिलना पड़ा भारी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाक सेना प्रमुख को गले लगाना नवजोत सिंह सिद्धू को भारी पड गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में  नवजोत सिंह सिद्धू पर  पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिलने के चलते देशद्रोह की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सिधु पर यह मुकदमा सीजेएम की अदालत में दर्ज हुआ है। वहीँ अधिवक्‍ता सुधीर ओझा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि सिद्धू ने पाकिस्‍तान सेना प्रमुख से गले मिलकर भारतीय सेना का अपमान किया है।

दरअसल पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण में गए थे और वहां पाक सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा से गले मिले थे। जिसके चलते काफी हंगामा मचा हुआ है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सिद्धू के पाक सेना प्रमुख से गले मिलाने पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि उनका पाक सेना प्रमुख से गले मिलना ठीक नहीं है। सिद्धू को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

वहीं इस पूरे मामले पर नवजोत सिंह सिद्धू  का कहना है कि , ‘अगर कोई मेरे पास आकर कहे कि हम एक ही संस्कृति से ताल्‍लुक रखते हैं और हम गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर सीमा को खोलेंगे तो मैं क्‍या करता?’ इसके साथ ही सिद्धू ने पाक अधिकृत कश्‍मीर के अध्यक्ष के पास बैठने पर सफाई देते हुए कहा, ‘अगर आपको मेहमान के तौर पर बुलाया जाता है तो जहां बैठने को कहा जाता है, आप वहीं बैठते हैं। मुझे पीओके अध्यक्ष मसूद खाने के पास बैठने को कहा गया था।’

‘अंतरिक्ष में मानव मिशन’ भेजेगी ये महिला, जानिए कौन है वो ?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से इसरो के महत्वकांक्षी ‘गगनयान मिशन’ की घोषणा की थी। जिसके बाद कहा जा रहा है कि अगर यह सफल हो जाता है तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा जिसने अंतरिक्ष में मानव को भेजा होगा। लेकिन क्या आप जानतें है कि देश के ह्यूमन स्पेस फ्लाइट प्रोग्राम का नेतृत्व करने के लिए एक महिला को चुना गया है जिन्होंने भारत के रॉकेट प्रोग्राम तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस महत्वाकांक्षी मिशन का नेतृत्व करने वाली महिला का नाम है डॉ. ललिताम्बिका।

डॉ. ललिताम्बिका के पास न सिर्फ तकनीकी बल्कि प्रबंधकीय अनुभव भी है। डॉ. ललिताम्बिका विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर की उप निदेशक के तौर पर काम कर चुकी हैं। इस पद रहते हुए उन्होंने 104 सैटेलाइट लॉन्च करने वाली टीम का नेतृत्व किया था और इस उपलब्धि को दुनियाभर में सराहना मिली थी। इससे पहले रूस का 37 सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड रहा है।

डॉ. ललिताम्बिका ने अपना करियर साल 1998 में केरला के तिरुवनन्तपुरम के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर से शुरू किया था और वहां कई अहम् प्रोजेक्ट्स को सफलता पूर्वक पूरे किए। उनका इसरो के साथ काम करने का 30 साल लंबा अनुभव है। डॉ. ललिताम्बिका पीएसएलवी और जीएसएलवी के लिए ऑटोपायलट डिजाइनर्स की टीम की महत्वपूर्ण सदस्य है। लॉन्च वीकल टेक्नॉलजी में योगदान के लिए ललिताम्बिका को ऐस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया का ऐक्सिलेंस अवॉर्ड मिल चुका है।

सीएम योगी की बढ़ी मुसीबत, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वर्ष 2007 में हुए दंगे के एक मामले में यूपी के मुख्यमंत्री एवं हिन्दू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक,गोरक्षपीठाधीश्वर महन्थ योगी आदित्यनाथ की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। देश की सर्वोच्च न्यायालय ने यूपी सरकार और पुलिस को नोटिस जारी करके उस वक्त योगी द्वारा दिए गए भड़काऊ भाषण मामले में स्पष्ट जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने यह नोटिस हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ दिया है, जिसमें योगी पर मुकदमा रद्द कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस में सरकार को चार हफ्ते का समय दिया है।

वर्ष 2007 में हुए थे गोरखपुर दंगे:-

बता दें कि वर्ष 2007 में गोरखपुर से तत्कालीन सांसद रहे योगी आदित्यनाथ को शांतिभंग और हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने समर्थकों के साथ मिलकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में एक युवक की मौत के बाद जुलूस निकाला था। योगी की गिरफ्तारी के बाद उनके हिंदू संगठन हिंदू युवा वाहिनी ने जनसंपत्ति को नुकसान पहुंचाया और एक रेल बोगी और कई सरकारी गैर सरकारी बसें फूंक दी थीं। आजमगढ़,महराजगंज और कुशीनगर जिलों में भी पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

उग्र भाषण देने का लगा आरोप:-

2 नवंबर 2008 को गोरखपुर के कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया था कि योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर के तत्कालीन महापौर अंजू चौधरी, तत्कालीन सदर विधायक डा0 राधा मोहन दास अग्रवाल और सात अन्य लोगों ने 2007 में गोरखपुर में उग्र भाषण देकर आमजन मानस को हिंसा के लिए उकसाया था। इस मामले में तत्कालीन गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ को 11 दिनों की पुलिस हिरासत में लेकर जेल में भी रखा गया था।

सरकार ने मुकदमा चलाने से किया था इनकार:-

हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2008 में गोरखपुर के कैन्ट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। तत्कालीन सरकार ने योगी पर मुकदमा चलाने की अनुमति से यह कहते हुए इनकार कर दिया गया था कि उनके कथित भड़काऊ भाषण की विडियो रिकॉर्डिंग से छेड़छाड़ की गई है।

हाई कोर्ट ने खारिज की थी अपील:-

एफआईआर में एक शिकायतकर्ता परवेज परवाज ने इस मामले में गवाह असद हयात के साथ 2008 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। दोनों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से अनुरोध किया था कि एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा इस आधार पर एफआईआर में जांच करने के निर्देश दिए जाएं कि कोई अपने मामले में खुद न्यायाधीश नहीं हो सकता। 1 फरवरी 2018 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले की अर्जी खारिज कर दी थी। इस आदेश के खिलाफ याचिकाकर्ता परवेज परवाज सुप्रीम कोर्ट चले गए थे।

( शिवरतन कुमार गुप्ता )

केरल में बाढ़ ने मचाई तबाही, 300 से ज्यादा ने गवाई जान

केरल में बीते 9 दिनों से लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के कई हिस्सों में पानी भर जाने से लोग भारी दिक्कतों का सामना कर रहें  है। बताया जा रहा है कि अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है

   

जहाँ एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई  विजयन ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष का बैंक खाता नंबर शेयर कर लोगों से मदद की अपील की। वहीँ पंजाब और दिल्ली सरकार ने भी 10-10 करोड़ रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। भीषण आपदा का सामना कर रहे केरल के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने की बात भी कही जा रही है। साथ ही कई इलाकों में पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया है। 

वहीँ मौसम विभाग ने रविवार तक केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य के 14 में से 13 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। कासरगोड़ा, इडुक्की, अलाप्पुझा, त्रिशूर, एर्नाकुलम जिले में हालात सबसे बदतर हैं। पेरियार नदी में बाढ़ से कोच्चि एयरपोर्ट सहित शहर के ज्यादातर इलाके जल मग्न हैं। जिसके चलते कोच्चि एयरपोर्ट 26 अगस्त तक बंद रहेगा। बारिश की वजह से केरल के इडुक्की, मल्लाप्पुरम और कन्नूर जिले में कई जगहों पर भूस्खलन के मामले भी सामने आये हैं।

इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री विजयन के साथ बैठक भी की। फौरी राहत के तौर पर केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये जारी कियें हैं। वहीँ राज्य के मुख्यमंत्री विजयन ने पीएम के साथ बैठक में यह भी कहा कि केरल को बाढ़ की वजह से तक़रीबन 19512 करोड़ रुपये के जान माल का नुकशान होने की आशंका है।

स्कारलेट जॉनसन बनीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री 

फोर्ब्स पत्रिका ने फिल्म अभिनेत्री ‘स्कारलेट जॉनसन’ को दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री करार दिया है। हाल ही में फ़ोर्ब्स ने सर्वाधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट जारी की है। जिसमे स्कारलेट जॉनसन 4.05 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सबसे ऊपर हैं।

 

फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक  जून, 2017 से  जून, 2018 तक स्कारलेट जॉनसन ने कमाई  के मामले में एंजेलिना जॉली को पीछे छोड़ दिया है। जहाँ इस साल स्कारलेट ने 4.05 करोड़ डॉलर की कमाई की वहीं दूसरी तरफ एंजेलिना की कमाई महज 2.8 करोड़ डॉलर रही।

इस साल स्कारलेट जॉनसन की रिलीज हुई फिल्म ‘एवेंजर्स : इनफिनिटी वार’ ने शानदार कमाई के साथ साथ  कई नए रिकार्ड्स भी अपने नाम किये।