Home Blog Page 254

जानिए कौन है वो सख्श जिसने बनाई सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ?

सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का 31 अक्तूबर 2018 को अनावरण किया जायेगा। साल 2013 में पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की नींव रखी थी। लगभग 2,989 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत सरदार पटेल की 182 मीटर ऊँची प्रतिमा,  मेमोरियल, गार्डेन और श्रेष्ठ भारत भवन नाम से एक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाना है। पूरी तरह से लोहे की बनी लौह पुरुष की इस प्रतिमा के निर्माण के लिए देश भर से किसानों-मजदूरों से लोहा एकत्र किया गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर कौन है वो सख्श जिसने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया है? तो चलिए आपको बताते है कि वो सख्स हैं जानेमाने शिल्पकार राम वी. सुतार। पद्मभूषण से सम्मानित राम वी. सुतार ने ही ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को डिजाइन किया है।

अब तक सैकड़ों प्रतिमाएं बना चुके राम वी. सुतार को शिल्पकला विरासत में मिली थी। मूल रूप से महाराष्ट्र के एक गाँव गोंदूर में रहनेवाले राम वी. सुतार ने छोटी उम्र में ही अपने  गुरु श्रीराम कृष्ण जोशी से शिल्पकारी सीखना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने जेजे स्कूल ऑफ आर्ट में आगे की पढाई की।  

संसद भवन परिसर में लगी महात्मा गांधी की  17 फिट उंची प्रतिमा का निर्माण भी राम वी. सुतार ने ही किया है। पटना के गांधी मैदान, कर्नाटक विधानसभा के साथ-साथ उनके द्वारा बनाई गई महात्मा गाँधी की प्रतिमा 300 से ज्यादा देशों में लगाई जा चुकी हैं। शिल्पकला के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए राम वी. सुतार को साल  1999 में पद्मश्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

मुंबई में अरब सागर के तट पर लगने वाली शिवाजी की प्रतिमा का डिजाइन भी राम वी. सुतार ही तैयार कर रहें है। बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा 212 मीटर ऊँची होगी। इस परियोजना की कीमत लगभग 3600 करोड़ रुपये आंकी गई है।

भारत बंद : विपक्ष ने किया शक्तिप्रदर्शन, PM मोदी पर बरसे राहुल गाँधी

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने  भारत बंद का आवाहन किया है। आज बुलाये गए  बंद को 21 राजनितिक दलों का समर्थन प्राप्त है। भारत बंद में कांग्रेस, एनसीपी, डीएमके, सपा, जेडीएस, बसपा, टीएमसी, आरजेडी, सीपीआई, सीपीएम, एआईडीयूएफ, नेशनल कांफ्रेंस, जेएमएम, जेवीएम, टीडीपी, केरल कांग्रेस, आरएसपी, आईयूएमएल, लोकतांत्रिक जनता दल, सहित यूपीए के सभी सहयोगी दल एक साथ नजर आये। 

भारत बंद पर कांग्रेस का कहना है कि ‘भारत बंद’ सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि आम जनता को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। जहाँ एक तरफ भारत बंद में हिस्सा लेने के कांग्रेस के अनुरोध को शिवसेना ने ठुकरा दिया है, वहीँ तृणमूल कांग्रेस ने भारत बंद से दूरी बना ली है. पार्टी ने कहा कि वह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को उठाती रहेगी, लेकिन विपक्षी पार्टियों केभारत बंद को अपना समर्थन नहीं देगी।

लखनऊ एस.टी.एफ. ने नोट छापने वाले दो शातिरों को किया गिरफ्तार

लखनऊ एसटीएफ टीम ने राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र के धावा गांव में नकली नोट छापने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हज़ारों रुपये के नकली नोट, स्कैनर व प्रिंटर बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार आरोपियों से एसटीएफ की टीम कड़ाई से पूछताछ करने में जुटी हुई है, तथा यह जानने की कोशिस की जा रही है कि फेक करेंसी के कारोबार में इन आरोपियों के साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं और ये  लोग अब तक कितने रुपये नकली नोट ठिकाने लगा चुके हैं?
 

 

एसटीएफ के उपाधीक्षक सत्यसेन यादव के नेतृत्व में निरीक्षक विजेन्द्र शर्मा की टीम ने चिनहट थाना क्षेत्र के टेल्को इंडस्ट्री के पास धावा गाँव से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी भारत गेस्ट हाउस धावा चिनहट लखनऊ में बड़े सादे लिबास और सादगी में रह रहे थे।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान देशराज यादव पुत्र गया (बाराबंकी) और  रामरतन शर्मा पुत्र चन्द्रपाल शर्मा (बरेली) के रूप में की गयी। आरोपियों के कब्जे से 8700 रूपये के नकली नोट, 1300 रूपये के असली नोट, तीन मोबाइल, प्रिन्टर-स्कैनर और कटर आदि बरामद किये गये हैं।

 

(शिवरतन कुमार गुप्ता की रिपोर्ट )

 

राम कदम पर दर्ज हुआ गैर आपराधिक मामला

बीजेपी विधायक राम कदम पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते मामला दर्ज हुआ है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और एनसीपी की महिला कार्यकर्ता बीते तीन दिनों से घाटकोपर पुलिस स्टेशन का घेराव कर रही थीं। दरअसल एनसीपी का आरोप था कि सत्तारूढ़ दल के विधायक को बचाने के लिए पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। लेकिन अब पुलिस ने रामकदम के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 के तहत मामला  दर्ज कर लिया है।

दरअसल मुंबई में दही हांड़ी के मौके पर बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा था कि लड़कों को शादी में मदद करने के लिए वह लड़कियों को अगवा कर लेंगे। जिसके बाद सभी दलों शिवसेना, एनसीपी, और कांग्रेस ने मिलकर रामकदम पर चौतरफा हमला बोला और विधायक पर कार्यवाही की मांग की। शिवसेना ने तो राम कदम की तुलना 13वीं सदी के दिल्ली सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी से करते हुए बीजेपी की चुप्पी पर भी सवाल उठाये थे। साथ ही महिला आयोग ने भी राम कदम को नोटिस भेज कर 8 दिनों के भीतर जवाब मांगा था। 

बिहार में भीड़ ने ली तीन बदमाशों की जान, छात्रा को अगवा करने की थी कोशिश

आज जहाँ एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ने मॉब लिंचिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुयी। वहीँ बिहार के बेगुसराय जिले में भीड़ द्वारा तीन बदमाशों को पीट पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। जहाँ तीन हथियार बंद बदमाश एक स्कूल से छात्रा को अगवा करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन ये अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते, उससे पहले ही स्थानीय लोग इन पर बरस पड़े और तीनों को पीट-पीटकर मार डाला।

सूत्रों के मुताबिक ये तीनो बदमाश बेगूसराय जिले के छौराही थाना क्षेत्र के पंसल्ला गांव में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा का अपहरण करने पहुंचे थे। इसके पहले ये अपने मंसूबों को अंजाम देते स्कूल प्रिंसिपल से इनकी भिडंत हो गयी और इन बदमाशों ने प्रिंसिपल की पिटाई कर दी। जिसके बाद स्कूल परिसर में भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। सैकड़ों की तादात में भीड़ को देखकर तीनों बदमाश वहां से भागने लगे। इस बीच लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने स्कूल के एक कमरे में छिपे बाकी दो बदमाशों को भी निकालकर खदेड़ा और जमकर पिटाई की। इस घटना में तीनों बदमाशों की मौत हो गई।

इन बदमाशों की पहचान मुकेश महतो, हीरा सिंह समेत अन्य के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मुकेश महतो बेगूसराय जिले के कुख्यात अपराधी नागमणि महतो का भाई था।

देश के कई हिस्सों में भीड़ द्वारा पिटाई (मॉब लिंचिंग) की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जाहिर की है। आज मॉब लिंचिंग पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। 9 राज्य सरकारों ने  इस मामले में अनुपालन रिपोर्ट को दाखिल कर दी है। वहीँ सुप्रीम कोर्ट ने  राज्य सरकारों से एक हफ्ते के भीतर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। जबकि केंद्र सरकार का कहना है कि मॉब लिंचिंग को लेकर कानून बनाने के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर का गठन किया जा चुका है।

सैमसंग 2018 में ही लॉन्च करेगा फोल्डेबल स्मार्टफोन

सैमसंग ने जल्द ही बाजार में फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन से जुडी अटकलों पर विराम लगा दिया है। सैमसंग का कहना है कि उसका फोल्डेबल स्मार्टफोन 2018 में ही लॉन्च होगा। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को मोड़ने के बाद भी इसकी स्क्रीन पर कोई दरार या खरोंच नहीं पड़ेगी, बल्कि फोल्ड होने के बाद भी इसकी वास्तविक स्क्रीन नजर आएगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के सीईओ डीजे कोह ने इस बात की तरफ इशारा किया है कि इस साल नवंबर में सैमसंग डेवेलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी इसे पेश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक सैमसंग अपने फोन के लिए “ग्लैक्सी एफ”ब्रांड नाम का उपयोग कर सकती है। वही दूसरी तरफ ओप्पो और शाओमी भी साल 2019 तक फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में दस्तक दे सकतें हैं।

जस्टिस रंजन गोगोई बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस

जस्टिस रंजन गोगोई के सुप्रीम कोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश बनने का रास्ता साफ़ हो गया है। वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने मुख्य न्यायाधीश पद के लिए जस्टिस रंजन गोगोई का नाम केंद्र सरकार को भेजा है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा 2 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे। 

जस्टिस गोगोई  साल 2016 में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज मार्कंडेय काटजू को अवमानना का नोटिस भेजा था। दरअसल, जस्टिस काटजू ने अपने एक फेसबुक पोस्‍ट में सौम्‍या रेप और मर्डर केस में शीर्ष अदालत द्वारा दिए गए फैसले की आलोचना की थी। हालाँकि अवमानना नोटिस के बाद जस्टिस काटजू सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने फेसबुक पोस्‍ट के लिए माफी मांगी। जस्टिस रंजन गोगोई का नाम सुप्रीम कोर्ट के उन चार जजों में भी शामिल हैं, जिन्होंने 12 जनवरी को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के ख़िलाफ़ प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की थी। जस्टिस जे चेलमेश्वर (सेवानिवृत्त),  न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और जस्टिस  कुरियन जोसेफ प्रेस कांफ्रेंस करने वालों में शामिल थे।

असम के रहने वाले जस्टिस रंजन गोगोई, असम के पूर्व मुख्यमंत्री केशव चंद्र गोगोई के बेटे हैं। जस्टिस गोगोई ने 1978 में गुवाहाटी हाईकोर्ट से अपनी वकालत शुरू की थी। समय और अनुशासन के बेहद पाबंद माने जाने वाले जस्टिस गोगोई 2001 में गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज बने। इसके बाद 2012 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया। जस्टिस गोगोई पूर्वोत्तर इलाके से आने वाले देश के पहले मुख्य न्यायाधीश होंगे। 

जस्टिस रंजन गोगोई ने ही अनुसूचित जाति के व्यक्ति को दूसरे राज्य में आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने का फैसला सुनाया था। इनके अलावा केंद्रीय सेवाओं में जाटों को अन्य पिछड़ा वर्ग के दायरे से बाहर करने वाली बेंच में भी जस्टिस गोगोई थे। कोलकाता हाईकोर्ट के जज जस्टिस कर्णन को 6 महीने की सजा सुनाने वाली पीठ और सांसदों एवं विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की सुनवाई के लिए हर राज्य में विशेष कोर्ट के गठन का आदेश देने वाली पीठ में जस्टिस गोगोई शामिल थे।

जस्टिस गोगोई एनसीआर (नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स) अपडेट करने की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एनआरसी के पीछे जस्टिस गोगोई और जस्टिस नरीमन की बड़ी भूमिका रही है। जस्टिस गोगोई के आदेश पर ही असम में एनआरसी तैयार किया जा रहा है। एनआरसी के पहले ड्राफ्ट के प्रकाशित होने के बाद 4 लाख लोग इससे बाहर रह गए हैं। इस मामले में अब भी सुनवाई चल रही है।

कभी जीता था देश के लिए मेडल, लेकिन आज मांगनी पड़ रही है भीख

जकार्ता में संपन्न हुए 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने 69 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। ऐसे में जहाँ इन खिलाडियों को सरकारी नौकरी और ढेरों रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की गई। वहीँ  कुछ खिलाडी ऐसे भी हैं जिन्होंने देश के लिए मैडल तो जीते, लेकिन आज भीख मांगने को मजबूर हैं।

यहाँ हम बात कर रहें हैं मनमोहन सिंह लोधी की। जो कि एक पैरा एथलीट हैं। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर ज़िले के कंदरपुर गांव में रहने वाले मनमोहन सिंह लोधी 2009 में एक दुर्घटना में अपने हाथ खो बैठे थे। बावजूद इसके उन्होंने वर्ष 2017 में अहमदाबाद में हुए स्पेशल ओलंपिक में 100 मीटर दौड़ में  सिल्वर मेडल हासिल किया था। 

वहीँ मध्य प्रदेश सरकार ने मनमोहन सिंह लोधी को नौकरी देने का वादा तो किया, लेकिन  मगर कई महीनों तक मुख्यमंत्री दफतर  के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली। जिसके चलते अब उन्हें अपना घर और सपना पूरा करने के लिए मजबूरन भीख मांगनी पड़ रही है। वैसे हमारे देश में यह कोई पहला मौका नहीं है जब देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाडियों को भूल दिया गया हो। आपने ऐसी कई घटनाये देखी और पढ़ी होंगी,जब प्रशासनिक अमलों की लापरवाही और लाल फीताशाही के चलते इन खिलाडियों के हौसलों और सपनों ने दम तोड़ दिया।

इससे पहले विश्व पैरा चैंपियनशिप में नेत्रहीन होते हुए भी स्विमिंग में  गोल्ड मेडल जीतने वाली कंचनमाला पांडे को बर्लिन की गलियों में भीख मांगने को मजबूर होना पड़ा था।

जापान: 25 सालों में सबसे शक्तिशाली तूफान ‘जेबी’ ने दी दस्तक

जापान बीते  25 सालों  के सबसे शक्तिशाली तूफान ‘जेबी’ का सामना कर रहा है। आज  दोपहर तक़रीबन 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी जापान में चक्रवाती तूफान ‘जेबी’ ने दस्तक दी। जापान के मौसम विभाग ने संभावित भूस्खलन, बाढ़ और तेज हवा चलने के साथ-साथ ओसाका और क्योटो शहरों सहित पश्चिमी जापान में ऊंची लहरें, बिजली गिरने और चक्रवात आने की चेतावनी जारी की है। प्रधानमंत्री शिन्जो आबे ने लोगों से जल्द से जल्द जगह खाली करने की अपील की और अपनी सरकार से निवासियों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है।

‘जेबी’  साल 1993 के बाद से आया सबसे भीषण तूफान बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस मौसम में प्रशांत के 21वें चक्रवाती तूफान जेबी को जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) द्वारा बेहद शक्तिशाली बताया है। दोपहर के आसपास शिकोकू द्वीप या की प्रायद्वीप पर इसके प्रचंड रूप से आने की आशंका है।

सपना चौधरी के कार्यक्रम में भीड़ हुई बेकाबू, हूटिंग से हंगामा

प्रदेश में सपना चौधरी का कहीं कोई ऐसा कार्यक्रम ही नहीं हुआ है जिसमें उनके चाहने वालों ने हंगामा और बवाल न काटा हो।अपने दिलकश अंदाज, पतली, लचीली कमर और आइब्रो से सबको घायल करने वाली सपना चौधरी जहां कहीं भी कार्यक्रम में शिरकत करती हैं, निश्चित है की वहां सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किए जाते हैं,और पुलिस कर्मियों के बीच ही उनके चाहने वाले हूटिंग करना और हुल्लड़ बाजी करना शुरू कर देते हैं।अभी ताजा मामला मेरठ शहर का है आइए जानते हैं पूरी वाक्या…
 

सपना चौधरी का कहीं कोई ऐसा कार्यक्रम ही नहीं हुआ है जिसमें उनके चाहने वालों ने हंगामा और बवाल ना काटा हो। ताजा मामला मेरठ का है। यहां सपना चौधरी को पास से देखने के लिए भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि तमाम सुरक्षा के बंदोबस्त और सिक्योरिटी फोर्स के बावजूद कार्यक्रम में सीटियां गूंजी और हूटिंग भी जमकर होने के कारण भीड़ वहां पर बेकाबू हो गई। इसके चलते हंगामा और बावल हो गया। लोगों ने जगह पाने के लिए शुरू में शोर-शराबा और धक्का-मुक्की भी की। परनत पीएसी व कई थानों की पुलिस वहां लगी होने के कारण व्यवस्था नहीं बिगड़ी।
 
देहाती मिक्स गाने पर लगे ठुमके
 
जानकारी के मुताबिक, मेरठ में फिल्म जाको राखे साइयां के सेट पर शनिवार की रात मवाना के मधुबन मंडप में हरियाणा की मशहूर रागिनी कलाकार सपना चौधरी ने म्हारे तन को कभी रिफ्यूज करके, हुस्न की बतियां फ्यूज कर्दे म्हारे सइयां सइयां सइयां पर जमकर ठुमके लगे। सात मिनट के देहाती मिक्स गाने में कई री-टेक हुए। फिल्म की शूटिंग ढिकौली गांव में धन सिंह की कोठी से शुरू हुई थी और अब सेट मवाना में लगा है। बस स्टैंड पर मुख्य किरदार जीवनलाल बने राजपाल यादव की शादी की तैयारी और एनकाउंटर के बीच कल सपना चौधरी का आइटम सांग मध्यरात मधुबन मंडप में शुरू हुआ।
 
पुलिस फोर्स के बीच हुई खूब हूटिंग
 
सपना चौधरी के स्टेज पर आते ही भीड़ बेकाबू हुई। पुलिस फोर्स और सीटियां व हूटिंग के बीच सपना ने डांस शुरू किया। रंग-बिरंगी लाइट से नहाये सेट पर गोल्डन सूट में सपना चौधरी ने जमकर ठुमके लगाए। यहां पर आखिर कई री-टेक के बाद गाने का सीन ओके हुआ। सपना चौधरी के आइटम सांग के लिए तीन हजार पास की व्यवस्था की गई। फिल्म के सीन शूट के दौरान बाहरी हथियारबंद लोग भी बड़ी संख्या में वहां मौजूद थे। माइक संभाले खड़े निर्माता डी कुमार एवं इरशाद खान के साथ सहयोगी भीड़ को काबू करने में जुटे हुए थे। इसके बाद भी कई बार हालात बिगड़े और पीएसी को व्यवस्था बनानी पड़ी। बताया जा रहा है कि नगर व देहात के लोग भी पहुंचे और वहां पर जगह पाने के लिए शुरू में शोर-शराबा और धक्का-मुक्की भी हुई।