Home Blog Page 26

Assam: असम में जापानी इंसेफेलाइटिस ने बढ़ाई चिंता, जुलाई में 8 लोगों की मौत, 82 चपेट में

असम (Assam) में शनिवार को जापानी इंसेफेलाइटिस (Japanese Encephalitis) के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई और इसी के साथ जुलाई में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि इस बीमारी के आठ नये मामले सामने आए हैं और अभी तक 82 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं.

राज्य में शुक्रवार को जापानी इंसेफेलाइटिस के 25 नए मामले सामने आए थे और दो लोगों की मौत हो गई थी. प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अविनाश जोशी ने असम के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक एम एस लक्ष्मी प्रिया और स्वास्थ्य विभाग एवं जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की.

अविनाश जोशी ने सभी जिलों को एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और जापानी इंसेफेलाइटिस से निपटने के लिए अपने संबंधित उपायुक्तों के मार्गदर्शन में 16 जुलाई तक जिला त्वरित प्रतिक्रिया दल बनाने का निर्देश दिया.

Agnipath Scheme:‘अग्निपथ’ योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) सशस्त्र बलों में भर्ती संबंधी केंद्र की ‘अग्निपथ’ योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करने के लिए सोमवार को सहमत हो गया.

न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि गर्मी की छुट्टी के बाद शीर्ष अदालत के फिर से खुलने पर याचिकाओं को अगले सप्ताह उपयुक्त पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा.

सरकार ने पिछले महीने, ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा की थी. योजना के तहत साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तक की उम्र के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा. इनमें से 25 प्रतिशत को बाद में नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा. सरकार ने 16 जून को इस साल के लिए इस योजना के तहत भर्ती के वास्ते आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया था. 

क्या है अग्निपथ योजना ?
‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा. भर्ती के लिए साढ़े 17 साल से 21 साल की आयु सीमा तय की गई है. हालांकि, इस साल उम्र सीमा में युवाओं को दो साल की छूट दी गई है. मतलब 2022 में होने वाली भर्ती में 23 साल तक के युवा भाग ले सकेंगे. चार साल के अंत में 75 फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा. अधिकतम 25 फीसदी इच्छुक जवानों को सेना में आगे भी सेवा देने का मौका मिलेगा. यह तब होगा, जब रिक्तियां होंगी. जिन जवानों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, उन्हें सशस्त्र बल व अन्य सरकारी नौकरियों में वरीयता मिलेगी.

युवाओं को दी जाएगी छह महीने की ट्रेनिंग
नए नियम के मुताबिक, भर्ती होने वाले युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए 10वीं या 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकेंगे. 10वीं पास जवानों को सेवाकाल के दौरान 12वीं भी कराई जाएगी. इन नौजवानों को अग्निवीर कहा जाएगा. अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उसे सेवा निधि समेत एक करोड़ से ज्यादा की राशि ब्याज समेत दी जाएगी. इसके अलावा बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा. अगर कोई जवान ड्यूटी के दौरान डिसेबिल यानी दिव्यांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपये तक और बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा. चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा, जो 11.71 लाख रुपये होगा। योजना की शुरुआत 90 दिन बाद होगी। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी. 

स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास कुछ वर्षों, कुछ लोगों तक सीमित नहीं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास कुछ वर्षों या कुछ लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के हर कोने से दिए गए बलिदान का इतिहास है.

मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू की 30 फुट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी की 125वीं जयंती और रम्पा विद्रोह की शताब्दी वर्ष भर मनाई जाएगी.

उन्होंने कहा, ‘‘देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के साथ ही अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती और रम्पा विद्रोह के 100 साल मना रहा है.’’

‘मन्यम वीरुडु’ (वन नायक) के नाम से लोकप्रिय अल्लूरी ने 1922 में शुरू हुए रम्पा विद्रोह का नेतृत्व किया था.

मोदी ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता संग्राम केवल कुछ वर्षों, कुछ क्षेत्रों या कुछ लोगों का इतिहास नहीं है. यह देश के हर नुक्कड़ और हर कोने से दिए गए बलिदान का इतिहास है.’’

मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह शुरुआती आयु में ही देश की आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे और उन्होंने आदिवासी कल्याण एवं देश के लिए खुद को समर्पित कर दिया तथा वह कम उम्र में ‘‘शहीद’’ हो गए.

प्रधानमंत्री ने उनके जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि अल्लूरी ‘‘भारत की संस्कृति, आदिवासी पहचान और मूल्यों के प्रतीक थे.’’ मोदी ने कहा कि अल्लूरी ने ब्रितानी शासकों को चुनौती दी थी कि वह उन्हें रोककर दिखाए.

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमारे युवा, आदिवासी, महिलाएं और दलित देश का नेतृत्व करेंगे तो ‘नए भारत’ का निर्माण कोई नहीं रोक सकता.’’

मोदी ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि अल्लूरी सीताराम राजू से मिली प्रेरणा देश को अनंत ऊंचाइयों पर ले जाएगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आंध्र प्रदेश में जन्मे महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं. हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को भूले नहीं हैं, हम उन्हें भूलेंगे नहीं और हम उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे.’’

मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने वाले पिंगली वेंकैया और पोट्टी श्रीरामुलु जैसे राज्य के प्रेरणादायी लोगों को याद किया.

प्रधानमंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि जिस तरह बड़ी संख्या में युवा स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे, उसी तरह अब युवाओं को देश के सपनों को साकार करने के लिए आगे आना चाहिए.

मोदी ने आदिवासी कल्याण का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी गौरव और विरासत को दर्शाने के लिए आजादी के बाद पहली बार आदिवासी संग्रहालयों की स्थापना की जा रही है. उन्होंने कहा कि ‘स्किल इंडिया मिशन’ जैसे कार्यक्रमों से आदिवासी कला को एक नई पहचान मिल रही है और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान समुदाय के सदस्यों के लिए आय सुनिश्चित कर रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने दशकों पुराने उन कानूनों को बदल दिया है, जो आदिवासी लोगों को बांस जैसी वन उपज को काटने से रोकते थे.

इससे पहले, मोदी ने सोमवार को यहां स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती पर उनकी 30 फुट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया. ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के तहत 15 टन वजन की इस प्रतिमा को तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इसे भीमावरम के एएसआर नगर में नगर निगम पार्क में क्षत्रिय सेवा समिति द्वारा स्थापित किया गया है.

इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बी. बी. हरिचंदन, केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और फिल्म अभिनेता के. चिरंजीवी और अन्य अतिथि उपस्थित थे। इस मौके पर मौजूद हस्तियों ने अल्लूरी को पुष्पांजलि अर्पित की.

मोदी ने अल्लूरी के भतीजे अल्लूरी श्रीराम राजू और अल्लूरी के करीबी सहयोगी मल्लू डोरा के बेटे बोडी डोरा का अभिनंदन किया. सीताराम राजू को उनके उपनाम अल्लूरी से भी जाना जाता है. उनका जन्म चार जुलाई, 1897 को तत्कालीन विशाखापत्तनम जिले के पंडरंगी गांव में हुआ था.

Covid 19 रोगियों के तंत्रिका गड़बड़ियों की चपेट में आने का खतरा बहुत ज्यादा, स्टडी रिपोर्ट में हुआ खुलासा

कोरोनावायरस से संक्रमित न हो पाए लोगों की तुलना में संक्रमित पाए गए लोगों के ‘न्यूरोडीजेनेरेटिव’ विकारों की चपेट में आने का अधिक जोखिम रहता है. एक अध्ययन में यह बात सामने आई है.

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों को कोरोनावायरस का संक्रमण हुआ है, उनके अल्जाइमर, पार्किंसन रोग और ‘इस्केमिक स्ट्रोक’ से ग्रस्त होने की आशंका काफी अधिक रहती है.

इस्केमिक स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क के हिस्से में रक्त की आपूर्ति बाधित या कम हो जाने से मस्तिष्क के ऊतकों को ऑक्सीजन व पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं.

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में रविवार को यूरोपीय न्यूरोलॉजी अकादमी के 8वें सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए अध्ययन में डेनमार्क की आधे से अधिक आबादी के स्वास्थ्य रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया.

अध्ययन के अनुसार, कुल 919,731 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिनमें से 43,375 लोग संक्रमित पाए गए. इन लोगों के अल्जाइमर से पीड़ित होने की आशंका 3.5 गुणा अधिक थी.

इस अध्ययन में कहा गया है कि इन लोगों के पार्किंसन से पीड़ित होने की आशंका 2.6 गुणा, इस्केमिक स्ट्रोक से पीड़ित होने की आशंका 2.7 गुणा और इंटरसेरीब्रल हेमोरेज (मस्तिष्क में रक्तस्राव) होने की आशंका 4.8 गुणा अधिक थी.

अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि ‘न्यूरोइन्फ्लेमेशन’ न्यूरोडीजेनेरेटिव विकारों के त्वरित विकास का कारण हो सकता है.

अध्ययन के दौरान फरवरी 2020 और नवंबर 2021 के बीच डेनमार्क में कोविड रोगियों, पूर्व रोगियों और महामारी के पहले से इन्फ्लुएंजा के रोगियों का भी विश्लेषण किया गया.

अध्ययनकर्ताओं ने संभावित खतरे की गणना के लिए सांख्यिकीय तकनीकों का उपयोग किया, और परिणामों को अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति, आयु, लिंग और सहवर्ती रोगों के आधार पर बांटा गया.

Maharashtra Political Crisis LIVE Updates: एकनाथ शिंदे ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, देवेंद्र फडणवीस राज्य के नए उप-मुख्यमंत्री

शिवसेना (Shiv Sena) के एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde Oath) ने गुरुवार शाम महाराष्ट्र के नए सीएम पद की शपथ ली. जबकि देवेंद्र (Devendra Fadnavis) फडणवीस राज्य के नए उप-मुख्यमंत्री बने. एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में किया गया. इस दौरान शिवसेना और बीजेपी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे. बता दें कि एकनाथ शिंदे के बतौर सीएम पद की शपथ लेने के बाद अब अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र की नई कैबिनेट तय होगी. गुरुवार शाम को देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि आज शाम साढ़े सात बजे एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे, जबकि इनकी कैबिनेट अगले कुछ दिनों में शपथ लेगी.

इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की थी वो राज्य की शिंदे सरकार का हिस्सा नहीं होंगे और बाहर से उन्हें समर्थन देंगे. इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंपा था. सूत्रों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस पहले नई सरकार में कोई पद लेना नहीं चाहते थे लेकिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद वो उप-मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हो गए.

सीएम एकनाथ शिंदे के शपथ लेने के बाद उन्हें पीएम मोदी ने बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं एकनाथ शिंदे जी को महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ लेने की बधाई देता हूं. वो जमीन से जुड़े नेता हैं. राजनीति में उनका अनुभव महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा. मैं उन्हें एक बार फिर बधाई देता हूं.

पीएम ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस बीजेपी के हर कार्यकर्ता के लिए एक प्रेरणा हैं. उनका अनुभव राज्य सरकार के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है. मुझे भरोसा है कि उनके सहयोग से राज्य के विकास की यात्रा और तेज होगी. 

ध्यान हो कि राज्य में कई दिनों से राजनीतिक उथापुथल के हालात थे. शिवसेना के दो तिहाई से ज्यादा विधायक पहले मुंबई से सूरत गए और वहां से फिर उन्हें गुवाहाटी भेज दिया गया. ये सभी विधायक उद्धव ठाकरे सरकार का विरोध कर रहे थे. इनकी मांग थी कि उद्धव ठाकरे महाअघाड़ी सरकार से बाहर आएं.

हालांकि बाद में उद्धव ठाकरे ने इन विधायकों को मुंबई लौटने का न्यौता देते हुए कहा था कि अगर आप मुंबई वापस आ जाते हैं तो वो इस गठबंधन से बाहर निकल जाएंगे. लेकिन इसके बाद भी विधायक मुंबई नहीं लौटे. वहीं दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे हर बीतते दिन के साथ अपने साथ विधायकों की संख्या बढ़ने का दावा करते रहे. हालात को संभलता ना देखकर आखिरकार बुधवार को उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव करते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद से ही बीजेपी और शिवेसना के बागी विधायकों के बीच राज्य में नई सरकार बनाने को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया था. गुरुवार को एकनाथ शिंदे मुंबई लौटे और पहले देवेंद्र फडणवीस के घर गए. वहां से सीधे राज्यपाल के पास गए और दोनों ने मिलकर राज्य में एक स्थिर सरकार बनाने का दावा किया. 

(Source: NDTV)

मोनालिसा की कातिल अदाओं ने लूटी महफिल, फैंस को कर रही हैं घायल

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अभी हाल में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में वो पर्पल रंग की साड़ी में नजर आ रही है. साथ ही उनका ऑफ़ व्हाईट रंग का डीप नेक ब्लाउज़ भी काफ़ी जच रहा है. इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंपलीट करने के लिए डायमंड नेकलेस भी कैरी किया है. खुले बालों में मोनालिसा कमाल की लग रही हैं.

मोनालिसा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. मोनालिसा इन तस्वीरों में अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है, जो फैंस को घायल कर रही है.

ये भी देखें : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर हॉट फोटोज हुई वायरल

ये भी देखें : Monalisa का ये वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ये भी देखें : साड़ी में क़हर ढा रही हैं मोनालिसा,तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

ये भी देखें : पवन सिंह और मोनालिसा का रोमांस से भरा वीडियो वायरल, 5 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने देखा

Jugjugg Jeeyo: वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने रिलीज के तीसरे दिन बनाया ये रिकॉर्ड

वरुण धवन (Varun Dhawan), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), नीतू कपूर (Neetu Kapoor), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और मनीष पॉल (Manish Paul) की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (Jug Jugg Jeeyo) को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तो वहीं राज मेहता के निर्देशन में बनी ‘जुग जुग जियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में 20.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

रविवार को इस फिल्‍म की कमाई में ओपनिंग डे के मुकाबले 41 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसके चलते फ़िल्म ने 26 जून को बॉक्स आफिस पर फ़िल्म का कलेक्शन 15.10 करोड़ रुपये रहा. ऐसे में ‘जुग जुग जियो’ सिर्फ भारत में 36.93 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. साथ ही यह फिल्म चौथी सबसे ज्यादा अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

इस लिस्‍ट में नंबर-1 की पोजिशन पर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ‘भूल भुलैया 2’ है. दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्‍वीराज’ है, जिसने 39.17 करोड़ रुपये कमाए थे. तीसरे नंबर पर आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ है, जिसकी कमाई पहले वीकेंड में 37.45 करोड़ रुपये थी. (Source: Zee Hindustan)

Kumbh 2025: योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला, कुंभ-2025 का आयोजन पहले से अधिक भव्य होगा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 2025 में होने वाले कुंभ मेले को 2019 के मेले के मुकाबले शानदार और भव्य तरीके से तैयार करेगी. आम चुनाव 2024 को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को समय से पहले व्यवस्थाओं को पूरा करने का निर्देश दिया है. राज्य सरकार को उम्मीद है कि 2025 में कुंभ में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ होगी।.

2019 में, दुनियाभर से 24 करोड़ से अधिक भक्तों ने अर्धकुंभ में भाग लिया था और यह संख्या 2025 में दोगुनी होने की संभावना है.अगले महीने प्रयागराज में कुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर योगी आदित्यनाथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाएंगे.

2019 में, दुनियाभर से 24 करोड़ से अधिक भक्तों ने अर्धकुंभ में भाग लिया था और यह संख्या 2025 में दोगुनी होने की संभावना है.अगले महीने प्रयागराज में कुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर योगी आदित्यनाथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाएंगे

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा, “हम कुंभ में भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद कर रहे हैं. भक्त पवित्र स्नान करने और गंगा के तट पर समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता की एक झलक पाने के लिए प्रयागराज में उमड़ेंगे. “राज्य सरकार ने आगामी कुंभ के लिए अपनी योजना और तैयारी शुरू कर दी है। कुंभ से पहले सभी विकास परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य है.

Karnataka: एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, 4 की हालत गंभीर

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सागर शहर में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद सर्दी और बुखार से पीड़ित 14 बच्चों की हालत बिगड़ गई. अस्पताल में भर्ती बच्चों में चार की हालत गंभीर हो गई और उन्हें सोमवार को शिवमोग्गा के जिला अस्पताल में शिफ्ट कराया गया.

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, बच्चों को सर्दी और बुखार के संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. नर्सो ने रविवार रात उन्हें एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिए. इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद बच्चों को तेज बुखार आया और वे कांपने लगे.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय भाजपा विधायक हरातालु हलप्पा मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य अधिकारियों को बच्चों का उचित इलाज कराने का निर्देश दिया.

हरातालु हलप्पा ने कहा, “घटना के बारे में पता चलने के बाद मैं तुरंत अस्पताल पहुंचा। स्वास्थ्य अधिकारियों को बच्चों की सही देखभाल करने का निर्देश जारी किया गया है। इसे अभी तक एलर्जी माना जाता है। जहां तक दवा का सवाल है, हम सत्यापित करेंगे कि किसने और कहां से इसकी आपूर्ति की.

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के इरफान सोलंकी के भाई फरहान की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने 3 तलाक देने का मामला दर्ज कराया

समाजवादी पार्टी (SP)  के विधायक इरफान सोलंकी (MLA Irfan Solanki) के भाई फरहान सोलंकी पर उनकी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और तीन तलाक देने का मामला दर्ज किया गया है.

फरहान की पत्नी अंबरीन फातिमा की शिकायत पर चकेरी थाने में मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी शादी 2009 में फरहान से हुई थी और 2019 में उसने तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया था.

उन्होंने दावा किया कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन जाहिर तौर पर इलाके में सपा विधायक के प्रभाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैंने मुख्यमंत्री सचिवालय और पुलिस आयुक्त के अधिकारियों से मुलाकात की और उसके बाद ही मेरा मामला दर्ज किया गया.”

अंबरीन ने कहा कि उसके दो बच्चे हैं और घरेलू हिंसा का शिकार हुई है. उन्होंने कहा कि उसके पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं और उसके देवर और भाभी ने भी उसके साथ मारपीट की और दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.