Home Blog Page 25

उर्वशी रौतेला ने सिल्वर ड्रेस में फैंस के दिलों पर गिराई बिजलियां, फोटोशूट की तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

उर्वशी ने एक बार फिर अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमे वो बेहद खुबसूरत लग रही हैं.

उर्वशी ने अपने लुक को पिंक शेड मेकअप और ओपन हेयर से कम्पलीट किया हैं. इन फोटोज में उर्वशी विंडो के पास बैठकर एक से बढ़कर एक हॉट पोज देती नजर आ रही हैं.

इन तस्वीरों में उर्वशी सिल्वर कलर की स्टाइलिश ड्रेस पहनी हुई है, जिनमें वो अप्सरा की तरह लग रहीं हैं. उर्वशी के इस लुक से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया हैं.

उर्वशी ने मिनिमल ज्वेलरी का कॉन्सेप्ट फॉलो किया है और हाथ में मैचिंग ब्रेसलेट और रिंग कैरी की हैं.

उर्वशी की तस्वीरों पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं, इसलिए उनके पोस्ट पर अब तक करीबन 2 लाख लाइक्स किए जा चुके हैं.

आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ साउथ फिल्मों, आइटम सॉन्ग्स और म्यूज़िक वीडियोज़ में भी नज़र आ चुकी हैं.

एकतरफा प्यार में फेसबुक के जरिये शादीशुदा महिला पर डाल रहा था डोरे, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक विवाहित महिला को कथित रूप से धमकाने और अपने एकतरफा प्यार का इजहार करने के आरोप में 30 वर्षीय जैकेट निर्माता को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान भजनपुरा के चांद बाग निवासी रिजवान अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस को 11 मई को एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि अंसारी उसकी पत्नी पर बात करने और उसके प्यार को स्वीकार करने के लिए दबाव डाल रहा था, ऐसा नहीं करने पर वह उसे मार डालेगा. पुलिस ने बताया कि अंसारी महिला को फोन करता था और उससे अभद्र भाषा में बात करता था. 

पुलिस ने पाया कि आरोपी ने फेसबुक पर महिला से दोस्ती की थी और उसे मैसेज करना शुरू कर दिया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ समय बाद, वह बहुत जुनूनी और आक्रामक हो गया और उससे मिलने और अपने प्यार को स्वीकार करने की जिद करने लगा. 

बाहरी दिल्‍ली के डीसीपी समीर शर्मा ने कहा कि टेक्निकल सर्विलांस का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने अंसारी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह जैकेट बनाने का काम करता है. 2018 में उसने महिला की प्रोफाइल देखी और उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी. डीसीपी ने कहा कि फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट एक्‍सेप्‍ट होने के बाद वे चैटिंग करने लगे. एक दिन उसने महिला से उसका पता लिया और वहां पर जाकर चुपके से उसकी तस्वीरें क्लिक कीं. 

पुलिस ने कहा कि वह पीड़िता की गतिविधियों पर नजर रखता था और जब महिला ने आरोपी से बात करने से इनकार कर दिया तो उसने धमकी दी कि वह उसकी तस्वीरें और चैट परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया पर साझा करेगा. उन्होंने बताया कि महिला से बातचीत में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड जब्त कर लिए गए हैं. 

Enforcement Directorate ने पिछले साल दर्ज किए सबसे ज्यादा केस, 10 सालों के सरकारी आंकड़े सामने आए

संसद को उपलब्ध कराए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में, प्रवर्तन निदेशालय ने 2021-22 वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा उल्लंघन के मामले दर्ज किए हैं. मनी लॉन्ड्रिंग के 1,180 और विदेशी मुद्रा उल्लंघन 5,313 मामले दर्ज किए गए हैं. अगर बात पिछले एक दशक की करें तो  2012-13 से 2021-22 के वित्तीय वर्षों के बीच, संघीय जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कुल 3,985 और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के नागरिक कानून के तहत 24,893 आपराधिक शिकायतें दर्ज की है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित उत्तर में लोकसभा को यह डेटा उपलब्ध करवाया है.

इसके अनुसार, ईडी ने वित्त वर्ष 2012-13 के दौरान 221 मनी लॉन्ड्रिंग के मामले दर्ज किए थे. इसने 209 केस (2013-14) में, 178 केस (2014-15) में, 111 केस (2015-16), 200 केस (2016-17) में, 148 केस (2017-18) में, 195 केस (2018-19) में, 562 केस (2019-20) में दर्ज किए वहीं 981 केस (2020-21) में और 1,180 मामले (2021-22) में दर्ज हुए हैं.  इसी तरह, फेमा मामलों की संख्या 1,722 (2012-13) में, 1,041 केस (2013-14) में, 915 (2014-15) में, 1,516 (2015-16) में, 1,993 (2016-17), 3,627 (2017-18) है. , 2,659 (2018-19), 3,360 (2019-20), 2,747 (2020-21) और 5,313 (2021-22).

कुल मिलाकर, मंत्री ने कहा कि 31 मार्च 2022 तक, ईडी ने पीएमएलए के तहत 5,422 मामले दर्ज किए हैं और अपराध की आय 992 मामलों में कुल 1,04,702 करोड़ के लगभग रही है. इसके तहत 869.31 करोड़ रुपये की जब्ती हुई है और 23 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है.बताते चलें कि 2002 में पीएमएलए को अधिनियमित किया गया था. वहीं पीएमएलए को 1 जुलाई 2005 को लागू किया गया था.

राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि फेमा के तहत 6,472 कारण बताओ नोटिस पर फैसला सुनाया गया है, जिससे करीब 8,130 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया और फेमा के तहत 7,080 करोड़ रुपये (लगभग) की संपत्ति जब्त की गई है.FEMA को 1999 में 1973 के विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (FERA) को निरस्त करने के बाद लाया गया था.

पांच निलंबित सांसदों ने संसद परिसर में गर्मी और मच्छरों के बीच बिताई रात, 50 घंटे का है ये धरना

संसद से निलंबित किए गए कुछ सांसदों ने मच्छरों और गर्मी का सामना करते हुए संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास रात बिताई.  इन सांसदों में भाकपा के संतोष कुमार और आप के संजय सिंह शामिल थे. टीएमसी की डोला सेन और शांतनु सेन आधी रात के बाद तक अधिकारियों द्वारा दिए टेंट की अनुमति न दिए जाने के बाद भी इसी जगह मौजूद रहे. बता दें कि कुल 24 सांसदों जिसमें राज्यसभा के 20 और कांग्रेस के चार सदस्यों को निलंबित किया गया है. इसी के विरोध में पांच सांसद आसमान के नीचे सो गए.

टीएमसी के राज्यसभा सांसद ड्वेर्क ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, “विपक्षी सांसदों द्वारा 50 घंटे का नॉन-स्टॉप धरना. 21 घंटे पूरे हो गए हैं,  29 घंटे बाकी हैं. 24 सांसदों का निलंबन रद्द करें. चर्चा करें.

सुबह सांसदों के लिए चाय लाने वाले टीएमसी सांसद मौसम नूर ने कहा कि विपक्षी सांसद माफी नहीं मांगेंगे और विरोध जारी रहेगा. विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में महंगाई पर चर्चा की मांग की है.

बता दें कि विपक्षी नेताओं ने सदस्‍यों का निलंबन वापस लेने की मांग की. हंगामे और नारेबाजी के कारण विपक्ष के डेढ़ दर्जन से अधिक सांसदों को निलंबित किया है. सूत्रों के मुताबिक- राज्‍यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने इस पर दो टूक कहा कि निलंबित सदस्‍य जब तक माफी नहीं मांगेंगे, निलंबन वापस नहीं लिया जाएगा. महंगाई के मुद्दे पर राज्‍यसभा में अगले सप्‍ताह के प्रारंभ में चर्चा संभव है. सभापति की विपक्ष के नेताओं और संबंधित मंत्रियों के साथ बातचीत के बाद इस पर व्‍यापक सहमति बन गई है.

Kerala reports India’s second Monkeypox case : केरल में मिला देश का दूसरा मंकीपॉक्स का मरीज, बढ़ी चिंता

केरल (Kerala) में देश का दूसरा मंकीपॉक्स (monkeypox) का मरीज मिला है. यह 31 वर्षीय युवक पिछले सप्ताह दुबई (Dubai) से केरल आया था, जिसकी जांच करने पर वह मंकीपॉक्स पॉजिटिव मिला है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री (health minister) वीना जॉर्ज ने इस बात की जीनकारी दी है. केरल में यह दूसरा मंकीपॉक्स का केस मिला है, जो देश का दूसरा केस है. पहला केस भी केरल में ही मिला था. मंत्री ने कहा कि 13 जुलाई को केरल पहुंचा मरीज कन्नूर का रहने वाला है और वहां परियाराम मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है. मंत्री ने कहा कि जो लोग मरीज के निकट संपर्क में थे उन सभी पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते कोल्लम जिले से मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि होने पर सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को स्थापित करने में राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता के लिए पिछले सप्ताह केरल में एक उच्च स्तरीय बहु-अनुशासनात्मक टीम भेजी थी. केरल के कोल्लम जिले से मंकीपॉक्स रोग के एक मामले की पुष्टि की रिपोर्ट के मद्देनजर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जांच में केरल राज्य सरकार का समर्थन करने के लिए एक बहु-अनुशासनात्मक केंद्रीय टीम की प्रतिनियुक्ति करने और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को स्थापित करने का निर्णय लिया था.  

केरल में मंकीपॉक्स के दो मरीज मिलने के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार से राज्य के सभी पांच हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ा दी है. विदेशों से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है. कन्नूर हवाई अड्डे पर विशेष सुविधाएं स्थापित की गई हैं. देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला केरल का ही था. कोल्लम जिले के एक 35 वर्षीय व्यक्ति, जो मध्य पूर्व के एक देश से आया था, मंकीपॉक्स के लिए पॉजिटिव पाया गया और उसे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मरीज के सैंपल को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजा गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते स्वास्थ्य विभाग की विभन्न टीमों के साथ एक मीटिंग कर प्रदेश में मंकीपॉक्स वायरस को रोकने के लिए निर्देश दिये थे.देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है. वहीं पहले केस की बात करें तो यह केरल के कोल्लम में विदेश से लौटे एक शख्स में मिला था. वह यूएई में इस बीमारी से पीड़ित एक मरीज के संपर्क में आया था. बता दें कि दुनिया के 27 देशों में अभी तक मंकीपॉक्स के केस मिल चुके हैं.भारत में इसका मरीज मिलना सरकार के लिए चिंता की बात है.

‘आश्रम’ एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी की दिलकश अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना, वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी इन दिनों चर्चा में हैं. वजह है आश्रम में उनका दमदार अभिनय. तो वहीं सोशल मीडिया पर त्रिधा की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं.

आपको बता दें कि त्रिधा ने वेब सीरीज आश्रम में अपने बोल्ड अंदाज़ से काफ़ी सुर्ख़ियाँ बटोरी थी. त्रिधा चौधरी सोशल मीडिया पर अकसर अपनी तस्वीरें और विडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है. जिनपर फैंस जमकर अपना प्यार लुटाते नज़र आते हैं. आप भी देखिए त्रिधा चौधरी की लेटेस्ट फोटोज और वीडियो.

MCD Election: दिल्ली में परिसीमन आयोग का गठन पर आम आदमी पार्टी ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, किया यह दावा

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली के लिए परिसीमन आयोग का गठन करना महज एक दिखावा है. पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम चुनाव टालने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत केंद्र सरकार का यह एक और “पैंतरा” है.

आम आदमी पार्टी ने कहा कि गृह मंत्रालय, संशोधित दिल्ली निगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, नगर निगम वार्ड की कुल संख्या निर्धारित करने से पहले परिसीमन आयोग का गठन नहीं कर सकता. पार्टी ने कहा कि केंद्र का यह कदम “अवैध” है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “हमें खुशी है कि केंद्र सरकार ने एमसीडी के वार्ड परिसीमन के लिए एक समिति का गठन कर दिया. लेकिन दिल्ली में कितने वार्ड होंगे, इसका कोई आदेश नहीं दिया. फिर ये समिति काम कैसे करेगी?”

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने परिसीमन आयोग के गठन को दिखावा करार देते हुए कहा कि केंद्र को पहले वार्ड की कुल संख्या तय करनी होगी. इस घटनाक्रम के संबंध में पूछे जाने पर भारद्वाज ने कहा, “तभी (गृह मंत्रालय के) इस आदेश का कोई मतलब होगा.” उन्होंने कहा, “वार्ड की कुल संख्या निर्धारित करने के पहले यह आदेश महज दिखावा है. परिसीमन की प्रक्रिया भी एक दिखावा है.”

पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा कि संशोधित दिल्ली नगर निगम अधिनियम में “स्पष्ट लिखा है” कि किसी भी हालत में कुल सीटों की संख्या 250 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और नगर निगम की स्थापना के समय सीटों की संख्या का निर्धारण केंद्र सरकार करेगी.


मध्य प्रदेश में आसमानी बिजली गिरने से 3 दिनों में 16 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में आसमानी बिजली गिरने की खबरें अलग-अलग जगहों से पिछले तीन दिनों से आ रही हैं. इस आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. शनिवार की सुबह शिवपुरी में बिजली गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से झुलसे उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुक्रवार को श्योपुर जिले के वन क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए एक कॉलेज के छह छात्र भी बिजली गिरने की चपेट में आ गए, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

भिंड में भी सुकंद गांव की दो महिलाएं, जिनकी पहचान रामकली (70) और ज्ञानोदेवी (40) के रूप में हुई, उनकी भी बिजली गिरने से मौत हो गई. छतरपुर में महराजगंज गांव में खेत में काम करने के दौरान एक मां और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. अमरवां गांव में ऐसे ही हालात में एक और 50 वर्षीय महिला किसान की मौत हो गई. अन्य घटनाओं में शिवपुरी के एक 35 वर्षीय व्यक्ति और ग्वालियर में 30 और 40 साल के दो युवकों की भी इसी कारण मौत हो गई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के आठ जिलों में बिजली गिरने और आंधी की चेतावनी जारी की है. भोपाल में आईएमडी वैज्ञानिक वेदप्रकाश शर्मा ने कहा, “जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून के दौरान बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं.” आईएमडी ने शनिवार दोपहर के दौरान श्योपुर, शिवपुरी, गुना, आगर, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, भिंड, रतलाम, धोलावाड़, शाजापुर सहित राज्य के कई हिस्सों में बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश से कई हिस्सों में बिगड़े हालात, 130 गांव हुए प्रभावित

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ से कम से कम 130 गांव प्रभावित हुए हैं और 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा. हालांकि, राहत की बात है कि अबतक कहीं से जानहानि की सूचना नहीं है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के 128 गांवों से भारी बारिश की वजह से संपर्क टूट गया है.

राज्य राहत और पुनर्वास विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक गढ़चिरौली के अलावा मराठवाड़ा के हिंगोली और नांदेड़ जिले में भी शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश हुई. अधिकारियों ने बताया कि हिंगोली जिले के वसमत तालुका में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान 150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. उन्होंने दिन में बताया कि हिंगोली जिले के दो गांवों और पड़ोसी जिले नांदेड़ के हडगांव गांव, जो आसना नदी के किनारे बसे हैं, के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को हिंगोली के जिलाधिकारी को फोन करके लोगों को निकालने और अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिये. हिंगोली में पिछले 48 घंटे में भारी बारिश हुई है जिसके कारण आसना नदी में बाढ़ आ गई है और उसका पानी गांव एवं खेतों में घुस गया है. शिंदे इस समय भाजपा नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में हैं. उन्होंने जिलाधिकारी से कहा, “आपको गांव वालों को सुरक्षित निकालने और अस्थायी आश्रय में स्थानांतरित करने के लिए उचित प्रबंध करना चाहिए. उनके लिए भोजन और पीने के पानी का प्रबंध कीजिये.”

विभाग ने बताया कि गढ़चिरौली, हिंगोली और नांदेड़ जिले (शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए) पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की वजह से प्रभावित हुए हैं और इस अवधि में 120 लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. अधिकारी ने बताया, ‘‘भारी बारिश की वजह से शुक्रवार रात को हिंगोली जिले से बहने वाली आसना नदी में बाढ़ आ गई. इसकी वजह से वसमत तहसील के निचले इलाके में बसे कुरुंदा और किन्होला गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं.

अधिकारी ने बताया कि अबतक कम से कम 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया हैं, लेकिन नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद कुछ लोग वापस अपने घरों को लौट चुके हैं. जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान हिंगोली जिले में 230.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो वार्षिक औसत वर्षा का 26.84 प्रतिशत है. विभाग ने बताया कि कोंकण क्षेत्र के परशुराम घाट के नजदीक चिपुलन शहर के पास मुंबई-गोवा राजमार्ग को भूस्खलन की आशंका की वजह से यातायात के लिए बदं कर दिया गया है. तटीय जिले रत्नागिरी में जगबुड़ी और कोदवाली नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है और जिले के पदाधिकारियों ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है.

बुलेटिन के मुताबिक गढ़चिरौली जिले में इतापल्ली से भाम्रागढ़ जाने वाले राज्य उच्चपथ को बाढ़ की वजह से बंद कर दिया गया है. बुलेटिन के अनुसार, “गढ़चिरौली जिले में कम से कम 120 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है.” बयान के मुताबिक हिंगोली जिले के वसमत तहसील के बाढ़ से घिरे खेत में दो लोग फंस गए थे, जिनके बचाव के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर भेजी गई. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया कि मुंबई में शनिवार सुबह से हल्की बारिश हुई, जबकि पुणे के विस्तृत क्षेत्र में बारिश हुई.

उन्होंने ट्वीट किया, “अपराह्न ढाई बजे तक पुणे में गत तीन घंटे में विस्तृत क्षेत्र में बहुत अच्छी बारिश हुई है, लेकिन घाट क्षेत्र वाले शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है. बारिश का सिलसिला दिन में भी जारी रहने का पूर्वानुमान है, क्योंकि सुबह से ही आसमान में हम घने बादलों को देख सकते हैं. मुंबई में हल्की बारिश हुई है.”

Omicron Sub-Variants: अमेरिका में ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट के 70 फीसदी से ज्यादा नए मामले दर्ज

अमेरिका में कोविड-19 के नए और सबसे संक्रामक ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट, जिन्हें बीए.4 और बीए.5 के रूप में जाना जाता है, से संक्रमण के मामले 70 प्रतिशत से अधिक दर्ज किए गए हैं. यह जानकारी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों (सीडीसी) द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों में दी गई है.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीडीसी के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पिछले एक हफ्ते में बीए.5 सब-वेरिएंट के 53.6 प्रतिशत नए संक्रमण सामने आए, जबकि बीए.4 के 16.5 प्रतिशत संक्रमण के मामले दर्ज किए गए.

बीए.5 अमेरिका में प्रमुख वेरिएंट बन गया है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि नए प्रकार अधिक संक्रामक हैं और प्रतिरक्षा सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरण अभी भी बीए.4 और बीए.5 के खिलाफ बहुत प्रभावी हैं, जिसमें घर के अंदर भी मास्क लगाना, भीड़ से बचना और टीके का बूस्टर डोज लगवाना शामिल है.