Home Blog Page 24

Raksha Bandhan: 12 अगस्त को मनाई जाएगी राखी, भद्रा नक्षत्र का नहीं पड़ेगा साया, बन रहे हैं ये खास योग

इस बार रक्षाबंधन को लेकर बहुत ज्यादा ही कंफ्यूजन है लोगों को. असल में भाई बहन का यह त्योहार पूर्णिामा के दिन मनाया जाता है. लेकिन इस बार पूर्णिमा के दिन भद्रा नक्षत्र पड़ रहा है. आपको बता दें कि इस नक्षत्र में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है. इस वजह से लोग परेशान हैं. उलझन को सुलझाने के लिए हम आपको यहां पर रक्षाबंधन किस दिन मनाना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं. 11 या 12 कौन सा दिन सही होगा. 12 अगस्त की सावन पूर्णिमा (sawan purnima) को पंचक योग लग रहा है. इसके अलावा सौभाग्य योग, धाता योग, अभिजीत योग भी शामिल हैं. आइए जानते हैं कि इस साल रक्षा बंधन कब है. 

इस बार दो दिन पूर्णिमा तिथि पड़ रही है 11 को जो पूर्णिमा है उसमें भद्रा नक्षत्र भी पड़ रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भद्रा में कोई शुभ काम नहीं किया जाता है. इस लिहाज से 12 को ही रक्षाबंधन मनेगा.

तीन पंचांगो के अनुसार जिसमें श्रीहनुमान पंचांग, हृषिकेष पंचांग, महावीर पंचांग और अन्नपूर्णा पंचांग शामिल हैं. 11 अगस्त को सूर्योदय प्रात:  5 बजकर 30 मिनट में हो रहा है. इस दिन पूर्णिमा का मान दिन में 9 बजकर 35 मिनट पर है. लेकिन उसी समय यानि 9.35 दिन में पूर्णिमा के साथ भद्रा का भी प्रारंभ हो रहा है. भद्रा का साया रात्रि 8.25 तक है. 12 अगस्त को प्रात: सूर्योदय 5 बजकर 31 मिनट पर होगा और पूर्णिमा का मान प्रात: 7 बजकर 17 मिनट तक है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार रक्षा बंधन के दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं. दरअसल इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य योग (Ayushman and Saubhagya Yog) का निर्माण हो रहा है. आयुष्मान योग (Ayushman Yog) दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सौभाग्य योग शुरू हो जाएगा. सौभाग्य योग (Saughagya Yog) किसी भी शुभ कार्य के लिए मंगलकारी माना गया है. जबकि आयुष्मान योग में किए गए कार्य लंबे समय के लिए फलदायी होते हैं.

धार्मिक मान्यता है कि राखी बांधते वक्त भाई का मुंह पूरब दिशा की ओर और बहन का मुख पश्चिम दिशा में होना चाहिए. राखी बांधने के लिए सबसे पहले अपने भाई के माथे पर रोली-चंदन और अक्षत का टीका लगाएं. इसके बाद भाई को घी के दीपक से आरती करें. उसके बाद राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराएं. इसके बाद अगर संभव हो तो सप्रेम भोजन के लिए आग्रह करें.

(Source : NDTV)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. भारतीय समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Kerala: मां और बेटे को एक साथ मिली सरकारी नौकरी, जानें कहां मिलेगी जिम्मेदारी

केरल के मलप्पुरम में मां और बेटे ने राज्य लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा को एक साथ पास कर सरकारी नौकरी प्राप्त की है. पिछले 10 साल से आंगनवाड़ी शिक्षिका के तौर पर कार्य कर रही 42 साल की बिंदु ने लास्ट ग्रेड सर्वेंट्स (एलजीएस) परीक्षा में 92 वां स्थान प्राप्त किया है. वहीं उनके 24 वर्षीय बेटे ने 38 वीं रैंक के साथ लोअर डिवीजनल क्लर्क (एलडीसी) की परीक्षा पास की है. एक टीवी चैनल के साथ बात करते हुए बिंदू ने कहा कि तीन प्रयासों के बाद उन्हें सफलता मिली है. एलजीएस के लिए दो और एलडीसी के लिए उन्होंने एक बार प्रयास किया था. यह उनका चौथा प्रयास था जिसमें वो सफल हुईं हैं.

उन्होंने कहा, उनका वास्तविक लक्ष्य आईसीडीएस पर्यवेक्षक परीक्षा थी और एलजीएस परीक्षा को पास करना उनके लिए एक “बोनस” की तरह है.  बिंदू ने अपनी सफलता को लेकर कहा कि कोचिंग सेंटर में उनके शिक्षक, उनके दोस्त और उनके बेटे का इस सफलता में योगदान रहा है. LDC परीक्षा में सफल होने वाले उनके बेटे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम दोनों अलग-अलग तैयारी करते थे लेकिन कुछ मुद्दों पर आपस में हम लोग चर्चा कर लेते थे. अपनी मां को लेकर उन्होंने कहा कि मां हमेशा पढ़ाई नहीं कर पाती थी लेकिन जब भी  ड्यूटी के बाद उन्हे समय बचता था तो वो पढ़ाई करती थी.उन्होंने कहा, “मैंने पहले एक पुलिस परीक्षा दी थी, लेकिन मेरा नाम उस बार सप्लीमेंट्री लिस्ट में आया था. लेकिन “इस बार, मैंने एलडीसी परीक्षा के लिए और अधिक अध्ययन किया.”

अपने अध्ययन के पैटर्न के बारे में, बिंदू उसके बेटे की बात से सहमत थी कि वह हमेशा पढ़ाई नहीं करती थी. अपनी सफलता को लेकर बिंदू ने कहा कि मैं एक उदाहरण हूं पीसीएस एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए कि क्या पढ़ना चाहिए क्या नहीं. मैंने एग्जाम के डेट से 6 महीने पहले तैयारी की शुरुआत की थी.

यूपी सरकार के मंत्री राकेश सचान को कोर्ट ने सुनाई एक साल कैद की सजा, जमानत पर रिहा

यूपी के मंत्री राकेश सचान (Rakesh Sachan) को एक जिला अदालत ने करीब तीन दशक पुराने आर्म्‍स एक्‍ट केस में एक साल कैद की सजा सुनाई है. अधिकारियोंने बताया, हालांकि मंत्री को इस मामले में जमानत मिल गई है. कुटीर, लघु एवं मध्‍यम उद्योग मंत्री सचान को अवैध रूप से हथियार रखने के एक मामले में सोमवार को कानपुर की एक कोर्ट ने एक साल के कारावास और 1500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई. अभियोजन पक्ष ने यह जानकारी दी.

अभियोजन अधिकारी ऋचा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सचान ने आज कानपुर के अपर मुख्‍य महानगर मजिस्‍ट्रेट-तृतीय की अदालत में आत्‍मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके वकीलों का एक पैनल भी पहुंचा था और प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने मंत्री को एक साल के कारावास और 1500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.  गुप्ता ने बताया कि हालांकि सचान को जमानत भी मिल गई. 

गौरतलब है कि वर्ष 1991 में पुलिस ने सचान के पास से अवैध रूप से रखा गया एक हथियार बरामद किया था. इस मामले में उनके खिलाफ शस्‍त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और उस वक्‍त वह समाजवादी पार्टी के नेता थे. सचान को अदालत ने गत शनिवार को दोषी ठहराते हुये बचाव पक्ष को सजा पर बहस शुरू करने के लिये कहा गया था.  इसी दौरान सचान दोषी करार दिये जाने के अदालत के आदेश की फाइल लेकर वहां से भाग गये थे.

मुंबई : एविएशन यूनियन ऑफिस में शराब पार्टी के दौरान शख्स की पीट-पीटकर हत्या

मुंबई के सांताक्रूज में एक एविएशन यूनियन कार्यालय में शराब पार्टी के दौरान कथित तौर पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि ये घटना तब घटी, जब अब्दुल शेख (50) और कुछ अन्य रविवार रात भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के संघ कार्यालय में शराब पी रहे थे.

सांताक्रूज पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “शेख एएआई का कर्मचारी है और निखिल शर्मा उर्फ कपाली (30) ने कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला था. 

Maharashtra Heavy Rain Alert: कोंकण-महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी,अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल..

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने कहा है कि कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं. नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.

मानसून देश के कई राज्यों में सक्रिय है जिससे बारिश का दौर जारी है. विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.  मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. आईएमडी के मुताबिक 07 से 10 तारीख के दौरान ओडिशा में भीषण बारिश की संभावना है.  कोंकण- गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में भी 07 से 11 अगस्त के दौरान भारी बारिश होगी और तेलंगाना में 07 से 09 के दौरान और छत्तीसगढ़ में 08 से 10 अगस्त के दौरान तेज बारिश होने की आशंका है.

दरअसल, देश के ज्यादातर हिस्सो में मानसून सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है. इसके साथ ही बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है. साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्व-मध्य और आसपास के उत्तर-पूर्व अरब सागर के मध्य भागों में समुद्र तल से 3.1 किमी और 5.8 किमी के बीच स्थित है. इसीलिए इन मौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है.

भारत मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही बिहार के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं. यूपी और झारखंड के भी कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होगी और मौसम खुशनुमा बना रहेगा. 

EPFO ने पेंशनर्स को दी नई सुविधा, फेस ऑथेंटिकेशन के जरिये जमा कर सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट

ईपीएफओ ने अपने 73 लाख से अधिक पेंशनर्स को फेस ऑथेंटिकेशन टेक्‍नोलॉजी (Face Authentication Technology) के जरिये कहीं से भी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate) जमा करने की सुविधा शुरू की है. यह फेस रिकग्निशन ऑथेंटिकेशन उन वृद्ध पेंशनर्स की सहायता करेगा, जिन्हें अपने लाइफ सर्टिफिकेट को दाखिल करने के समय वृद्धावस्था के कारण अपने बायो-मेट्रिक्स (फिंगर प्रिंट और आइरिस) कैप्‍चर करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. 

श्रम मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने पेंशनभोगियों के लिए चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक शुरू की है. यादव ईपीएफओ के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (Central Board of Trustees) के अध्यक्ष हैं.  

इससे पहले दिन में, CBT ने अपनी 231 वीं बैठक में पेंशनर्स के लिए ईपीएफओ सेवाओं में और सुधार के लिए पेंशन के केंद्रीकृत वितरण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है. इसमें कहा गया है कि रोल आउट चरणों और तौर-तरीकों को और विकसित किया जाएगा. 

यादव ने पेंशन एंड एम्‍पलाइज डिपोजिट लिंक्‍ड इंश्‍योरेंस स्‍कीम कैलकुलेटर भी लॉन्च किया, जो पेंशनभोगी और परिवार के सदस्यों को पेंशन और मृत्यु से जुड़े बीमा लाभ की गणना करने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करता है, जिसके लिए वे पात्र हैं. 

साथ ही उन्‍होंने ईपीएफओ की प्रशिक्षण नीति भी जारी की, जिसका उद्देश्य ईपीएफओ के अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्षम, उत्तरदायी और भविष्य के लिए तैयार करना है. प्रशिक्षण नीति के तहत प्रतिवर्ष 14,000 कर्मियों को 8 दिनों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा और कुल बजट, वेतन बजट का 3 प्रतिशत होगा. 

नागपुर एयरपोर्ट पर गिरी अकाशीय बिजली, इंडिगो के 2 इंजीनियर घायल

नागपुर हवाई अड्डे पर शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरी. इस घटना की चपेट में इंडिगो कंपनी के 2 इंजीनियर आ गए. हवाई अड्डे पर किंग्सवे अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर मोहम्मद एतेशाम ने बताया कि इसके प्रभाव से एक अभियंता बेहोश हो गया, जबकि दूसरे के दाहिने हाथ में कमजोरी आ गई है.

एतेशाम ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब दोनों अभियंता अपने वॉकी-टॉकी सेट पर इंडिगो की एक उड़ान कैप्टन से बात कर रहे थे, जो शाम करीब 5 बजे आई थी. उन्होंने कहा कि दोनों को किंग्सवे अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में निगरानी में रखा गया है. 

अधिकारी के अनुसार घायल दोनों अभियंताओं की उम्र 28 और 33 साल है. पूरे मामले पर इंडिगो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि “नागपुर हवाईअड्डे पर खड़ी इंडिगो एटीआर पर बिजली गिर गई. उड़ान में शामिल हमारे दो तकनीकी कर्मचारी इस घटना में घायल हुए हैं. उन्हें तुरंत चिकित्सा दी गई. दोनों की हालत स्थिर है.

भारत के दबाव में श्रीलंका के नरम पड़ने के बाद चीन ने तत्काल बुलाई बैठक : रिपोर्ट

चीनी दूतावास ने वरिष्ठ श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ तत्काल एक बैठक बुलाई है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार ये बैठक श्रीलंका के उस फैसले के बाद बुलाई जा रही है जिसमें उच्च तकनीक वाले एक चीनी जहाज की निर्धारित यात्रा को स्थगित करने की बात कही गई थी. ऐसा माना जा रहा है कि श्रीलंका ने ये फैसला भारत के दबाव में आकर लिया है. 

सूत्रों ने बताया कि कोलंबो में चीनी दूतावास ने श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय से इस तरह का संदेश मिलने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा के लिए श्रीलंका के उच्च अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक की मांग की है. लेकिन राष्ट्रपति कार्यालय ने बैठक को लेकर मीडिया में आईं खबरों का खंडन किया है.

ध्यान हो कि श्रीलंका में सियासी घमासान के बीच 12 जुलाई को तत्कालीन सरकार ने हंबनटोटा बंदरगाह पर चीनी पोत को रुकने की मंजूरी दी थी. हंबनटोटा बंदरगाह को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है. राजपक्षे परिवार के गृह क्षेत्र में स्थित यह बंदरगाह बड़े पैमाने पर चीनी कर्ज के साथ विकसित किया गया है.

बता दें कि चीन के एक रिसर्च और सर्वे जहाज (China Research and Survey Ship) के 11 अगस्‍त को दक्षिणी श्रीलंका में चीन द्वारा संचालित हंबनटोटा बंदरगाह (Hambantota Port) पर पहुंचने की संभावना है. शिप में 400 लोगों का क्रू है. साथ ही इस पर एक बड़ा सा पाराबोलिक एंटिना लगा हुआ है और कई तरह के सेंसर मौजूद हैं.  इस घटनाक्रम को लेकर संयत प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है. 

श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्‍ता कर्नल नलिन हेराथ ने कहा था कि श्रीलंका, भारत की चिंता को भलीभांति समझता है क्‍योंकि यह जहाज सैन्‍य प्रतिष्‍ठानों पर निगरानी रखने में सक्षम है लेकिन यह एक रूटीन एक्‍सरसाइज है. उन्‍होंने कहा था कि भारत, चीन, रूस, जापान और मलेशिया के नेवल शिप्‍स ( नौसेना जहाजों ) ने समय-समय पर हमसे अनुरोध किया है इसलिए हमने चीन को इजाजत दी है.

श्रीलंका ने कहा कि जब परमाणु सक्षम जहाज आ रहा हो, केवल तभी हम इजाजत से इनकार कर सकते हैं. यह परमाणु शक्ति से सक्षम शिप नहीं है.”उन्‍होंने कहा कि चीन ने श्रीलंका को सूचित किया कि वे हिंद महासागर में जहाज को निगरानी और नेविगेशन (नौपरिवहन) के लिए भेज रहे हैं. चीन के जहाज युआन वांग 5 (Yuan Wang 5) ने ईंधन भराई के लिए श्रीलंका से इजाजत देने का आग्रह किया था. कर्नल हेराथ ने कहा, “चीन ने हमें बताया है कि वे हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी और नेविगेशन के लिए अपने जहाज को भेज रहे हैं, इसके रुकने का समय 11 से 17 अगस्‍त है.

महाराष्ट्र में डॉक्टर की लापरवाही की वजह से प्रसव के बाद महिला की हुई थी मौत, जांच रिपोर्ट के बाद केस दर्ज

महाराष्ट्र के जालना शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. प्रसव के बाद 26 वर्षीय महिला की मौत के लिए सरकारी डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा लापरवाही के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद पुलिस की तरफ से स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है.

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज (जीएचएमसी) औरंगाबाद के वरिष्ठ डॉक्टरों की समिति की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गलती करने वाला डॉक्टर महिला मरीज को अनुभवहीन नर्सिंग स्टाफ के साथ छोड़कर सुबह की सैर के लिए गयी थी. जिस कारण उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

पुलिस ने कहा कि मरीज नेहा लिधौरिया की 13 अप्रैल को बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसवोत्तर रक्तस्राव (पीपीएच) या भारी खून की कमी के कारण मौत हो गयी थी.महिला को प्रसव के लिए 13 अप्रैल 2022 को जालना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मरीज ने मौत से पहले एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था.13 अप्रैल की सुबह, उसे पीपीएच हो गया, जबकि महिला डॉक्टर रोगी को अनुभवहीन नर्सिंग स्टाफ के साथ छोड़कर सुबह की सैर के लिए गई थी.

गलती करने वाले डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने रोगी को खून की आवश्यकता के बारे में सूचित नहीं किया था.  उन्होंने कहा कि “डॉक्टर ने मरीज की स्थिति और रक्त की आवश्यकता के बारे में उचित जानकारी नहीं दी। जिसके परिणामस्वरूप, नेहा की अत्यधिक रक्त हानि से मृत्यु हो गई,” घटना के बाद महिला मरीज के पति ने सरकारी जिला अस्पताल में शिकायत कर पत्नी की मौत की जांच की मांग की थी. इसके बाद शिकायत को जीएमसीएच पैनल के पास भेज दिया गया था. स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है.  अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है.

शमा सिकंदर ने व्हाइट साड़ी में शेयर कीं गॉर्जियस फोटोज़, कैमरे के सामने दिए किलर

एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

हाल ही में शमा सिकंदर ने इंस्टग्राम पर अपने एथेनिक लूक की फोटो शेयर की है, जिसमे वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. इन तस्वीरों में शमा व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हैं, और इसके साथ ही हैवी इयररिंग कैरी की हैं.

शमा ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए लाइट मेकअप के साथ बाल को खुला रखा हैं. 40 की उम्र में भी शमा ने खुद को काफी फिट रखा है. और आए दिन अपने लुक से फैंस के होश उड़ती रहती हैं.