Home Blog Page 23

UGC NET 2022 Phase 2 Exams : यूजीसी-नेट के दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित, अब 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित होगी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( University Grant Commission- UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) को स्थगित कर दिया गया है और अब यह 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पहले यह परीक्षा 12 से 14 अगस्त के बीच आयोजित की जानी थी. यूजीसी के प्रमुख एम जगदीश कुमार ने बताया, “ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ( National Testing Agency – NTA) ने देश भर के 225 शहरों में स्थित 310 परीक्षा केंद्रों में 33 विषयों के लिए नौ, 11 और 12 जुलाई 2022 को दिसंबर 2021 और जून 2022 के (मिला दिए गए चक्र की) यूजीसी-नेट की परीक्षा (UGC Net Exam) के पहले चरण का आयोजन किया था.” 

उन्होंने कहा, “दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 12, 13 और 14 अगस्त 2022 के बीच किया जाना था. अब यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मिला दिए गए चक्र) की अंतिम चरण की परीक्षा 20 से 30 सितंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें 64 विषय शामिल हैं.

Covid-19 India Update: मुंबई में कोरोना के नए मामलों में 79 प्रतिशत उछाल, पिछले 24 घंटों में 852 नए केस

मुंबई (Mumbai) में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus Infection) के 852 नए मामले मिले. पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में 79 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है. 1 जुलाई के बाद यह एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं. 1 जुलाई को, मुंबई में 978 मामले सामने आए थे और दो मौतें हुईं थी. इस महीने के पहले दो दिनों को छोड़कर, मुंबई में प्रतिदिन 400 से अधिक कोरोनावायरस संक्रमण की सूचना मिली है.

मंगलवार को रिपोर्ट किए गए 476 मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों में मामलों की संख्या लगभग 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) बुलेटिन में कहा गया है कि सक्रिय मामलों की संख्या 3,500 से से बढ़कर 3,545 तक पहुंच गई है. पिछले 24 घंटों में कुल 9,670 कोरोना टेस्ट हुए.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,847 मामले सामने आए और सात मरीजों की मौत हो गई. बुधवार को सामने आए नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,64,336 हो गयी और मृतकों का आंकड़ा 1,48,157 तक पहुंच गया है. महाराष्ट्र में इस समय कोविड-19 के 11,889 उपचाराधीन मरीज मौजूद हैं.

जानें रक्षाबंधन की सही तारीख है 11 या 12 अगस्त, ज्योतिष के अनुसार यह है राखी बांधने का मुहूर्त

रक्षा बंधन की शुभ मुहूर्त को लेकर बहुत सारी उलझने हैं. इस साल रक्षाबंधन को लेकर अत्यधिक उलझन की स्थिति बन गई है जिसका बड़ा कारण भद्रा है. असल में भद्रा काल लगने के दौरान भाई की कलाई पर राखी (Rakhi) बांधना अच्छा नहीं माना जाता है. वहीं, 11 अगस्त और 12 अगस्त में से किस दिन भद्रा काल लगना है और कौन से दिन असल में राखी मनाई जाए इसे लेकर अलग-अलग मत सुनने को मिल रहे हैं. लेकिन, ज्योतिष के अनुसार किस दिन रक्षाबंधन है, मान्य माना जाता है. आइए जानें क्या है भद्रा (Bhadra) का चक्कर और रक्षाबंधन का असल शुभ मुहूर्त (Rakshabandhan Shubh Muhurt). 

ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार गुरुवार 11 अगस्त (!11 August) के दिन है. लेकिन, इस दिन सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर भद्रा लग जाएगी. बता दें कि मान्यतानुसार इस समयकाल में राखी नहीं बांधी जाती क्योंकि भद्रा को रक्षाबंधन का शत्रु माना जाता है. लेकिन, भद्रा पाताल लोक में होगी जिसका 11 तारीख पर कुछ खासा असर नहीं पड़ेगा और शुभ कार्य बाधित नहीं होंगे. 


हालांकि, भद्रा के डर से लोग एकमत में नहीं आ रहे हैं. वैसे भद्रा अगले दिन सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी. भद्रा के चलते ही लोग 12 अगस्त के दिन राखी बांधने की योजना बना रहे हैं लेकिन 11 अगस्त के दिन भी तीन शुभ मुहूर्त हैं जिनमें राखी बेझिझक बांधी जा सकती है. 

इस वर्ष 11 अगस्त, गुरुवार के दिन रक्षाबंधन का शुभ मुहुर्त ज्योतिषनुसार दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर है. यह अभिजीत मुहूर्त है. इसके अलावा दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा. आखिरी मुहुर्त शाम 6 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट का है. इसमें अमृत काल लगेगा. इस एक घंटे 25 मिनट के मुहुर्त में भी राखी बांधी जा सकती है. 

Source: NDTV

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. भारतीय समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Chhattisgarh: जादू-टोने के शक में कर दी में माता​-पिता की हत्या, गले में पत्थर बांधकर नदी में डुबोया,नाबालिग बेटे संग 6 अन्य गिरफ़्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जादू-टोना के शक में माता​-पिता की हत्या करने के आरोपी नाबालिग बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया है और मामले के छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अन्य आरोपी दशरथ यादव की तलाश की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरजगढ़ गांव में सुकरू यादव (40) और उसकी पत्नी मनमती यादव (35) की हत्या के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय बेटे को पकड़ लिया है. वहीं इस मामले में नरसिंह यादव (28), राजूराम यादव (35), भोले शंकर यादव (21), शंकर यादव (35), खगेश्वर यादव (35), ईश्वर यादव (25) को गिरफ्तार किया गया है.

मामले का अन्य आरोपी दशरथ यादव फरार है. उन्होंने बताया इस महीने की एक तारीख को पुलिस ने सूरजगढ़ गांव में महानदी के पुल के नीचे एक पुरुष और महिला का शव बरामद किया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव की शिनाख्त जशपुर जिले के बागबहार गांव निवासी मजदूर सुकरू और उसकी पत्नी मनमती के रूप में हुई थी.

दोनों रायगढ़ जिले के भगवानपुर गांव में माली का काम करते थे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच की तब पता चला कि दंपति का बड़ा बेटा मानसिक रूप से कमजोर है. झाड़-फूक कराने पर तांत्रिक ने छोटे बेटे को बताया कि उसकी मां ने इस पर तंत्र मंत्र कराया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद छोटे बेटे ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों और परिचितों के साथ​ मिलकर माता-पिता की हत्या की साजिश रची और 30 जुलाई को अपने (माता-पिता के) गले में पत्थर बांधकर नदी में डूबा दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से पांच मोबाइल, बोलेरो वाहन, घटनास्थल से दो पत्थर और अन्य सामग्री जब्त की है.”

West Bangel Birbhum Accident: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में दर्दनाक हादसा, ऑटोरिक्शा और बस की टक्कर में 9 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल (West Bangel) के बीरभूम जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-60 (NH-60) पर भीषण हादसा हुआ है. ऑटोरिक्शा की राज्य परिवहन निगम की बस से हुई टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटना रामपुरहाट के पास मल्लारपुर में उस समय हुई जब ऑटोरिक्शा की एसबीएसटीसी (SBSTC) बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई. ऑटोरिक्शा में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे.

दमकल विभाग और रामपुरहाट थाने की पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची. बीरभूम के पुलिस अधीक्षक (SP) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है सभी ऑटोरिक्शा में सवार थे. ऑटो से मृतक लोगों के शव निकाले गए. ऑटो ड्राइवर को गंभीर हालत में रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोग गुस्से में दिखे और उन्होंने रोड जाम कर दिया. भीड़ ने समझा कर लोगों को हटाया. इस दौरान एनएच पर लंबा जाम लग गया.

बीरभूम जिले के डीएम (DM) ने पीड़ितों के परिवार को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है. बंगाल के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम  (Transport Minister) ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकारी नियम के मुताबिक पैसे देंगे.

बता दें कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही सरकारी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी. यह इतना खतननाक था कि इससे ऑटो के परखच्चे उड़ गये.  तुरंत ही ऑटो में सवार 9 लोगों की जान चली गई. किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. 

Maharashtra Coronavirus Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 1782 नए केस, सात और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 (Covid-19) के 1,782 नए मामले आए हैं और संक्रमण से सात और मरीजों की मौत हुई है. वहीं, पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में कोविड-19 के 28 नए मामले आए हैं और संक्रमण से दो लोगों की मृत्यु हुई है. दोनों राज्यों के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है.

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,62,519 हो गई और सात मरीजों की मौत होने से महामारी के कारण अबतक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,150 हो गई है. सोमवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,005 नए मामले आए थे और चार मरीजों की मृत्यु हुई थी. 

मुंबई में कोविड-19 के 479 नए मामले आए, लेकिन संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई. अहमदनगर, सतारा और रत्नागिरि जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई है. पुणे नगर निगम और कोल्हापुर जिलों में दो-दो मरीज की जान गई है. राज्य में मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है और वर्तमान में 11,889 मरीज इलाजरत हैं. 1,854 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 79,02,480 हो गई है.

राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 98.02 प्रतिशत है. सोमवार शाम से मंगलवार तक 36,182 नमूनों की जांच हुई और अब तक कुल 8,34,90,115 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में कोविड-19 के 28 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,812 हो गई है. वहीं, संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से राज्य में अबतक महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 476 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को जारी बुलेटिन में जानकारी मिली है. दैनिक संक्रमण दर 12.61 प्रतिशत रही. राज्य में वर्तमान में 417 इलाजरत मरीज हैं. संक्रमण से कुल 41,140 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 779 मरीज अन्य राज्य जा चुके हैं. 

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 222 नमूनों की जांच हुई है और अब तक कुल 3,66,636 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुल संपत्ति 26 लाख बढ़कर 2.23 करोड़ रुपये हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के पास कुल 2.23 करोड़ रुपये की संपत्ति ( PM Narendra Modi’s total assets ) है और इनमें अधिकांश बैंकों में जमा राशि है. हालांकि उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है क्योंकि उन्होंने गांधीनगर में अपने हिस्से की एक जमीन दान कर दी थी.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक मोदी का बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं है, लेकिन उनके पास सोने की चार अंगूठी हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपये है.

मोदी की चल संपत्ति एक साल पहले के मुकाबले 26.13 लाख रुपये बढ़ी, लेकिन उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है, जिनकी कीमत वर्ष 2021 के 31 मार्च की स्थिति के अनुसार 1.1 करोड़ रुपये थी.

पीएमओ की वेबसाइट के मुताबिक 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार मोदी के पास कुल 2,23,82,504 की कुल संपत्ति है.

मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने अक्टूबर, 2022 में एक आवासीय जमीन खरीदी थी और इसके वह तीन अन्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से स्वामी थे तथा इनमें सभी की बराबर की हिस्सेदारी थी.

ताजा जानकारी के मुताबिक, ‘‘अचल संपत्ति सर्वे संख्या 401/ए पर तीन अन्य लोगों के साथ संयुक्त हिस्सेदारी थी और इनमें से प्रत्येक का 25 प्रतिशत का हिस्सा था. इस 25 प्रतिशत पर उनका मालिकाना हक नहीं है क्योंकि उसे दान कर दिया गया है.’’

प्रधानमंत्री के पास 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार कुल नकद राशि 35,250 रुपये है और पोस्ट ऑफिस में 9,05,105 रुपये के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स और 1,89,305 रुपये की जीवन बीमा की पॉलिसी है.

प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल के जिन अन्य सहयोगियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है, उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। सिंह के पास 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार 2.54 करोड़ रुपये की चल और 2.97 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.

मोदी मंत्रिमंडल के सभी 29 सदस्यों में धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, पुरषोत्तम रुपाला और जी रेड्डी ने अपनी और अपने आश्रितों की संपत्ति घोषित की है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पिछले वित्तीय वर्ष की अपनी संपत्ति की घोषणा की है. उन्होंने जुलाई में पद से इस्तीफा दे दिया था.

प्रियंका गांधी फिर हुईं COVID-19 पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को एक बार फिर से कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. प्रियंका गांधी ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज कोविड का टेस्ट पॉजिटिव आया है (फिर से!). घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं.

दरअसल प्रियंका गांधी को जून में भी कोरोना संक्रमित हुई थी. उस दौरान प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी.  प्रियंका गांधी ने तब ट्वीट कर लिखा था कि ‘‘जांच में कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला है. संक्रमण के हल्के लक्षण हैं. सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को अपने घर पर ही पृथकवास में कर लिया है.” ‘मैं उन सभी लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने का आग्रह करती हूं जो मेरे संपर्क में आये हैं.”

उस दौरान प्रियंका गांधी से पहले सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल को भी कोरोना वायरस हुआ था. कोरोना वायरस होने के कारण पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जून में नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित धनशोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हो पाई थी.

वहीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. लेकिन एक दिन बाद सिन्हा ने कहा कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सिन्हा ने ट्विटर पर बताया कि सोमवार को उनकी जो रिपोर्ट आई है, उसमें उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है. एक दिन पहले उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

Mumbai Rain Update: मुंबई में पिछले 24 घंटे से हो रही है भारी बारिश, कई इलाकों में हुआ जलभराव, मौसम विभाग ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

मुंबई में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाक़ों में जलभरव की समस्या उत्पन हो गई है।वहीं मौसम विभाग के मुताबिक सांताक्रूज क्षेत्र में सोमवार सुबह से 86 मिमी बारिश दर्ज की गई है और अगले कुछ घंटों में ये 100 मिमी को भी पार कर सकती है.

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह 10 बजे तक मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी से  बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आज मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. सुबह आफिस जाने के सिए निकले लोगों को भारी बारिश की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही हैं. फिलहाल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भारी बारिश की वजह से पूरी तरह चरमरा गई है. अंधेरी में जलभराव की वजह से सबवे को बंद करना पड़ा है.

भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. सुबह दफ्तर जाने के सिए निकले लोगों को भारी बारिश की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही हैं. फिलहाल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भारी बारिश की वजह से पूरी तरह चरमरा गई है. अंधेरी में जलभराव की वजह से सबवे को बंद करना पड़ा है.

Corona Cases India Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,751 नए मामले दर्ज, सक्रिय मरीज 1.31 लाख के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के 12,751 नए मामले सामने आए हैं और 16,412 लोग ठीक हुए. वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 131807 हो गई है. एक दिन पहले यानी आठ अगस्त को कोविड के 16167 नए मामले दर्ज किए गए थे. सात अगस्त 18,738 नए मामले, 6 अगस्त 19,406 नए मामले, 4 अगस्त को 19,893 नए मामले और  3 अगस्त को 17,135 नए मामले दर्ज किए गए हैं. 

 देश की राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से कोरोना के मामलों में तेजी आई है और पॉजिटिविटी दर बढ़कर 15 फीसदी के करीब पहुंच गया है. आज के रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में  पिछले 24 घंटों में 1372 नए  मामले दर्ज किए गए. जबकि 1927 पेशेंट की रिकवरी हो चुकी और 6 मौतें दर्ज़ की गई है. दूसरी तरफ राजधानी में बढ़ रहे कोविड मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने जिलाधिकारियों को कोविड अनुरूप व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. 

एक्सपर्ट का कहना है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों का सबसे बड़ा कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना है. अधिकारियों ने कहा कि सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन नहीं होने की स्थिति में सरकार ने 11 राजस्व जिलों के जिलाधिकारियों को चालान जारी करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है. 

औद्योगिक नगरी नोएडा में भी एक बार फिर कोरोना (Corona in Noida) संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है. यहां एक बार कोविड तेजी से पैर पसार रहा है. जिले में संक्रमित मरीजों के पिछले दस दिनों के आंकड़े पर नजर डाले तो संख्या दोगुनी होकर 945 पहुंच गई है. नोएडा में सोमवार यानी 9 अगस्त को जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे के दौरान कोरोना के 190 नए मरीजों के मामले सामने आए थे. जिसमें 18  बच्चे भी शामिल हैं. वहीं रिकवर हुए मरीजों की संख्या 112 है. हालांकि, राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है.