Home Blog Page 264

रेप केस में आसाराम दोषी करार, कुछ देर में सुनाई जाएगी सजा

जोधपुर कोर्ट ने आसाराम को नाबालिग लड़की के यौन  शोषण मामले में दोषी ठहराया हैं। उम्मीद की जा रही है कि आसाराम को जल्द ही सजा सुनाई जाएगी। वहीँ दूसरी तरफ इस फैसले के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है।  भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। आसाराम को जेल से बाहर लेकर नहीं जाया जाएगा। जोधपुर सेंट्रल जेल में कोर्ट रूम तैयार किया गया है।

आसाराम बीते  4 साल 7 महीने से जेल में  हैं। आसाराम को जोधपुर पुलिस ने 31 अगस्त 2013 को गिरफ्तार किया था और तब से वह जोधपुर सेंट्रल जेल में ही हैं। आसाराम पर यूपी के शाहजहांपुर की एक नाबालिग से  दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया जाता है कि यह लड़की मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आसाराम के आश्रम में पढ़ाई कर रही थी। वहीँ  पीड़िता का आरोप है कि आसाराम ने जोधपुर के निकट मनई आश्रम में उसे बुलाया था और 15 अगस्त, 2013 को उसके साथ दुष्कर्म किया था।

पंजाब नैशनल बैंक ने शुरू की ‘गांधीगीरी’, हर महीने वसूलेगी 150 करोड़ रुपये

डिफॉल्टरों से कर्ज वसूली के लिए पंजाब नैशनल बैंक के कर्मचारी गाँधीगिरी के रास्ते पर निकल पड़ें है। इसके तहत बैंक के कर्मचारी डिफॉल्टरों के दफ्तरों और घरों के बाहर शांति से तख्तियां लेकर बैठते हैं। बैंक ने उम्मीद जताई है कि इस तरह से भुगतान नहीं करने वाले पुराने कर्जदारों से तक़रीबन 150 करोड़ रुपये की वसूली की जा सकेगी । सूत्रों के मुताबिक पंजाब नैशनल बैंक  का गांधीगीरी अभियान एक साल तक चलाया जायेगा।

लगभग 13,000 करोड़ रुपये के घोटाले के सामने आने के बाद पंजाब नैशनल बैंक को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि  मिशन गांधीगीरी की शुरुआत पीएनबी ने मई, 2017 में की थी। इसके तहत बैंक की एक टीम कर्जदार के दफ्तर या घर जाकर वहां शांति से बैठती है। फिलहाल बैंक के 1,144 फील्ड कर्मचारी इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। बैंक की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि इस मुहिम के तहत बैंक का इरादा डिफॉल्टरों को बातचीत की मेज पर लाना है जिससे हर महीने 100 से 150 करोड़ रुपये का डूबा कर्ज वसूला जा सके। बैंक पहले ही 1,084 लोगों को जानबूझकर कर्ज न चुकाने वाला (विलफुल डिफॉल्टर) घोषित कर चुका है। बैंक ने 260 डिफॉल्टरों की तस्वीरों को अखबारों में भी छपवाया है।

पंजाब नैशनल बैंक ने डिफॉल्टरों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए लगभग 150 पासपोर्ट जब्त किए गए हैं। बैंक ने 37 डिफॉल्टरों के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है। इसके अलावा बैंक ने कर्ज वसूली के लिए डेटा विश्लेषण व जोखिम प्रबंधन के लिए एक प्रमुख क्रेडिट एजेंसी से गठजोड़ किया है। दिसंबर, 2017 तक पीएनबी की सकल गैर निष्पादित आस्तियां कुल कर्ज का 12.11 प्रतिशत यानी 57,519 करोड़ रुपये थीं।

इसके अलावा बैंक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और ऐनालिटिक्स की मदद से अपने इंटरनल सिस्टम में सुधार कर रहा है। पीएनबी ने यह भी कहा कि उसकी 2 खास तरह की वन टाइम सेटलमेंट (OTS) स्कीम से एनपीए की रिकवरी में काफी मदद मिली है। बैंक के मुताबिक, सालाना औसतन 70,000 से 80,000 एनपीए अकाउंट से लोन की रिकवरिंग होती है, लेकिन OTS के जरिए 10 महीने में ही 2,25000 अकाउंट्स से रिकवरी की जा चुकी है।

BJP ‘विजय उत्सव’ के रूप में मनाएगी जीत का जश्न

पूर्वोत्तर  के तीन राज्यों में हुए चुनाव में बीजेपी ने सभी को तगड़ा झटका देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस शानदार जीत को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने  देशभर में विजय उत्सव मनाने का फैसला किया है।  खुद अमित शाह ने ट्विटर के जरिए बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बीजेपी कार्यकर्ता 4 मार्च को सुबह 11 बजे देशभर में विजय उत्सव मनाएंगे।

पूर्वोत्तर के राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद से ही देशभर में बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न मनाते दिखे। पूर्वोत्तर राज्यों से आई इस खुशखबरी के बाद लखनऊ में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी समेत कई कार्यकर्या इस जश्न में शरीक हुए।

पूर्वोत्तर  के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए खुशखबरी लेकर आए।  वामपंथ का गढ़ माने जाने वाले राज्य त्रिपुरा में 25 साल पुरानी और मजबूत सरकार को बीजेपी ने करारी शिरकत दी।  त्रिपुरा में कुल 59 सीट हैं जिसमें से करीब एक तिहाई सीट से ज्यादा (40) पर जीत दर्ज की।  वहीं नागालैंड में बीजेपी और एनपीएफ को 29-29 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस नागालैंड में खाता खोलने में भी नकामयाब रही।  मेघालय में कांग्रेस को 21, बीजेपी को 2 और एनपीपी को 19 सीटें मिली हैं।

देशभर में छाया रहा “होली” का ख़ुमार

देश भर में ‘रंगों के त्योहार’ होली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाले इस त्योहार पर अधिकतर राज्यों में हर शहर, नुक्कड़ और हर गली में ‘बुरा न मानो होली है’ की गूंज सुनाई दी। लोग टोलियां बनाकर सड़कों पर रंग लेकर एक दूसरे को रंगते नजर आए। साथ ही ढ़ोल की धुनों और तेज संगीत पर नाचते लोग अपने तरीके से ही होली का जश्न मनाते नजर आए। होली के इस त्योहार पर क्या बच्चे, क्या युवा सभी रंगों में रंगे नजर आ रहे थे। भाई चारे के प्रतीक होली पर गिले-शिकवे भूलाकर लोग एक-दूसरे से गले मिले और एक दूसरे के गालों पर गुलाल और अन्य रंग लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। भारतीय संस्कृति की विरासत में त्योहारों और उत्सवों का हमेशा से ही काफी महत्व रहा है। भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी खासियत है कि देश में मनाया जाना हर त्योहार समाज में मानवीय और सद्गुणों को स्थापित कर लोगों में प्रेम, एकता और सद्भावना को बढ़ाता है। 

देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग तरह से होली मनाई गई। बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां ब्रज की बरसाने की ‘लट्ठमार होली’ विश्व प्रसिद्ध है। होली खेलने के लिए यहां लोग रंगों के बजाए लाठियों का प्रयोग करते हैं महिलाएं पुरुषों को लठ्ठ मारती है और पुरुष खुद को बचाने के लिए ढालों की आड़ लेते हैं। ब्रज मंडल में करीब डेढ़ महीने तक लट्ठमार होली का कार्यक्रम चलता है। ब्रज मंडल में नंदगांव, बरसाना, मथुरा, गोकुल, लोहबन तथा बलदेव की होली विशेष रूप से देश विदेश में प्रसिद्ध है।

वहीं बिहार के कुछ स्थानों पर होली को रात में जलाने की परंपरा है। लोग होलिका दहन के समय लकड़ियों से बनाई गई होली के आस पास इकठ्ठा होते हैं और उसमें आग लगाकर गेहूं व चने की बालें भूनकर खाते हैं। कुछ जगहों पर युवक अपने-अपने गांव की सीमा के बाहर मशाल जलाकर रास्ता रोशन करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से वे अपने गांव से दुर्भाग्य और संकटों को दूर भगाते हैं। 

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में होली को ‘डोलीजागा’ नाम से मनाया जाता है और यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलता है। प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों के समीप कागज, कपड़े और बांस से मनुष्य की प्रतिमाएं बनाई जाती हैं और शाम के वक्त प्रतिमाओं के समक्ष वैदिक रीति से यज्ञ किए जाते हैं और बाद में प्रतिमाएं जला दी जाती हैं। उसके बाद लोग यज्ञ कुंड की सात बार परिक्रमा करते हैं। ठीक इसके अगले दिन सुबह भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को एक झूले पर सजाया जाता है। इस दौरान वहां मौजूद लोग भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर रंग उड़ाते हैं। इसके बाद दिनभर लोग रंगों से आपस में होली खेलते हैं।

साथ ही उत्तर भारत के पंजाब और हरियाणा में भी होली को खूब धूमधाम से मनाया गया। लोग रंग और गुलाल से होली खेलकर एक-दूसरे से गले मिले।

Source: khabarindiatv

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा, चहल बने मैन ऑफ द मैच

दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 119 के आसान विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मेजबान को दूसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर छह वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। दक्षिण अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.2 ओवरों में सिर्फ 118 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में भारत ने लंच के बाद 20.3 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर आसानी से जीत हासिल कर ली। शिखर धवन 51 और कप्तान विराट कोहली 44 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले लंच के समय थोड़ा विवाद भी देखने को मिला. वजह यह थी कि अंपायरों ने तब लंच का ऐलान कर दिया, जब भारत को जीत के लिए सिर्फ 2 ही रन बनाने थे। इससे विराट कोहली काफी नाराज दिखाई पड़े, लेकिन अंपायरों ने कहा कि वह नियमों के हिसाब से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। पांच विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका टीम सिर्फ 118 रन पर सिमट गई। भारतीय स्पिनर मेजबान बल्लेबाजो पर कहर बनकर टूटे। और इसकी अगुवाई की दाएं हत्था लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने, जिन्होंने पांच विकेट लिए, तो वहीं कुलदीव यादव ने तीन विकेट लिए। मेजबान टीम के लिए सबसे ज्यादा 25 रन जेपी डुमिनी ने बनाए।

भारत से पहले बैटिंग का न्यौता पाने के बाद मेजबान टीम ने सतर्क शुरुआत की। उसे पहला झटका 10वें ओवर में लगा, जब हाशिम अमला 10 रन बनाकर आउट हुए। टीवी रिव्यू में अंपायर ने भुवनेश्वर की गेंद पर हाशिम को विकेट के पीछे कैच करार दिया । इसके बाद 12वें और 13वें ओवर के बीच लगे तीन ऐसे बड़े झटके लगे कि मेजबान टीम इससे आखिर तक उबर ही नहीं की। बंयहत्था क्विंटन डि कॉक को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने क्या आउट किया कि कुलदीप यादव ने  13वें ओवर में नए कप्तान एडेन मार्करैम और डेविड मिलकर को आउकर मेजबान टीम को पूरी तरह पटरी से उतार दिया। इसके बाद एक छोर पर जेपी डुमिनी ने 25 रन बनाकर अपनी ओर से पूरी कोशिश की, लेकिन यह कोशिश ऊंट के मुंह में जीरे के समान थी, तो वहीं दूसरे छोर पर युजवेंद्र ने विकेट लेना जारी रखा। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम का 32.2 ओवरों में बोरिया-बिस्तर बंध गया। भारत के लिए युजवेंद्र के अलावा कुलदीप यादव ने तीन और जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

Source: NDTV

पीएम मोदी ने बांधे राहुल द्रविड़ की तारीफों के पुल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  की परिवर्तन रैली के समापन के मौके पर कर्नाटक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत की एक बार फिर तारीफ की। साथ ही उन्होंने इसके लिए कोच राहुल द्रविड़ को श्रेय दिया। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के लिए राहुल की कोचिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है। मोदी ने भी द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि भारत की जीत के पीछे द्रविड़ का अहम योगदान है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली के समापन के मौके पर अपने संबोधन में अंडर-19 वर्ल्ड कप का जिक्र करते हुए कहा, कि भारत की अंडर-19 विश्वकप की  जीत में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का अहम योगदान रहा है और इससे इनकार नहीं किया जा सकता। इस दौरान पीएम मोदी ने द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा, कि द्रविड़ हमें ईमानदारी से काम करने और दूसरों के लिए जीने की सीख देते हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत के साथ ही कोच द्रविड़ दुनियाभर में सराहना हो रही है। इस जीत के साथ ही भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप पर चौथी बार कब्जा किया है जो कि रिकॉर्ड है। भारत की जीत के बाद भी पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए टीम की तारीफ की थी और सभी को बधाई दी थी। भारत ने न्यू जीलैंड के माउंट मौंगानुई में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर अंडर-19 विश्व कप जीता था। 

सिद्धारमैया ने पीएम से की महादयी विवाद सुलझाने की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेंगलुरु में होने वाली रैली से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गोवा के साथ चल रहे महादयी नदी जल विवाद के समाधान के लिए ‘समय निकालने’ को कहा है । निवेश और नवोन्मेष में कर्नाटक के नंबर एक होने का दावा करते हुये सिद्धारमैया ने विकास के विशिष्ट मॉडल के जरिए प्रदेश के कई प्रमुख सेक्टरों में अग्रणी होने की बात भी कही। सिद्धारमैया ने बेंगलुरू को स्टार्ट-अप और नवोन्मेष के प्रमुख केंद्र के रूप में भी रेखांकित किया।

सिद्धारमैया ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैं नम्मा कर्नाटक (निवेश, नवोन्मेष और प्रगतिशील नीतियों में नंबर एक राज्य) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं। विकास के एक विशिष्ट मॉडल के जरिए हमनें कई प्रमुख क्षेत्रों में राष्ट्र में सबसे आगे होने की इबारत लिखी है।’ उन्होंने आगे लिखा कि अपने लोगों की तरफ से मैं आपने अनुरोध करता हूं कि कर्नाटक की पीने के पानी की जरूरतों के लिये समय निकालिए और महादयी विवाद के हल में हमारी मदद करें। 

मुख्यमंत्री के ट्वीट पर प्रदेश बीजेपी प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कर्नाटक ने सिद्धारमैया के शासन में भ्रष्टाचार, किसानों की आत्महत्या और कानून-व्यवस्था को बर्बाद करने में पहला स्थान हासिल किया है।

Source: NBT

Republic Day 2018: राजपथ पर दिखी भारत की ताकत

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर भारतीय सेना की ताकत की झलक देखने को मिली। भारतीय वायुसेना के  फ्लाई पास्ट में हेलिकॉप्टर्स पर तिरंगे और तीनों सेनाओं के झंडों के साथ साथ आसियान का झंडा भी लहराता नजर आया। परेड में सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस आकर्षण का केंद्र रही जो भारत के जंगी बेड़े की सबसे शक्तिशाली मिसाइलों में से एक है। इसके अलावा स्वदेशी निर्भय मिसाइल, आकाश मिसाइल प्रणाली, टी-90 भीष्म टैंक, स्वदेशी रेडार स्वाथी, अश्वनी रेडार भी परेड में शामिल किए गए।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर भारत की सैन्य ताकत, संस्कृति एवं विविधता का शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर पर आसियान के 10 देशों के नेता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सैन्यकर्मियों की परेड एवं सैन्य ताकत के प्रदर्शन के साथ अलग-अलग राज्यों, मंत्रालयों एवं विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की जा रही हैं।

आसियान देशों में थाइलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, म्यामां, कंबोडिया, लाओस और ब्रूनेई शामिल हैं।जहाँ के लीडर्स को विशेष तौर पर  गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है.  वहीँ इस साल 10 आसियान देशों के एक-एक नागरिक को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

केजरीवाल को लगा झटका, रद्द हुई 20 विधायकों की सदस्यता

चुनाव आयोग ने लाभ का पद के मामले में दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। 20 विधायकों के भाग्य का फैसला चुनाव आयोग ने कर लिया है। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने इन विधायकों को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है। इन विधायकों को संसदीय सचिव बनाए जाने के बाद से ही इनकी सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है। आयोग ने इन सदस्यों की सदस्यता को अयोग्य ठहराया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी को दिल्ली हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी।

हालांकि चुनाव आयोग ने जिस तरह से 20 विधायकों को सदस्यता रद्द करने का फैसला दिया है। ये दिल्ली की केजरीवाल सरकार के लिए बड़ा झटका है।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोति से मुलाकात की थी और आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को कथित रूप से संसदीय सचिव के लाभ के पद पर काबिज रहने के कारण जल्द से जल्द अयोग्य ठहराने की मांग की थी। कांग्रेस ने इस मामले में देरी को लेकर सीईसी को अवगत कराया क्योंकि ये मामला मई 2015 से लंबित है। अजय माकन ने इस संबंध में सीईसी एके ज्योति को एक ज्ञापन भी दिया था।

 

संविधान केप्रावधानों के  मुताबिक संसद या फिर विधानसभा का कोई सदस्य अगर लाभ के किसी पद पर होता है तो उसकी सदस्यता जा सकती है। यह लाभ का पद केंद्र और राज्य किसी भी सरकार का हो सकता है।

बेंजामिन नेतन्याहू आज पहुंचेंगे भारत, इन मुद्दों पर होगा समझौता

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू छह दिन के दौरे पर आज भारत यात्रा पर आ रहे हैं। पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़ नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा को एयरपोर्ट लेने भी जाएंगे। नेतन्याहू के भारत दौरे को नरेंद्र मोदी स्पेशल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते।
पिछले साल जुलाई में पीएम मोदी इज़रायल दौरे पर गए थे, जो किसी भी भारतीय पीएम का पहला इज़रायल दौरा था। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेतान्याहू सोमावार को बैठक करेंगे जिसमें विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होगी तथा सहयोग के नये अवसर तलाशे जाएंगे। इसका मकसद दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना है।

कुछ ऐसा होगा शिड्यूल:-

  • दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई में उनके मुख्य कार्यक्रम हैं। नेतन्याहू ताजमहल देखने के लिए आगरा भी जाएंगे। कल यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
  • मोदी और नेतन्याहू का दिल्ली में पहला स्टॉप तीन मूर्ति स्मारक पर होगा। यहां दोनों प्रधानमंत्री करीब एक 100 साल पहले हुए हाइफा के युद्ध में लड़ी 3 भारतीय रेजिमेंट की याद में पुष्प अर्पित करेंगे।
  • नेतन्याहू की पहली आधिकारिक मुलाकात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ होगी। रविवार रात पीएम मोदी नेतन्याहू के लिए खास पर्सनल डिनर भी होस्ट करेंगे। मोदी के इजरायल दौरे के दौरान उनकी पसंद का खाना बनाने के लिए भारतीय मूल के शेफ को लगाया गया था।
  • सोमवार से नेतन्याहू के दौरे का आधिकारिक काम शुरू होगा। राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया जाएगा और पीएम के साथ उनकी मीटिंग भी तय है। डेलिगेशन लेवल की मीटिंग के बाद आधिकारिक लंच होगा और फिर व्यापारिक सम्मेलनों का दौर शुरू होगा।