Home Blog Page 263

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर चला सुप्रीम कोर्ट का डंडा, खाली करना होगा सरकारी बंगला

सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फ़ैसला लेते यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अखिलेश यादव सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमे राज्य के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले की सुविधा देने की बात कही थी।

सुप्रीम कोर्ट ने साल 2016 में एक एनजीओ की याचिका पर सुनवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला छोड़ने का निर्देश दिया था लेकिन तब अखिलेश सरकार ने पुराने कानून में संशोधन कर यूपी मिनिस्टर सैलरी अलॉटमेंट एंड फैसिलिटी अमेंडमेंट एक्ट 2016 विधानसभा से पास करा लिया था और सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले की सुविधा दिलाई थी। 

जिसके बाद यूपी सरकार के इस संशोधन को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार से चार हफ्तों में जवाब मांगा था। 2 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस संशोधन को खारिज कर दिया है और सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला छोड़ने को कहा है।

आईये जानतें हैं कि कोर्ट के फैसले का असर किन बड़े नेताओं पर पड़ेगा?

अखिलेश यादव : वर्तमान में समाजवादी पार्टी के मुखिया हैं। CM योगी आदित्यनाथ से पहले अखिलेश ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। यही वजह है कि उनका नाम भी इस फेहरिस्त में दर्ज है, जिनके नाम सरकारी बंगला आवंटित है।अखिलेश यादव साल 2012 से लेकर 2017 तक UP के मुख्यमंत्री रहे।

मुलायम सिंह यादव : मुलायम सिंह यादव सपा के संस्थापक हैं और यूपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। मुलायम सिंह एक बार नहीं, बल्कि तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। मुलायम सिंह यादव 5 दिसम्बर, 1989 से 24 जनवरी, 1991 तक, 5 दिसम्बर, 1993 से 3 जून, 1996 तक और 29 अगस्त, 2003 से 11 मई, 2007 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री रहे।

राजनाथ सिंह : राजनाथ सिंह वर्तमान मोदी सरकार में गृहमंत्री हैं। राजनाथ सिंह 28 अक्टूबर, 2000 से 8 मार्च, 2002 तक वह भी यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

कल्याण सिंह :  राजस्थान के गवर्नर वर्तमान में कल्याण सिंह दो बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे हैं। पहली बार वे 24 जून, 1991 से 6 दिसम्बर, 1992 तक मुख्यमंत्री रहे और दूसरी बार वह 21 सितम्बर, 1997 से 12 नवम्बर, 1999 तक सूबे के मुख्यमंत्री रहे।

मायावती : बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती चार बार यूपी की सीएम रह चुकी हैं। उनका आखिरी कार्यकाल 13 मई, 2007 से 15 मार्च, 2012 रहा है।

नारायणदत्त तिवारी : नारायणदत्त तिवारी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड के भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ये तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इन्हें भी अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी बंगला खाली करना पड़ेगा।

कर्नाटक में BJP को साख बचाने के लिए धार्मिक कदम जरुरी

ब्रिजेश तिवारी  

२०१४ में जब मोदी लहर चली तो भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ मानो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था . भारत के लगभग हर कोने में बीजेपी ने अपना झंडा लहरा दिया. इस  जीत के लिए बीजेपी के कई राजनीतिक जुमले काम आये जो सियासी पंडितो द्वारा तैयार कर अपने मतदाता को लुभाने के लिए प्रयोग किया गए.

यह सही है की लोकतंत्र में हर पार्टी अपने चुनावी अभियान में मतदाता को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए जनता से वादा करती है. लेकिन सफल वही होता है जो उस राज्य की चुनावी दंगल के दाव पेच को सही तरीके से आजमाता है. और शायद बीजेपी इसे भली भाती समझ चुकी है. अब बीजेपी के लिए साख की लड़ाई बन चुका है कर्नाटक का चुनाव, क्योंकी कर्नाटक का चुनाव २०१९ में बीजेपी के लिए लोकसभा का भविष्य तय करेगा, इसीलिए बीजेपी कर्नाटक में चुनावी संखनाद बजने के अब हर उस धार्मिक अश्त्र का प्रयोग कर रही है जिससे इस चुनाव में विजय प्राप्त किया जा सके.

कर्नाटक की राजनीत में धर्मं का बहोत बड़ा योगदान रहा है. यहाँ हमेशा से ही मठों की राजनीति हावी रही और लोगों पर मठों का खासा प्रभाव रहा है. लिहाजा राजनीतिक पार्टियां चुनावी समय में मठों के दर्शन कर वहां के मठाधीशों को अपनी ओर लुभाने की कोशिश करती रही हैं. में कर्नाटक के सियासी खिलाडी अमित शाह और राहुल गाँधी दोनों में माठाधीशो का आशीर्वाद प्राप्त करेने की होड़ लगी है. 

यह सही है की कांग्रेस कर्नाटक में इतनी कमजोर नहीं है जितनी विगत में कुछ राज्यों में थी. इसलिए यहां पर भाजपा के लिए चुनौती बड़ी है. कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव अग्निपरीक्षा हैं क्योंकि यहां पर जीत के साथ उसके हार के सिलसिले पर विराम लग सकता है. शायद इसीलिए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सरकार लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा देने की पहल से उत्पन्न राजनीतिक स्थिति का फायदा उठाने में लगे हैं तो वही भाजपा कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

अब लिंगायत समुदाय के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा भी अपनी धार्मिक तलवार से कांग्रेस के को भेदने में निरंतर लगे हैं, राज्य में करीब 20 प्रतिशत आबादी लिंगायत समुदाय की है और 100 सीटों पर इस समुदाय का प्रभाव माना जाता है. इस समुदाय को भाजपा का पारंपरिक वोटबैंक माना जाता है लेकिन सिद्धरमैया सरकार के ‘लिंगायत कार्ड’ ने भाजपा के लिए चुनौती खड़ी कर दी है.

वहीं बीजेपी अब कर्नाटक राज्य के ‘नाथ संप्रदाय’ को अपनी तरफ करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखनाथ मंदिर के मठाधीश योगी आदित्यनाथ का चुनावी अखाड़े में उतरा है.हाल ही में हुए योगी के कर्नाटक दौरे में रामराज्य की बात कही गई योगी ने कहा “ भगवन राम जब अयोध्या से वनवास के लिए प्रस्थान किये तो कर्नाटक के हनुमान जी ने उनका साथ दिया और रामराज्य की स्थापना हुई”

बीजेपी के चुनावी विजय में संप्रदाय रोड़ा बने हुए हैं क्योंकि  वोकालिगा समुदाय के बड़े नेता पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा माने जाते हैं और उनकी पार्टी जनता दल (सेकुलर) का चुनचुनगिरी मठ पर खासा प्रभाव है. इसीलिए भाजपा और अमित शाह भी इस बार वोकालिगा समुदाय में पैठ बनाने का प्रयास कर रहे हैं जनसंख्या के लिहाज से कर्नाटक के दूसरे प्रभावी समुदाय वोकालिगा की आबादी 12 फीसदी है. राज्य में वोकालिगा समुदाय के 150 मठ हैं, जिनमें ज्यादातर दक्षिण कर्नाटक में हैं.

कर्नाटक में कुरबा समुदाय भी राजनीत में अहम् भूमिका अदा करता है प्रदेश में इस समुदाय से 80 से अधिक मठ जुड़े हैं. मुख्य मठ दावणगेरे में श्रीगैरे मठ है. मौजूदा मुख्यमंत्री सि द्धरमैया इसी समुदाय से आते हैं. राज्य में कुरबा आबादी 8 फीसदी है, लेकिन कर्नाटक में कांग्रेस और बीजेपी दोनों को दाव साख पर लगी है बीजेपी को २०१९ का लोकसभ चुनाव दिखाई दे रहा है तो वही कांग्रेश को मिल रही लगातार हार उसकी स्तित्व के लिए खतरा बनता जा रहा है, इसीलिए दोनों पार्टियाँ शाम दाम दंड भेद अपनाकर कर्नाटक को जितना चाहती है.

एक सर्वे के अनुसर कर्नाटक में दोनी ही पार्टियों को बहुमत मिलते नहीं दिखाई दे रहा है. इसीलिए वोकालिगा समुदाय के नेता एचडी देवेगौड़ा को किंग मेकर माना जा रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा की इस धार्मिक आधार पर सियासी खेल का बादशाह कौन बनता है .   

   

मौसम विभाग ने दी U.P में मौसम बिगड़ने की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में अचानक बने हवा के कम दबाव की वजह से आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही अनुमान जताया जा रहा है कि प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में तेज हवा-आंधी के साथ बरसात हो सकती और ओले पड़ सकतें है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक डा. अनिरुद्घ दुबे के मुताबिक पांच मई को शाम से मौसम में बदलाव के संकेत नजर आ रहें हैं। जिससे आगामी छह मई को मौसम बिगड़ सकता हैं।

दूसरी तरफ गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान आने की एक ताजा चेतावनी भी जारी कर दी  है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले दो दिनों के दौरान पांच राज्यों में आंधी..तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 124 व्यक्तियों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हुए हैं। सबसे अधिक 73 व्यक्तियों की मौत उत्तर प्रदेश में हुई जबकि 91 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में अधिकतर मौतें और लोगों के घायल होने की घटनाएं आगरा क्षेत्र में हुई। 

शादी से पहले सोनम को अनुपम खेर ने कही ये बातें

इन दिनों सोनम कपूर की शादी की जमकर तैयारियां की जा रही हैं।  जहाँ एक तरफ जहां सोनम कपूर को फैंस लगातार शुभकामनाएं दे रहें हैं। वहीँ फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने दुल्हन बनने जा रही सोनम के लिए बेहद प्यारी बातें कहीं हैं। दरअसल अनुपल खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें सोनम भी बैठी दिख रही हैं। सोनम के एक्सप्रेशन को कैप्चर करते हुए अनुपम विडियो में शुभकमनाएं देते नजर आ रहे हैं। इस विडियो को उन्होंने एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘छोटी-सी बच्ची देखते-देखते बड़ी हो गई। होने वाली दुल्हन, मेरी प्यारी सोनम।

https://www.instagram.com/p/BiUw6ZKHJC2/?taken-by=anupampkher

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और सोनम कपूर ने फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में साथ काम किया था। इसके अलावा अनुपम खेर और अनिल कपूर गहरे दोस्त बताये जातें है। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया।  सोनम कपूर दिल्ली के रहने वाले बिजनसमैन आनंद आहूजा से 8 मई को शादी करने जा रही हैं। वहीं 7 मई को मेहंदी की रस्‍म से होगी, जबकि 8 मई की ही शाम को रिसेप्सन होगा जिसमे बॉलीवुड की कई बड़ी हस्‍तियां नजर आएँगी। 

                                                                                       (Image Source: India Today)

खबरों के मुताबिक, सोनम के संगीत की तैयारियां भी धूमधाम से हो रही हैं। कहा जा रहा है कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और सोनम की कज़न जाह्नवी कपूर अपनी मां कुछ सुपरहिट गानों पर परफॉर्म करेंगी। इनमें मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां, किसी के हाथ न आएगी ये लड़की जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। इसके अलावा सोनम के पापा अनिल कपूर भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, अनिल के साथ रणवीर सिंह और जैकी श्रॉफ भी परफॉर्म करेंगे। 

5 सालों में देश में हुई 23 हजार बैंक धोखाधड़ी की वारदात

देश की  बैंकों में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के 23,000 बैंक धोखाधड़ी से जुड़े चौंकाने वाले मामले सामने आए है। सूचना के अधिकार के जवाब में रिजर्व बैंक की तरफ से अप्रैल 2017 से एक मार्च 2018 के  दौरान 5,152 बैंक धोखाधड़ी के मामलों का खुलासा हुआ है। जबकि 2016-17 में यह आंकड़ा 5,000 से ज्यादा का था। केंद्रीय बैंक के मुताबिक अप्रैल, 2017 से 1 मार्च , 2018 के दौरान सबसे ज्यादा 28,459 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी के मामले प्रकाश में आए।

 

साल 2016-17 में 5,076 मामलों में बैंकों के साथ 23,933 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। 2013 से एक मार्च , 2018 के दौरान एक लाख रुपये या उससे अधिक के बैंक धोखाधड़ी के कुल 23,866 मामलों का पता चला है । आरटीआई के जवाब के मुताबिक इन मामलों में कुल 1,00,718 करोड़ रुपये की राशि फंसी हुई है। जिसके बारे में रिजर्व बैंक की तरफ से कहा गया है कि 2015-16 में बैंकों के साथ धोखाधड़ी के 18,698 करोड़ रुपये के 4,693 मामले सामने आए है। जबकि 2014-15 में 19,455 करोड़ रुपये के 4,639 मामले पकड़े गए थे। वहीँ वित्त वर्ष 2013-14 में बैंकों में कुल 4,306 धोखाधड़ी के मामले सामने आए थे। इन मामलों में कुल 10,170 करोड़ रुपये की राशि फंसी हुई थी।

मौजूदा समय में एजेंसियां सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय कई बड़े बैंक धोखाधड़ी के मामलों की जांच में जुटी हुई हैं। इनमें पंजाब नैशनल बैंक का 13,000 करोड़ रुपये का घोटाला भी शामिल है। इस घोटाले के सूत्रधार नीरव मोदी मेहुल चोकसी बताये जाते है। सीबीआई ने हाल में आईडीबीआई बैंक के साथ 600 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर , 2017 तक सभी बैंकों के एनपीए 8,40,958 करोड़ रुपये थे। सबसे ज्यादा एनपीए सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक का 2,01,560 करोड़ रुपये था।

वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक  इस अवधि तक पंजाब नैशनल बैंक का एनपीए 55,200 करोड़ रुपये, आईडीबीआई बैंक का 44,542 करोड़ , बैंक आफ इंडिया का 43,474 करोड़, बैंक आफ बड़ौदा का 41,649 करोड़, यूनियन बैंक आफ इंडिया का 38,047 करोड़ रुपये , केनरा बैंक का 37,794 करोड़ रुपये , आईसीआईसीआई बैंक का 33,849 करोड़ रुपये था।

PM मोदी का बड़ा फैसला, अब कई राज्यों में खुलेंगे नए AIIMS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एनडीए की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने ख़ास तौर पर स्वास्थय सेवाओं में सुधार को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले किए हैं। 

  

साथ ही कैबिनेट मीटिंग में नए एम्स का निर्माण और मौजूदा मेडिकल कॅालेजों को अपग्रेड करने को लेकर मंजूरी दी गई हैं। पीएम मोदी ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और मौजूदा मेडिकल सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिेए 14,832 करोड़ रूपये का बजट रखा गया हैं। 

उम्मीद है कि नए एम्स के निर्माण को मंजूरी मिलने से देश में सबसे पहले स्वास्थय शिक्षा में बदलाव लाया जा सकेगा। नए एम्स के निर्माण से मौजूदा डॅाक्टरों पर काम के बोझ को कम किया जा सकेगा और मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं लेने में सहूलियत होगी।

कैबिनेट मीटिंग में कई राज्यों में एम्स बनाने को लेकर मंजूरी दी गई हैं। जिसके बाद मरीजों को ईलाज के लिए दूर-दराज के राज्यों के दिल्ली की निर्भरता खत्म हो जाएगी और मरीज अपने राज्यों या निकटतम राज्यों में जाकर आसानी से अपना ईलाज करा सकेंगे।  देश के कई राज्यों में नए एम्स के निर्माण से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद 3000 से ज्यादा लोगों के लिेए रोजगार उत्पन्न होंगे। कैबिनेट मीटिंग में दिल्ली के नजफगढ़ में 100 बिस्तरों के सामान्य अस्पताल को बनाने की भी मंजूरी दी गई हैं। जिस पर अनुमानित 95 करोड़ रूपये खर्च करने का बजट दिया गया हैं।

राहुल गांधी पर भाजपा ने लगाया ”राष्ट्रीय गीत” के अपमान का आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी की तरफ से इस मामले को  लेकर एक वीडियो भी जारी किया गया है।

इस विडियो में देखा जा सकता है कि कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल उनसे वंदे मातरम के लिए खड़े होने के लिए कहते हैं, इस पर राहुल गांधी कहते हैं कि प्लीज इसे जल्दी कराइए। इसके बाद वेणुगोपाल ने वंदे मातरम गाने वाले व्यक्ति के पास जाकर कहा कि सिर्फ एक लाइन ही गाइए।

इस मामले को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा भी ने ट्वीट कर कहा, ‘कर्नाटक में एक पब्लिक रैली के दौरान राहुल गांधी ने वंदे मातरम को एक लाइन में समाप्त करने के लिए कहा। इसीलिए हम उन्हें शहजादा कहते हैं। अधिकार का उनका भाव डराने वाला है, वह इस देश को परिवार की संपदा समझते हैं। क्या वह अपनी इच्छा से राष्ट्रगीत को भी संशोधित कर सकते हैं?’

वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी फेक विडियो फैला रही है। बीजेपी के आरोपों पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता बृजेश कलप्पा ने कहा कि कार्यक्रम में एक बार वंदे मातरम हो चुका था। ऐसे में दूसरी बार वंदे मातरम होने की बात पर राहुल गांधी ने उसे एक लाइन में ही समाप्त करने को कहा। इसमें विवाद की कोई वजह नहीं है।

UPSC ने घोषित किये सिविल सेवा परीक्षा 2017 के नतीजे, अनुदीप दुरीशेट्टी ने किया टॉप

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2017 के नतीजे जारी कर दियें हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2017 में हैदराबाद के अनुदीप दुरीशेट्टी ने परीक्षा में टॉप किया है। बिट्स पिलानी से इंजीनियरिंग की पढाई करने वाले दुरीशेट्टी 2013 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। जो की मौजूदा समय में फरीदाबाद में तैनात हैं। साथ ही अनु कुमारी दूसरे और सचिन गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि अतुल प्रकाश चौथे और प्रथम कौशिक पांचवे स्थान पर रहे।

संघ लोक सेवा आयोग के मुताबिक कुल 990 उम्मीदवारों ने यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है। टॉप 25 उम्मीदवारों में 18 पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। अनुसार 476 सामान्य, 275 ओबीसी, 165 एससी और 74 एसटी अभ्यर्थी पास हुए है। सफल उम्मीदवारों में 29 दिव्यांग भी हैं। जबकि 132 उम्मीदवारों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।


वहीँ अक्तूबर-नवंबर 2017 में आयोजित लिखित परीक्षा के नतीजे जनवरी में घोषित किए गए थे। इसके बाद फरवरी-अप्रैल 2018 में पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए हुए इंटरव्यू के आधार पर परिणाम जारी किए गए हैं। आईएएस के लिए 180, आईएफएस के लिए 42 और आईपीएस के लिए 150 अभ्यर्थियों का चयन किया गया  है। इनके अलावा केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप-ए के लिए 565 और ग्रुप-बी के लिए 121 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

सिविल सेवा परीक्षा 2017 के नतीजे यूपीएससी की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर देखा जा सकता हैं। इसके अलावा https://upsconline.nic.in पर भी आप रिजल्टस देख सकते हैं।

यौन शोषण मामले में आसाराम को मिली आजीवन कारावास की सजा

जोधपुर कोर्ट ने यौन शोषण मामले में आसाराम को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं मामले में बाकी दो दोषीयों  को 20-20 साल की सजा दी गई है। इससे पहले कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए शिवा उर्फ सवाराम, प्रकाश द्विवेदी को बरी कर दिया था। कोर्ट ने माना है कि आसाराम ने ही नाबालिग से बलात्कार किया था।

 

यौन शोषण केस में आसाराम को मिली आजीवन कारावास की सजा

वहीँ फैसले के बाद नाबालिग के पिता ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। पिता ने कहा कि हमें न्याय मिला। जिन लोगों ने हमारा साथ दिया हम उनका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि अब आसाराम  को कड़ी सजा दी जाएगी। इस मामले में अंतिम सुनवाई एससी/एसटी की विशेष अदालत में सात अप्रैल को पूरी हुई थी और अदालत ने फैसले को सुरक्षित रखते हुए 25 अप्रैल को सुनाने की बात कही थी। आसाराम को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एक किशोरी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था।

पीड़िता आसाराम के मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा आश्रम में अध्ययन करती थी। पीड़िता का आरोप था कि आसाराम ने जोधपुर के पास मनाई इलाके में अपने आश्रम में बुलाकर उससे 15 अगस्त, 2013 को रेप किया था।

वॉट्सऐप में हुए बड़े बदलाव, यूजर डाउनलोड कर पाएंगे अपना डेटा

वॉट्सऐप में इन दिनों काफी बदलाव नज़र आ रहें हैं। कंपनी ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को पुख्ता बनाने के साथ साथ दो बड़े बदलाव किए हैं। जहाँ फेसबुक डेटा लीक के बाद यूरोप में 25 मई से जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन लागू होने वाला है। वहीँ उससे पहले वॉट्सऐप ने अपनी टर्म और प्राइवेसी सर्विस को अपडेट कर दिया है।  वॉट्सऐप के मुताबिक, इस अपडेट के साथ यूजर्स से पर्सनल इंफॉर्मेशन के लिए कोई नया अधिकार नहीं मांगा जाएगा। कंपनी मौजूद इंफॉर्मेशन को प्रोटेक्ट करने के मकसद से यह कर रही है।

इसके साथ ही वॉट्सऐप ने प्राइवेसी सेटिंग्स के अलावा दो और बदलाव किए हैं।  यूरोप के देशों में वॉट्सऐप ने यूजर की न्यूनतम आयू 16 वर्ष कर दी है।इसके अलावा, यह पहला मौका होगा जब यूजर उस डेटा को डाउनलोड कर पाएगा, जो वह वॉट्सऐप के साथ शेयर कर रहा है।  अगले कुछ हफ्तों में वॉट्सऐप का ये फीचर सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा।


अपने  ब्लॉग पोस्ट में वॉट्सऐप ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वह यूजर्स के उस डाटा को कलेक्ट करता है, जो उसकी सर्विस से जुड़े होते हैं।  वॉट्सऐप यूजर्स के मैसेज या फाइल सेव नहीं करता।  यूजर्स का कॉल लॉग भी स्टोर नहीं किया जाता. वॉट्सऐप यूजरनेम, रिपोर्ट का टाइम, किस वक्त यूजर ऑफ लाइन होता है और किस वक्त ऑनलाइन, आईपी एड्रेस, फोन टाइप, प्रोफाइल फोटो, वो फोन नंबर जो आप बिना नाम से अपलोड करते हैं, ग्रुप के नाम, टर्म ऑफ सर्विस, ब्लॉक्ड यूजर की जानकारी स्टोर करता है।


खबरों के मुताबिक वॉट्सऐप, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया फीचर लाने वाला है।  इस फीचर को वॉट्सऐप बीटा वर्जन पर टेस्ट कर रहा है।  बताया जाता है कि  ये फीचर वॉयस मैसेज सेव करने को लेकर है। इस फीचर की मदद से आप अपने वॉयस मैसेज को किसी को सेंड करने से पहले सेव कर सकते हैं।  इसका फायदा ये है कि अगर वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करते समय किसी का कॉल आ जाता है और आपको कॉल लेना पड़ता है, ऐसे में आपके वॉयस मैसेज का क्या होगा।  इस फीचर की मदद से आप अपने वॉयस मैसेज को सुन सकते हैं और अगर आपको लगता है कि मैसेज ठीक है, तो इसे सेंड कर सकते हैं।  हालांकि, अभी भी वॉट्सऐप के इस फीचर में रिकॉर्डिंग रिज्यूम करने का आप्शन नहीं है।