Home Blog Page 262

राष्ट्रीय पार्टियाँ आरटीआई कानून के दायरे में, चुनाव आयोग ने की पुष्टी

चुनाव आयोग ने देश की राष्ट्रीय पार्टियों और उनके आरटीआई कानून के दायरे में होने की पुष्टी कर दी  है। चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि राष्ट्रीय पार्टियां सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत आने वाले सार्वजनिक प्राधिकरण हैं, जैसा कि केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने उनके संबंध में घोषणा की है। हालाँकि इसके पहले चुनाव आयोग ने एक आरटीआई आवेदन का जबाब देते हुए कहा था कि  राजनीतिक पार्टियां आरटीआई कानून के दायरे से बाहर हैं।

दरअसल महाराष्ट्र में पुणे के  रहने वाले विहार धूर्वे ने एक आरटीआई के जरिय देश की छह राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस, भाजपा, राकांपा, बसपा, माकपा और भाकपा द्वारा चुनावी बॉन्ड के रुप में प्राप्त चंदे का विवरण माँगा था। जिसके बाद उनकी पहली अपील पर चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से कहा गया कि मांगी गई जानकारी आयोग के पास उपलब्ध नहीं है। यह राजनातिक पार्टियों से जुड़ा हुआ मामला है और वे आरटीआई के दायरे से बाहर हैं।

लेकिन अब चुनाव आयोग ने एक बयान जारी कर साफ़ कर दिया है कि राष्ट्रीय पार्टियों को आरटीआई कानून से जुड़े आशयों के लिए सार्वजनिक प्राधिकरण घोषित करने के सीआईसी के तीन जून , 2013 के एक आदेश का वह अनुपालन करता है। सीआईसी के आदेश में इस बारे में कहा गया था कि इन पार्टियों द्वारा प्राप्त किए जाने वाले चंदों के साथ ही उनके वार्षिक ऑडिटेड खातों की सूचना आयोग को कब सौंपी गई, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। 

CBSE ने जारी किए 10वीं के रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा परिषद् यानी CBSE ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं।

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा परिषद् ने 5 मार्च से 4 अप्रैल तक इन परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। हाल में ही सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे। जिसमें गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ऑल इंडिया टॉपर रहीं। वहीं दूसरे नंबर पर अनुष्का चंद्रा ने कब्जा जमाया था।

साल 2018 में सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं में 28 लाख से ज्यादा छात्र और छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें 10वीं में कुल 16,38,428 और 12वीं की परीक्षा में 11,86,306 छात्र और छात्राओं ने परीक्षा दी थी। साथ ही कुल 8 ट्रांसजेंडर छात्र भी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से 6 ट्रांसजेंडर छात्र 10वीं कक्षा के थे। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस बार 88.70 फीसद छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इनमें 88.67 फीसद लड़कियां और 85.32 फीसद लड़के पास हुए हैं।

केरल पहुंचा मानसून, दक्षिण भारत सहित अन्य राज्यों में भी बरसे बादल

दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। मौसम से जुड़े पूर्वानुमान जारी करने वाली स्काइमेट ने दावा किया है कि केरल में मानसून के दस्तक देने के साथ ही देश में बरसात का मौसम शुरू हो गया है। स्काइमेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जतिन सिंह का कहना है कि केरल में मानसून की जैसी हालत है उससे हम कह सकते है कि बारिश के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इससे पहले भी स्काईलाइट ने मानसून के 28 मई को केरल पहुंचने का दावा किया था।

लेकिन इसके उलट मौसम विभाग ने मानसून के केरल पहुंचने की तारीख 29 मई निर्धारित की थी। इस सब दावों के बीच केरल के कई इलाकों में 28 मई की सुबह से ही बारिश हो रही हैं। अक्सर मानसून केरल में हमेशा से ही 1 या 2 जून तक ही दस्तक देता है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल और आसपास के दूसरे राज्यों में 14 मौसम केंद्रों में 60 फीसदी पर दो दिन लगातार 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है तो यह मान लिया जाता है कि मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है।

केरल के अलावा इसी बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। बिहार के पूर्णिया, सिपाही टोला, मधुबनी में भी 28 मई की शाम को बारिश होने से काफी राहत मिलती नजर आई। वहीँ बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तराखण्ड में जहाँ एक तरफ  नैनीताल और हलद्वानी में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। तो वहीँ बारिश के कारण कई पेड़ टूट कर सड़को पर गिर गए जिससे यातायात काफी समय के लिए प्रभावित रहा।

हॉलीवुड अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन पर 8 महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

ग्लॉरी, द शॉशेंक रिडेंप्शन, सेवन, मिलियन डॉलर बेबी, स्ट्रीट स्मार्ट और जस्ट गेटिंग स्टार्टेड जैसी फिल्मों के जाने माने अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मॉर्गन फ्रीमैन पर यौन उत्पीड़न के आरोप की खबर सामने आने के बाद तहलका मच गया है। बताया जा रहा है कि कुल 8 महिलाओं ने आरोप लगाया है कि फ्रीमैन ने ना सिर्फ उन्हें गलत तरीकों से छुआ, बल्कि अश्लील कमेंट भी किए थे।

सीएनएन जर्नलिस्ट मेलास ने आर्टिकल में फ्रीमैन की अश्लील हरकतों के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि, ‘जब मैं 6 महीने की प्रेगनेंट थी, तब फ्रीमैन ने अपने को-स्टार के साथ लोगों से भरे में कमरे में एंट्री की और मुझे ऊपर से नीच के तरफ घूरते हुए कहा कि काश मैं वहां होता’। खबरों के मुताबिक फिल्म ‘गोइंग इन स्टाइल’ में काम कर चुकीं एक प्रोड़क्शन असिस्टेंट ने आरोप लगाते हुए कहा कि फ्रीमैन ना सिर्फ रोजाना उनके फिगर और कपड़ों पर कमेंट करते थे, बल्कि गलत जगहों पर कई बार छूते भी थे। उनका ये भी कहना है कि कई बार तो फ्रीमैन मेरा स्कर्ट भी ऊंचा करने की कोशिश करते थे और वे तब तक नहीं रुकते जब तक कि को-स्टार एलन एर्किन उन्हें नहीं रोकती।

वहीँ  2012 में फ्रीमैन के साथ काम कर चुकी एक और महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि फिल्म के दौरान फ्रीमैन उनके बॉडी पर भद्दे कमेंट्स करते थे। इस महिला का यह भी कहना है कि हमें पता था कि जब वह सामने हो तो हमें रिविलिंग या टाइट फिटिंग वाले कपड़ें नहीं पहनने है, जिससे की उनकी नियत बिगड़े।

जबकि शिकागो की एक महिला पत्रकार टायरा मार्टिन ने भी फ्रीमैन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कई बार फ्रीमैन को उन्हें गलत ढंग से घूरते हुए देखा है। मार्टिन ने कहा, ‘जब मैं कुछ देर बैठकर खड़ी हुई तो मैंने मेरी स्कर्ट को नीचे किया। तब उसने कहा, ओह! इसे नीचे मत करो, इससे मुझे बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं होता है।’ सूत्रों के मुताबिक सीएनएन द्वारा जिन 16 महिलाओं का  इंटरव्यू किया गया उनमे से 8 महिलाओं ने फ्रीमैन पर सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न और अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस तरह के आरोप लगने के बाद फ्रीमैन का कहना है कि अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो वे माफ़ी चाहतें हैं साथ ही उनका ये भी कहना है कि उन्होंने ये सब जानबूझकर नहीं किया था।

हॉलीवुड अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

हॉलीवुड में ग्लॉरी, द शॉशेंक रिडेंप्शन, सेवन, मिलियन डॉलर बेबी, स्ट्रीट स्मार्ट और जस्ट गेटिंग स्टार्टेड जैसी फिल्मों के जाने माने अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मॉर्गन फ्रीमैन पर यौन उत्पीड़न के आरोप की खबर सामने आने के बाद तहलका मच गया है। बताया जा रहा है कि कुल 8 महिलाओं ने आरोप लगाया है कि फ्रीमैन ने ना सिर्फ उन्हें गलत तरीकों से छुआ, बल्कि अश्लील कमेंट भी किए थे।

सीएनएन की पत्रकार  मेलास ने आर्टिकल में फ्रीमैन की अश्लील हरकतों के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि, ‘जब मैं 6 महीने की प्रेगनेंट थी, तब फ्रीमैन ने अपने को-स्टार के साथ लोगों से भरे में कमरे में एंट्री की और मुझे ऊपर से नीच के तरफ घूरते हुए कहा कि काश मैं वहां होता’। खबरों के मुताबिक फिल्म ‘गोइंग इन स्टाइल’ में काम कर चुकीं एक प्रोड़क्शन असिस्टेंट ने आरोप लगाते हुए कहा कि फ्रीमैन ना सिर्फ रोजाना उनके फिगर और कपड़ों पर कमेंट करते थे, बल्कि गलत जगहों पर कई बार छूते भी थे। उनका ये भी कहना है कि कई बार तो फ्रीमैन मेरा स्कर्ट भी ऊंचा करने की कोशिश करते थे और वे तब तक नहीं रुकते जब तक कि को-स्टार एलन एर्किन उन्हें नहीं रोकती।

वहीँ  2012 में फ्रीमैन के साथ काम कर चुकी एक और महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि फिल्म के दौरान फ्रीमैन उनके बॉडी पर भद्दे कमेंट्स करते थे। इस महिला का यह भी कहना है कि हमें पता था कि जब वह सामने हो तो हमें रिविलिंग या टाइट फिटिंग वाले कपड़ें नहीं पहनने है, जिससे की उनकी नियत बिगड़े।

जबकि शिकागो की एक महिला पत्रकार टायरा मार्टिन ने भी फ्रीमैन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कई बार फ्रीमैन को उन्हें गलत ढंग से घूरते हुए देखा है। मार्टिन ने कहा, ‘जब मैं कुछ देर बैठकर खड़ी हुई तो मैंने मेरी स्कर्ट को नीचे किया। तब उसने कहा, ओह! इसे नीचे मत करो, इससे मुझे बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं होता है।’ सूत्रों के मुताबिक सीएनएन द्वारा जिन 16 महिलाओं का  इंटरव्यू किया गया उनमे से 8 महिलाओं ने फ्रीमैन पर सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न और अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस तरह के आरोप लगने के बाद फ्रीमैन का कहना है कि अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो वे माफ़ी चाहतें हैं साथ ही उनका ये भी कहना है कि उन्होंने ये सब जानबूझकर नहीं किया था।

विराट के फिटनेस चैलेंज को पीएम ने किया स्वीकार, जल्द जारी करेंगे फिटनेस वीडियो

देश में इन दिनों फिटनेस चैलेंज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। नेता और अभिनेता या तो वीडियो जारी कर लोगों को फिटनेस चैलेंज दे रहें है या फिर दूसरों का चैलेंज स्वीकार कर रहें हैं।

इसी कड़ी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपना एक वीडियो ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महेंद्र सिंह धोनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फिटनेस चैलेंज कबूल करने की चुनौती दी। जिसे स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है, ”विराट तुम्हारा चैलेंज स्वीकार करता हूं। मैं जल्द ही अपना फिटनेस वीडियो जारी करुंगा।”

गौरतलब है कि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने हाल ही में अपना एक फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने विराट कोहली, साइना नेहवाल और रितिक रोशन को चैलेंज करते हुए फिट रहने की बात कही थी। लेकिन  धीरे-धीरे अब यह मुहिम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के ट्वीट के जबाब में अब विराट कोहली ने यह ट्वीट किया है और पीएम नरेन्द्र मोदी को फिटनेस चैलेंज स्वीकार करने की चुनौती दी है।

अब 24 घंटे के भीतर हवाई जहाज का टिकट रद्द कराने पर नहीं लगेगा चार्ज

केंद्र सरकार हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों वालों को बड़ी राहत देने जा रही है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के मुताबिक अगर एयरलाइन्स कंपनियों की गलती की वजह से फ्लाइट में देरी होती है तो कंपनियों को यात्रियों को जुर्माना देना होगा। लेकिन अगर दूसरे दिन भी फ्लाइट देरी से चलती है तो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रियों के होटल में रुकने का प्रबंध एयरलाइन्स कंपनियों को करना होगा। वहीँ कनेक्टिंग फ्लाइट मिस होने पर भी कंपनियों को अलग से हर्जाना देगा पड़ेगा। जबकि फ्लाइट में देरी होने के चलते अगर यात्री अपना टिकट रद्द कराते हैं तो यात्रियों को पूरा पैसा रिफंड मिलेगा।

 

एविएशन मिनिस्टर जयंत सिन्हा का कहना है कि अगर फ्लाइट बुकिंग के 24 घंटे के भीतर यात्री टिकट कैंसिल कर देते हैं तो उन्हें इसके लिए कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि, अगर टिकट की बुकिंग उड़ान के तय समय से 96 घंटे से कम समय में बुक की गई है तो यह प्रस्तावित नियम लागू नहीं होगा।

नागरिक उडडयन मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि एयरलाइन्स कंपनी किसी व्यक्ति के नाम में सुधार के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूलेगी, लेकिन शर्त ये है कि यात्री के नाम में  सुधार तीन अक्षरों का हो और यात्री की तरफ नाम में गलती के बारे में टिकट बुकिंग के 24 घंटे के भीतर एयरलाइन को बताया गया   हो। हालाकिं कुछ एयरलाइन्स कम्पनियाँ यह सेवा पहले से मुहैया  करा रही हैं जबकि कुछ की तरफ से सुधार के लिए शुल्क वसूला जाता  हैं।

अश्लील वीडियो मामले में सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, गूगल और फेसबुक पर लगाया जुर्माना

सोशल मिडिया साइटस पर यौन अपराध से जुड़े वीडियो ब्लॉक करने को करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने गूगल और फेसबुक जैसी बड़ी इंटरनेट कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

जस्टिस मदन बी. लोकुर और जस्टिस यूयू ललित की पीठ के मुताबिक याहू, फेसबुक आयरलैंड, फेसबुक इंडिया, गूगल इंडिया, गूगल इंक., माइक्रोसॉफ्ट और व्हाट्सएप को इस मामले में विशेष आदेश दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद इन कंपनियों द्वारा इस मामले में उठाये गए कदम की कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने इन सभी कंपनियों से 15 जून तक हलफनामा दायर करके यह बताने के लिए कहा है कि इस तरह के अश्लील वीडियो ब्लॉक करने के लिए उनकी तरफ से क्या उपाय किए है।


वहीँ दूसरी तरफ केंद्र सरकार  ने कोर्ट में बताया  कि ऑनलाइन साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के बीटा वर्जन की लांचिंग टल गई है और अब यह पोर्टल 15 जुलाई या इससे पहले लांच किया जा सकता है।

केरल में फैली “निफा” की दहशत, जानिए क्या है लक्षण और बचाव ?

जहाँ एक तरफ कर्नाटक की सियासत सुर्ख़ियों में छाई हुयी है। वहीँ दूसरी तरफ केरल के एक अजीबोगरीब और खतरनाक वायरस के चलते खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। सूत्रों के मुताबिक इस वायरस का नाम निफा वायरस बताया जा रहा है, जिससे अब तक केरल के कोझीकोड इलाके में कई लोगों की मौत हो चुकी है। जो कि अपने आप में एक चौकाने वाला मामला है। तो वहीँ अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि डब्लूएचओ की रिपोर्ट पर गौर करें तो निफा एक ऐसा वायरस है जो चमगादड़ों के कारण फैलता है। 20 साल पहले 1998 में पहली बार मलेशिया में निफा वायरस सुर्ख़ियों में था। यह वायरस सबसे पहले मलेशिया के कांपुंग सुंगई निफा नाम के इलाके में पाया गया था जिससे इसका नाम निफा वायरस रखा गया।

लेकिन अब निफा वायरस का प्रकोप केरल में भी देखने को मिल रहा है। बताया जाता है कि यह वायरस चमगादड़ से फलों में आता है और व्यक्ति या जानवर के द्वारा वही फल खाने से यह वायरस इंसानों और जानवरों के शरीर में प्रवेश कर जाता है।

वहीँ अगर आकड़ों पर गौर करें तो 1998 में मलेशिया के बाद यह वायरस 1999 में  सिंगापुर पहुंचा और 2004 में बांग्लादेश की धरती पर लेकिन अब इस वायरस का प्रकोप केरल के कुछ इलाकों में देखने को मिल रहा है । निफा वायरस के चलते व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत, दिमाग में जलन महसूस होना, तेज बुखार, सिर दर्द के साथ थकान और मेंटल कंफ्यूजन जैसे हालातों का सामना करना पड़ सकता है ।

आंध्र प्रदेश में बारिश और तूफान ने ढाया कहर, हुई 8 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में बारिश और तेज आंधी-तूफान से 8 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि राज्य में तूफान से श्रीकाकुलम में 6 जबिक विजयनगरम और कडपा जिले में एक-एक शख्स की मौत हुई है।

इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, के साथ साथ राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। जबकि  हरियाणा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं।

वहीँ मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि दिल्ली-एनसीआर के साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और केरल में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।