Home Blog Page 33

TV Actress Pallavi Dey के संदेहास्पद मौत के मामले में उनका लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, एक्ट्रेस के परिवार ने सग्निक चक्रवर्ती पर हत्या का आरोप लगाया

बंगाली टेलीविजन एक्ट्रेस पल्लवी डे (Pallavi Dey) की मौत के सिलसिले में कोलकाता पुलिस ने उनके लिव-इन पार्टनर सग्निक चक्रवर्ती (Sagnik Chakroborty) को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पल्लवी के पार्टनर सग्निक चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. रविवार और सोमवार को चक्रवर्ती से कई घंटों तक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि पल्लवी 15 मई (रविवार) को कोलकाता के अपने किराए के फ्लैट में मृत मिली थीं.

एक्ट्रेस पल्लवी डे की मौत के बाद से ही उनका परिवार इस मौत को ख़ुदकुशी मानने से इंकार कर दिया था. जिसके बाद सग्निक चक्रवर्ती को पुलिस ने काफी देर तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. पल्लवी डे के माता-पिता ने सग्निक चक्रवर्ती पर हत्या का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पल्लवी डे अप्रैल से कोलकाता में अपने लिव इन पार्टनर के साथ किराए के फ्लैट में रहने लगी थीं. 15 मई को उनका शव पंखे से लटा पाया गया था. सग्निक चक्रवर्ती ने ही ऐसे पहले शख्स ने थे जिन्होंने पल्लवी डे की मौत की सूचना पुलिस को दी थी.

एक्ट्रेस पल्लवी डे के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था. पुलिस ने पोस्टमार्टम में आत्महत्या ही मौत की वजह मानी थी. पुलिस ने यह भी कहा था कि मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी तरह की बाहरी चोट सामने नहीं आई है. पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला मानते हुए केस की जांच शुरू की थी. पल्लवी डे के माता-पिता की शिकायत के बाद हत्या के एंगल से पुलिस ने जांच शुरू की.

Source: Peeping Moon

Anand Remake: फिर लौट रहा है ‘आनंद’, राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्म का बनेगा रीमेक

“बाबूमोशाय, जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में है जहांपनाह, जिसे ना आप बदल सकते हैं ना मैं. हम सब तो रंगमंच की कठपुतलियां हैं, जिसकी डोर उपर वाले के हाथ बंधी हैं, कब, कौन, कैसे उठेगा, ये कोई नहीं जानता..!” आपको राजेश खन्ना की फिल्म का ये डायलॉग तो ज़रूर याद होगा. ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म ‘आनंद’ हिंदी सिनेमा की एक यादगार फ़िल्म मानी जाती है. इसे लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है. जल्द ही इस फिल्म का रीमेक बनने जा रहा है. जिसका आज औपचारिक एलान हो गया है. इसका एलान किया इस फिल्म के निर्माता राज सिप्पी के पोते समीर राज सिप्पी ने, उन्होंने बताया है की जल्द ‘आनंद’ का रीमेक बनाया जाएगा जिसके निर्माता विक्रम खखर होंगे. फिलहाल उनकी टीम स्क्रिप्ट पर काम कर रही है जल्द ही इसके डायरेक्टर और स्टारकास्ट पर भी काम शुरू हो जाएगा.

साल 1971 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘आनंद’ को आज 50 साल पूरे हो गए हैं. फिल्म में दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना और महानायक अमिताभ बच्चन ने लीड रोल में काम किया था. फिल्म ‘आनंद’ बेहद भावुक कर देने वाली फिल्म थी. कैंसर के मरीज की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को जिसने भी देखा होगा, वो रोया जरूर होगा. इस फिल्म को देखते हुए दर्शक के मन में ये ख्याल एक बार जरूर आया होगा कि काश आनंद की मौत ना हो। ये फिल्म जितनी बेहतरीन है, इसके गाने भी उतने ही शानदार हैं.

फिल्म तो सुपर हिट रही लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं की राजेश खन्ना डायरेक्टर ऋषिकेश दा पहली पसंद नहीं थे. फिल्म ‘आनंद’ का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था और वो अपनी फिल्म के लिए अभिनेता की तलाश कर रहे थे. उन्होंने फिल्म की कहानी सबसे पहले अभिनेता धर्मेंद्र को सुनाई थी. फिल्म की कहानी सुनकर धर्मेंद्र बड़े खुश हुए और उन्होंने कहा कि ये फिल्म तो मैं ही करूंगा.

कुछ दिनों बाद अखबार में छपा कि फिल्म के हीरो राजेश खन्ना होंगे. फिर क्या था धर्मेन्द्र ने जमकर शराब पी और फिर देर रात ऋषिकेश दा को कॉल किया और कहा कि आप मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं? ऋषि उन्हें शांति से समझाते रहे और कहते रहे कि हम सुबह बात करेंगे, लेकिन धर्मेंद्र थे कि लगातार अपनी बात दोहराए जा रहे थे.

तो वहीं उधर जब राजेश खन्ना को पता चला कि ये फिल्म बड़े-बड़े एक्टर्स के पास होकर उनके पास आई है. तो वो काफी खुश हुए और वो ऋषिकेश दा के पास पहुंचे और उनसे कहा कि मैं फिल्म करने के लिए तैयार हूं. तब ऋषिकेश दा ने उनसे कहा अगर आपको मेरे साथ काम करना है तो मेरी तीन शर्तें माननी होंगी. टाइम पर आना होगा. अधिक डेट्स देनी होंगी और तीसरी शर्त ये कि 1 लाख की फीस में ही काम करना होगा. राजेश बिना कुछ कहे उनकी सभी शर्तों को फौरन मान गए. राजेश खन्ना उन दिनों 8 लाख रुपये फीस लेते थे, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने सिर्फ 1 लाख रुपये फीस ली थी.

Source: Peeping Moon

महंगाई का एक और झटका: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, जानिए कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

0

पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे देशवासियों की मुश्किलें काम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ऐसे में एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम बढ़ने से जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ने वाली है.

आपको बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपये प्रति सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है. जिसके चलते एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतें देश के सभी बड़े शहरों में 1,000 रुपये से ज़्यादा हो जाएंगी.

ग़ौरतलब है कि बढ़ी हुई क़ीमतें आज से ही लागू होंगी. एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद से अब अब नयी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 1003.00 रुपये, कोलकाता में 1029.00 रुपये, मुंबई में 1002.50 रुपये और चेन्नई में 1018.50 रुपये होगी.

वैसे इस महीने यह दूसरा मौक़ा है जब घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. ससे पहले 7 मई को एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतें 50 रुपये बढ़ाई गई थी.

घरेलू सिलेंडर के साथ कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में भी पहले से इजाफा हुआ है. इनमें आठ रुपये तक की वृद्धि की गई है. अब दिल्ली में एक 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 2,354 रुपये, कोलकाता में 2,454 रुपये, मुंबई में 2,306 रुपये और चेन्नई में 2,507 रुपये होगी.

Karnataka: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किया बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा, मृत मजदूरों के परिवारों को दी जाएगी 5 लाख रुपये की राशि

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai) ने बुधवार को शहर के बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया और दो प्रवासी कामगारों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की, जिनकी भारी बारिश के बाद एक पाइपलाइन का काम करते हुए मौत हो गई थी.

बता दें कि बिहार के देवब्रथ और उत्तर प्रदेश के अंकित कुमार की बेंगलुरु में पाइपलाइन प्रोजेक्ट में काम करने के दौरान डूबने से मौत हो गई. उनके शव बुधवार को बरामद किए गए. वे अंदर काम कर रहे थे, जब शाम 5 बजे तक बारिश तेज हो गई, शाम 7 बजे तक जल स्तर बहुत अधिक हो गया था जिससे उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया था.

मुख्यमंत्री बोम्मई ने उन लोगों के लिए 25,000 रुपये मुआवजे की भी घोषणा की, जिनके घर बारिश के पानी से भर गए थे. बताया जा रहा है कि शहर के हजारों घरों में पानी भर गया है. उन्होंने कहा कि जहां आवश्यक हो वहां भोजन की व्यवस्था की जा रही है.

वहीं रिहायशी इलाकों में पानी के बार-बार बहने के बारे में पूछे जाने पर बोम्मई ने कहा कि यह शहर के भौगोलिक इलाके के कारण है. 800 किलोमीटर बरसाती पानी की नालियों का काम पूरा किया जाना है, जबकि 400 किलोमीटर पर अभी काम पूरा होना बाकी है. इस साल, हम काम शुरू करेंगे और इसे पूरा करेंगे. साथ ही बरसाती पानी के नालों पर अतिक्रमण कर लिया गया है. जब भी तेज बारिश होती है, तो नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं, जिससे परेशानी होती है. ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत कई वर्षों से लंबित है और इसका स्थायी समाधान निकाला जाएगा.

बोम्मई ने कहा, “मैंने इस उद्देश्य के लिए 1600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.” लगातार बारिश ने दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपी के तटीय जिलों में तबाही मचाई है. मैसूर जिला भी बारिश से प्रभावित है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश तीन और दिनों तक जारी रहेगी. इसने राज्य के तटीय जिलों और पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

जानकारों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में चक्रवात की वजह से अगले 24 घंटों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. बेंगलुरु में बुधवार को बूंदाबांदी हुई. हालांकि, मंगलवार देर रात शहर में हुई भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. बेंगलुरु केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया. दो घंटे से अधिक समय तक वाहन सड़क पर फंसे रहे.

Covid-19 India Update: देश में बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के कुल 2364 नए मामले, 10 लोगों की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 2364 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 10 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है. जिसके चलते कोरोना वायरस संक्रमण के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 15419 तक पहुंच चुकी है. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों के मुकाबले 19 मई को कोरोना के ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. 

इससे पहले 18 मई को देश में कुल 1829 नए कोरोना केस सामने आए थे और 33 लोगों की इससे मौत हुई थी. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के मामलों को लेकर राहत देखी जा रही है. जबकि कुछ हफ्तों पहले केस तेजी से बढ़ना शुरू हो चुके थे. जिसे कोरोना की अगली लहर के तौर पर देखा जा रहा था. हालांकि केस बढ़ने का ये सिलसिला ज्यादा दिन तक नहीं रहा और अब लगातार नए मामलों में कमी दिख रही है. हालांकि कल की तुलना में देखा जाए तो आज कोरोना मामलों में तेजी दिखी है. जबकि मौत का आंकड़ा कम हुआ है. अब भारत में कुल कोरोना मामलों की संख्या 4,31,29,563 तक पहुंच चुकी है, वहीं मौतों का आंकड़ा 5,24,303 हो चुका है.

कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन भी जारी है. अब लोगों को बूस्टर डोज देने पर फोकस किया जा रहा है. 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग बूस्टर डोज लगवा सकते हैं. इसे लेकर सरकार की तरफ से गाइडलाइन भी जारी की गई है. जिसमें ये बताया गया है कि आप दूसरी डोज लेने के 9 महीने बाद अपनी तीसरी यानी बूस्टर डोज ले सकते हैं. हालांकि ये कहा जा रहा है कि सरकार जल्द दूसरी और तीसरी डोज के बीच का अंतर कम कर सकती है. 

Uttar Pradesh: लखीमपुर खीरी में पेड़ की टहनी गिरने से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के भतीजे की मौत

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा (Ajay Mishra) के भतीजे की बुधवार को मोटरसाइकिल पर पेड़ की शाखा गिरने से मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि दुर्घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खंभर खेड़ा गांव के पास हुई. पुलिस ने बताया कि तिकोनिया थाना क्षेत्र के बनवीरपुर गांव निवासी अचिन मिश्रा उर्फ सोनू (41) केंद्रीय मंत्री के बड़े भाई के पुत्र हैं.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वह शाम को लखीमपुर जा रहे थे कि आंधी के दौरान पेड़ की एक शाखा उनकी मोटरसाइकिल पर गिर गई. पुलिस के अनुसार कुछ राहगीर उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ट्रेन में लिनन की कमी: Covid-19 के दौरान सामान क्षतिग्रस्त, मास्क के लिए भी हुआ इस्तेमाल

रेलवे यात्रियों को लिनन की सुविधा बहाल करने की घोषणा के दो महीने बाद भी इसे उपलब्ध कराने के लिए संघर्ष कर रहा है.  अधिकारियों का कहना है कि भंडार का 60 प्रतिशत कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के वर्षों के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया और काफी मात्रा में इसे मास्क बनाने के लिए भेज दिया गया.  

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने चादर, तौलिया, कंबल और तकिये के कवर सहित 15 लाख ‘बेडरोल’ सामानों के लिए आर्डर दिया है, ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके और ‘लिनन’ सेवाएं पूरी तरह से बहाल की जा सकें.  कोविड से जुड़ी ज्यादातर पाबंदियों को हटा दिये जाने के साथ रेलवे ने 10 मार्च को कहा था कि ‘लिनन’ की सुविधा चरणबद्ध तरीके से ट्रेन में बहाल की जाएगी. 

हालांकि, घोषणा के दो महीने बाद भी इसे पूरी तरह से बहाल नहीं किया जा सका है. सूत्रों ने बताया कि कारोना वायरस (Coronavirus) महामारी शुरू होने से पहले यह सुविधा 1,114 जोड़ी ट्रेन में उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे सिर्फ 520 जोड़ी ट्रेन में ही उपलब्ध कराया जा रहा है.  कोविड के पहले 1,308 ट्रेन के डिब्बों में पर्दे लगे होते थे, वहीं वर्तमान में वे 1,225 ट्रेन में उपलब्ध हैं.

अधिकारियों ने कहा कि पिछले दो साल में कोरोना वायरस संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला में बड़ा व्यवधान पड़ा है.  पहले, ट्रेन में उपलब्ध कराये जाने वाले ‘लिनन’ खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग से लिये जाते थे, अब मिल से लिनन खरीदने के लिए जोन के मंडल रेलवे प्रबंधकों को शक्तियां दी गई हैं. रेलवे को प्रतिदिन इस तरह के ‘लिनन’ के करीब 7.5 लाख पैकेट की जरूरत है, जिनमें चादर, तकिये के कवर, कंबल और छोटा तौलिया शामिल हैं.  अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में इसका केवल आधा ही उपलब्ध है. 

उन्होंने कहा कि रेलवे के पास पिछले दो साल में उपलब्ध भंडार का करीब 60 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हो गया और काफी मात्रा में इसका उपयोग मास्क बनाने में भी किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि यहां तक कि रेलवे अपने ‘लिनन’ की धुलाई के लिए जिन 70 लाउंड्री का उपयोग करता है,उन्हें दुरूस्त करने की जरूरत है और रेलवे ने यह प्रक्रिया शुरू कर दी है.  रेलवे अब यात्रियों को, टिकट बुक करने पर ट्रेन में ‘लिनन’ की उपलब्धता के बारे में सूचना देने के लिए संदेश भेजता है. 

महाराष्ट्र की दो स्कूली छात्राएं ‘ऑक्सफोर्ड बिग रीड ग्लोबल कॉम्पीटीशन’ की विजेता घोषित

महाराष्ट्र में नागपुर की दो स्कूली छात्राएं (Two Schooling Student) ‘ऑक्सफोर्ड बिग रीड ग्लोबल कॉम्पीटीशन 2021 (Oxford Big Reed Global Competition 2021)’ की विजेता घोषित की गई हैं. नागपुर के वर्धमान नगर स्थित सेंटर प्वाइंट स्कूल और अमरावती रोड बाइपास पर स्थित इसी स्कूल की दूसरी शाखा की छात्रा तनीषा गुप्ता उन 149 विद्यार्थियों (149 students) में शामिल थी जिन्होंने भारत से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था.

प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों को ‘ऑक्सवर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस’ (ओयूपी) ‘सप्लीमेंटरी रीडर्स’ को पढ़ना था और अपनी उम्र के हिसाब से गतिविधियां करनी थी.

साल 2021 की प्रतियोगिता में प्रतिभागी वैश्विक स्तर के थे जिनमें भारत, पाकिस्तान, दक्षिण पूर्वी एशिया, हांगकांग, चीन, वियतनाम, तुर्की आदि के छात्र शामिल हैं. पुरस्कार के रूप में ओयूपी, 100 पाउंड और एप्पल का आईपेड मिलेगा.

इस साल भी प्रतियोगिता पहली कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खुली है और स्कूल प्रविष्टि जमा कराने की आखिरी तारीख 15 जून है. राष्ट्रीय विजेताओं का ऐलान 20 जुलाई 2022 को किया जाएगा और वैश्विक विजेता 15 सितंबर को घोषित किए जाएंगे.

ओयूपी भारत की प्रबंध निदेशक सुमंता दत्ता ने कहा, “ऑक्सफोर्ड बिग रीड प्रतियोगिता युवा पाठक बनाने में माता-पिता और शिक्षकों की कोशिश का समर्थन करने का हमारा प्रयास है. हमें हमेशा भारत भर के स्कूलों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है.”

Coronavirus India Update: 24 घंटे में कोरोना के 1829 नए मामले, 33 की मौत

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1829 नए मामले सामने आए हैं. तो वहीं 33 मरीजों की मौत की रिपोर्ट हुई है. कोरोना से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है. कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 15,647 तक पहुंच गई है. देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,27,199 हो गई है. इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 2549 लोग ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को दैनिक 1,569 नए कोविड मामले दर्ज किए गए थे. मंगलवार को कोरोना के एक्टिव मामले 16,400 थे.

देश में पिछले करीब 4 हफ्तों के बाद लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना के दैनिक मामले 2 हजार से कम दर्ज किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 33 और मरीजों की मौत के बाद ये संख्या 5,24,293 तक पहुंच गई है. इसके साथ ही अब तक कुल 4 करोड़ 24 लाख 87 हजार 259 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं.

आपको बता दें कि देश में कोरोना को पूरी तरह से मात देने के लिए लगातार वैक्सीनेशन अभियान भी जारी है. अब तक कुल 1 अरब 91 करोड़ 65 लाख 770 वैक्सीज की डोज लगाई गई है. 24 घंटे की अवधि में एक्टिव COVID-19 केसलोड में 753 मामलों की कमी दर्ज की गई है.

मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.04 फीसदी शामिल है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक कोविड-19 (COVID-19) के लिए 17 मई तक 84,49,26,602 नमूनों का परीक्षण किया गया है. इनमें से 4,34,962 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई. 

पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का गाना ‘साड़ी से ताड़ी’ हुआ रिलीज, यू ट्यूब पर मिले 3 मिलियन व्यूज

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अभिनेत्री स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) का गाना ‘साड़ी से ताड़ी’ इन दिनों धूम मचा रहा है.

यूट्यूब चैनल पवन सिंह ऑफिसियल से रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो को अब तक 3,679,589 व्यूज मिल चुके है.

‘साड़ी से ताड़ी’ के म्यूजिक वीडियो में एक बार फिर पवन सिंह और स्मृति सिन्हा साथ नज़र आये हैं.