Home Blog Page 34

Anti Conversion Bill: कर्नाटक सरकार ने धर्मांतरण विरोधी विधेयक पर अध्यादेश को दी मंजूरी

कर्नाटक सरकार ने धर्मांतरण विरोधी विधेयक पर अध्यादेश को मंजूरी दे दी है. अब इसे विधानसभा के अगले सत्र में पेश किया जाएगा. इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai ) की सरकार ने अध्यादेश के माध्यम से विवादास्पद धर्मांतरण विरोधी बिल लाने का फैसला किया था.

बता दें कि बोम्मई सरकार ने पिछले साल दिसंबर में ‘कर्नाटक धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण विधेयक, 2021’ ( Karnataka Protection of Right To Freedom of Religion Ordinance ) को विधानसभा में पेश किया गया था. तब इस बिल को लेकर सदन में काफी हंगामा हुआ था. विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसका जोरदार तरीके से विरोध किया था.

कानून और संसदीय मामलों के मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा था कि हमने कर्नाटक धर्म स्वतंत्रता अधिकार सुरक्षा विधेयक पारित कर दिया था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह विधान परिषद में पारित नहीं हो सका. इसलिए मंत्रिमंडल ने अध्यादेश लाने का निर्णय लिया.

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ( Karnataka Home Minister Araga Jnanendra) ने मंगलवार राज्य सरकार के वादे को दोहराते हुए कहा कि यह विधेयक किसी धर्म के खिलाफ नहीं है. लेकिन, जबरन या प्रलोभन के जरिए धर्मांतरण की कानून में कोई जगह नहीं है. इस कानून का विरोध करते हुए एक ज्ञापन के साथ ईसाई समुदाय के नेता सोमवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Karnataka Governor Thawar Chand Gehlot) से मिलने पहंचे थे. उनकी आशंकाओं को दूर करने की कोशिश करते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित कानून धार्मिक अधिकार प्रदान करने वाले संवैधानिक प्रावधानों में कटौती नहीं करता.

‘Talaq-e-Hasan’ संबंधी याचिका के खिलाफ महिला ने Supreme Court का रुख किया

‘तलाक-ए-हसन’ और ‘एकतरफा न्यायेतर तलाक’ के अन्य सभी रूपों को अमान्य और असंवैधानिक घोषित किए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका के खिलाफ एक महिला ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. मामले में हस्तक्षेप की अनुमति दिए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका को कुर्रत उल ऐन लतीफ ने दायर किया है. याचिका में कहा गया है कि मूल याचिकाकर्ता को शरीयत के तहत जायज न्यायेतर तलाक से लाभ हुआ और वह अदालत के पास जाए बिना और पहले से ही लंबित न्यायिक कार्यवाहियों में इजाफा किए बिना एक खराब विवाह संबंध से बाहर निकलने में सक्षम हुई थी.

याचिका में कहा गया है, ‘‘याचिकाकर्ता माननीय अदालत को यह दिखाने के सीमित उद्देश्य से याचिका दायर कर रही है कि व्यापक रूप से इस मामले संबंधी एक रिट याचिका दिल्ली के माननीय उच्च न्यायालय में लंबित है, जिसमें नोटिस जारी किया गया है.”

इसमें कहा गया है, ‘‘इसलिए (मूल) याचिकाकर्ता को यह सुझाव दिया जा सकता है कि वह उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी बात को रखे, जिसे इस मामले की जानकारी है. यह कहा जाता है कि यदि उच्च न्यायालय को निर्णय लेने का पहला मौका मिलता है, तो पक्षकार के पास अपील करने का मूल्यवान अधिकार बना रहता है.”

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर ‘तलाक-ए-हसन’ और ‘‘एकतरफा न्यायेतर तलाक” के अन्य सभी रूपों को अमान्य और असंवैधानिक घोषित करने का अनुरोध किया गया है. याचिका में दावा किया गया है कि ‘तलाक-ए-हसन’ और इस तरह की अन्य एकतरफा न्यायेतर तलाक प्रक्रियाएं मनमानीपूर्ण और अतर्कसंगत हैं तथा मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती हैं.

गाजियाबाद निवासी बेनजीर हिना द्वारा दायर याचिका में केन्द्र को सभी नागरिकों के लिए तलाक के समान आधार और प्रक्रिया के लिए दिशानिर्देश तैयार करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि वह ‘‘एकतरफा न्यायेतर तलाक-ए-हसन” का शिकार हुई है. याचिकाकर्ता ने दावा किया कि पुलिस और अधिकारियों ने उसे बताया कि शरीयत के तहत तलाक-ए-हसन की अनुमति है. ‘तलाक-ए-हसन’ में, तीन महीने की अवधि में महीने में एक बार ‘तलाक’ कहा जाता है. तीसरे महीने में तीसरी बार ‘तलाक’ कहने के बाद तलाक को औपचारिक रूप दिया जाता है.

हम लोगों को जोड़ते हैं, BJP बांटती है : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी जहां लोगों को जोड़ती है वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन्हें बांटने का काम करती है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है जबकि कांग्रेस एक ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जिसमें हर व्यक्ति को अपना सपना पूरा करने का मौका मिले.

राहुल गांधी सोमवार को बांसवाड़ा के ग्राम कराना (बिछावाड़ा) में एक सभा को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा, ‘‘देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है. एक तरफ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है, जो कहती है कि सबको जोड़कर चलना है, सबकी इज्जत करनी है, सबका इतिहास, सबकी संस्कृति की रक्षा करनी है. यह कांग्रेस पार्टी कहती है. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जो लोगों को बांटने का काम करती है, उन्हें कुचलने – दबाने का काम करती है, जो आदिवासियों के इतिहास तथा संस्कृति को दबाने व मिटाने का काम करती है.’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह लड़ाई आज हिंदुस्तान में चल रही है। हम जोड़ने का काम करते हैं वह बांटने का काम करते हैं. हम कमजोर लोगों की मदद करते हैं, वे बड़े चुनिंदा उद्योगपतियों की मदद करते हैं.’’

राहुल गांधी ने दावा किया कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया था लेकिन भाजपा की मौजूदा केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की… इससे हमारी अर्थव्यवस्था नष्ट हो गई.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है. एक अमीरों का, दो तीन बड़े उद्योगपतियों का … दूसरा गरीब जनता का, आदिवासियों का, दलितों का, पिछड़ों का, कमजोरों का. हम दो हिंदुस्तान नहीं चाहते, हम एक ही हिंदुस्तान चाहते हैं. एक ऐसा हिंदुस्तान, जिसमें हर व्यक्ति को अपना सपना पूरा करने का मौका मिलना चाहिए.’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आदिवासियों का बहुत पुराना तथा गहरा रिश्वता है. ‘‘हम आपके इतिहास की रक्षा करते हैं, हम आपके इतिहास को मिटाना या दबाना नहीं चाहते हैं. केंद्र में जब हमारी, संप्रग की सरकार थी तब हम आदिवासियों के जंगल, जल, जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कानून ले कर आए थे.’’

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों व आदिवासियों के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा ‘‘स्वास्थ्य के मामले में राजस्थान सबसे आगे है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाकी राज्यों में जहां भी भाजपा की सरकारें हैं वहां चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए काम होता है. शिक्षा का, स्वास्थ्य का काम नहीं होता, युवाओं को रोजगार नहीं मिलता. यह लड़ाई है और यह लड़ाई कांग्रेस पार्टी जीतेगी.’’

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां, सिद्धांत व कार्यक्रम देशहित में हैं और पार्टी चाहती है कि संविधान के आधार पर देश चले.

कार्यक्रम को पार्टी के राजस्थान मामलों के प्रभारी अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी संबोधित किया. गांधी ने इससे पहले बेणेश्वर धाम के पास बनने वाले पुल का शिलान्यास किया.

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक का बिकिनी में दिखा सिजलिंग अवतार, फैंस के छूटे पसीने

टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों सोशल मीडिया पर छायी हुई है. दरअसल रुबीना दिलैक ने बिकिनी में अपनी कई सिजलिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो फैंस के होश उड़ाने के लिए काफी है। तस्वीरों में रुबीना बिना मेकअप के भी बला की खूबसूरत दिख रही हैं.

स्विमिंग पूल में दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने वाली इन तस्वीरों को 4 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके है. साथ ही रुबीना दिलैक के फैंस जमकर उनकी खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे है.

आपको बता दें की बिग बॉस १४ विंनर रुबीना दिलैक के इंस्टाग्राम पर 7.9 मिलियन फॉलोवर है.

Karnataka: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शिकायती पत्र लिखने वाले ठेकेदार के खिलाफ दर्ज हुआ आपराधिक विश्वासघात का मामला

सार्वजनिक कार्यों में सरकारी अधिकारियों द्वारा 40 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की शिकायत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से करने वाले एक सिविल ठेकेदार के खिलाफ गंगावती ग्रामीण पुलिस (Gangavathi Rural Police) ने कथित आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया है.

करातगी तालुक पंचायत के कार्यकारी अधिकारी डी. मोहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह मई को येरिस्वामी कुंतोजी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया है. यह बात हाल में सामने आई है.

ठेकेदार येरिस्वामी ने सार्वजनिक कार्यों में 40 प्रतिशत कमीशन की मांग सरकारी अधिकारियों द्वारा किये जाने के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था.

मोहन ने शिकायत में कहा कि कथित अनियमितताएं 17 अप्रैल, 2021 से 17 जून, 2021 तक हुईं. इसमें कहा गया है कि येरिस्वामी के विजयलक्ष्मी एंटरप्राइजेज को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Scheme) के तहत मुस्तूर गांव में ठोस अपशिष्ट निपटान इकाई के लिए सामग्री की आपूर्ति करने का काम सौंपा गया था.

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि गांव के तकनीकी सहायक विष्णु कुमार नाइक को काम की गुणवत्ता की निगरानी करनी थी.

शिकायत में कहा गया है कि हालांकि, बीच में कभी-कभी, येरिस्वामी ने ‘फोनपे’ के माध्यम से नाइक को कथित तौर पर कुछ भुगतान किया, जो मोहन के अनुसार, आपराधिक विश्वासघात है.

गौरतलब है कि येरिस्वामी ने तीन मई को मीडिया से कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर उन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है, जिन्होंने उनके द्वारा किए गए सार्वजनिक कार्यों के लिए 40 प्रतिशत कमीशन का भुगतान करने के लिए कहा है.

PM Narendra Modi Nepal visit: नेपाल की यात्रा का उद्देश्य ‘‘समय की कसौटी पर खरे’’ उतरे संबंधों को और गहरा करना है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि भारत (India) और नेपाल (Nepal) के संबंध ‘‘अद्वितीय’’ हैं. उन्होंने यह टिप्पणी बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के अवसर पर पड़ोसी देश की अपनी यात्रा से एक दिन पहले की.

यहां जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले महीने नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) की भारत यात्रा के दौरान हुई ‘‘लाभप्रद’’ चर्चा के बाद दोबारा उनसे मिलने को लेकर उत्सुक हूं.

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष जलविद्युत, विकास और संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने को लेकर बनी समझ को आगे बढ़ाएंगे.

मोदी ने नेपाल यात्रा से पहले जारी बयान में कहा, ‘‘हमारे नेपाल के साथ संबंध अद्वितीय हैं. भारत और नेपाल के बीच सभ्यतागत और लोगों से लोगों के संबंध हमारे करीबी रिश्तों की स्थायी इमारत पर खड़े हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी इस यात्रा का उद्देश्य समय की कसौटी पर खरे उतरे इन संबंधों को और मजबूत करना है, जिन्हें सदियों से पोषित किया गया है और ये हमारे आपसी मेलजोल के लंबे इतिहास में दर्ज हैं.’’

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को एक दिवसीय यात्रा पर भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुम्बिनी (Lumbini) जाएंगे. वर्ष 2014 में पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री की यह पांचवी नेपाल यात्रा है.

मोदी ने कहा, ‘‘ मैं बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मायादेवी मंदिर (Mayadevi Templ) में पूजा-अर्चना करने को लेकर उत्सुक हूं. भगवान बुद्ध के पवित्र जन्मस्थान पर श्रद्धा प्रकट करने वाले लाखों भारतीयों का अनुकरण कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.’’

उल्लेखनीय है कि मोदी और देउबा लुम्बिनी में बातचीत करेंगे जिसके केंद्र में जल विद्युत और संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहायोग बढ़ाना होगा. (PTI Input)

Thomas Cup: भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप ट्रॉफी जीता

0

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ( Indian Men’s Badminton Team) ने एकतरफा फाइनल मैच में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया (Indonesia) को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप (Thomas Cup) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है.

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. टीम के लिए विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी ने यादगार जीत दर्ज की.

नॉकआउट चरण में लय हासिल करने के लिए जूझ रहे लक्ष्य ने सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए पहले एकल मैच में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग को 8-21 21-17 21-16 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई.

सात्विक और चिराग की देश की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी ने इसके बाद मुश्किल हालात में शानदार वापसी करते हुए दूसरे गेम में चार मैच प्वाइंट बचाए और मोहम्मद अहसन और केविन संजय सुकामुल्जो की जोड़ी को 18-21 23-21 21-19 से हराकर भारत की बढ़त को 2-0 किया.

दूसरे एकल में श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में 48 मिनट में 21-15 23-21 से हराकर भारत को 3-0 की विजयी बढ़त दिला दी. (With Agency Input)

शरद पवार पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट के मामले में मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा

महाराष्ट्र की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में रविवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया.

उन्होंने कहा कि फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री 29 वर्षीय चिताले ने कथित तौर पर अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की थी जिसके लिए ठाणे पुलिस ने उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री को रविवार को एक अवकाशकालीन अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उन्हें 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया.

पवार के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर चिताले और फार्मेसी के 23 वर्षीय छात्र निखिल भामरे को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था.

जनता के साथ कांग्रेस का संपर्क टूट गया है, उसे फिर से जोड़ना है- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) ने रविवार को पार्टी के नेताओं से जनता के बीच में जाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के लोगों के साथ पार्टी का संपर्क टूट गया है और उसे फिर से जोड़ना होगा.

उन्होंने पार्टी के चिंतन शिविर के दौरान अपने संबोधन में यह भी कहा कि आगामी अक्टूबर महीने में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और उनके मुद्दों को समझेंगे.

राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र की मौजूदा सरकार में प्रदेशों और जनता को संवाद करने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संवाद का मंच प्रदान करती है जो भाजपा, आरएसएस और क्षेत्रीय पार्टियों में संभव नहीं है.

राहुल गांधी ने युवाओं को पूरा मौका देने का आह्वान करते हुए है कि संगठन में अनुभवी और युवा नेताओं का संतुलन बनाना होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे हमारे वरिष्ठ नेता हों, कनिष्ठ नेता हों या कार्यकर्ता हों, उन्हें जनता के बीच जाना चाहिए. जनता के साथ कांग्रेस का संपर्क टूट गया है, उसे स्वीकार करना होगा. उसे फिर से बनाना होगा। जनता समझती है कि कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है.’’

एअरपोर्ट पर दिखा उर्वशी रौतेला का स्टाइलिश अंदाज़, फैंस का हुआ ये हाल

बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में स्पॉट किया गया. ब्लैक आउट फ़िट में उर्वशी बेहद ही खूबसूरत नज़र आ रही थी.

आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर उर्वशी रौतेला के 49.9 मिलियन फॉलोवर हैं. वे अकसर फैंस के साथ फिटनेस सीक्रेट शेयर से लेकर ब्यूटी सीक्रेट तक शेयर करती रहती हैं.

वहीं बात अगर उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की करें तो वे उर्वशी रौतेला जल्द ही जियो स्टूडियोज के ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में भी नज़र आएँगी. इसके अलावा उर्वशी रौतेला मर्चेंट ऑफ वेनिस पर आधारित विलियम शेक्सपियर की द्विभाषी थ्रिलर ‘ब्लैक रोज’ में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं.