Home Blog Page 35

कटरा: तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस में आग लगने से 4 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

0

जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कटरा (Katra) में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है. जब की 20 से ज़्यादा घायल बताए जा रहे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, कटरा से जम्मू जा रही बस JK 14- 1831 में कटरा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर खरमल के पास आग लग गई. अधिकारी मामले की हर ऐंगल जाँच में जुटे हुए है.

जम्मू-कश्मीर के गवर्नर मनोज सिन्हा (Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने इस दुर्भाग्यपूर्ण बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है.

जानकारी के मुताबिक बस के इंजन में आग लगी और इसके बाद ये आग बस में फैलती चली गई, इस घटना में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई.

घर खरीदने का सपना हुआ और महंगा, LIC Housing Finance ने भी होम लोन पर बढ़ाई ब्याज दरें

केंद्रीय रिजर्व बैंक की ओर से पॉलिसी रेट में अचानक से बढ़ोतरी किए जाने के बाद से बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के ग्राहकों पर महंगाई को दोहरी मार पड़ रही है. कई बैंकों ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. अभी पिछले हफ्ते एचडीएफसी हाउसिंग ने होम लोन पर ब्याज दरों में वृद्धि की थी अब एलआईसी हाउसिंग की ओर से भी घोषणा आ गई है. हालांकि, यह बढ़ोतरी एक चुनिंदा वर्ग के ग्राहकों के लिए लागू होगी.

LIC Housing Finance (LIC HFL) ने चुनिंदा कर्जदारों के लिए आवास ऋण पर ब्याज दरें 20 आधार अंक बढ़ाकर 6.7 फीसदी से 6.9 फीसदी कर दीं हैं. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने एक बयान में कहा कि संशोधित दरें शुक्रवार से प्रभावी होंगी. उसने बताया कि जिन कर्जदारों का CIBIL स्कोर 700 या इससे अधिक है उनके लिए दरों में वृद्धि केवल 20 आधार अंकों तक सीमित है.

उसने बताया कि जिन ग्राहकों का सिबिल अंक 700 से कम है उनके लिए अधिकतम वृद्धि 25 आधार अंक, नए ग्राहकों के लिए यह 40 आधार अंक है.

एलआईसी एचएफएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी वाई विश्वनाथ गौड़ा ने कहा, ‘आरबीआई ने लंबे समय बाद नीतिगत दरें बढ़ाई हैं और इसका असर सभी कर्जदाताओं पर नजर आ रहा है. घर खरीदारों की आकांक्षाओं का खयाल रखते हुए फंड की लागत बढ़ने के बावजूद हमने आवास ऋण दरों को प्रतिस्पर्धी बना रखा है.’

प्रधानमंत्री के ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ का मतलब ध्रुवीकरण करना और डर का माहौल बनाना है: सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि उनके ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ (मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस) का मतलब लगातार ध्रुवीकरण करना और डर का माहौल बनाना है.

उन्होंने कांग्रेस के ‘नवसंकल्प चिंतिन शिविर’ की शुरुआत के मौके पर पार्टी में बड़े सुधार की बात की और नेताओं का आह्वान किया कि वे ‘विशाल सामूहिक प्रयासों के जरिये पार्टी में नयी जान फूंकें क्योंकि अब पार्टी का कर्ज उतारने का समय आ गया है.

सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘ चिंतिन शिविर हमें यह अवसर देता है कि हम देश के सामने खड़ी उन चुनौतियों पर चर्चा करें जो भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) द्वारा पैदा की गई हैं.’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री और उनके साथियों की ओर से ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ की जो बात की जाती है उसका क्या मतलब है? इसका मतलब निरंतर ध्रुवीकरण करना और डर का माहौल बनाना है.’

उन्होंने यह आरोप लगाया कि इस सरकार के ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ का मतलब अल्पसंख्यकों को डराना है जबकि अल्पसंख्यक देश के बराबर के नागरिक हैं. इस सरकार के ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ का मतलब राजनीतिक विरोधियों को डराना धमकाना, उन्हें बदनाम करना और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर उन्हें जेल में डालना है.’’

सोनिया गांधी के अनुसार, भाजपा सरकार के ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ का मतलब यह है कि इतिहास पर फिर से गौर किया जाए, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कमतर किया जाए तथा महात्मा गांधी के हत्यारों का महिमामंडन किया जाए.

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे महान संगठन की ओर से समय समय पर लचीलेपन की उम्मीद की जाती रही है. एक बार फिर हमसे उम्मीद की जा रही है कि हम अपना समर्थन और साहस की भावना का परिचय दें.’’

सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘हमारे संगठन के समक्ष परिस्थितियां अभूतपूर्व हैं. असाधारण परिस्थितियों का मुकाबला असाधारण तरीके से किया जाता है… हमें सुधार की सख्त की जरूरत है. रणनीति में बदलाव की जरूरत है. रोजाना काम करने के तरीके में परिवर्तन की जरूरत है.’’

उन्होंने कहा ‘‘मैं यह भी जोर देकर कहना चाहती हूं कि विशाल सामूहिक प्रयासों से ही हमारा पुनरुत्थान हो सकता है.’’

सोनिया गांधी ने कांग्रेस नेताओं का आह्वान किया, ‘‘पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है. अब समय है कर्ज उतारने का। हम अपने विचार खुलकर रखें. लेकिन सिर्फ संगठन की मजबूती, दृढ़निश्चय और एकता का संदेश बाहर जाना चाहिए.’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘भाजपा के लिए लोकतंत्र कोई मायने नहीं रखता। ऐसे फासीवादी लोग धर्म का नाम लेकर सत्ता पर काबिज हो गए.’’

उन्होंने सांप्रदायिक झडप़ों की हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में शांति की अपील करने का नैतिक साहस नहीं जुटा पा रहे हैं. उनके पास नैतिक साहस नहीं है.’’

गहलोत ने कहा, ‘‘हम काम करते हैं, मार्केटिंग नहीं करते। लेकिन ये फासीवादी लोग काम कुछ नहीं करते, सिर्फ प्रचार करते हैं.’’

Khataron Ke Khiladi 12: मुन्नवर (Munawar) के साथ नाज़िला (Nazila) की होगी एंट्री? मेकर्स ने बनाया प्लान, फैंस ने की डिमांड

मुनव्वर (Munawar) के साथ नाजिला (Nazila) की भी खतरों के खिलाड़ी (Khataron Ke Khiladi 12) में एंट्री हो सकती है. मेकर्स ने प्लान बना लिया है, मुनव्वर की फैंस भी डिमांड कर रहे हैं. रियलिटी शो लॉकअप के विनर मुनव्वर (Munawar) खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khataron Ke Khiladi 12) में नजर आने वाले हैं, यह खबर तो मुनव्वर (Munawar) जब लॉकअप में थे तब से सुर्खियां बटोर रही है. लेकिन अब ताजा खबर यह सामने आई है कि मुनव्वर के साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला (Nazila) की भी एंट्री हो सकती है. 


मेकर्स भी उनको शो में लाने का मन बना चुके हैं और उस पर काफी चर्चा भी हुई है. खबर यह है कि करीब 75 दिन गर्लफ्रेंड से दूर रहे मुनव्वर के लिए अब एक बार फिर दूर रहना मुश्किल भरा हो सकता है. वहीं दूसरी तरफ पहले नाजिला (Nazila) का नाम मुनव्वर (Munawar) के साथ जुड़ा हुआ नहीं था लेकिन अब मुनव्वर ने भी अपने रिलेशनशिप पब्लिक कर दिया है और नाज़िला भी अब जाना पहचाना चेहरा बन गई है और मुनव्वर के साथ नाजिला को ले जाना मेकर्स के लिए भी घाटे का सौदा नहीं होने वाला है. 

ऐसे में मेकर्स नाज़िला के नाम पर विचार कर रहे हैं यह खबर सामने आई है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो मुनव्वर (Munawar) और नाजिला (Nazila) एक साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आएंगे. वहीं दूसरी तरफ मुनव्वर के फैंस भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में मुनव्वर के साथ नाजिल को देखना चाहते हैं और सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट इस बात का सबूत है. अब देखना यह होगा कि इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कैसी रहती है. 

Pranati Rai Prakash का बिकिनी में दिखा ग्लैमरस अवतार, वायरल हुई तस्वीरें

मॉडल एंड एक्ट्रेस प्रणति राय प्रकाश (Pranati Rai Prakash) की तस्वीरें सोशल मीडिया में छायी हुई हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में प्रणति अपने बेहद ही ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं.

फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ और ‘लव आजकल’ में नजर आ चुकी प्रणति की ये हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखकर हर कोई हैरान हैं. इन तस्वीरों में प्रणति कलरफुल बिकिनी में देसी अंदाज में नजर आ रही हैं.

State Bank of India ने Fixed Deposit पर बढ़ाई ब्‍याज दरें, जानिए किसे मिलेगा फ़ायदा

सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने कई थोक सावधि जमाओं (Fixed Deposit) पर ब्याज में 0.4 से लेकर 0.9 प्रतिशत की वृद्धि की है. बैंक ने मंगलवार को कहा कि दो करोड़ रुपये और उससे अधिक की सावधि जमा पर संशोधित ब्याज दरें 10 मई से प्रभावी हैं.

एसबीआई ने सात से 45 दिन की जमा पर ब्याज दरों को तीन प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है. वहीं 46 से 179 दिन की परिपक्वता अवधि की जमा पर अब तीन के बजाय 3.50 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा.

एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बैंक ने 180 से 210 दिन की थोक सावधि जमा पर ब्याज दर को 3.10 से बढ़ाकर 3.50 प्रतिशत कर दिया गया है.इसके अलावा 211 दिन से एक साल जमा पर अब 3.75 प्रतिशत ब्याज देय होगा, जो अभी तक 3.30 प्रतिशत था.

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक ने सात मई से चुनिंदा सावधि जमा पर ब्याज दर में 0.60 प्रतिशत तक की वृद्धि की थी.गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चार मई को रेपो दर को 0.4 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया था. इसके बाद कई बैंकों ने अपनी जमा दरों में वृद्धि की है.

BJP नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने पर केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की

बीजेपी नेता और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी जगमोहन सिंह राजू ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पंजाब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मोहाली में पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में राजू ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला जिसमें केजरीवाल ने एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ ‘‘बेहद परेशान करने एवं चौकाने वाली और अपमानजनक” टिप्पणी की.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता राजू ने अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से 2022 का राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली. अपनी शिकायत में राजू ने दावा किया कि केजरीवाल ने अपनी टिप्पणी में प्रधानमंत्री मोदी पर पाकिस्तान के साथ तालमेल रखने का आरोप लगाया था और दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेता अपनी टिप्पणी से चुनी हुई सरकार के खिलाफ नफरत फैलाने, असंतोष भड़काने का प्रयास कर रहे थे.

राजू ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘जनता के समक्ष इस तरह के बयान इस देश की राजधानी के एक मौजूदा मुख्यमंत्री द्वारा जानबूझकर उकसाने वाले हैं.” उन्होंने पुलिस से दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया.

विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर पर भड़के शशि थरूर, सुनंदा पुष्कर का नाम घसीटने पर लगाई फटकार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर मंगलवार को उस वक्त फिल्मकार एवं अभिनेता अनुपम खेर के निशाने पर आ गए जब उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के सिंगापुर में प्रतिबंधित होने का उल्लेख किया. अनुपम खेर और अग्निहोत्री ने थरूर पर उनकी दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर के कश्मीरी पंडित होने का हवाला देते हुए निशाना साधा. इस पर, थरूर ने कहा कि इस मामले में उनकी दिवंगत पत्नी को घसीटना अवांछित और निंदनीय है.

लोकसभा सदस्य ने ट्विटर पर एक खबर साझा की थी जिसमें इस बात का उल्लेख किया गया था कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सिंगापुर में प्रतिबंधित कर दिया गया है. इस पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि सिंगापुर दुनिया का सबसे प्रतिगामी सेंसर है. उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक सिंगापुर में ‘द लीला होटल फाइल्स’ जैसी रोमैंटिक फिल्म को प्रतिबंधित किया जाएगा. कृपया कश्मीरी हिंदू नरसंहार का मजाक बनाना बंद करिये.”

अग्निहोत्री ने थरूर पर निशाना साधते हुए दिल्ली में उस होटल का हवाला दिया जिसके एक कमरे में जनवरी, 2014 में थरूर की पत्नी सुनंदा मृत पाई गई थीं. अग्निहोत्री ने कहा कि थरूर को अपनी दिवंगत पत्नी की आत्मा से माफी मांगनी चाहिए.

अनुपम खेर ने थरूर पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कश्मीर हिंदू नरसंहार के प्रति आपकी निष्ठुरता बहुत दुखद है. कम से कम आपको सुनंदा की खातिर कश्मीरी पंडितों के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. फिल्म के प्रतिबंधित होने पर विजेता महसूस नहीं करना चाहिए.’ बाद में थरूर ने एक बयान में खेर और अग्निहोत्री का नाम लिए बगैर कहा कि उन्होंने सिर्फ तथ्यात्मक खबर ट्वीट की थी और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी समय मैंने कश्मीरी पंडितों की पीड़ा का मजाक नहीं बनाया या उनका अपमान नहीं किया. मैं उनकी पीड़ा को बहुत अच्छी तरह समझता हूं और वर्षों से उस ओर लोगों का ध्यान खींचता रहा हूं.”

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इस मामले में मेरी दिवंगत पत्नी सुनंदा को घसीटना अवांछित और निंदनीय है. मुझसे ज्यादा उनके (सुनंदा) विचारों के बारे में कोई अवगत नहीं है. मैं उनके साथ सोपोर में उसके पूर्वजों के नष्ट हो चुके घर गया था. वहां मैंने उनके पड़ोसियों और मित्रों से बात की थी जिनमें हिंदू और मुसलमान दोनों थे. मेरी पत्नी नफरत में नहीं, सुलह में भरोसा करती थीं.”

Mumbai Local Train: बोरीवली -दहिसर के बीच फास्ट लोकल लाइन का ओवरहेड वायर टूटा, देरी से चल रही लोकल ट्रेनें

बोरीवली से विरार जाने वाली रेलवे रूट का ओवरहेड बिजली के तार सुबह 5.50 बजे के करीब टूट गए थे. वायर टूटने से बोरीवली से विरार की तरफ आने-जाने वाली फ़ास्ट लोकल सेवा बंद की गई हैं. इस कारण करीब आधे घंटे से विरार टू बोरीवली और बोरीवली टू विरार की फास्ट लोकल सेवा बंद है.

रेलवे अधिकारियों ने क्या कहा?

वहीं रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ओवरहेड वायर टूटने की वजह से फास्ट लोकल सेवा बंद कर दी गई थी. अधिकारियों ने बताया कि विरार से बोरीवली और बोरीवली से विरार की तरफ आने-जाने के लिए फ़िलहाल स्लो लोकल सेवा चालू है. मुंबई वेस्टर्न रेलवे के डीआरएम की तरफ से ट्वीट पर जानकारी दी गई कि, “ दहिसर-बोरीवली स्टेशन के बीच ओएचई खराब होने के कारण अप थ्रू लोकल ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं.”

रेलवे ने कहा ठीक कर ली गई है समस्या

इसके बाद एक और ट्वीट में रेलवे द्वारा जानकारी दी गई कि दहिसर और बोरीवली के बीच ओवर हेड तार में तकनीकी समस्या को 7.23 बजे ठीक कर दिया गया है. इसी के साथ कहा गया कि लोकल ट्रेन का संचालन भी शुरू कर दिया गया है.

हालांकि यात्रियों का कहना है कि लोकल ट्रेनें अब भी काफी देर से चल रही है और उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. कई यात्रियों ने कहा कि लोकल ट्रेनें 1 से डेढ़ घंटे की देरी से चल रही हैं.

Source : ABP News

Covid-19 In Maharashtra : महाराष्ट्र में मई में बढ़ा कोरोना का ग्राफ, अप्रैल में आए कुल मामलों के 50 फीसदी केस 8 मई तक दर्ज

महाराष्ट्र राज्य में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पूरे अप्रैल महीने की तुलना में मई महीने के 8 दिनों के भीतर महाराष्ट्र में 41.69 प्रतिशत केस दर्ज किए गए हैं. इसी तरह पिछले महीने दर्ज किए गए आकंड़ों के मुकाबले मई के 8 दिनों में, मुंबई 49.46% मामले दर्ज किए गए हैं.

महाराष्ट्र में रविवार को 224 नए मामले सामने आए

वहीं रविवार को राज्य में 224 नए मामले सामने आए और संक्रमण से एक की मौत भी हुई. इसी के साथ महाराष्ट्र में अब 1,304 एक्टिव कोविड मामले हैं. रविवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले मुंबई में दर्ज किए गये यहां 123 नए केस सामने आए हैं. वहीं पुणे नगर निगम ने 36 मामले दर्ज किए हैं और नवी मुंबई में 21 मामले दर्ज किए गएं. राज्य में कोविड से अमरावती में एक मौत हुई है. इसी के साथ महाराष्ट्र में मृत्यु दर 1.87% हो गई है.

बता दें कि 8 मई तक, महाराष्ट्र ने अप्रैल में दर्ज किए गए 3,708 मामलों के मुकाबले 1,546 कोविड मामले दर्ज किए. वहीं मुंबई में भी मई में अब तक 907 मामले दर्ज किए गए, जबकि पूरे अप्रैल महीने में 1,827 मामले दर्ज किए गए थे. जबकि अप्रैल के पहले आठ दिनों के दौरान, राज्य में 924 मामले दर्ज किए गए थे और मुंबई शहर में 331 मामले दर्ज किए गए थे.

रविवार को महाराष्ट्र में 24 हजार से ज्यादा हुए टेस्ट

रविवार तक 24 घंटों में, पूरे महाराष्ट्र में 24 हजार 349 कोविड टेस्ट किए गए, और सकारात्मकता दर 0.91% रही. राज्य में कुल सकारात्मकता दर 9.81% है. वहीं महाराष्ट्र में रविवार को 196 मरीज ठीक भी हुए हैं. इसी के साथ राज्य में रिकवरी रेट 98.11 फीसदी हो गया है.

रविवार तक मुंबई भर में 7,400 टेस्ट किए गए.शहर में दर्ज 123 नए संक्रमणों में से, 119 या 97% स्पर्शोन्मुख थे और चार को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जबकि उनमें से किसी को भी ऑक्सीजन बेड की जरूरत नहीं पड़ी. 25,259 बिस्तरों में से 24 पर मरीज भर्ती है, मुंबई में रविवार को 92 मरीज ठीक हो गए. शहर में अब 815 एक्टिव केस हैं.

Source : ABP News