Home Blog Page 43

रमजान के मौके पर यरुसलम की अल-अक्सा मस्जिद में हिंसा, घायल हुए 67 फिलिस्तीनी

इस्लाम के तीसरे सबसे पवित्र स्थल यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद में रमजान के मौके पर इजरायली सैनिकों और फिलिस्तीनियों के बीच हिंसा की खबरें हैं.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के हुई हिंसा में 67 फिलिस्तीनी जख्मी हुए हैं. इजराइल अल अक्सा मस्जिद पर अपना कब्जा मानता है और उसने मस्जिद में फिलिस्तीनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है. रमजान के मौके पर ये प्रतिबंध हटाए गए थे. सुबह की नमाज के लिए मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजी जमा हुए थे जिस दौरान हिंसा हुई.

समाचार एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल-अक्सा मस्जिद की देखभाल करने वाली समिति ने कहा कि इजराइली पुलिस ने सुबह होने से पहले ही मस्जिद में प्रवेश किया. इजरायल ने कहा कि रमजान को देखते हुए सुबह की नमाज के लिए मस्जिद में हजारों लोग जमा हुए थे. उसकी सेना हिंसा करने के लिए रखे गए चट्टानों और पत्थरों को हटाने के लिए मस्जिद में घुसी.

अल -अक्सा मस्जिद मुसलमानों के अलावा यहूदियों और ईसाइयों को लिए भी पवित्र स्थल माना जाता है. यहूदियों के लिए ये सबसे बड़ा पवित्र स्थल है. ये मस्जिद इजराइल और फिलिस्तीन के बीच दशकों से संघर्ष का केंद्र रहा है.

ऑनलाइन शेयर किए जा रहे वीडियो में फिलिस्तीनियों को पत्थर फेंकते हुए और इजरायली पुलिस को आंसू गैस के गोले और हथगोले फेंकते हुए देखा जा सकता है. कुछ वीडियो में आंसू गैस के प्रभाव से बचने के लिए लोगों को मस्जिद में छिपते हुए देखा जा सकता है.

फिलिस्तीन की रेड क्रिसेंट आपातकालीन सेवा ने कहा कि उसने 67 घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया जो रबर की गोलियों और हथगोलों से घायल हुए थे.  रेड क्रिसेंट ने कहा कि साइट पर एक गार्ड की आंख में रबर मारी गई है.

Source : Aajtak

Aamrapali Dubey बनीं Khesari Lal Yadav की दुल्हन, Saree Ke Palet सॉन्ग में दिखा आम्रपाली का हॉट अंदाज़

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अभिनेता खेसारी लाल यादव का एक गाना फैंस को दीवाना बना रहा है. सोशल मीडिया पर आम्रपाली और खेसारी का गाना ‘साड़ी के पलेट’ ने गर्दा उड़ा दिया है.

वीडियो में लाल साड़ी पहनी हुई आम्रपाली दुबे के साथ खेसारी जमकर रोमांस करते नज़र आ रहे हैं.

आप भी देखें इनका ये नया भोजपुरी सॉंग : 

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt Wedding: शादी के बंधन में बंधे आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, देखे शादी की तस्वीरें

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. रणबीर कपूर संग सात फेरे लेने के बाद अब आलिया मिसेज कपूर बन गई हैं. आलिया ने शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरे शेयर की, जिसमें दोनों साथ में काफी खुश लग रहे है.

Ranchi Birsa Zoo: रांची के बिरसा चिड़ियाघर में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से सभी सात लोमड़ियों की मौत

झारखंड में रांची के बिरसा चिड़ियाघर में पिछले एक महीने के दौरान अत्यधिक संक्रामक कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) से सभी सात लोमड़ियों की मौत हो गई.  लुप्तप्राय प्राणी लोमड़ी का वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची II के तहत संरक्षण किया जाता है.

भगवान बिरसा बायोलॉजिकल पार्क के निदेशक जब्बार सिंह ने कहा, ”मार्च के पहले सप्ताह में पहली लोमड़ी की मौत की सूचना मिली थी. उसके बाद, एक महीने में चिड़ियाघर में सभी लोमड़ियों की मौत हो गई. हालांकि, ज्यादातर लोमड़ियों की उम्र अधिक थी.”

उन्होंने कहा कि पहली लोमड़ी की मौत की सूचना मिलने पर रांची पशु चिकित्सा कॉलेज के विशेषज्ञों को सूचित किया गया. सिंह ने कहा, ”हमने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) को जांच के लिए नमूने भेजे हैं. हालांकि, हमें अभी तक आईवीआरआई की ओर से कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है. संस्थान ने मौखिक रूप से संकेत दिया है कि मौत का कारण सीवीडी हो सकता है.”

आईवीआरआई-बरेली के एक वैज्ञानिक ने को बताया कि नमूने सीडीवी पॉजिटिव पाए गए. वैज्ञानिक ने नाम न सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा, ”चिड़ियाघर प्राधिकरण को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और अन्य जानवरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय भी सुझाए गए हैं. हम एक या दो दिन में आधिकारिक रिपोर्ट चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेज देंगे.”

इंडिगो के विमान में यात्री के फोन में लगी आग, किसी को कोई नुकसान नहीं

इंडिगो की डिब्रूगढ़-दिल्ली उड़ान के दौरान बृहस्पतिवार को एक यात्री के मोबाइल फोन में आग लग गई, लेकिन चालक दल के सदस्यों ने आग बुझाने वाले यंत्र की मदद से उस पर काबू पा लिया. यह जानकारी विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने दी.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है. अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 2037 डिब्रूगढ़ से दिल्ली की ओर आ रही थी, तभी चालक दल के एक सदस्य ने एक यात्री के फोन से चिंगारी और धुआं निकलते देखा. उन्होंने बताया कि इसके बाद चालक दल के सदस्य ने आग बुझाने के उपकरण की मदद से आग बुझायी.

उन्होंने बताया कि विमान गुरुवार दोपहर करीब 12.45 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया. इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘‘डिब्रूगढ़ से दिल्ली की उड़ान 6ई 2037 में एक मोबाइल से धुआं निकलने की घटना हुई. चालक दल को खतरनाक घटनाओं का प्रबंधन करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है और उन्होंने स्थिति पर जल्दी काबू पा लिया. किसी यात्री या विमान में किसी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ.”

Khargone Violence: कर्फ्यू में दो-दो घंटे की ढील, सिर्फ महिलाओं को बाहर निकलने की अनुमति

मध्य प्रदेश के हिंसा प्रभावित खरगोन शहर में गुरुवार को दो-दो घंटों के लिए कर्फ्यू में दो बार ढील दी गई और इस दौरान सिर्फ महिलाओं को ही जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकलने की इजाजत थी. इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा कि दंगों में कथित तौर पर पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई), संगठन की लिप्तता की जांच की जाएगी. दंगा प्रभावित शहर में चार दिनों बाद गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक दी गई छूट के दौरान महिलाओं को जल्दी-जल्दी खरीदारी करते देखा गया.

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने दंगों के पीछे पीएफआई संगठन की भूमिका के सवाल पर पत्रकारों से कहा कि दंगों में पीएफआई की कथित संलिप्तता और फंडिंग के मामलों की जांच की जाएगी. एसपी ने कहा कि हिंसा के सिलसिले में अब तक 144 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 41 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. रामनवमी समारोह के दौरान आगजनी और पथराव की घटनाओं के बाद रविवार शाम को खरगोन में कर्फ्यू लगा दिया गया था. खरगोन के कलेक्टर अनुग्रह पी ने संवाददाताओं से कहा कि कर्फ्यू में ढील के दौरान केवल महिलाओं को घरों से बाहर निकलने और आवश्यक सामान खरीदने की अनुमति दी गई है. उन्होंने कहा कि शहर में स्थिति नियंत्रण में है.

उन्होंने कहा कि सिर्फ दूध, सब्जी, मेडिकल और राशन की दुकानें दो घंटे तक खुली रहीं. मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार को हुई हिंसक घटनाओं के आलोक में प्रदेश सरकार ने आगामी त्योहारों के लिए सभी जिलों में अधिकारियों को अलर्ट जारी किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा में शामिल लोगों से नुकसान की वसूली के लिए दो सदस्यीय दावा न्यायाधिकरण का गठन किया है. यह न्यायाधिकरण तीन महीने के अवधि में काम पूरा करेगा.

Source : NDTV

भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा ने पार की बोल्डनेस की हदें, रिवीलिंग ब्रा में दिए पोज़

सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं. वजह है सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें.

हाल ही में श्वेता शर्मा ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसे देख कर आप भी उनकी बोल्डनेस के कायल हो जाएंगे. इन तस्वीरों में श्वेता ने अपने टोन फिगर को जमकर फ्लॉन्ट किया है.

इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘अपने माइंड पर रुल करो, वरना ये तुम पर रुल करेगा’

फैंस भी श्वेता शर्मा की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा है, wow… तो कुछ उन्हें बेहद खूबसूरत बता रहे हैं.

काजल राघवानी की अदाओं ने फैंस का किया बुरा हाल, लाखों दिलों पर करती हैं राज

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. काजल आए दिन अपनी लेटेस्ट और सेक्सी वीडियो फोटो शेयर करती हैं. फिल्मों व अभिनय के साथ साथ काजल राघवानी अपने बोल्ड और खूबसूरत अवतार के लिए भी जानी जाती हैं. काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर कई बोल्ड और हॉट फोटो वीडियो शेयर किए हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजल ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से नहीं बल्कि गुजराती सिनेमा से की थी. उन्होंने साल 2011 में सुगना फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था.

काजल राघवानी दिनेश लाल यादव से लेकर पवन सिंह समेत कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है.

इंस्टाग्राम पर काजल राघवानी के लाखों की संख्या में फॉलोअर है. काजल राघवानी की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं.

फिल्मों व अभिनय के साथ साथ काजल राघवानी अपने बोल्ड और खूबसूरत अवतार के लिए भी जानी जाती हैं.

सुप्रीम कोर्ट में बेटे ने सुनाई बचपन की दर्दभरी दास्तां, बताया – मां पीटती थी और घंटों तक बाथरूम में बंद कर देती थी

एक व्यक्ति ने अपने ‘‘दर्दनाक बचपन” को याद करते हुए सुप्रीम कोर्ट को बताया, ‘‘मुझे पीटा गया. मैं घंटों शौचालय (बाथरूम) में बंद रहा. मैं अपनी मां से बात नहीं करना चाहता.”इस व्यक्ति के माता-पिता अलग रहते हैं और वे दो दशकों से तलाक के मुकदमे में उलझे हुए हैं. न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने माता-पिता और बेटे से कक्ष में 45 मिनट से अधिक समय तक बात करके इस व्यक्ति को अपनी मां से बात करने के लिए मनाने की कोशिश की. उच्चतम न्यायालय एक वैवाहिक विवाद मामले की सुनवाई कर रहा था जिसमें पति पिछले दो दशकों से अपनी पत्नी से तलाक का अनुरोध कर रहा है और उसकी पत्नी इसका विरोध कर रही है.

मां का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने जब पीठ से कहा कि उसे अपने बेटे से बात करने की अनुमति दी जाए क्योंकि वह अपने पिता के साथ रहता है, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने बेटे को अपनी मां से बात करने को कहा. अदालत में व्यक्तिगत रूप से मौजूद 27 साल वर्षीय व्यक्ति ने अदालत को बताया कि उसकी मां सात साल की उम्र में उसे पीटती थी और उसे बाथरूम में बंद कर देती थी.

अपने दर्दनाक बचपन को याद करते हुए, बेटे ने कहा, ‘‘अपनी मां से बात करके मेरी दर्दनाक यादें वापस लौट आयेगी. कौन सी मां अपने सात साल के बेटे को पीटती है? जब वह बाहर जाती थी तो मुझे घंटों बाथरूम में बंद कर दिया जाता था. मेरे पिता ने कभी मुझ पर हाथ नहीं उठाया.”मां के वकील ने कहा कि बेटा सोची समझी कहानी बता रहा है और ऐसा कुछ नहीं हुआ है. पीठ ने कहा कि वह 27 साल का युवक है, उसकी अपनी समझ है और उसे सोची समझी कहानी बताने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है.

पति की ओर से पेश अधिवक्ता अर्चना पाठक दवे ने कहा कि बच्चे की मां ने अपने बेटे का संरक्षण लेने के लिए कभी अदालत का दरवाजा नहीं खटखटाया. दवे ने कहा कि उनका मुवक्किल केवल यह चाहता है कि इस विवाद को समाप्त किया जाए और अनुच्छेद 142 के तहत शक्ति का प्रयोग करके अदालत द्वारा तलाक दिया जाए. इस व्यक्ति की मां के वकील ने कहा कि वह तलाकशुदा होने के कलंक के साथ नहीं जीना चाहती. इस जोड़े ने 1988 में शादी की थी और 2002 में पति ने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा और अलग रहने लगे.

गाजियाबाद के बाद नोएडा में संक्रमण के 16 नए मामले, स्कूल बंद, ऑनलाइन पढ़ाई शुरू

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो निजी स्कूलों के तीन छात्रों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है . उधर, नोएडा क्षेत्र में एक स्कूल से संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें तीन शिक्षक है. 

अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित एक स्कूल ने वायरस के संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए एहतियाती कदम के रूप में तीन दिनों के लिए स्कूल को बंद करने की घोषणा की है जबकि नोएडा स्थित स्कूल में एक सप्ताह तक ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई होगी.

गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि तीन छात्रों में से दो एक ही स्कूल के हैं और इन दोनों में से एक छात्र नोएडा में रहता है. शंखधर ने कहा, ‘‘छात्रों की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट का उस समय पता चला जब छात्र अपने घरों पर थे, और वे स्कूल में नहीं थे. हम स्कूलों में जांच और टीकाकरण अभियान चलाएंगे.”

यह पूछे जाने पर कि क्या बच्चों में वायरस के नवीनतम एक्सई स्वरूप का पता चला है, वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि जांच संबंधी विवरण का पता लगाया जाना बाकी है. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘स्कूल ने तीन दिनों के बंद की घोषणा की है, लेकिन उसके बाद यह ईस्टर की छुट्टियों के लिए बंद रहेगा और अगले सोमवार को ही प्रत्यक्ष तौर पर दोबारा खुलेगा.”

नोएडा में जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक स्कूल में 13 छात्र एवं तीन शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने ऑनलाइन माध्यम से कक्षा शुरू करने का निर्णय किया है. स्कूल के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने ऑनलाइन माध्यम में जाने और स्कूल को पूरी तरह सेनिटाइज करने का निर्णय किया है. छात्र अब 18 अप्रैल को वापस लौटेंगे. जो लोग संक्रमित हुए हैं उन्हें रैपिड एंटीजन रिपोर्ट साथ लाना होगा.”