Home Blog Page 45

राहुल गांधी ने महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई एवं बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना, सरकारी कंपनियों को ‘बेचना’ और किसानों को ‘लाचार करना’ उनका रोजमर्रा का काम हो गया है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री की डेली टू डू लिस्ट (रोज करने वाले कामों की सूची): पेट्रोल-डीज़ल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं, लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं, युवाओं को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं, आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं, किसानों को और लाचार कैसे करूं.’’

गौरतलब है कि पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 101.01 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

उत्तर प्रदेश: इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक, परीक्षा निरस्त, जिला विद्यालय निरीक्षक निलंबित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12 की अंग्रेजी भाषा की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद बुधवार को 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई.

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रूख अपनाया है और जांच का काम एसटीएफ को सौपने के निर्देश दिए हैं. वहीं, बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र को निलंबति कर दिया गया है.

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘’प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बलिया में कक्षा 12 का अंग्रेजी भाषा का परीक्षा पत्र लीक हो गया था. मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’’

राज्य के केवल 24 जिलों में परीक्षा रद्द किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘जो पेपर लीक हुआ था, वह केवल 24 जिलों में वितरित किया गया था, इसलिए वहां परीक्षा रद्द कर दी गई है. राज्य के शेष 51 जिलों में अंग्रेजी भाषा की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है.’’

उधर, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है. युवा कह रहे हैं कि रोजगार देने में नाकाम भाजपा सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है. भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफियाओं पर दिखाने के लिए सही, कागज का ही बुलडोजर चलवा दे.’’

परीक्षा बुधवार को दोपहर दो बजे से होनी थी। मामले की पुष्टि करते हुए अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) आराधना शुक्ला ने बताया, ‘‘राज्य के 24 जिलों में इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की अंग्रेजी परीक्षा रद्द कर दी गई है. परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। मामले की जांच की जा रही है.’’

अधिकारी ने बताया कि जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गई है उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली शामिल हैं.

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी. उन्होंने बताया कि इन जिलों के जिलाधिकारियों को छात्रों को परीक्षा रद्द होने के बारे में सूचित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि अगर छात्र पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए हैं तो वे अपने-अपने घर लौट जाएं.

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार पहले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की चेतावनी दे चुकी है.

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मामले की जांच एसटीएफ से कराई जाएगी तथा इस बारे में जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक मामले में दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उन पर रासुका के तहत कार्रवाई करने को कहा है.

इस बीच, बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र और हल किया हुआ पत्र सोशल मीडिया पर कथित रूप से लीक हो जाने के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई है.

सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर परीक्षा का प्रश्न पत्र और हल किया गया पत्र वायरल हो गया था और बाजार में 500 रुपए में हल किया गया पत्र बिकने की सूचना मिली थी.

जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए उप जिलाधिकारी, बिल्थरारोड के साथ पुलिस उपाधीक्षक, रसड़ा और जिला विद्यालय निरीक्षक की जांच टीम गठित की है.

परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने के आरोप में उभांव थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. उभांव थाना के निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

The Economy of Francesco : A Path that must be Built and Travelled for a Sustainable Future

The two years 2020 and 2021 which experienced the pandemic have forced the young people of today to work on bringing about change for common good and social peace. A lot of discussions around the world have shown reactions to financial globalization of the last 30 years.

On November 19 to 21,2020, Pope Francis invited young economists, entrepreneurs, political decision makers, workers from around the world to meet and reflect on how to “change the current economy and give a soul to the economy of tomorrow”. The economy that needs to be rebuilt is one that helps each one to understand the real world from a perspective of reorientation towards the common good and social peace.

In the spirit of what Pope Francis visualizes, on 25th March,2022 four institutions – The Institute of Indian Culture, Swami Vivekanand Night College of Arts and Commerce, St. Arnold’s Night Degree College of Arts and Commerce and B.M. Ruia Girls College collaborated and organized a Joint Conference on the theme “The Economy of Francesco: A Path that must be Built and Travelled for a Sustainable Future”. The Objectives of the Conference were –

to ensure and appreciate the Economy of Francesco and its principles and take active initiatives to achieve a peaceful and united world where we work on new ideas and share innovative strategies for a strong economy.

To involve almost all in society to be committed to being change makers and work for a sustainable and inclusive economy. The Chief Guest for the conference was Prof. Ruby Ojha, Pro – Vice Chancellor, SNDT Women’s University, Keynote Address was given by Dr. Agnelo Menezes Ex – Principal, St. Xavier’s College, Mumbai and the session was conducted by Dr. Caren Rodrigues of St. Joseph’s Institute of Management, Bangalore.

Three parallel paper presentation sessions were conducted. They were chaired by Dr. V.S.Kannan, Dr. Sushmita Dakshini and Dr. Anuja Jayaraman. 27 paper presenters from different parts of the country presented their papers. More than 270 students and teachers attended the conference.

Uttarakhand : पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेता रहेंगे मौजूद

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने वाले पुष्कर सिंह धामी आज लगातार दूसरी बार प्रदेश के ​मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा सहित कई अन्य केंद्रीय नेता मौजूद रहेंगे. उत्तराखंड प्रदेश बीजेपी मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नयी सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में अपराह्न ढाई बजे होगा. उन्होंने बताया कि समारोह में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है.

चौहान ने कहा कि प्रदेश में मिथक को तोड़ते हुए जनता ने बीजेपी को ऐतिहासिक जनादेश दिया है, इसलिए ​नयी सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी ऐतिहासिक, भव्य और दिव्य होगा जिसके लिए जोरों पर तैयारियां की जा रही हैं. हाल ही में घोषित विधानसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी ने 70 में से 47 सीट पर जीत हासिल किया और दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आई.

हालांकि ‘‘उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी-धामी की सरकार” के नारे के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने वाली बीजेपी की अगुवाई करने वाले धामी स्वयं अपनी परंपरागत खटीमा सीट से हार गए. इस कारण नेतृत्व को मुख्यमंत्री के नाम पर नए सिरे से मंथन करना पड़ा जिसमें लगभग 11 दिन का वक्त लग गया. इससे पहले सोमवार शाम यहां बलबीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा सह पर्यवेक्षक एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में धामी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया.

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी राजभवन गए, जहां उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से मिलकर नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस बीच धामी मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर जारी कयासों के बीच उसमें जगह पाने के लिए नवनिर्वाचित विधायकों ने अपने पक्ष में लामबंदी शुरू कर दी है. उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं. मंत्रिमंडल के गठन को लेकर धामी और शीर्ष प्रदेश नेताओं का केंद्रीय नेताओं के साथ लगातार मंथन जारी है.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि नया धामी मंत्रिमंडल नए और पुराने चेहरों का सम्मिश्रण होगा. पिछले मंत्रिमंडल में शामिल रहे हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थामने, जबकि एक अन्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के चुनाव हार जाने से यह निश्चित है कि इनकी जगह तीन नए विधायकों को मौका मिलेगा. हालांकि अभी तस्वीर साफ नहीं है. लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र और सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री और कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूरी भूषण और लगातार तीसरी बार सीट जीतने में सफल रहे दिलीप सिंह रावत के नाम मंत्रि पद के संभावित दावेदारों में शामिल किये जा रहे हैं.

पत्रकार से बदसलूकी करने के मामले में कोर्ट ने फ़िल्म अभिनेता सलमान खान को भेजा समन

मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने 2019 के एक विवाद के सिलसिले में एक पत्रकार द्वारा दायर की गई शिकायत पर अभिनेता सलमान खान और उनके अंगरक्षक नवाज शेख को समन जारी किया है. मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर. आर. खान ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा कि मामले के संबंध में दर्ज पुलिस शिकायत में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करना) और 506 (आपराधिक भयादोहन) के तहत आरोप लगाए गए हैं.

अदालत ने अभिनेता सलमान खान और उनके अंगरक्षक नवाज शेख को समन जारी किया और याचिका को पांच अप्रैल के लिए सूचीबद्ध कर दिया. पत्रकार अशोक पांडे ने अपनी शिकायत में सलमान खान और शेख के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने की मांग की है. पांडे ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने मुंबई की सड़क पर साइकिल चलाते समय उनका मोबाइल फोन छीन लिया था, उस समय कुछ मीडियाकर्मियों उनकी तस्वीरें ले रहे थे.

पांडे ने शिकायत में कहा कि अभिनेता ने उनके साथ बहस की और उन्हें धमकी भी दी. अदालत ने इससे पहले यहां डी. एन. नगर पुलिस को मामले की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया था. अदालत ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा कि मामले के सबूत और पुलिस की जांच रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए पर्याप्त है. समन जारी करने से तात्पर्य, किसी व्यक्ति द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर महानगर या न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक कार्यवाही की शुरुआत होना है. इसके बाद आरोपी व्यक्ति को अदालत के समक्ष पेश होना पड़ता है.

Covid-19 Update: कोरोना का नया वेरिएंट BA.2 फिर मचा सकता है तबाही, अमेरिकी एक्सपर्ट फाउची ने दी चेतावनी

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने चेतावनी देते हुए कहा है कि Covid -19 के ओमिक्रॉन स्वरूप के एक अत्यधिक संक्रामक उप-स्वरूप बीए.2 के कारण जल्द ही अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हो सकती है. ‘सीएनबीसी’ की खबर में रविवार को बताया गया है कि व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार फाउची ने कहा कि अमेरिका में सामने आने वाले नये मामलों में उप-स्वरूप से जुड़े लगभग 30 प्रतिशत मामले होने की आशंका है. डॉ एंथनी फाउची ने कहा कि बीए.2 ओमिक्रॉन की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत अधिक संक्रामक होता है, लेकिन यह अधिक गंभीर प्रतीत नहीं होता है.

फाउची ने रविवार को एबीसी के ‘दिस वीक’ में कहा, “इसमें एक बढ़ी हुई संक्रमण क्षमता है.” उन्होंने कहा, “हालांकि, जब आप इसके मामलों को देखते हैं, तो वे अधिक गंभीर प्रकृति के नहीं लगते हैं.” उन्होंने कहा कि वायरस से गंभीर रूप से बीमार होने से बचने के लिए टीके और बूस्टर खुराक सबसे अच्छे संसाधन हैं. इस स्वरूप के कारण चीन और यूरोप के कुछ हिस्सों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है.

भारतीय मूल के अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए धन की कमी को लेकर रविवार को चिंता व्यक्त की. उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘जब हम देखते हैं कि दुनियाभर में क्या हो रहा है और पिछले दो वर्षों में जब दुनिया के एक हिस्से में मामले बढ़ते हैं, तो अक्सर दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी मामलों में वृद्धि होती है. हमें सतर्क रहना चाहिए कि क्योंकि कोविड-19 महामारी अभी गई नहीं है.”

“यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेन्शन” के अनुसार, शनिवार को देश में कोविड महामारी के 31,200 नए मामले आए और 958 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से जान चली गई.

कन्नौज : जहरीली शराब पीने से पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, मचा हड़कंप

कन्नौज जिले में छिबरामऊ क्षेत्र के कठाहार गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पिता, पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से बीमार हो गया. जिला प्रशासन ने इस सिलसिले में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है. पुलिस ने सोमवार को इस मामले की जानकारी दी है. पुलिस के अनुसार एक मृतक की पत्नी ने दो लोगों पर शराब में ज़हरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है.

पुलिस सूत्रों ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि कठाहार गांव के अमित ने अपने पिता जसकरन, चाचा राकेश और एक अन्य व्यक्ति के साथ शनिवार को पास की एक दुकान से खरीदी गई शराब पी थी. सूत्रों के अनुसार शराब पीने के बाद अमित की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए. यहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बिना पुलिस को बताए अमित का अंतिम संस्कार कर दिया.

रविवार दोपहर अमित के पिता जसकरन और चाचा राकेश की भी हालत बिगड़ गई. उन्हें भी सैफई अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन दोनों की भी मौत हो गई. चौथे व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने कहा कि जसकरन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है.

इस बीच, मृतक अमित की पत्नी आरती ने आसिफ और प्रांशु नामक व्यक्तियों पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है. पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि आसिफ को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और उसने स्वीकार किया है कि उसने एक पेटी शराब खरीदी थी. जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिये अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की है.


पुलिस ने सोमवार को एक मृतक जसकरन का पोस्टमार्टम कराया जिसमें उसकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है. जिला प्रशासन दिल्ली में मरे जसकरन के भाई राकेश का भी पोस्टमार्टम दिल्ली में ही कराने की बात कह रहा है. राकेश के परिजन शव शव लेकर दिल्ली चले गए थे. दिल्ली प्रशासन से राकेश का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने का आग्रह किया गया है

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 54 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद समेत 54 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए. इनमें देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और गीताप्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया गया, वहीं गुलाम नबी आजाद, टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन, पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक राजीव महर्षि, कोविड रोधी टीके ‘कोविशील्ड’ निर्माता कंपनी सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख साइरस पूनावाला पद्म भूषण पुरस्कार पाने वाले आठ लोगों में शामिल हैं.

इस वर्ष देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ के लिए किसी भी नाम की घोषणा नहीं की गई. यह पिछली बार 2019 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, समाज सुधारक नानाजी देशमुख और प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका को प्रदान किया गया था. जनरल रावत को दिया गया पुरस्कार उनकी बेटियों ने लिया, वहीं खेमका का पुरस्कार परिवार के एक करीबी सदस्य से ग्रहण किया. पद्म पुरस्कार पाने वालों में से कई ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं हैं, इनमें 125 वर्षीय योगाचार्य स्वामी शिवानंद भी शामिल हैं.

सफेद कुर्ता और धोती पहने, नंगे पैर शिवानंद जब पुरस्कार के लिए गए तो लोगों ने उनके सम्मान में तालियां बजाईं, इस दौरान शिवानंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने झुके तो प्रधानमंत्री तुरंत उठे और उनका अभिवादन स्वीकार किया.

ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, लोक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल आदि विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को प्रदान किए जाते हैं. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

इस साल कुल 128 पद्म पुरस्कार दिए जा रहे हैं जिनमें दो युग्म पुरस्कार (युग्म पुरस्कारों को एकल पुरस्कार गिना जाता है) शामिल हैं. वर्ष 2022 के लिए कुल चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार दिए जा रहे हैं. पुरस्कार पाने वालों की सूची में 34 महिलाएं हैं. इसके अलावा 13 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किये जा रहे है. इस संबंध में अगला समारोह 28 मार्च को होगा.

Telangana: शिवाजी की प्रतिमा स्थापना को लेकर तनाव, दो समूहों में भिड़ंत,12 गिरफ्तार

तेलंगाना में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा (Telangana Shivaji statue) की स्थापना को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प सामने आई है. छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को लेकर दो समूहों के बीच हिंसक प्रदर्शन और पथराव रविवार को हुआ था. इसमें 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. निजामाबाद जिले के बोधन कस्बे में सोमवार को हालात शांतिपूर्ण रहे. पुलिस ने बताया कि इस घटना में चार मामले दर्ज किए गए हैं और पथराव में शामिल 12 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि एक समूह ने शनिवार को छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा बोधन कस्बे के एक चौराहे पर स्थापित कर दी. इसका दूसरे समूह ने विरोध किया.

इसको लेकर रविवार को दोनों समूहों ने अलग-अलग प्रदर्शन किया और एक-दूसरे पर पथराव किया. दोनों समूहों को वहां से भगाने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस का एक कांस्टेबल इस पथराव में घायल हो गया है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोधन कस्बे में हालात सामान्य और नियंत्रण में हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नाकेबंदी करके गश्त बढ़ा दी गई है. कस्बे में रविवार को सीआरपीसी की धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा सोमवार को भी जारी रही और इसमें विस्तार करने या इसे समाप्त करने पर फैसला हालात को ध्यान तें रखते हुए लिया जाएगा. पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में कुछ हिन्दू संगठनों ने बोधन कस्बे में बंद आहूत किया. अधिकारी ने बताया कि बंद के मद्देनजर 213 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था.

Punjab: भगवंत मान कैबिनेट के 11 मंत्रियों में से 7 के खिलाफ आपराधिक मामले, 9 हैं करोड़पति

पंजाब में शपथ लेने वाले 11 में से सात मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें से चार पर गंभीर आरोप हैं. चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. इन 11 मंत्रियों में मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हैं.

‘पंजाब इलेक्शन वॉच’ और एडीआर ने मुख्यमंत्री सहित सभी 11 मंत्रियों के हलफनामों का विश्लेषण किया. एडीआर ने कहा कि सात मंत्रियों (64 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. उनमें से चार (36 फीसदी) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. इन 11 मंत्रियों में नौ करोड़पति हैं और उनकी संपत्ति का औसत 2.87 करोड़ रुपये है.

सबसे ज्यादा घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री होशियारपुर के ब्रह्म शंकर (जिम्पा) हैं. उनके पास 8.56 करोड़ रुपये की संपत्ति है. भोआ (एससी) निर्वाचन क्षेत्र के लाल चंद के पास सबसे कम घोषित कुल संपत्ति 6.19 लाख रुपये है. नौ मंत्रियों ने देनदारियों की भी घोषणा की है. सबसे ज्यादा देनदारी वाले मंत्री ब्रह्म शंकर हैं, उन पर 1.08 करोड़ रुपये की देनदारी है. ADR ने कहा कि पांच मंत्रियों (45 फीसदी) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है, जबकि बाकी स्नातक या उससे ऊपर हैं. छह मंत्रियों (55 फीसदी) ने अपनी उम्र 31 से 50 साल के बीच घोषित की है, जबकि पांच (45 फीसदी) की उम्र 51 से 60 साल है.

आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 विधायकों ने शनिवार को पंजाब के मंत्री के रूप में शपथ ली. इनमें हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह, डॉ. विजय सिंगला, लाल चंद, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर, हरजोत सिंह बैंस और डॉ. बलजीत कौर हैं. इससे पहले भगवंत मान ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.