Home Blog Page 47

स्वच्छ भारत अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन को लेकर प्रधानमंत्री ने की मीडिया के सकारात्मक भूमिका की तारीफ़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मीडिया लोगों के जीवन को बदलने में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है. उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, योग, स्वास्थ्य और ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ जैसी सरकार की महत्वाकांक्षी पहलों को बढ़ावा देने में चौथे स्तंभ के योगदान की सराहना की.

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमुख मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के शताब्दी वर्ष समारोह का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘ मैंने देखा है कि मीडिया का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. स्वच्छ भारत मिशन का उदाहरण जगजाहिर है. प्रत्येक मीडिया घराने ने इस मिशन को बड़ी गंभीरता से लिया है.’’

उन्होंने कहा कि मीडिया ने योग, स्वास्थ्य और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसी पहलों को लोकप्रिय बनाने में बहुत उत्साहजनक भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि ये राजनीति और राजनीतिक दलों के क्षेत्र से बाहर के विषय हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ये पहल आने वाले वर्षों में एक बेहतर राष्ट्र बनाने के बारे में हैं.’’

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए. इनके अलावा केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और राज्य के पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास सहित गणमान्य व्यक्तियों ने इसमें भाग लिया.

मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में दुनिया को भारत से कई उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जब कोविड-19 महामारी आई, तो यह अनुमान लगाया गया था कि भारत चीजों को अच्छी तरह से नहीं संभाल पाएगा, लेकिन भारत के लोगों ने इन आलोचकों को गलत साबित कर दिया.’’

स्ट्रैप्लेस टॉप और थाई हाई स्लिट स्कर्ट में दिखा मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज़, पति संग दिए ऐसे पोज

मोनालिसा भोजपुरी फ़िल्म और टेलिविज़न इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफ़ी पॉपुलर हैं. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब रहते हैं. मोनालिसा के बोल्ड लुक्स और दिलकश अंदाज फैंस के दिलों को घायल कर देते हैं.

(Photo Credit- Monalisa Instagram)

मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. प्रिंटेड स्ट्रैप्लेस टॉप और ग्रीन कलर के थाई हाई स्लिट स्कर्ट में भोजपुरी क्वीन फैंस के दिलों पर क़हर ढा रही हैं. आलम ये है कि फैंस के लिए मोनालिसा की इन ग्लैमरस तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है.

(Photo Credit- Monalisa Instagram)

फैंस एक बार फिर मोनालिसा के दिलकश अंदाज से काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं. कुछ तस्वीरों में वे अपने हसबैंड संग भी पोज देती हुई नजर आ रही हैं. मोनालिसा के पति भी कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं.

(Photo Credit- Monalisa Instagram)

मोनालिसा ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए स्मोकी मेकअप किया है. आंखों में काजल और मस्कारा लगाकर एक्ट्रेस ने डार्क शेड की लिपस्टिक के साथ अपने मेकअप को ग्लैम टच दिया है. 

(Photo Credit- Monalisa Instagram)

हेयर स्टाइल की बात करें तो मोनालिसा ने पोनीटेल बनाई है. जो उनके ग्लैमरस लुक साथ काफी जंच रहा है. इसके अलावा उन्होंने अपने लुक को गोल्डन कलर के ट्रेंडी नेकपीस और हूप्स ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है.  

(Photo Credit- Monalisa Instagram)

वैसे तो मोनालिसा हर लुक में ही कमाल लगती हैं, लेकिन नई तस्वीरों एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज वाकई देखने लायक है. फैंस भी उनकी पोस्ट पर जाम कर प्यार लुटा रहे हैं.

(Photo Credit- Monalisa Instagram)

आपको बता दें कि मोनालिसा इंस्टाग्राम पर अकसर अपनी तस्वीरें और विडियो शेयर करती रहती है. इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 4.9 मिलियन फ़ॉलोअर हैं.

Covid -19 : कोविड टीकाकरण न्यूरोलॉजिकल बीमारी के ख़िलाफ़ है असरदार, स्टडी रिपोर्ट में दावा

‘द बीएमजे’ पत्रिका में प्रकाशित एक स्टडी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोविड-19 रोधी टीके ( Covid-19 Vaccination) की खुराक लेने के बाद तंत्रिका तंत्र संबंधी दुर्लभ बीमारियों का खतरा नहीं बढ़ता है.

हालांकि, शोधकर्ताओं ने पाया कि कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) के बाद चेहरे की मांसपेशियों को लकवा मारने या उनमें कमजोरी, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में सूजन संबंधी बीमारी इंसेफेलोमाइटिस (Encephalomyelitis) तथा प्रतिरक्षा प्रणाली के नसों पर हमला करने की बीमारी गुलियन बेरी सिंड्रोम (Guillain-Barre syndrome) का खतरा बढ़ जाता है.

ग़ौरतलब है कि पहले ऐसी खबरें आयी थी कि कुछ लोगों को एस्ट्राजेनेका (Oxford AstraZeneca) या फाइजर ( Pfizer-BioNTech) का कोविड-19 रोधी टीका (Covid-19 Vaccines) लगवाने के बाद गुलियन बेरी सिंड्रोम हो गया.

ब्रिटेन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (University of Oxford) और स्पेन स्थित बार्सिलोना विश्वविद्यालय (University of Barcelona) के अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड-19 रोधी टीकों, सार्स-सीओवी-2 संक्रमण (SARS-CoV-2) और प्रतिरक्षा प्रणाली के नसों पर हमला करने के बीच संबंध का विश्लेषण किया. उन्होंने ब्रिटेन तथा स्पेन में दो बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्राथमिक देखभाल स्वास्थ्य रिकॉर्ड के आंकड़ों का इस्तेमाल किया.

दावा किया जा रहा है कि इस अध्ययन में 83 लाख लोगों को शामिल किया गया, जिन्होंने एस्ट्राजेनेका, फाइजर, मॉडर्ना (Moderna) या जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) टीके की कम से कम एक खुराक ली. इसके अलावा इसमें टीके की खुराक न लेने वाले (Unvaccinated) और संक्रमित हुए 7,35,870 लोगों को भी शामिल किया.

अध्ययन में पाया गया कि कोविड-19 संक्रमण के बाद चेहरे की मांसपेशियों को लकवा मारने या उनमें कमजोरी, सेफेलोमाइटिस तथा गुलियन बेरी सिंड्रोम का खतरा उम्मीद से कहीं अधिक रहा. अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अन्य अध्ययनों में भी महामारी के बाद प्रतिरक्षा प्रणाली के नसों पर हमला करने का खतरा बढ़ने की बात कही गयी है.

Coronavirus Updates : देश में Covid-19 के 2,539 नए मामले, 60 और लोगों की मौत

देश में एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 2,539 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 4,30,01,477 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 30,799 रह गई है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ( Union Health Ministry ) के अनुसार, देश में 60 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,16,132 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 30,799 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.07 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,012 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई है.

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.35 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.42 प्रतिशत दर्ज की गई. देश में अभी तक कुल 4,24,54,546 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 180.80 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 60 मामले सामने आए, जिनमें से 50 मामले केरल के थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 5,16,132 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र (Maharashtra) के 1,43,759, केरल (Kerala) के 67,008, कर्नाटक (Karnataka) के 40,026, तमिलनाडु (Tamil Nadu) के 38,024, दिल्ली (Delhi) के 26,144, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 23,492 और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के 21,191 लोग थे.

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

अखिलेश का BJP पर तंज, बोले – ‘कश्मीर फाइल्स’ की तर्ज पर ‘लखीमपुर फाइल्स’ भी बननी चाहिए

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कश्मीर पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) फिल्म बनाई जा सकती है, तो लखीमपुर खीरी हिंसा पर ‘लखीमपुर फाइल्स’ (Lakhimpur Files) भी बनाए जाने की जरूरत है,

अखिलेश यादव ने सीतापुर जिले में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “आप पड़ोसी जिले से हैं, अगर ‘कश्मीर फाइल्स’ फिल्म बनती है तो कम से कम लखीमपुर फाइल्स फिल्म बननी चाहिए जहां किसानों को जीप के पहियों के नीचे कुचल दिया गया था.”

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के दौरान तीन अक्टूबर, 2021 को लखीमपुर खीरी में हिंसा भड़क गयी थी और जीप जो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे की बतायी जाती है, से कुचल कर चार किसान मारे गए थे.

विपक्षी दलों ने इस घटना की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के लिए मिश्रा के इस्तीफे की भी मांग की थी. इस दौरान अखिलेश यादव ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने ‘नैतिक जीत’ हासिल की है और समाजवादी पार्टी बढ़ रही है जबकि भाजपा घट रही है.

हाल में संपन्न विधान सभा चुनावों में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने 403 में से 255 सीटें जीती है, तो वहीं समाजवादी पार्टी को 111 सीटों पर जीत मिली.

नयी वैश्विक व्यवस्था में भारत को अपनी भूमिका बढ़ानी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि आज दुनिया की नजर भारत पर टिकी है और कोविड महामारी के बाद जो नयी वैश्विक व्यवस्था उभर रही है, उसमें भारत को अपनी भूमिका बढ़ानी है और साथ ही तेज गति से अपना विकास भी सुनिश्चित करना है.

उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (Lal Bahadur Shastri National Academy Of Administration – LBSNAA) के 96वें सामान्य बुनियादी पाठ्यक्रम के समापन समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि 21वीं सदी के भारत का सबसे बड़ा लक्ष्य ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ का है और किसी भी सूरत में इस अवसर को खोना नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘21वीं सदी के जिस मुकाम पर आज भारत है, पूरी दुनिया की नजरें हम पर टिकी हुई हैं. कोविड ने जो परिस्थितियां पैदा की हैं, उसमें एक नया वर्ल्ड ऑर्डर (वैश्विक व्यवस्था) उभर रहा है. इस नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत को अपनी भूमिका बढ़ानी है और तेज गति से अपना विकास भी करना है.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षुओं को एक चीज का हमेशा ध्यान रखना है कि 21वीं सदी के भारत का सबसे बड़ा लक्ष्य ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ और ‘‘आधुनिक भारत’’ का है. उन्होंने कहा, ‘‘इस समय को हमें खोना नहीं है.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेवा और कर्तव्य भाव का महत्व प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण का अभिन्न हिस्सा रहा है और उन्हें इस भाव को अपनी सेवा के दौरान भी बनाए रखना होगा तभी वह समाज व देश के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन का हिस्सा बन सकेंगे.

उन्होंने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने में 25 साल बचे हैं और इसमें देश कितना विकास करेगा, उसमें इन प्रशिक्षुओं की बहुत बड़ी भूमिका होगी.

मोदी ने कहा, ‘‘बीते 75 वर्षों में हमने जिस गति से प्रगति की है, अब उससे कई गुना तेजी से आगे बढ़ने का समय है. इसलिए आपको फाइलों और फील्ड के कामकाज के अंतर को समझना है. फाइलों में आपको असली चीज नहीं मिलेगी, फील्ड के लिए आपको उससे जुड़ा रहना ही पड़ेगा. फाइलों में जो आंकड़े होते हैं, वह सिर्फ नंबर नहीं होते हैं. हर एक आंकड़ा… हर एक नंबर एक जीवन होता है और हमें इसके महत्व को समझना होगा.’’

उन्होंने कहा ‘‘जीवन में हर एक व्यक्ति के कुछ सपने होते हैं और उनकी कुछ आकांक्षाएं होती हैं. आपको उनकी कठिनाइयों और चुनौतियों के लिए काम करना है.’’

ज्ञात हो कि 96वां बुनियादी पाठ्यक्रम एलबीएसएनएए का पहला सामान्य बुनियादी पाठ्यक्रम है, जिसमें नई शिक्षा और पाठ्यक्रम प्रारूप मिशन कर्मयोगी के सिद्धांतों पर आधारित है.

इस बैच में 16 सेवाओं के 488 अधिकारी प्रशिक्षु और 3 रॉयल भूटान सर्विसेज (प्रशासनिक, पुलिस और वन) के प्रशिक्षु शामिल हैं.

ICC Test Rankings : बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पांच में, विराट कोहली नौवें स्थान पर खिसके

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान पहली बार पारी में पांच विकेट हासिल करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Ranking) में गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए. तो वहीं काफ़ी समय से अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohali) बल्लेबाजी रैंकिंग में नौवें स्थान पर खिसक गए है. साथ ही टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ( Rishabh Pant) इस लिस्ट में 10वें स्थान पर क़ाबिज़ हैं.

मोहाली ( Mohali Test) में पहले टेस्ट में कोहली ने 45 रन की पारी खेली थी लेकिन दूसरे टेस्ट में वह 23 और 13 रन ही बना पाए. नवंबर 2019 में बांग्लादेश ( Bangladesh ) के खिलाफ 136 रन की पारी खेलने के बाद से वह शतक नहीं जड़ पाए हैं.

बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ( India skipper Rohit Sharma ) छठे स्थान पर बरकरार हैं. बेंगलुरू में 92 और 67 रन की पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर ( Shreyas Iyer ) 40 स्थान की लंबी छलांग के साथ 37वें पायदान पर पहुंच गए हैं.

बेंगलुरू में दूसरी पारी में भारत के खिलाफ 107 की जुझारू पारी खेलने वाले श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने (Sri Lanka Test captain Dimuth Karunaratne) करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर (Jason Holder) एक बार फिर भारत के रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeaja) को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक टेस्ट आलराउंडर बन गए हैं. मोहाली में पहले टेस्ट में नाबाद 175 रन बनाने के अलावा नौ विकेट चटकाकर जडेजा पिछले हफ्ते नंबर एक टेस्ट आलराउंडर बने थे।

आलराउंडरों की सूची में रविचंद्रन अश्विन ( Ravichandran Ashwin ), शाकिब अल हसन ( Shakib Al Hasan and Ben Stokes ) और बेन स्टोक्स ( Ben Stokes ) शीर्ष पांच में शामिल हैं.

गेंदबाजों की रैंकिंग में मोहम्मद शमी ( Mohammed Shami )एक स्थान के फायदे से 17वें पायदान पर हैं. जडेजा एक स्थान नीचे 18वें पायदान पर खिसक गए हैं.

टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष तीन गेंदबाज पैट कमिंस ( Pat Cummins ), अश्विन और कागिसो रबादा ( Kagiso Rabada ) अपनी पिछली रैंकिंग पर बरकरार हैं.

Punjab : भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के एसबीएस (शहीद भगत सिंह) नगर जिले में स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित समारोह में मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ मान ने ही शपथ ली.

समारोह दोपहर साढ़े बारह बजे (12:30) शुरू होना था लेकिन वह कुछ देरी से अपराह्न करीब एक बजकर 25 मिनट (1:25) पर शुरू हुआ.

समारोह में आम आदमी पार्टी (आप) के नवनिर्वाचित विधायकों, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन और अन्य लोग मौजूद थे. सभी ने पीले रंग की पगड़ी पहनी हुई थी.

समारोह के बाद मान ने कहा कि उनकी सरकार बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की तकलीफों को दूर करेगी. उन्होंने कहा, “सारा काम आज से ही शुरू हो जाएगा.”

उन्होंने कहा कि जैसा कि दिल्ली में आप सरकार ने किया है, राज्य में स्कूलों और अस्पतालों की हालत में सुधार किया जाएगा.

शपथ ग्रहण समारोह में गुरदास मान, करमजीत अनमोल, गायक-राजनेता व कांग्रेस से सांसद मोहम्मद सदिकी और अमर नूरी सहित तमाम गायक और कलाकार मौजूद थे।

कार्यक्रम के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी जिसमें राज्यभर से आए आप समर्थकों ने हिस्सा लिया. पुरुषों ने पीली पगड़ी बांधी थी और महिलाओं ने पीला दुपट्टा ओढ़ा था.

ग़ौरतलब है कि हाल ही में संपन्न पंजाब विधानसभा चुनाव में आप को 117 में से 92 सीटें मिली हैं.वहीं, कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3 और बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली. आप ने इस बार भगवंत मान के चेहरे पर चुनाव लड़ा था. मान संगरूर से दो बार के सांसद भी रहे हैं.

नौकरीपेशा लोगों की उम्मीदों को बड़ा झटका, EPFO ने घटाई ब्याज दर, 40 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंची

होली से पहले सरकार ने नौकरीपेशा लोगों को बड़ा झटका दिया है. उम्मीदों के विपरीत कर्मचारी भविष्य निधि पर मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती की घोषणा से कर्मचारियों में निराशा देखी जा रही है. दरअसल EPFO ने वर्ष 2021-22 के लिए 8.1 फीसदी ब्याज दर की घोषणा की है, जो वर्ष 2020-21 की तुलना में 0.4 फ़ीसदी कम है. इस फ़ैसले से भविष्य निधि जमा पर ब्याज चार दशक के निचले स्तर आ गई है. यह 1977-78 के बाद से सबसे कम है, जब ईपीएफ की ब्याज दर 8 फीसदी थी. ग़ौरतलब है कि वर्ष 2020-21 में कर्मचारी भविष्य निधि पर व्याज दर 8.5 प्रतिशत थी।

सूत्रों का कहना है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने हाल ही में हुई बैठक में 2021-22 के लिए ईपीएफ पर 8.1 प्रतिशत ब्याज दर देने का फैसला किया है. आपको बता दें कि सीबीटी ने 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर मार्च 2021 में तय की थी.

अब सीबीटी के फैसले के बाद 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर वित्त मंत्रालय की मंज़ूरी के लिए भेजी जाएगी क्योंकि EPFO सरकार द्वारा वित्त मंत्रालय के माध्यम से इसकी पुष्टि करने के बाद ही ब्याज दर प्रदान करता है.

मार्च 2020 में, EPFO ​​ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 2018-19 के लिए प्रदान किए गए 8.65 प्रतिशत से घटा कर 8.5 प्रतिशत तक कम कर दिया था. साल  2019-20 के लिए ब्याज दर सात साल के निचले स्तर आ गई थी. 2019-20 के लिए प्रदान की गई ईपीएफ ब्याज दर 2012-13 के बाद से सबसे कम थी, जब इसे घटाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया गया था.

पीएफओ ने अपने ग्राहकों को 2016-17 में 8.65 फीसदी और 2017-18 में 8.55 फीसदी ब्याज दर दिया था. वित्त वर्ष 2015-16 में ब्याज दर 8.8 प्रतिशत से थोड़ी अधिक थी. इसने 2013-14 के साथ-साथ 2014-15 में भी 8.75 प्रतिशत ब्याज दिया था, जो 2012-13 के 8.5 प्रतिशत से अधिक है. 2011-12 में ब्याज दर 8.25 फीसदी थी.

नुसरत भरूचा के ग्लैमरस लुक उड़ा देंगे होश, प्रिंटेड ब्लैक स्विमसूट में आ रही हैं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushratt Bharuchha) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूल किनारे कॉकटेल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे ब्लैक स्विमसूट पहने नज़र आ रही हैं. इस स्विमसूट का स्ट्रैपी टॉप प्लंजिंग वी लाइन का है और इसपर वाइट फ्लोरल प्रिंट्स बने हुए हैं. अपने मेकअप को हल्का ड्रामेटिक रखते हुए नुसरत ने स्मोकी आई मेकअप किया है और ब्राउन लिपस्टिक लगाई हुई हैं. वहीं, बालों को ऊपर बांधकर उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया है.  नुसरत सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं इंस्टाग्राम पर उन्हें 4.1 मिलियन लोग फ़ॉलो करते हैं.