Home Blog Page 48

Uttar Pradesh : होली पर बुलडोजर पिचकारी की धूम, मोदी और योगी के मुखौटों के साथ मोदी दाढ़ी की बढ़ी मांग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की बंपर जीत के बाद होली के मौक़े पर बुलडोजर पिचकारी की धूम की देखने को मिल रही है. तो वहीं मोदी और योगी के मुखौटों के साथ साथ इस बार मोदी दाढ़ी की भी काफ़ी डिमांड है.

पिचकारी की दुकानों पर बच्चे बुलडोजर पिचकारी खरीदने की जिद करते देखे जा रहें हैं. मिली जानकारी के मुताबिक़ बाजार में बुलडोजर पिचकारी की मांग सबसे ज्यादा है और हालात ये हैं कि थोक विक्रेता फुटकर पिचकारी विक्रेताओं के बुलडोजर पिचकारी की मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल में संपन्न चुनाव के प्रचार के दौरान खास तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया तत्वों के खिलाफ अपनी सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को बयान करने के लिए बुलडोजर शब्द का काफी इस्तेमाल करते थे इसके बाद से ही समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें ‘बुलडोजर बाबा’ का नाम दिया था.

तो वहीं विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ़ से बड़े पैमाने पर बुलडोजर की माँग और चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा के आने के बाद से बुलडोजर या जेसीबी के किराए में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. जो किराया 5000 रुपए प्रति घंटा हुआ करता था वह बढ़कर आठ से 10 हजार रुपए हो गया है. विधानसभा चुनाव के परिणामों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद लखनऊ गोरखपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर बुलडोजर के साथ जश्न मनाया था.

दूसरी तरफ़ बुलडोजर की पॉपुलैरिटी का फ़ायदा खिलौना बाज़ार को भी हो रहा है. खिलौने के कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि रिमोट और बैटरी से चलने वाले बुलडोजर जैसे खिलौनों की बिक्री में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. साथ ही इन दिनों बढ़ी संख्या में युवा बांहों पर बुलडोजर का टैटू भी बनवा रहे हैं.

12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्‍चों को आज से लगेगा Corbevax टीका, जानें टीका संबंधी जरूरी बातें..

केंद्र सरकार ने बुधवार, 16 मार्च से शुरू हो रहे 12 से 14 साल के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए मंगलवार को दिशानिर्देश जारी किए. सरकार ने स्पष्ट किया हे कि इस आयु वर्ग के बच्चों को सिर्फ Corbevax टीका लगाया जाएगा.

दिशा-निर्देशों के मुताबिक, 12 से 14 साल के बच्चों को ‘बायोलॉजिकल-ई’ द्वारा विकसित Corbevax टीके की दो खुराकें 28 दिनों के अंतराल पर दी जाएंगी. सोमवार को केंद्र सरकार ने एक पत्र जारी कर सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों से भी ये दिशा-निर्देश साझा किए.

दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि 12 से 14 साल के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च से शुरू होगा और 12 से 13 और 13 से 14 वर्ष के सभी लाभार्थियों के टीकाकरण में केवल कोर्बेवैक्स टीके का इस्तेमाल किया जाएगा. 14 से 15 साल के बच्चों को 15 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के टीकाकरण के दौरान पहले ही टीके लगाए जा चुके हैं.

दिशा-निर्देशों के अनुसार, एक मार्च 2021 तक देश में 12 और 13 साल के कम से कम 4.7 करोड़ बच्चे थे. इसमें कहा गया है कि 60 साल और उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को अब एहतियाती खुराक दी जा सकेगी और यह खुराक दूसरी खुराक लगाए जाने की तारीख से नौ महीने यानी 39 हफ्ते पूरे होने के बाद प्राथमिकता और अनुक्रमण के आधार पर लगाई जाएगी.

दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि एहतियाती खुराक में उसी टीके का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जो प्राथमिक टीकाकरण में लगाया गया था.इसमें कहा गया है कि 2010 या उससे पहले पैदा हुए सभी बच्चे, जिनकी उम्र 12 साल हो चुकी है, कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे.

दिशा-निर्देशों के मुताबिक, “12 से 14 साल के बच्चों के लिए Corbevax से कोविड-19 टीकाकरण की तिथि केवल कोविन पोर्टल के माध्यम से बुक की जा सकेगी. टीका लगाने वाले को सुनिश्चित करना होगा कि यह केवल उन्हीं बच्चों को दिया जा रहा है, जिन्होंने टीकाकरण की तिथि पर 12 साल की उम्र पूरी कर ली है और यदि कोई बच्चा पंजीकृत है, लेकिन 12 वर्ष की आयु तक नहीं पहुंचा है तो उसका टीकाकरण न किया जाए.”

दिशा-निर्देशों में कहा गया है, “पंजीकरण निम्नलिखित माध्यमों से किया जा सकता है-कोविन पर मौजूद परिवार के किसी सदस्य के अकाउंट से या फिर पोर्टल पर एक नए मोबाइल नंबर से नया अकाउंट बनाकर.”

दिशा-निर्देशों के अनुसार, पंजीकरण निर्धारित स्वरूप में टीकाकरण केंद्रों पर जाकर भी कराया जा सकता है और टीकाकराण की तिथि ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही माध्यमों से बुक कराई जा सकती है.इसमें कहा गया है कि 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण उनके लिए निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर समर्पित टीकाकरण सत्रों में किया जाएगा, ताकि Corbevax के अलावा किसी भी अन्य टीके के इस्तेमाल की संभावना न रहे.

दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि देश के सभी नागरिक अपनी आय से इतर सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त कोविड-19 टीका लगवाने के हकदार हैं.

Maharashtra : पुलिस अधिकारियों को उद्धव सरकार का बड़ा ‘तोहफा’, बढ़ाई CL की संख्‍या

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने विधान परिषद में कहा है कि राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों के आकस्मिक अवकाश (CL) की संख्या (एक साल में) 12 से बढ़ाकर 20 करने का फैसला किया है, साथ ही राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि किसी पुलिस अधिकारी की साप्ताहिक छुट्टी से एक दिन पहले उसे रात्रि ड्यूटी नहीं दी जाएगी. सीएल की संख्या बढ़ाने का यह निर्णय उन पुलिस कर्मियों को कुछ आराम देने के लिए लिया गया है जिनकी ड्यूटी के घंटे लंबे और व्यस्त होते हैं.

गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस अधिकारियों के आकस्मिक अवकाश की संख्या को 12 दिन से बढ़ाकर 20 दिन करने का निर्णय लिया है.”

वहीं गृह विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि त्योहारों और राष्ट्रीय छुट्टियों जैसे विशेष दिनों में पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं मिलती, इसलिए आकस्मिक अवकाश की संख्या बढ़ाई गई है.

हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को लेकर झारखंड के कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले – BJP चला रही है अदालत

हिजाब को लेकर कर्नाटक उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का एक विवादित बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि ‘अब कोर्ट भी भाजपा ही चला रही है.’ दरअसल कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हिजाब पर फ़ैसला सुनाते हुए कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं है तथा स्कूल और कॉलेजों में हिजाब पहनने पर रोक जारी रहेगी.

तो वहीं इस फैसले के ख़िलाफ़ झारखंड में जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का कहना है कि मैं कोर्ट के आदेश पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगा कि अब अदालत को भी भाजपा चला रही है.”

मुख्य विपक्षी भाजपा के रांची से विधायक एवं पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने इस बयान की कड़ी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल के चुनावों में जबर्दस्त हार के चलते अपना मानसिक संतुलन खो दिया है.

इरफान अंसारी ने राज्य में मंत्रिमंडल के फेरबदल मामले को लेकर पूछे गये एक अन्य सवाल पर कहा, ‘‘भाजपा वाले क्या कहते हैं, यह मैं नहीं जानता हूं लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि कांग्रेस के आलाकमान की ओर से राज्य में कांग्रेस कोटे के तमाम मंत्रियों की समीक्षा की जा रही है, उनके कामों की समीक्षा के आधार पर ही सबकुछ तय होगा.”

भारत ने ‘इस्लामोफोबिया दिवस’ को लेकर संयुक्त राष्ट्र में चिंता जतायी

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मंगलवार को 15 मार्च को ”इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस” के रूप में मनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के बीच भारत ने इस कदम को लेकर चिंता जतायी. भारत ने कहा कि एक धर्म विशेष के खिलाफ भय को इस स्तर तक पेश किया जा रहा है कि इसके लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाए जबकि धार्मिक भय के समकालीन रूप बढ़ रहे हैं, विशेष रूप से हिंदू विरोधी, बौद्ध विरोधी और सिख विरोधी संदर्भ में.

पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने शांति की परंपरा के एजेंडा के तहत 15 मार्च को इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया जिसे 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार किया.

इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) द्वारा पेश किया गया प्रस्ताव, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, चीन, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, जॉर्डन, कजाकिस्तान, कुवैत, किर्गिस्तान, लेबनान, लीबिया, मलेशिया, मालदीव, माली, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, युगांडा, संयुक्त अरब अमीरात, उज्बेकिस्तान और यमन द्वारा सह-प्रायोजित था.

प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमर्ति ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि स्वीकार किया गया प्रस्ताव एक मिसाल कायम नहीं करता क्योंकि इससे चुनिंदा धर्मों के आधार पर उत्पन्न ‘फोबिया’ संबंधी कई प्रस्ताव सामने आएंगे और इससे संयुक्त राष्ट्र धार्मिक खेमों में विभाजित होगा.

वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) वंशवाद की राजनीति के खिलाफ है और हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में उनके कारण पार्टी के कई सांसदों के बेटे-बेटियों को टिकट नहीं मिल सका.

प्रधानमंत्री ने यह बात भाजपा संसदीय दल की बैठक में कही. बैठक में चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करने पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का जोरदार अभिनंदन भी किया गया.

हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की सत्ता में फिर से वापसी की.

सूत्रों ने बताया कि मोदी ने बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, इसलिए पार्टी के सांसदों को वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ना होगा.

उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति पर अंकुश लगाने के लिए भाजपा ने अपने संगठन के भीतर ही एक कोशिश आरंभ की है.

सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने कहा कि यदि विधानसभा चुनावों में किसी सांसद के बेटे या बेटी को टिकट नहीं मिला, तो यह उनकी ही वजह से है.

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान हाल में रिलीज फिल्म ‘‘द कश्मीर फाइल्स’’ की सराहना की और कहा कि ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिए.

बैठक में मौजूद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के 100 ऐसे मतदान केंद्रों की पहचान करें, जहां भाजपा के पक्ष में अपेक्षाकृत कम मत पड़े हैं और वे इसके कारणों की भी पड़ताल करें.

बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए चलाए गए ‘‘ऑपरेशन गंगा’’ पर एक प्रस्तुति दी.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संसदीय दल की बैठक की शुरुआत में महान गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया. मंगेशकर का छह फरवरी को निधन हो गया था.

सूत्रों ने बताया कि बैठक में युद्धग्रस्त यूक्रेन में गोलीबारी में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा और कर्नाटक में हिजाब विवाद के दौरान मारे गए बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

Monalisa Photo: मोनालिसा ने कातिलाना अदाओं से गिराई बिजलियां, फैंस के लिए नजरें हटाना हुआ मुश्किल

भोजपुरी सेंसेशन मोनालिसा अपने प्रोजेक्ट से ज्यादा अपनी फोटो और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं. उन्होंने भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब रहते हैं. सोशल मीडिया पर मोनालिसा काफ़ी पॉपुलर हैं तो वहीं इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 4.9 मिलियन लोग उन्हें फ़ॉलो करते हैं.

रश्मि देसाई ने जमकर खेली ब्रज की होली, तस्वीरें हुई वायरल

टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का हाल ही में एक नया होली सॉन्ग रिलीज हुआ है. इस वीडियो की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही हैं. फ़ैन्स को रश्मि देसाई का ये अंदाज़ भी पसंद आ रहा है और वे जमकर रश्मि की तारीफ़ करते नज़र आ रहे हैं.

Punjab : भगवंत मान ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के लोगों को आमंत्रित किया

पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने राज्य के लोगों को 16 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है.

मान ने लोगों से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील करते हुए पुरुषों से उस दिन विशेष रूप से ‘बसंती’ (पीली) पगड़ी और महिलाओं को पीला ‘दुपट्टा’ (शॉल) पहन कर आने का भी आग्रह किया.

दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में आयोजित होगा. मान ने लोगों से उस पंजाब का निर्माण करने का भी आग्रह किया, जिसका भगत सिंह ने सपना देखा था.

पंजाब के निर्वाचित मुख्यमंत्री ने सोमवार को टि्वटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे. हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम उनकी सोच को 16 मार्च को अमल में लाएंगे.”

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा, “मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं. आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं. अब आपकी अपनी सरकार होगी.”

उन्होंने राज्य के लोगों से वीडियो में अपील करते हुए कहा, “मैं अपने भाइयों और दोस्तों से उस दिन बसंती रंग की पगड़ी और बहनों से बसंती रंग का दुपट्टा पहनने का आग्रह करता हूं. हम उस दिन खटकर कलां को ‘बसंती’ रंग में बदल देंगे.”

आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है.

वहीं, मान ने धूरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है.

Covid-19 vaccination : देश में 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों का कोविड रोधी टीकाकरण 16 मार्च से होगा शुरू

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Union Health Minister Mansukh Mandaviya) ने कहा कि देश में 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण (Covid -19 Vaccination )16 मार्च से शुरू होगा.

उन्होंने कहा कि देश में अब 60 से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की एहतियाती खुराक दी जाएगी. पहले इस आयु वर्ग के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ही यह खुराक दी जा रही थी.

बारह से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को हैदराबाद स्थित ‘बायोलॉजिकल इवांस’ द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी ‘कोर्बेवैक्स’ टीके की खुराक दी जाएगी.

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘ बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित. मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 तथा 13 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण शुरू हो रहा है. साथ ही 60 से अधिक आयु के सभी लोग अब एहतियाती खुराक ले पाएंगे. मेरा बच्चों के परिजन तथा 60 से अधिक आयु के लोगों से आग्रह है वे टीका जरूर लगवाएं.’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केन्द्र सरकार ने वैज्ञानिक निकायों के साथ विचार-विमर्श के बाद 12-13 वर्ष और 13-14 वर्ष आयुवर्ग के (2008 से 2010 में जन्मे) बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण शुरू करने का निर्णय किया है.