Home Blog Page 58

IAF Chopper Crash: भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार सुबह बेंगलुरू के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया.

तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार सुबह बेंगलुरू के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया.

तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार सुबह बेंगलुरू के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया.

तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार सुबह बेंगलुरू के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया.

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने कहा कि ‘‘बहादुर’’ ग्रुप कैप्टन ने आज सुबह दम तोड़ दिया.

वायु सेना ने ट्वीट किया, ‘‘ आईएएफ को यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, जो आठ दिसंबर 2021 को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हो गए थे ..उनका आज सुबह निधन हो गया. भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है.’’ 

इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी.

पिछले साल एक बड़ी तकनीकी खामी की चपेट में आए लड़ाकू विमान तेजस को संभावित दुर्घटना से सफलतापूर्वक बचा लेने के उत्कृष्ट कार्य के चलते ग्रुप कैप्टन सिंह को अगस्त महीने में शौर्य चक्र से नवाजा गया था.

Nagaland Firing : नागालैंड गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों ने की न्याय की मांग, मुआवजा ठुकराया

नागालैंड के मोन जिले के ओटिंग गांव में सेना की कथित गोलीबारी में मारे गए 14 निवासियों के परिवार वालों ने घटना में शामिल सुरक्षा कर्मियों को ‘‘न्याय के कटघरे’’ में लाने तक कोई भी सरकारी मुआवजा लेने से इनकार कर दिया है.

ओटिंग ग्राम परिषद ने एक बयान में कहा कि पांच दिसंबर को जब स्थानीय लोग गोलीबारी और उसके बाद हुई झड़प में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहे थे, तब राज्य के मंत्री पी पाइवांग कोन्याक और जिले के उपायुक्त ने 18 लाख 30 हजार रुपये दिए.

बयान में कहा गया कि पहले उन्हें लगा कि यह मंत्री ने सद्भावना के तौर पर दिए हैं, लेकिन बाद में पता चला कि यह मारे गए और घायलों के परिवारों के लिए राज्य सरकार की ओर से अनुग्रह राशि की एक किस्त थी.

बयान में कहा गया, ‘‘ ओटिंग ग्राम परिषद और पीड़ित परिवार, भारतीय सशस्त्र बल के 21वें पैरा कमांडो के दोषियों को नागरिक संहिता के तहत न्याय के कटघरे में लाने और पूरे पूर्वात्तर क्षेत्र से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफस्पा) को हटाने तक इसे स्वीकार नहीं करेंगे.’’ 

इस बयान को रविवार को जारी किए गया, जिस पर ग्राम परिषद के अध्यक्ष लोंगवांग कोन्याक, अंग (राजा) तहवांग, उप अंग चिंगवांग और मोंगनेई और न्यानेई के गांव बुराह (गांव के मुखिया) के हस्ताक्षार थे.

पुलिस के अनुसार, जिले में चार से पांच दिसंबर के दौरान एक असफल उग्रवाद विरोधी अभियान और जवाबी हिंसा में कम से कम 14 नागरिक की मौत हो गई और एक सैनिक की जान चली गई थी.

Ashes 2021 : आस्ट्रेलिया के हेजलवुड चोटिल, दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) बाजू में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा एशेज टेस्ट नहीं खेल सकेंगे. हेजलवुड को पहले टेस्ट में नौ विकेट से मिली जीत के दौरान चोट लगी थी.

वह आगे की जांच के लिये सिडनी चले गए हैं. आस्ट्रेलिया की बाकी टीम सोमवार को एडीलेड रवाना होगी. दूसरा टेस्ट गुरूवार से शुरू होगा.

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पिछले सप्ताह अभ्यास मैच खेलने वाली आस्ट्रेलिया ए टीम में रहे झाय रिचर्डसन और माइकल नासिर तेज गेंदबाजी में कवर के तौर पर आस्ट्रेलिया टीम में हैं.

आस्ट्रेलियाई तेज आक्रमण हेजलवुड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क संभाल रहे हैं.

आस्ट्रेलिया को हेजलवुउ की कमी खलेगी जो अब तक दिन रात के सात टेस्ट में 32 विकेट ले चुके हैं. उनसे अधिक विकेट दिन रात के टेस्ट में सिर्फ स्टार्क के नाम हैं.

Miss Universe 2021: हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता

अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया. इस प्रतियोगिता में 80 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और भारत को 21 साल बाद इस प्रतियोगिता में जीत हासिल हुई है.

संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय महिलाओं ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है. अभिनेत्री सुष्मिता सेन को 1994 में और लारा दत्ता को 2000 में यह ताज पहनाया गया था. अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के इस 70वें संस्करण का आयोजन इजराइल के ईलात में किया गया, जिसमें 21 वर्षीय संधू को सफलता मिली.

चंडीगढ़ की मॉडल संधू लोक प्रशासन विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें यह ताज इस प्रतियोगिता की 2020 की विजेता मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने पहनाया. पराग्वे की नादिया फेरेरा दूसरे स्थान पर रहीं जबकि दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने तीसरे स्थान पर रहीं.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं ईश्वर, माता-पिता और मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन का आभार प्रकट करती हूं, जिन्होंने इस पूरी यात्रा में मेरा मार्गदर्शन किया और मेरी सहायता की.’’ 

संधू ने कहा, ‘‘ मेरी जीत की कामना और प्रार्थना करने वाले सभी लोगों को ढेर सारा प्यार. 21 साल बाद इस गौरवशाली ताज को भारत लाना गर्व का क्षण है.’’ 

इस प्रतियोगिता में अंतिम सवाल-जवाब चरण में संधू से पूछा गया था कि वर्तमान समय में युवा महिलाएं जो दबाव महसूस कर रही हैं, उससे निपटने के लिए वह उन्हें क्या सलाह देंगी.

इस पर उनका जवाब था, ‘‘ वर्तमान समय में युवा जिस बड़े दबाव का सामना कर रहे हैं, वह है खुद पर विश्वास करना. यह जानना कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको सुंदर बनाता है. दूसरों के साथ खुद की तुलना करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें. यही आपको समझने की जरूरत है. बाहर आएं और खुद के लिए बात करें क्योंकि आप ही अपनी जिंदगी के नेतृत्वकर्ता हैं, आप ही खुद की आवाज हैं. मैंने खुद पर भरोसा किया इसलिए आज मैं यहां खड़ी हूं.’’ 

उनके इस जवाब पर तालियां बजी। संधू ने सौंदर्य क्षेत्र में अपनी यात्रा की शुरुआत 2017 में की थी, जब उन्होंने टाइम्स फ्रेश फेस का अवॉर्ड जीता था. वह 17 साल की उम्र में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही थीँ. बाद में उन्होंने लीवा मिस दीवा यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता.

संधू ‘यारा दियां पू बरन’ और ‘बाई जी कुट्टंगे’ जैसी कुछ पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. समारोह की मेजबानी स्टीव हार्वी कर रहे थे और अमेरिकी गायिका जो जो ने इस दौरान प्रस्तुति दी. चयन समिति में अभिनेत्री व मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 की विजेता उर्वशी रौतेला, अदामारी लोपेज, एडरियाना लीमा, चेस्ली क्रिस्ट, आयरिश मिटेनाएरा, लोरी हार्वी, मरियन रिवेरा और रेना सॉफर शामिल थीं.

मैं हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं, हिंदुओं का राज लाना होगा – राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयपुर में ‘महंगाई हटाओ रैली’ में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में हिंदुत्ववादियों का राज है हिंदुओं का नहीं. उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववादियों को बेदखल कर देश में हिंदुओं का राज लाना होगा. कहा कि वह हिंदू हैं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं.

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व उनके तीन चार हिंदुत्ववादियों ने सात साल में ही देश को बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा कि एक हिंदुत्ववादी प्रधानमंत्री ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा व फिर माफी मांगी. राहुल ने कहा कि आज देश की राजनीति में दो शब्दों हिंदू व हिंदुत्ववादी की टक्कर है. उन्होंने कहा कि हिंदू सत्याग्रही होता है तो हिंदुत्ववादी सत्ताग्रही होते हैं.

हिंदू और हिंदुत्ववाद को दो अलग अलग शब्द बताते हुए राहुल ने कहा कि जिस तरह से दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती, वैसे ही दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता क्योंकि हर शब्द का अलग मतलब होता है. रैली में बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ से कांग्रेस नेता उत्साहित नजर आए. राजस्थान के साथ साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि से लोग तथा देश भर से कांग्रेस के नेता इसमें शामिल हुए.

अपने भाषण की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती, उसी तरह दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता क्योंकि हर शब्द का अलग मतलब होता है. देश की राजनीति में आज दो शब्दों की टक्कर है. दो अलग शब्दों की. इनके मतलब अलग हैं. एक शब्द हिंदू दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी. यह एक चीज नहीं है. ये दो अलग शब्द हैं. और इनका मतलब बिलकुल अलग है. मैं हिंदू हूं, मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं.”

उन्होंने कहा कि वह आज मौजूद लोगों को हिंदू व हिंदुत्ववादी शब्द के बीच फर्क बताना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी हिंदू थे, गोडसे हिंदुत्ववादी. फर्क क्या होता है? फर्क मैं आपको बताता हूं. चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है. मर जाए, कट जाए, पिस जाए, हिंदू सच को ढूंढता है. उसका रास्ता सत्याग्रह है. पूरी जिंदगी वह सच को ढूंढने में निकाल देता है.’

कांग्रेस नेता ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी जिंदगी सच को ढूंढने में बिता दी और अंत में एक हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोलियां मारीं. हिंदुत्ववादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है. उसे सिर्फ सत्ता चाहिए और उसके लिए वह कुछ भी कर देगा. उसका रास्ता सत्याग्रह नहीं उसका रास्ता सत्ताग्राह है.

राहुल ने कहा, ‘यह देश हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज अगर इस देश में महंगाई है दर्द है तो यह काम हिंदुत्ववादियों ने किया है. हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए. इनका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं. 2014 से इन लोगों का राज है हिंदुत्ववादियों का राज है हिंदुओं का नहीं. और हमें हिंदुत्ववादियों को बाहर निकालना है और एक बार फिर हिंदुओं का राज लाना है.’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर बोला हमला, धर्म के आधार पर भारत के विभाजन को बताया ‘ऐतिहासिक गलती’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ प्रत्यक्ष युद्ध जीता था और यह पाकिस्तान द्वारा भड़काए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ जारी परोक्ष जंग भी जीत जाएगा. उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध ने दिखाया कि ब्रिटिश शासन से आजादी के समय धर्म के नाम पर भारत का विभाजन एक “ऐतिहासिक गलती” थी.

मंत्री ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में ‘स्वर्णिम विजय पर्व’ के उद्घाटन समारोह में अपने भाषण में कहा, “पाकिस्तान आतंकवाद और अन्य भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देकर भारत को तोड़ना चाहता है.” सिंह ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने 1971 के युद्ध में उसकी सभी योजनाओं को विफल कर दिया और फिलहाल वे आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “हमने सीधा युद्ध जीता और मैं पूरी तरह से आश्वस्त कर सकता हूं कि हम परोक्ष युद्ध भी जीतेंगे.”

मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने इस स्वर्णिम विजय पर्व को और शानदार तरीके से आयोजित करने की योजना बनाई थी. उन्होंने कहा, “लेकिन देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों की असामयिक मृत्यु के कारण इस आयोजन को सादगी के साथ करने का निर्णय लिया गया. आज इस कार्यक्रम में मैं उन सभी को याद करता हूं और उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं.”

जनरल रावत, उनकी पत्नी, रावत के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर समेत 13 लोगों की आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कन्नूर के निकट हुई भयावह हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस दुर्घटना में एकमात्र जीवित व्यक्ति ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हैं.

सिंह ने कहा, “भारतीय वायु सेना के अधिकारी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है.” उन्होंने कहा, “मैं लगातार उनके संपर्क में हूं और हम नियमित रूप से उनके पिता के संपर्क में हैं. हम सभी प्रार्थना करते हैं कि उन्हें स्वस्थ होकर जल्द से जल्द अस्पताल से छुट्टी मिले और वह पहले की तरह अपना कर्तव्य निभाएं.”

Haryana : किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्वपस लेगी हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिए निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि संबंधित जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक रिपोर्ट तैयार करें कि पिछले एक साल में किसानों के खिलाफ दर्ज कितने मामले हैं, जिन्हें तत्काल वापस लिया जा सकता है. प्रशासनिक सुधार विभाग की 15वीं बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उन मामलों पर उचित कदम उठाया जाएगा, जो पहले ही अदालत में हैं.

खट्टर का यह निर्देश केंद्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद करीब सालभर से दिल्ली की सीमा पर जमे किसानों की वापसी शुरू होने के एक दिन बाद आया है. किसानों ने कृषि कानूनों की वापसी के साथ प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा दर्ज मामलों को बिना शर्त वापस लेने की मांग की थी.

केंद्र सरकार ने पिछले महीने तीनों कृषि को वापस लेने की मांग को स्वीकार करते हुए अन्य मांगों के साथ किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने पर भी सहमति जताई थी.

इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में खट्टर ने कहा कि सभी संबंधित जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी इस बात की रिपोर्ट तैयार करेंगे कि किसानों के खिलाफ दर्ज कितने मामलों को तत्काल वापस लिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जो मामले अदालत में चले गए हैं, उनपर भी उचित कदम उठाए जाएंगे.

किसान आंदोलन के दौरान मरे किसानों के परिवारों को मुआवजा देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में उनसे बात चल रही है और ऐसे लोगों की सूची किसानों द्वारा मुहैया कराई गई है, जिनका सत्यापन पुलिस द्वारा की जाएगी.

उन्होंने प्रदर्शन खत्म करने के किसानों के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदर्शन के कारण बंद टोल बूथों को जल्द ही दोबारा खोला जाएगा.

Omicron Threat: देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले बढ़कर हुए 32, मुंबई में रैली और मोर्चा निकालने पर लगी रोक

देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के अबतक 32 मामले सामने आ चुके हैं.सबसे ज़्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं जहां अब तक 17 मामले सामने आ चुके हैं. मिली जानकारी के मुताबिक़ धारावी में तंजानिया से आया एक शख्स ओमिक्रोन से संक्रमित हुआ है. मुंबई में तीन नए केस मिले हैं, जिसमें एक साढ़े तीन साल की बच्ची भी शामिल है. महाराष्ट्र में कुल 7 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब ओमिक्रोन के कुल 32 मरीज हो गए हैं.

तो वहीं ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने जुलूस, रैली और सभी मोर्चे पर रोक लगा दी है. लेकिन सवाल है कि अगर मुंबई में रैली पर रोक लग रही है तो क्या उत्तर प्रदेश का क्या, जहां चुनावी माहौल गर्मा रहा है और रैलियों की संख्या में उसमें आने वाली भीड़ बढ़ती जा रही है. यूपी में भले ही चुनावी माहौल है, लेकिन दूसरे राज्यों में सख्ती बरती जा रही है.

ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते ख़तरे के मद्देनज़र नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल तीसरी लहर को लेकर लोगों को चेताया है. वी के पॉल ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रोन वेरिएंट के वैश्विक स्वरूप को लेकर चेतावनी दी है. ऐसे में भारत में फेस मास्क का घटता उपयोग को चिंता का कारण बताया है. उधर देश में तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में बयान दिया कि वैक्सीन के बुस्टर डोज पर विचार किया जा रहा है.

Coronavirus Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार 992 केस दर्ज, 393 की मौत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7 हजार 992 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 393 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 32 मामले सामने आ चुके हैं. 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 93 हजार 277 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 75 हजार 128 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 9265 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 41 लाख 14 हजार 331 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 131 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 76 लाख 36 हजार 569 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 131 करोड़ 99 लाख 92 हजार 482 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का खतरा लगातार बढ़ रहा है. डेल्टा वैरिएंट की तुलना में यह वेरिएंट 5 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है और इस आंकलन का असर भी दिख रहा है. देश में अबतक इस वेरिएंट के 32 केस आ चुके हैं. ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने जुलूस, रैली और सभी मोर्चे पर रोक लगा दी है.

रिजर्व बैंक ने एलआईसी को इंडसइंड बैंक में करीब 10% तक हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दी

रिजर्व बैंक ने जीवन बीमा निगम (LIC) को इंडसइंड बैंक में करीब 10 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है.

इंडसइंड बैंक ने शेयर बाजारों को दी नियामकीय सूचना में कहा कि उसे नौ दिसंबर, 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक से सूचना मिली कि उसने बैंक के शेयरधारक एलआईसी को कुल जारी और चुकता पूंजी का 9.99 प्रतिशत तक हासिल करने की मंजूरी दे दी है.

सरकारी बीमा कंपनी के पास इस समय बैंक की कुल जारी और चुकता पूंजी का 4.95 प्रतिशत हिस्सा है.

केंद्रीय बैंक की मंजूरी ‘शेयरों के अधिग्रहण और निजी क्षेत्र के बैंकों के वोटिंग के लिए पूर्व मंजूरी’ के साथ-साथ सेबी के नियमों, और सभी दिशा-निर्देशों या विनियमों के अनुपालन के अधीन है.