Home Blog Page 87

Coronavirus: अगस्त में ‘कोविड की तीसरी लहर’ आने की संभावना, सितंबर में चरम पर: SBI

भारत में अगस्त के मध्य तक खतरनाक कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की संभावना है, जबकि मामले सितंबर में चरम पर पहुंच सकते हैं. ये आशंका एसबीआई एक रिपोर्ट में जाहिर की गई है. हालांकि भारत देश में दूसरी लहर अभी खत्म भी नहीं हुई है. वैश्विक डेटा से पता चलता है कि औसतन, तीसरी लहर के मामले दूसरी लहर के समय चरम मामलों के लगभग 1.7 गुना हैं.

भारत में केवल 4.6 प्रतिशत आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है, जबकि 20.8 प्रतिशत को एक खुराक मिली है, जो अमेरिका (47.1 प्रतिशत), यूके (48.7 प्रतिशत), इजराइल (59.8 प्रतिशत) स्पेन (38.5 प्रतिशत), फ्रांस (31.2) में अन्य देशों की तुलना में बहुत कम है.

रिपोर्ट के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्रुप चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर सौम्य कांति घोष ने कहा, “भारत ने 7 मई को अपना दूसरा वेव पीक हासिल कर लिया है और मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, देश जुलाई के दूसरे सप्ताह में लगभग 10,000 मामलों का अनुभव कर सकता है.”

भारत में अगस्त के मध्य तक खतरनाक कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की संभावना है, जबकि मामले सितंबर में चरम पर पहुंच सकते हैं. हालांकि भारत देश में दूसरी लहर अभी खत्म भी नहीं हुई है. वैश्विक डेटा से पता चलता है कि औसतन, तीसरी लहर के मामले दूसरी लहर के समय चरम मामलों के लगभग 1.7 गुना हैं.

भारत में केवल 4.6 प्रतिशत आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है, जबकि 20.8 प्रतिशत को एक खुराक मिली है, जो अमेरिका (47.1 प्रतिशत), यूके (48.7 प्रतिशत), इजराइल (59.8 प्रतिशत) स्पेन (38.5 प्रतिशत), फ्रांस (31.2) में अन्य देशों की तुलना में बहुत कम है.

रिपोर्ट के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्रुप चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर सौम्य कांति घोष ने कहा, “भारत ने 7 मई को अपना दूसरा वेव पीक हासिल कर लिया है और मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, देश जुलाई के दूसरे सप्ताह में लगभग 10,000 मामलों का अनुभव कर सकता है.”

भारत ने प्रतिदिन 40 लाख से ज्यादा टीकाकरण खुराक देना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, केरल और उत्तराखंड जैसे राज्यों ने 60 साल से ऊपर की आबादी के बड़े प्रतिशत को पहले ही दोनों टीके दिए हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कुल टीकाकरण कम है. तमिलनाडु, पंजाब, उत्तर प्रदेश, असम, बिहार और झारखंड में 45 वर्ष से अधिक आयु वालों के कम अनुपात में टीका लगाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन राज्यों को टीकाकरण में रफ्तार पकड़ने की जरूरत है.

अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान, पोलैंड, पुर्तगाल, रूस और स्विटजरलैंड में डेल्टा स्ट्रेन का पता चला है, जिसने अप्रैल और मई में दूसरी बार भारत में काफी तबाही मचाई थी. यह यूके में प्रमुख रूप है और अब 95 प्रतिशत मामलों को अनुक्रमित किया जा रहा है. यूके और इजरायल जैसे यथोचित टीकाकरण वाले देशों का उदाहरण देते हुए, घोष ने कहा, ‘कोई भी टीका लेने के बाद भी आत्मसंतुष्ट नहीं हो सकता है’. अन्य उपाय जैसे मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-उपयुक्त होना जरूरी है.(भाषा)

गंगा नदी के पानी में कोरोना का कोई अंश नहीं मिला: रिपोर्ट

Covid-19 की दूसरी लहर के चरम पर रहने के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में नदी से शव निकाले जाने के बाद सरकार द्वारा कराये गए एक अध्ययन में गंगा के पानी में कोरोना वायरस के कोई अंश नहीं पाये गए हैं.

यह अध्ययन जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर), लखनऊ, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के सहयोग से किया गया.

सूत्रों ने कहा कि अध्ययन दो चरणों में किया गया जिसमें कन्नौज, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, बलिया, बक्सर, गाजीपुर, पटना और छपरा से नमूने लिए गए थे.

सूत्रों ने कहा कि एकत्र किए गए नमूनों में से किसी में भी सार्स-सीओवी2 के अंश नहीं मिले. वायरोलॉजिकल अध्ययन के तहत पानी के नमूनों से वायरस के आरएनए को निकाला गया ताकि जलाशय में वायरल लोड निर्धारित करने के लिए आरटी-पीसीआर जांच की जा सके. (भाषा)

PM Modi cabinet Expansion: अश्विनी वैष्णव को रेलवे तो सिंधिया को नागरिक उड्डयन, जानिए किसे मिला कौन-सा मंत्रालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किए जाने के बाद मनसुख मंडाविया को नया स्वास्थ्य मंत्री और नौकरशाह से नेता बने अश्विनी वैष्णव को नया रेल मंत्री बनाया गया, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला.

राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि गृह मंत्री अमित शाह को नवगठित सहकारिता मंत्रालय का प्रभार भी मिला है. नए मंत्रालय में बी एल वर्मा उनके उप मंत्री होंगे. अनुराग सिंह ठाकुर, जो पहले वित्त राज्य मंत्री थे, उन्हें कैबिनेट में पदोन्नत किया गया और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भी आवंटित किया गया है.र्यभार

फेरबदल के बाद राजनाथ सिंह के पास रक्षा मंत्रालय और निर्मला सीतारमण के पास वित्त मंत्रालय बरकरार है. नितिन गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री बने रहेंगे और सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार शाम यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में 15 कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई. यह मई 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यभार संभालने के बाद मंत्रिपरिषद में पहला फेरबदल है.

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, आईटी एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित 12 मंत्रियों को मंत्रिपरिषद से हटा दिया था.

मंडाविया को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भी दिया गया है, जबकि वैष्णव संचार, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भी होंगे. पीयूष गोयल अब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अलावा कपड़ा मंत्रालय का भी प्रभार संभालेंगे.

शिक्षा मंत्रालय का नेतृत्व धर्मेंद्र प्रधान करेंगे. वह कौशल विकास और उद्यमिता का प्रभार भी संभालेंगे. जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के राम चंद्र प्रसाद सिंह इस्पात मंत्री होंगे, जबकि पशुपति कुमार पारस को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और किरण रिजिजू को विधि एवं न्याय मंत्री बनाया गया है. हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे. नारायण राणे को लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमिता मंत्रालय तथा सर्वानंद सोनोवाल को पोत, जहाजरानी, जलमार्ग एवं आयुष मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया है .

श्रीपद येसो नाइक, जो आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे, अब बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री के अलावा पर्यटन मंत्रालय में भी राज्य मंत्री होंगे. अब तीन गृह राज्य मंत्री होंगे- नित्यानंद राय, अजय कुमार और निशिथ प्रामाणिक.

वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्री होंगे तथा जी किशन रेड्डी संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे.

इससे पहले, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय पहले जितेंद्र सिंह के पास स्वतंत्र प्रभार के रूप में था. मंत्रालय को अब कैबिनेट रैंक का मंत्री मिल गया है. स्मृति जुबिन ईरानी के पास महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बरकरार है, जबकि नरेंद्र सिंह तोमर के पास कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय बरकरार है. प्रल्हाद जोशी संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री और खान मंत्री होंगे.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होंगे. वह प्रधानमंत्री कार्यालय में, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में, परमाणु ऊर्जा विभाग में और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री बने रहेंगे.

अजय भट्ट रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे. पहली बार लोकसभा सांसद बने मुंजापारा महेंद्रभाई को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री नियुक्त किया गया. दो नए राज्य मंत्रियों – प्रतिमा भौमिक और ए. नारायणस्वामी – को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास अठावले नए मंत्रिपरिषद में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में काम करना जारी रखेंगे.

ब्रिटेन में फिर डरा रहा कोरोना, एक दिन में मामले 32 हजार के पार, जनवरी के बाद पहली बार इतने केस

ब्रिटेन में जनवरी के बाद पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या 32 हजार के पार पहुंच गई है. संक्रमण के मामलों में वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब सरकार इंग्लैंड में बाकी बची पाबंदियों में ढील देने की तैयारी कर रही है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 32,548 नए मामले आए जो 23 जनवरी के बाद सबसे अधिक हैं. ब्रिटेन में वंसत ऋतु के दौरान कोविड-19 के मामलों की संख्या 5000 से नीचे चली गई थी, लेकिन वायरस के अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के आने के बाद मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है. डेल्टा स्वरूप की सबसे पहले पहचान भारत में हुई थी.

मामलों में वृद्धि के बावजूद सरकार का कहना है कि उसका लक्ष्य अब भी 19 जुलाई को, इंग्लैंड में लगी सभी पांबदियों को हटाने का है. हालांकि, कई वैज्ञानिकों का कहना है कि सरकार का यह कदम खतरनाक होगा. स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि इस साल गर्मियों में संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 10 हजार के पार नहीं जाएगी और यह पिछली लहर के स्तर पर नहीं पहुंची है.

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार उम्मीद कर रही है कि तेजी से टीकाकरण से लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी. सरकार का कहना है टीकाकरण से मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने या मौत की संख्या सीमित होगी.

Maharashtra के ठाणे में Covid-19 के 445 नए मामले, 11 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 445 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या यहां बढ़कर 5,34,897 हो गई है.

संक्रमण के कारण 11 और मरीजों की मौत होने के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,755 हो गई है. ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है. उपचाराधीन मरीजों और संक्रमण से ठीक हो गए मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी.

एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, संक्रमण के मामले बढ़कर 1,17,450 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 2,609 हो गई है.

कर्नाटक में 10वीं कक्षा की परीक्षा 19, 22 जुलाई को होगी

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा कि राज्य बोर्ड की 10वीं (सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट-एसएसएलसी) की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 और 22 जुलाई को होंगी.

यहां काबिनी जल परामर्श बैठक के मौके पर कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने इन परीक्षाओं को सुरक्षित रूप से आयोजित करने के लिए पहले ही एक कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल जारी किया है.

उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी एसओपी को सख्ती से लागू किया जाएगा. मंत्री ने कहा, यदि कोई छात्र कोविड के लक्षणों के साथ पाया जाता है, तो ऐसे छात्रों को एक अलग कमरे में परीक्षा लिखने की अनुमति दी जाएगी.

यदि कोई कोविड-संक्रमित छात्र परीक्षा देना चाहता है, तो उसे कोविड केयर सेंटर पास में होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी. इसलिए, हम इन महत्वपूर्ण परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए हर संभव सुरक्षा प्रक्रिया अपना रहे हैं.

दिल्ली सहित उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में 10 जुलाई तक दस्तक दे सकता है मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि एक अंतराल के बाद, दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 जुलाई तक दिल्ली सहित उत्तर भारत के शेष हिस्सों में पहुंच सकता है. नवीनतम संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान मॉडल दिशानिर्देश के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून के आठ जुलाई से पश्चिमी तट और इससे सटे पूर्व-मध्य भारत सहित दक्षिणी प्रायद्वीप में धीरे-धीरे फिर से सक्रिय होने का अनुमान है.

विभाग ने बताया कि 11 जुलाई के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों से सटे पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का एक क्षेत्र बनने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर नम पूर्वी हवाएं आठ जुलाई से पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में धीरे-धीरे चलने की संभावना है. इसके 10 जुलाई तक पंजाब और उत्तरी हरियाणा को कवर करते हुए उत्तर पश्चिम भारत में फैलने का अनुमान है.

विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून के पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ और हिस्सों में 10 जुलाई के आसपास आगे बढ़ने की संभावना है.’’ उसने कहा, ‘‘इससे 10 जुलाई से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है.’’

जून के पहले ढाई हफ्तों में अच्छी बारिश के बाद, दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 जून से आगे नहीं बढ़ा है. दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में अभी मानसून का आना बाकी है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जुलाई के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि इस महीने पूरे देश में अच्छी बारिश होगी. हालांकि, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश हो सकती है.

विभाग ने कहा कि सात जुलाई तक मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं. इसके अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून (एनएलएम) की उत्तरी सीमा वर्तमान में अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है.

गोमती रिवरफ्रंट में कथित घोटाले में सीबीआई बस अपना काम कर रही है : सिद्धार्थ नाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गोमती रिवरफ्रंट में कथित घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी का जिक्र करते हुए कहा कि यह घोटाला पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार की हरकतों को जाहिर कर रहा है.

सीबीआई द्वारा की जा रही छापेमारी के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, हमने सीबीआई से पहले भी अनुरोध किया है कि ऐसे घोटालों की जांच तेजी से की जाए. सीबीआई केंद्र की एजेंसी है और अपने तरीके से कार्य कर रही है. गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में 16 इंजीनियर और 173 ठेकेदारों के घरों पर छापेमारी हो रही है.

उन्होंने आरोप लगाया गोमती रिवरफ्रंट का घोटाला अखिलेश सरकार की करतूतों को चीख-चीख कर बता रहा है.सीबीआई सात राज्यों और 40 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सीबीआई अपना काम कर रही है.

गौरतलब है कि सीबीआई ने लखनऊ में गोमती रिवरफ्रंट परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक नया मामला दर्ज करते हुए कई राज्यों में करीब 42 स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है इनमें उत्तर प्रदेश के 13 जिले, राजस्थान का अलवर और पश्चिम बंगाल का कोलकाता जिला भी शामिल है.

Maharashtra : BJP के 12 विधायक 1 साल ले लिए निलंबित, पीठासीन अधिकारी से दुर्व्यवहार का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ “दुर्व्यवहार” करने के आरोप में भाजपा के बारह विधायकों को विधानसभा से एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है.

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनि मत से पारित कर कर दिया गया.

जिन 12 विधायकों को निलंबित किया गया है, उनमें संजय कुटे, आशीष शेलार, अभिमन्यु पवार, गिरीश महाजन, अतुल भटकलकर, पराग अलवानी, हरीश पिंपले, योगेश सागर, जय कुमार रावत, नारायण कुचे, राम सतपुते और बंटी भांगड़िया शामिल हैं.

परब ने कहा कि इन 12 विधायकों को निलंबन की अवधि के दौरान मुंबई और नागपुर में विधानमंडल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा सदस्यों ने फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा.

फडणवीस ने कहा, ”यह एक झूठा आरोप है और विपक्षी सदस्यों की संख्या को कम करने का प्रयास है. ऐसा इसलिये किया गया क्योंकि हमने स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटे पर सरकार के झूठ को उजागर किया है.”

उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यों ने पीठासीन अधिकारी को गाली नहीं दी.फडणवीस ने कहा, ”शिवसेना विधायकों ने ही अपशब्दों का इस्तेमाल किया. मैं अपने विधायकों को अध्यक्ष के कक्ष से बाहर ले आया था.”

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने दावा किया कि शेलार के माफी मांगने पर मामला समाप्त हो गया. जाधव ने जो कहा वह ”एकतरफा” पक्ष था.

इससे पहले, राकांपा नेता और मंत्री नवाब मलिक ने भाजपा सदस्यों पर भास्कर जाधव के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और इस मुद्दे पर राज्य विधानसभा की कार्यवाही को चार बार स्थगित किया गया.

अगर रवि शास्त्री अच्छा प्रदर्शन रहे हैं तो हटाने की क्या जरूरत है : पूर्व कप्तान कपिल देव

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर रवि शास्त्री अच्छे नतीजे दे रहे हैं तो उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से हटाने की कोई वजह नहीं है.

अक्टूबर नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद शास्त्री का करार खत्म होने वाला है. उनका आगे इस पद पर बने रहना इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह फिर से आवेदन करना चाहते हैं या नहीं.

ऐसी अटकलें हैं कि बीसीसीआई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मौजूदा प्रमुख राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच बना सकता है जो इस समय सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं.

कपिल ने एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि इस बारे में अभी बात करने की जरूरत है. देखते हैं कि श्रीलंका में प्रदर्शन कैसा रहता है.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ नये काोच को तैयार करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर रवि शास्त्री अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें हटाने की भी कोई वजह नहीं है. इससे कोचों और खिलाड़ियों पर अनावश्यक दबाव बनता है.’’

शास्त्री के कोच रहते भारत ने आस्ट्रेलिया में दो बार टेस्ट श्रृंखला जीती. टीम 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची जहां उसे न्यूजीलैंड ने हराया.

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी जबकि शिखर धवन की कप्तानी में टीम श्रीलंका में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेगी.

कपिल ने कहा ,‘‘ भारत के पास खिलाड़ियों का बड़ा पूल है. अगर खिलाड़ियों को मौका मिलता है और भारत इंग्लैंड और श्रीलंका में दो अलग अलग टीमें उतारकर जीत सकता है तो इससे बेहतर क्या होगा.’’