Home Blog Page 90

पाकिस्तान: सिक्योरिटी गार्ड ने की 80 वर्षीय महिला मरीज़ की सर्जरी, दो हफ्ते बाद दर्द से हुई मौत

पाकिस्तान के एक अस्पताल में सुरक्षा गार्ड द्वारा एक महिला मरीज का ऑपरेशन करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसके बाद महिला मरीज़ की मौत हो गई. घटना लाहौर के मेयो अस्पताल की है.

मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद वाहीद बट्ट नाम के शख्स ने कुछ दिन पहले एक सरकारी अस्पताल में शमीमा बेगम की पीठ में हुए घाव के इलाज के लिए ऑपरेशन किया था. जिसके दो हफ्ते बाद शमीमा बेगम की मौत हो गई. हालंकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि मोहम्मद वाहीद बट्ट ने ऑपरेशन थियेटर में किस तरह की सर्जरी की थी. बताया जा रहा है कि मोहम्मद वाहीद बट्ट जब महिला मरीज़ का ऑपरेशन कर रहा था तो उस समय वहां एक योग्य तकनीशियन भी मौजूद था.

ख़ुलासा हुआ है कि मरीज़ के परिजनों ने ऑपरेशन के बाद मोहम्मद वाहीद बट्ट को दो बार घर जाकर मरहम-पट्टी के लिए पैसे भी दिए थे. लेकिन जब मरीज़ का दर्द बढ़ गया ख़ून ज़्यादा बहने लगा तो परिजन दोबारा उसे लेकर अस्पताल पहुँचे. जहाँ पहुँचकर उन्हें मोहम्मद वाहीद बट्ट की धोखाधड़ी के बारे में पता चला.

लाहौर पुलिस के प्रवक्ता अली सफदर ने बताया है पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. वैसे आरोपी के ख़िलाफ़ यह कोई पहला मामला नहीं है. वह पहले भी खुद को डॉक्टर के तौर पर पेश कर अन्य रोगियों के घर का दौरा कर चुका है. मायो अस्पताल के एक कर्मचारी के अनुसार बट को दो साल पहले भी मरीजों से पैसे वसूलने की कोशिश के आरोप में अस्पताल से निकाला गया था.

मेयो अस्पताल के एक प्रशासनिक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह एक बड़ा अस्पताल है. उन्होंने कहा कि हर डॉक्टर और कोई यहां हर समय क्या कर रहा है, हम उस पर नजर नहीं रख सकते.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, मराठा आरक्षण, जीएसटी के मुद्दे पर बातचीत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और मराठा आरक्षण, मेट्रो के ‘कार शेड’, जीएसटी मुआवजे से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण भी ठाकरे के साथ मौजूद थे.

ठाकरे ने कहा, ‘‘ मराठा आरक्षण, मेट्रो के ‘कार शेड’, जीएसटी मुआवजे से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री से बातचीत की.’’उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मेटूो ‘कार शेड’ को कंजुर स्थानांतरित करना चाहती है. राज्य और केन्द्र दोनों उसे अपनी जमीन बताते हैं.

पवार ने कहा कि जीएसटी मुआवजे से जुड़े मुद्दे पर भी बातचीत हुई. ठाकरे ने कहा कि मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का मामला भी केन्द्र के समक्ष लंबित है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस मामले पर गौर करने का आश्वासन दिया है. इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया था, ‘‘ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और मंत्रिमंडल के सदस्य अशोक चव्हाण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.’’

Maharashtra : पुणे की केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 18 कर्मचारियों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, यह घटना एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज कंपनी में हुई. जो पुणे से करीब 40 किमी दूर उरावडे इलाके में स्थित है. हालाँकि कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पा लिया गया है जबकि स्तर पर बड़े राहत एवं बचाव कार्य अभी भी चलाया जा रहा है.

पुणे के पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख के मुताबिक, मुलची तालुका में उरवडा गांव में एसवीएस एक्वा कंपनी में भीषण आग लग गई. यह कंपनी पानी को शुद्ध करने के लिए क्लोरीन हाइऑक्साइड टैब बनाती है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे.

दमकल विभाग के अनुसार, सोमवार 37 लोग काम करने के लिए फैक्ट्री में आए थे. इनमें से 20 को बचा लिया गया है.

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाम करीब पांच बजे आग लगने की सूचना मिली. जिसके बाद 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची. पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

वहीं दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए में मृत कर्मचारियों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए के मुआवज़े एवं घायलों को 50000 रुपए देने की घोषणा की है.

सेंसेक्स 228 अंक के उछाल से अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

Covid-19 संक्रमण के मामलों में कमी के बीच कई राज्यों द्वारा अंकुशों में ढील दिए जाने के बाद सोमवार को सेंसेक्स 228 अंक के उछाल के साथ अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी भी नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ.

कारोबारियों ने कहा कि रुपये में बढ़त से भी बाजार को रफ्तार मिली. हालांकि, कमजोर वैश्विक रुख से बाजार का लाभ सिमट गया.

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सुस्त रुख के साथ खुलने के बाद अंत में 228.46 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,328.51 अंक पर बंद हुआ. यह सेंसेक्स का सर्वकालिक उच्चस्तर है.

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 81.40 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,751.65 अंक के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ.

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक 4.44 प्रतिशत चढ़ गया. एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा तथा एलएंडटी शेयर भी लाभ में रहे. सेंसेक्स की बढ़त में करीब आधा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा.

राज्यों को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीका मिलेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए भी राज्यों को टीका मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा और अगले दो सप्ताह में इससे जुड़़े दिशानिर्देश तय कर लिए जाएंगे.

उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में यह भी कहा कि पूरे देश में सभी लिए के मुफ्त टीकाकरण 21 जून से शुरू होने की उम्मीद है. मोदी ने कई विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बयानों का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए यह भी कहा कि टीकाकरण को लेकर राजनीतिक छींटाकसी उचित नहीं है.

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज दीपावली तक उपलब्ध कराया जाएगा. प्रधानमंत्री ने राज्यों को 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए भी टीका राज्यों को मुफ्त उपलब्ध कराने संबंधी घोषणा उस वक्त की है जब दिल्ली और पंजाब समेत कई विपक्ष शासित राज्यों की सरकारों ने हाल के महीनों में टीके की कमी और राज्य के स्तर पर टीके की खरीद में दिक्कतों का मुद्दा कई बार उठाया था.

मोदी ने कहा, ‘‘आज ये निर्णय़ लिया गया है कि राज्यों के पास टीकाकरण से जुड़ा जो 25 प्रतिशत काम था, उसकी जिम्मेदारी भी भारत सरकार उठाएगी. ये व्यवस्था आने वाले 2 सप्ताह में लागू की जाएगी. इन दो सप्ताह में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर नई गाइडलाइंस के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लेंगी.’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि 21 जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों को मुफ्त टीका देगी. किसी भी राज्य सरकार को टीके पर कुछ खर्च नहीं करना होगा.

उन्होंने घोषणा की, ‘‘देश में बन रहे टीके में से 25 प्रतिशत, निजी क्षेत्र के अस्पताल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था जारी रहेगी. निजी अस्पताल, वैक्सीन की निर्धारित कीमत के उपरांत एक डोज पर अधिकतम 150 रुपए ही सेवा शुल्क ले सकेंगे. इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के ही पास रहेगा.’’

प्रधानमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वे कोरोना रोधी टीकाकरण से जुड़ी अफवाहों से बचें और टीकाकरण को लेकर जागरुकता बढ़ाने में मदद करें.

राष्ट्र के नाम संबोधन में मोदी ने यह भी कहा कि 2014 में देश में टीकाकरण की कवरेज 60 फीसदी थी, लेकिन उनके पिछले पांच-छह वर्षों में इसे बढ़ाकर 90 प्रतिशत कर दिया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर से हम भारतवाासियों की लड़ाई जारी है. अनेक देशों की तरह भारत भी बड़ी पीड़ा से गुजरा है. हम में से कई लोगों ने अपने परिजनों, परिचितों को खोया है. ऐसे सभी परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बीते 100 वर्षों में आई यह सबसे बड़ी महामारी है. इस तरह की महामारी आधुनिक विश्व ने न देखी थी न अनुभव की थी. इस महामारी के खिलाफ हमारा देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ा है.’’

उनके मुताबिक, ‘‘देश में एक नयी स्वास्थ्य अवसरंचना तैयार की गई. अप्रैल और मई में ऑक्सीजन की मांग अकल्पनीय रूप से बढ़ गई थी. भारत के इतिहास में कभी इतनी मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत महसूस नहीं की गई थी. इस जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार के सभी तंत्र लगे.’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘बहुत कम समय में ऑक्सीजन के उत्पादन को 10 गुना बढ़ाया गया. जरूरी दवाओं का उत्पादन भी कई गुना बढ़ाया गया. उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना जैसे अदृश्य और रूप बदलने वाले दुश्मन के खिलाफ लड़ाई में सबसे प्रभावी हथियार प्रोटोकॉल का पालन है.’’

डॉ. रश्मि मौर्य और डॉ. रमेश चंद्र पांडा को ऑस्‍ट्रेलियन सरकार से मिला इनोवेशन पेटेंट

मुंबई स्थित के.पी.बी. हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स की असिसटेंट प्रोफ़ेसर डॉ. रश्मि मौर्य एवं ओडिसा स्थित  सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के डीन डॉ रमेश चंद्र पांडा को ऑस्‍ट्रेलियन सरकार  ने इनोवेशन पेटेंट प्रदान किया है.

डॉ. रश्मि मौर्य और डॉ रमेश चंद्र पांडा को उनके “ए नॉवल लॉंग रेंज आईओटी बेस्ड औटोमेटिक डिस्पेंसर सिस्टम फ़ॉर हैवी वाटर लाइन फ़्लो कंट्रोल” ( A Novel Long Range IOT Based Automatic Dispenser System for Heavy Water Line Flow Control ) नवाचार के लिए संयुक्त रूप से कार्य को लेकर यह पेटेंट मिला है. यह औटोमेटिक डिस्पेंसर आमतौर पर भारत में बनने वाले डिस्पेंसर की तुलना में न सिर्फ़ सस्ता है, बल्कि इसमें इन्फ्रारेड सेंसर का भी इस्तेमाल किया गया है. जो इसे अन्य  औटोमेटिक डिस्पेंसर की तुलना में बेहतर बनाता है.

आस्ट्रेलियन सरकार द्वारा डॉ. रश्मि मौर्य और डॉ. रमेश चंद्र पांडा को मिला यह पेटेंट देश और संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है.

कोरोना के डेल्टा स्ट्रेन के खिलाफ कम प्रभावी है फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन, लैंसेट की रिपोर्ट ने किया दावा

‘द लैंसेंट’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार फाइजर-बायोएनटेक टीका भारत में पाए गए कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप (बी.1.617.2) के खिलाफ कम एंटीबॉडी पैदा करता है. अध्ययन में यह भी बताया गया है कि वायरस को पहचानने और उसके खिलाफ लड़ने में सक्षम एंटीबॉडी बढ़ती आयु के साथ कमजोर होती चली जाती है और इसका स्तर समय के साथ गिरता चला जाता है.

इसमें कहा गया है कि फाइजर-बायोएनटेक टीके की केवल एक खुराक देने से लोगों में बी.1.617.2 स्वरूप के खिलाफ एंटीबॉडी का स्तर विकसित होने की संभावना इसके पिछले स्वरूप बी.1.1.7 (अल्फा) की तुलना में कम है.

ब्रिटेन के फ्रांसिस क्रीक इंस्टीट्यूट के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किये गए अध्ययन में कहा गया है कि केवल एंटीबॉडी का स्तर ही टीके की प्रभावकारिता की भविष्यवाणी नहीं करता बल्कि संभावित रोगियों पर अध्ययनों की भी जरूरत होती है.

अध्ययन के दौरान कोविड रोधी टीके फाइजर-बायोएनटेक की एक या दोनों खुराकें ले चुके 250 स्वस्थ लोगों के रक्त में, पहली खुराक लेने के तीन महीने बाद तक एंटीबॉडी का विश्लेषण किया गया. अध्ययनकर्ताओं ने सार्स-कोव-2 वायरस के पांच विभिन्न स्वरूपों के कोशिकाओं में जाने से रोकने के लिए एंटीबॉडी की क्षमता का परीक्षण किया.

यामी गौतम ने ‘उरी’ के न‍िर्देशक आदित्‍य धर से रचाई शादी

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस यामी गौतम नेफ‍िल्‍म ‘उरी: द सर्ज‍िकल स्‍ट्राइक’ के न‍िर्देशक आदित्‍य धर से शादी कर ली है. ये शादी काफी इंटीमेट थी और इसमें दोनों के परिवार के लोग ही थे.

यामी ने अपनी शादी की पहली तस्‍वीर शेयर करते हुए ल‍िखा है, ‘अपने परिवारों के आशिर्वाद से आज हमने शादी कर ली है.

यामी और आदित्‍य को द‍िया म‍िर्जा, जैकलीन, नेहा धूपिया, भूम‍ि पेडणेकर, व‍िक्रांत मैसी जैसे कई स‍ितारों ने यामी के इस पोस्‍ट पर बधाई दी है.

कोरोना से ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की रफ्तार धीमी हुई लेकिन संकल्प बरकरार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि Covid-19 महामारी के चलते ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ अभियान की रफ्तार कुछ धीमी जरूर हुई है लेकिन इस अभियान के जरिए देश को सशक्त बनाना आज भी उनकी सरकार का संकल्प है.

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (ICMR) सोसाइटी की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा ‘‘सॉफ्टवेयर से लेकर सैटेलाइट’’ तक आज भारत दूसरे देशों के विकास को गति दे रहा है और दुनिया के विकास में ‘‘प्रमुख इंजन’’ की भूमिका निभा रहा है.

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के अलावा अन्य मंत्री और वैज्ञानिक शामिल हुए.

प्रधानमंत्री ने कहा कि Covid-19 वैश्विक महामारी पूरी दुनिया के सामने इस सदी की सबसे बड़ी चुनौती बनकर आई है लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है कि जब भी मानवता पर कोई बड़ा संकट आया है, विज्ञान ने और बेहतर भविष्य के रास्ते तैयार कर दिए हैं.

साल भर के भीतर कोरोना रोधी टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अप्रत्याशित है और इतनी बड़ी आपदा से देश की जनता को उबारने के लिए एक साल में टीका बना देने का काम का इतिहास में शायद पहली बार हुआ होगा.

उन्होंने कहा कि पहले दूसरे देशों में खोज हुआ करती थी तो भारत को कई कई सालों तक उसके लाभ का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन आज भारत के वैज्ञानिक दूसरे देशों के वैज्ञानिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मानव जाति की सेवा में जुटे हुए हैं और उतनी ही तेज गति से काम कर रहे हैं..

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत, कृषि से अंतरिक्ष विज्ञान, आपदा प्रबंधन से रक्षा प्रौद्योगिकी तक, टीकों से आभासी यथार्थ(वचुर्अल रियलिटी) तक और जैव प्रौद्योगिकी से लेकर बैटरी प्रौद्योगिकी तक हर दिशा में आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है.

उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा रहा है. आज हम सॉफ्टवेयर से लेकर उपग्रहों तक दूसरे देशों के विकास को भी गति दे रहे हैं और दुनिया के विकास में प्रमुख इंजन की भूमिका निभा रहे हैं.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी उतनी ही ऊंचाइयों को छूती है, जितना बेहतर उसका उद्योग जगत और बाजार से संबंध होता है. हमारे देश में सीएसआईआर विज्ञान, समाज और उद्योग जगत की इसी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक संस्थागत व्यवस्था का काम करता है.

मुंबई : प्रीति साटम ने ‘ताउते’ से प्रभावित लोगों तक पहुँचाई मदद

मुंबई की वार्ड क्रमांक 52 की नगरसेविका प्रीति साटम एक बार फिर मशीहा बन कर लोगो तक पहुँच रही है। इस प्रीति ने महाराष्ट्र के कोकण में चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से हुए नुकसान झेल रहे लोगों को राहत सामग्री पहुचाई है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता देवन्द्र फडवणीस के दिशा निर्देश पर नगरसेविका प्रीति साटम ने महिलाओं के लिए जरूरी कपडे , सैनिटरी पैड , टॉवल , और चद्दर जैसी वस्तुओं को पालघर और ठाणे जिले के लिए रवाना किया।