Home Blog Page 110

मुंबई : किसान आंदोलन पर सवाल करने के लिए अजय देवगन की कार को व्यक्ति ने रोका

मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी के बाहर अभिनेता अजय देवगन की कार को रोकने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है.

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी देवगन से यह जानना चाहता था कि उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में क्यों नहीं बोला.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि संतोष नगर इलाके का रहने वाला राजदीप सिंह मूलतः पंजाब का निवासी है और ड्राइवर है.

दिंडोशी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “घटना पूर्वाह्न साढ़े दस बजे हुई. सिंह ने देवगन की कार रोकी और पूछने लगा कि उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में क्यों नहीं बोला. देवगन के अंगरक्षक प्रदीप इन्द्रसेन गौतम द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.”

दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक धर्मेंद्र कांबले ने कहा कि सिंह पर कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने शुरू की ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ की शूटिंग शुरू कर दी है.
दिशा और जॉन अब्राहम ने वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म ‘एक विलेन’ की अगली कड़ी ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ की शूटिंग शुरू कर दी है. दोनों स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी साझा की है.

दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी पीठ कैमरे की तरफ दिखाई दे रही है. शेयर तस्वीर में अभिनेत्री ब्लैक कलर की जैकेट पहनी हुई हैं. जैकेट पर साफतौर से ‘एक विलेन रिटर्न’ लिखा हुआ देखा जा सकता है. शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, “एंड हियर वी गो हैशटैग एकविलेनरिटर्न.’ इस पोस्ट पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कॉमेंट किया, ऑल द बेस्ट विलेन.”

जॉन अब्राहम ने भी अपने अकांउट पर शूटिंग शुरू होने से जुड़ी फोटोज शेयर की हैं. इसमें दिशा, मोहित सूरी एवं फिल्म से जुड़े अन्य मेंबर्स नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख नज़र आए थे.

खेसारी लाल यादव के साथ आशिकी करेगी आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री आम्रपाली दुबे सिल्वर स्क्रीन पर खेसारी लाल यादव के साथ आशिकी करती नजर आयेगी.

90 दशक की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘आशिकी’ किसे याद नहीं होगी. अब इसी टाइटल से बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले निर्माता प्रदीप के शर्मा अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. इसकी जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट से दी है.

उन्होंने लिखा है कि वह जल्द ही भोजपुरी फ़िल्म ‘आशिकी’ लेकर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने भोजपुरी की यूट्यूब सेंसेशन आम्रपाली दुबे को साइन कर लिया. प्रदीप की इस फ़िल्म में खेसारीलाल यादव लीड रोल में हैं, जिनके अपोजिट आम्रपाली दुबे नज़र आएंगी.

प्रदीप शर्मा ने बताया कि उनकी इस फ़िल्म का निर्देशन पराग पाटिल ही करेंगे, जो उनकी एक महत्वपूर्ण फ़िल्म लिट्टी चोखा भी कर चुके हैं. फ़िल्म की शूटिंग प्रयागराज में होगी. उन्होंने बताया कि फ़िल्म के प्री प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और हम इसी महीने पांच मार्च से फ़िल्म की शूटिंग में लगा जाएंगे.

गौरतलब है कि बाबा मोशन प्रा. लि. के बैनर तले बनकर तैयार बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ 09 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसके निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल हैं.

Corona Vaccination : उत्तर प्रदेश में यहां लगेंगे टीके, देखें अस्पतालों की सूची

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान (Corona Vaccination) का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है. दूसरे चरण में 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों एवं ऐसे लोगों को टीका लगाया जाएगा जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित होंगे और जिनकी उम्र 45 साल से अधिक होगी.

टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस बार सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी साथ जोड़ा है. आपको बता दें कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना का टीका जहां मुफ्त में लगाया जाएगा तो वहीं दूसरी तरफ़ वहीं निजी अस्पतालों में टीके के एक डोज के लिए 250 रुपए देने होंगे.

मिली जानकारी के मुताबिक़ आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई के तहत 10,000 निजी अस्पतालों, सीजीएचएस के तहत सूचीबद्ध 600 से अधिक निजी अस्पतालों और राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत अन्य निजी अस्पतालों टीके के डोज लगाए जाएंगे.

उत्तर प्रदेश के इन सरकारी Covid -19 केंद्रों पर लगेंगे टीके लगाए जायेंगे

  1. अमन अस्पताल इलाहाबाद उत्तर प्रदेश
  2. अंकुर अस्पताल
  3. आशुतोष अस्पताल
  4. आशा अस्पताल
  5. डॉ. आरएस अस्पताल
  6. गुरुकृपा
  7. द्वारका अस्पताल,
  8. गुरु कृपा जागृति अस्पताल और अनुसंधान केंद्र
  9. हार्टलाइन कार्डियक केयर सेंटर
  10. जीवन ज्योति अस्पताल
  11. कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल
  12. M.G.M अस्पताल और अनुसंधान केंद्र
  13. मां शारदा अस्पताल
  14. नारायण स्वरूप अस्पताल
  15. पार्वती अस्पताल
  16. प्राची हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड
  17. राज नर्सिंग होम
  18. साकेत मैटरनिटी एंड नर्सिंग होम प्राइवेट लिमिटेड
  19. श्रीजन वात्सल्य अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड
  20. सरस्वती हार्ट केयर एंड रिसर्च सेंटर (पी) लिमिटेड
  21. शकुंतला अस्पताल
  22. वात्सल्य मातृत्व और सर्जिकल सेंटर
  23. विनीता हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड
  24. यश अस्पताल

आगरा में इन निजी कोविड-19 केंद्रों पर टीके लगेंगे

  1. आरके अस्पताल
  2. खंडेलवाल नर्सिंग होम
  3. उपाध्याय अस्पताल
  4. एस आर मेडिकल इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर
  5. जावित्री देवी मेमोरियल अस्पताल
  6. जी आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड
  7. सेंटर फॉर साइट आगरा
  8. कैलाश कांता अस्पताल और प्रसूति गृह
  9. ब्लॉसम सुपरस्पेशलिटीज़
  10. आदर्श मल्होत्रा ​​अस्पताल
  11. ओम मेडिकल कॉम्पलेक्स खंदारी आगरा
  12. रवि अस्पताल
  13. राम रघु हॉस्पिटल यूनिट
  14. एसएस अस्पताल
  15. चंद्रा आर्थोपेडिक एंड मैटरनिटी सेंटर
  16. जय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
  17. नेत्र ज्योति केन्द्र
  18. सरकार नर्सिंग होम
  19. अग्रवाल आई केयर हॉस्पिटल
  20. पारीक अस्पताल और अनुसंधान केंद्र
  21. पीपल्स हेरिटेज हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड डॉ। कमलेश टंडन हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर
  22. आगरा हार्ट सेंटर
  23. आरपी मेडिकेयर
  24. राम कल्याण पाठक अस्पताल
  25. बीएम मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर प्रा.लि.
  26. यशवंत हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर
  27. मेडिहोप हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी सेंटर
  28. सार्थक नर्सिंग होम
  29. श्रीकृष्ण २२०
  30. चौहान अस्पताल
  31. एपेक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड
  32. अमरनाथ अस्पताल
  33. गोयल सिटी अस्पताल
  34. जीवन ज्योति हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड
  35. पुरुषोत्तमदास सावित्रीदेवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर
  36. प्रभा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर
  37. मूलचंद मेडिसिटी
  38. श्री परमहंस योगानंद धर्मार्थ नेत्रा चिकत्सालय
  39. निधि आई एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
  40. नवदीप हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
  41. नेत्रा भवन लेजर साइट I प्राइवेट लिमिटेड
  42. शकुंतला देवी नर्सिंग होम फतेहबाद
  43. बोना मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल

अलीगढ़ में इन निजी कोविड-19 केंद्रों पर टीके लगेंगे

  1. वरुण अस्पताल
  2. कॉस्मेटिक सर्जरी और लेजर सेंटर
  3. मोहन अस्पताल
  4. सिंघल अस्पताल के डॉ। के
  5. यह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
  6. वरुण आई केयर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट
  7. गांधी आई हॉस्पिटल ट्रस्ट
  8. प्रशांत नर्सिंग होम अलियास प्रशांत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
  9. अशोक मेमोरियल सुखसागर अस्पताल
  10. Sjd मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल
  11. मिथराज मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल
  12. जे डी अस्पताल के आईसीयू और ट्रॉमा सेंटर
  13. श्री विनायक अस्पताल
  14. मैक्सफोर्ट मल्टीस्पेशलिटी
  15. त्यागी सर्जिकल क्लिनिक
  16. डॉ। आर। वार्ष्णेय मेमोरियल अस्पताल किडज़करे
  17. रावत अस्पताल
  18. अभिसारी अस्पताल
  19. श्रीमान सूद अस्पताल
  20. आरकेएस चैरिटेबल अस्पताल

60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए एक मार्च से शुरू होगा और को-विन2.0 पोर्टल पर पंजीकरण सोमवार सुबह नौ बजे शुरू होगा. नागरिक किसी भी समय और कहीं भी टीकाकरण के लिए पंजीकरण और बुकिंग को-विन 2.0 पोर्टल का उपयोग करके या आरोग्य सेतु जैसे अन्य आईटी एप्लीकेशन के माध्यम से कर सकेंगे.

प्रत्येक खुराक के लिए किसी भी समय लाभार्थी के लिए केवल एक ही लाइव अपॉइंटमेंट होगा. किसी भी तारीख के लिए किसी कोविड टीकाकरण केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट उस दिन अपराह्न 3 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके लिए स्लॉट खोले गए थे. यदि कोई लाभार्थी पहली खुराक के लिए अपॉइंटमेंट रद्द करता है, तो दोनों खुराक की अपॉइंटमेंट रद्द कर दी जाएगी.

Vijaya Ekadashi 2021: कब है विजया एकादशी? जानिए कैसे करे भगवान विष्णु की पूजा, शुभ मुहूर्त और महत्व

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को विजया एकादशी के रूप में मनाया जाता है. विजया एकादशी महाशिवरात्र के 2 दिन पहले ही मनाई जाती है. इस वर्ष यह 9 मार्च 2021 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है. कहा जाता है, कि विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

तो चलिए आपको बताते हैं विजया एकादशी की पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में.

विजया एकादशी मुहूर्त :

एकादशी शुरू – 8 मार्च 2021

दिन- सोमवार

समय- 3 बजकर 44 मिनट

एकादशी की समाप्ति – 9 मार्च 2021

दिन- मंगलवार

समय-  3 बजकर 2 मिनट पर

पारण का समय- 10 मार्च सुबह 6:37 से 8: 59 के बीच.


विजया एकादशी के दिन कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा :

– इस दिन सुबह-सुबह उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके एकादशी व्रत का संकल्प लें.

– अब घर में पूजा करने से पहले एक वेदी बनाकर उस पर 7 प्रकार के अनाज को रखें.

– अब उस बेदी के ऊपर एक कलश को स्थापित करके करें.

– अब उस कलश के ऊपर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें.

– अब भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने पीला फूल, फल और तुलसी को अर्पित करें.

– अब प्रतिमा के सामने धूप अगरबत्ती से आरती उतारें.

– शाम के समय भगवान विष्णु की आरती उतारने के बाद ही फलाहार करें.

– रात में सोने की बजाय भगवान का भजन कीर्तन करें.

– पारण के दिन ब्राह्मण को भोजन और दान पुण्य करके के बाद ही स्वयं भोजन ग्रहण करें.

विजया एकादशी का महत्व :

पद्म पुराण के अनुसार विजया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को धन-धान्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

गुजरात पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में राजस्थान से पति को गिरफ्तार किया

गुजरात के अहमदाबाद की साबरमति नदी में कथित रूप से कूदकर खुदकुशी करने वाली महिला के पति को राज्य पुलिस ने पड़ोसी राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है.

इस महिला ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाया था. सेक्टर-1 के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरवी असारी ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस की एक टीम ने सोमवार की शाम को राजस्थान के पाली शहर से आरिफ खान को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को उसे यहां ले आई.

खान के खिलाफ अपनी पत्नी आयशा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद वह भाग गया था. आयशा ने 25 फरवरी को यहां साबरमति नदी में कूदकर जान दे दी थी लेकिन आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो जारी किया था.

असारी ने बताया, ‘ खान राजस्थान के जालौर का मूल निवासी है, लेकिन जब हमारी टीमें उसके घर पहुंचीं तो वह वहां नहीं मिला. सूचना के आधार पर, हमने उसे पाली से गिरफ्तार कर लिया जहां वह शादी में शामिल होने गया था। शहर की पुलिस आगे की जांच के लिए उसे यहां लेकर आई है.’

वीडियो संदेश को 23 वर्षीय महिला ने नदी के पास अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

नदी में कूदने से पहले, आयशा ने अपने पति और माता-पिता से बात की थी. साबरमति रिवरफ्रंट (पश्चिम) थाने में मृतका के पिता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने कथित रूप से महिला को प्रताड़ित किया था और उनसे कहा था, ‘ मरना चाहती हो तो मरो और मुझे वीडियो भेज दो.’

पुलिस के मुताबिक, आयशा ने आरोपी से 2018 में शादी की थी और राजस्थान चली गई थी, लेकिन हाल में शहर के वतवा इलाके में रहने वाले अपने माता-पिते के पास वापस आ गई थी.

वीडियो में आयशा को कहते हुए सुना जा सकता है कि वह किसी के दबाव में यह कदम नहीं उठा रही है.

पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने अपने माता-पिता से कथित तौर पर यह भी कहा था कि वह अब अपनी जिंदगी में अपने पति को नहीं चाहती है और वह जीवन से थक चुकी है.

भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी हार, जर्मनी ने 2 . 0 से हराया

तोक्यो ओलंपिक की तैयारी में जुटी भारतीय महिला हॉकी टीम के खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी है और मंगलवार को जर्मनी ने उसे तीसरे मैच में 2 . 0 से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 3 . 0 से बढत ले ली.

जर्मनी के लिये सोंजा जिमेरमैन ने 26वें और फ्रांसिस्का हाउके ने 42वें मिनट में गोल दागे. मेजबान टीम शुरूआत में लय नहीं बना सकी और पहले क्वार्टर में उसका पेनल्टी कार्नर बेकार गया. भारतीय डिफेंस ने पहले 15 मिनट में शानदार खेल दिखाया.

जर्मनी को दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में भी पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका. जर्मनी के लिये पहला गोल 26वें मिनट में जिमेरमैन ने किया.

तीसरे क्वार्टर में हाउके ने जर्मनी की बढत दुगुनी कर दी. चौथा मैच गुरूवार को खेला जायेगा.

साइबर हमले पर अमेरिकी कंपनी की रिपोर्ट सिर्फ मुंबई को लेकर नहीं हैः अनिल देशमुख

अमेरिकी कंपनी ने दावा किया है कि चीनी सरकार से जुड़े हैकर्स ने मैलवेयर के जरिए भारत की महत्वपूर्ण पावर ग्रिड प्रणाली को निशाना बनाया था. इसके बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने इस मुद्दे पर उनसे बात की है और सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दिया है.

विधान भवन के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए देशमुख ने कहा कि भारत के पावर ग्रिड पर संदिग्ध साइबर हमले पर अमेरिकी कंपनी की रिपोर्ट को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि यह पूरे देश संबंधित है न कि सिर्फ मुंबई या महाराष्ट्र से ताल्लुक रखती है.

उन्होंने कहा कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान, सिंह ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की और सतर्क रहने को कहा.

गृह मंत्री ने राज्य के साइबर प्रकोष्ठ की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल 12 अक्टूबर को मुंबई में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती साइबर हमले का परिणाम हो सकती है.

देशमुख ने सोमवार को अमेरिकी कंपनी की रिपोर्ट के मद्देनजर टिप्पणी की थी. इस रिपोर्ट में संदेह जताया गया है कि आर्थिक राजधानी में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती क्या साइबर हमले का नतीजा है.

उन्होंने कहा, “मैंने कल कुछ विदेशी कंपनियों द्वारा मुंबई के बिजली के बुनियादी ढांचे में मैलवेयर के संभावित हमले के बारे में बात की थी.”

राकांपा के कोटे से मंत्री ने कहा कि सिंह ने उन्हें मंगलवार को फोन किया था. देशमुख ने कहा, “उन्होंने मुझसे विवरण मांगा. उन्होंने कहा कि हम सबको इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए. उन्होंने भी चिंता जताई थी.”

महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा कि केंद्रीय विभाग भी मुद्दे की जांच कर रहा है. देशमुख ने कहा कि अगर विदेशी कंपनियां भारतीय अवसंरचना पर साइबर हमले की योजना बना रही हैं तो सभी राज्यों को सतर्क रहना चाहिए.

देश में Covid-19 के 16,577 नए मामले, 120 और लोगों की मौत

देश में Covid-19 के 16,577 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,10,63,491 हो गई है, हालाँकि इनमें से 1,07,50,680 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक़ पिछले 24 घंटे में 120 और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,56,825 हो गई है.

तो वहीं देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या भी बढ़कर 1,55,986 हो गई, जो कुल मामलों का 1.41 प्रतिशत है.

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,07,50,680 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.17 प्रतिशत हो गई। जबकि Covid -19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR ) के मुताबिक़ , देश में 25 फरवरी तक 21,46,61,465 नमूनों की Covid -19 संबंधी जांच की जा चुकी है. इनमें से 8,31,807 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी.

आपको बता दें कि देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी.

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे.

Reserve Bank of India Recruitment 2021: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली 10वीं पास युवाओं के लिए 841 पदों पर भर्ती

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिस अटेंडेंट के 841पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक अभ्यर्थी आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट rbi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों पर होगी भर्ती
पद का नाम- ऑफिस अटेंडेंट (Office Attendant)

पदों की संख्या – 841 पद
अनारक्षित पद- 454 पद
ओबीसी- 211 पद
एसटी- 75 पद
एससी- 25 पद
ईडब्ल्यूएस- 76 पद

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य हैं. साथ ही इन पदों पर 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. स्नातक या उससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं.

उम्र सीमा : अभ्यर्थी की अधिकत उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र सीमा की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन साल और एसटी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच साल की छूट दी गई है.

आवेदन फीस : आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को 450 रुपए फीस देनी होनी. वहीं एसटी व एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 50 रुपए आवेदन फीस निर्धारित की गई है.

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और भाष परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 24 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 15 मार्च 2021
ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि- 9 या 10 अप्रैल 2021