Home Blog Page 147

US Election Results Live Updates : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन और ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर

0

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतगणना में पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन आगे चल रहे हैं लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी एवं रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी कांटे की टक्कर जारी है. ताजा रिपोर्टों में 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ में से बाइडेन के 220 और ट्रंप के 213 पर जीत दर्ज करने का दावा किया गया है.

‘फॉक्स न्यूज’ के अनुसार बाइडेन 238 और ट्रंप 213 पर जीत दर्ज कर चुके हैं.वहीं ‘सीएनएन’ के अनुसार बाइडेन को 220 और ट्रंप को 213 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ पर जीत मिली है.

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार बाइडेन को 223 और ट्रंप को 212 पर जीत हासिल हुई है.व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी कम से कम 270 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ पर जीत दर्ज करनी होगी.

पेनसिल्वेनिया अधिकारियों ने बुधवार तड़के उनके नतीजों के स्पष्ट होने में अभी एक और दिन लगने की बात कही थी. पेनिसिल्वेनिया में महत्वपूर्ण 20 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ हैं.

कई प्रमुख मीडिया संगठनों ने अभी तक मिशिगन, विस्कॉन्सिन, नोर्थ कैरोलाइना, जॉर्जिया और नवेडा जैसे प्रमुख ‘बैटलग्राउंड’ राज्यों पर अपने अनुमान घोषित नहीं किए हैं.

‘बैटलग्राउंड’ उन राज्यों को कहा जाता है, जहां रुझान स्पष्ट नहीं होता. वहीं बाइडेन ने न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में जीत दर्ज कर ली है.

न्यूयॉर्क में बाइडेन को 22 लाख और ट्रंप को 12 लाख मत मिले. ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार पूर्व उप राष्ट्रपति ने कोलोराडो, कनेक्टिकट, डेलावेयर, इलिनोइस, मैसाचुसेट्स, न्यू मैक्सिको, वरमोंट और वर्जीनिया में जीत दर्ज कर ली है जबकि राष्ट्रपति ट्रंप अलबामा, अर्कांसस, केंटकी, लुइसियाना, मिसिसिपी, नेब्रास्का, नॉर्थ डकोटा, ओक्लाहोमा, साउथ डकोटा, टेनेसी, वेस्ट वर्जीनिया, व्योमिंग, इंडियाना और साउथ कैरोलाइना में आगे चल रहे हैं.

अमेरिका में सभी की नजरें राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं, कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच सर्वाधिक 10 करोड़ से अधिक अमेरिकी, पूर्व-मतदान में अपना वोट डाल चुके हैं .

कोरोना वायरस के कारण चुनाव की रात लोगों की भीड़ से खचाखच भरे रहने वाले ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर सन्नाटा पसरा दिखा. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार रात को ही शुरू हो गई थी.

अहमदाबाद: बॉयलर फटने से गोदाम में आग, 9 लोगों की झुलसने से मौत; PM मोदी ने जताया शोक

गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक विस्फोट से गोदाम ढहने के कारण नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं. दमकल विभाग के अधिकारी जयेश खादिया ने बताया कि मलबे में से 12 लोगों को बाहर निकाल ‘एलजी अस्पताल’ ले जाया गया. उन्होंने बताया कि पिराना-पिपलाज रोड (Pirana-Piplaj Road) स्थित इमारत में आग लगने के कारण विस्फोट हो गया था. इस इमारत में ही गोदाम बना था.

कपड़े के इस गोदाम में बॉयलर फटने से यह विस्फोट हो गया जिसके बाद अंदर मौजूद सभी लोग झुलस गए. अस्पताल ने एक बयान में बताया कि 12 घायलों में से, चार को वहां लाते ही मृत घोषित कर दिया गया था जबकि 5 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया- “अहमदाबाद के गोदाम में आग के चलते लोगों की जान जाने से दुख हुआ. शोक संतप्त परिवार को सांत्वना. घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं. प्रशासन सभी प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचा रहा है.”

अधिकारियों की मानें तो आग बहुत भीषण थी जिसके चलते अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल सके. उनके मुताबिक आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन किया जिसके बाद 24 दमकल की गाड़ियां और 50 दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे. फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है और अभी भी गोदाम से लपटें निकल रही हैं.

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सुब्रत राय, उनके भाई समेत दस के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

मध्यप्रदेश की बड़वानी कोतवाली पुलिस ने ग्राहकों की जमा राशि नहीं लौटाकर धोखाधड़ी और गबन करने के आरोप में सहारा के सुब्रत राय, उनके भाई और पत्नी समेत 10 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है.

बड़वानी के नगर निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि पानसेमल थाना क्षेत्र के दोंडवाड़ा निवासी प्रवीण खलाने और अन्य कई लोगों के शिकायत आवेदन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जांच के उपरांत यह कार्रवाई की गयी है.
सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा, उनकी पत्नी स्वप्ना राय, डायरेक्टर व भाई जॉय राय, प्रबंधक लखनऊ ओम प्रकाश श्रीवास्तव, टेरिटरी हेड वाराणसी वी के श्रीवास्तव, भोपाल जोनल मैनेजर अनिल तिवारी, इंदौर असिस्टेंट एरिया मैनेजर देवेंद्र सक्सेना, खंडवा रीजनल अधिकारी अमानुल्लाह अंसारी, खंडवा मैनेजर एस के सिंह और बुरहानपुर सेक्टर मैनेजर प्रमोद कुमार प्रसाद के विरुद्ध धारा 420, 467 468, 471 तथा मध्यप्रदेश निक्षेपकों के हितों के संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अपराध कल दर्ज किया गया है.
उन पर आरोप है कि उन्होंने 458 ग्राहकों की डिपॉजिट योजनाओं के अंतर्गत जमा की गई राशि 4,11, 08929 रुपए परिपक्वता (मैच्योरिटी) पूर्ण होने के उपरांत भी वापस नहीं किए हैं तथा धोखाधड़ी पूर्वक जमा राशि का गबन किया है.

अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी पर बोले संजय राउत, कहा कानून का पालन करती है महाराष्ट्र पुलिस

शिव सेना नेता संजय राउत ने रिपब्लिकन टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह मुंबई में पुलिस हिरासत में लिये जाने का बचाव करते हुए कहा राज्य पुलिस कानून का पालन करती है. राउत ने अर्नब के हिरासत में लिये जाने पर कहा महाराष्ट्र पुलिस कानून का पालन करती है. पुलिस के पास यदि किसी के खिलाफ कोई सबूत है तो वह उस पर कार्रवाई कर सकती है.उन्होंने कहा कि जब से राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार आई है किसी के खिलाफ कोई बदले की कार्रवाई नहीं की गई है.

आपको बता दें कि पुलिस ने आज सुबह अर्नब गोस्वामी को हिरासत में लिया है.न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि ‘रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.’ जानकारी है कि मुंबई पुलिस सुबह-सुबह अर्णब के घर पहुंच गई थी और यहां पुलिस ने उनको हिरासत में लेने की कोशिश की. यहां अर्णब के साथ जोर-जबरदस्ती किए जाने की भी खबर है.

न्यूज एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक, रिपब्लिक टीवी ने अपने चैनल पर फुटेज शेयर किया है, जिसमें मुंबई पुलिस अर्णब के घर में घुसती नजर आ रही है और घर के अंदर अर्णब से जोर-जबरदस्ती की जा रही है. ANI ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिस ऑफिसर अर्णब का हाथ पकड़कर खींच रहा है. अर्णब गोस्वामी का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ जोर-जबरदस्ती की है.

ग़ौरतलब है कि अर्णब गोस्वामी का चैनल पहले ही टीआरपी रेटिंग में छेड़छाड़ किए जाने के आरोपों का सामना कर रहा है. मुंबई पुलिस ने पिछले महीने इसे लेकर एक केस फाइल किया था, जिसमें जांच हो रही है. मुंबई पुलिस ने कहा था कि रिपब्लिक टीवी ने दर्शकों को अपना चैनल देखने के लिए पैसे दिए थे. पुलिस को विज्ञापनों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग किए जाने का भी शक है. इस मामले में अभी तक रिपब्लिक के कई शीर्ष अधिकारियों को समन भेजा जा चुका है और कई लोगों से पूछताछ भी हुई है.

 

फोन भूत’ में ईशान और सिद्धांत के साथ कॉमेडी का तड़का लगायेगी कैटरीना

बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ आने वाली फिल्म ‘फोन भूत’ में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कॉमेडी का तड़का लगाती नजर आयेगी.

सिद्धांत चतुर्वेदी पहले से ही गोवा में है, जहां वह फिलहाल शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ और ईशान खट्ट नवंबर के आखिर तक फिल्म ‘फोन भूत’ की शूटिंग शुरू करने के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी को ज्वॉइन करेंगे.’फोन भूत’ के मेकर्स गोवा में इसी महीने यानी नवंबर के आखिर में कॉमेडी फिल्म की शूरू करने के लिए तैयार हैं. फिल्म ‘फोन भूत’ का एक हिस्सा जो घोस्टबस्टर्स के आसपास घूमता है, उसकी शूटिंग गोवा में होगी. इसके बाद मुंबई का शेड्यूल होगा.

EPFO Jeevan Pramaan : जीवन प्रमाण पत्र कभी भी दे सकते हैं ईपीएफओ पेंशन धारक 

0

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पेंशन धारक वर्ष में कभी भी अपना जीवन प्रमाण पत्र संबंधित कार्यालय में भेज सकते हैं.

मध्य दिल्ली -ईपीएफओ कार्यालय के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आलोक यादव ने बुधवार बताया कि नवंबर और दिसंबर में पेंशन धारकों के जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की भीड़ को रोकने के लिए यह प्रावधान किया गया है. प्रतिवर्ष नवंबर और दिसंबर माह में ईपीएफओ पेंशन धारकों को अपना जीवन प्रमाण पत्र ईपीएफओ कार्यालय या बैंक में जमा कराना होता है.

यादव ने बताया कि प्रमाण पत्र की अवधि जमा कराने की तिथि से एक वर्ष के लिए मान्य होगी. अगर किसी पेंशन धारक में एक जनवरी को जीवन प्रमाण पत्र जमा कराया था तो यह अगले वर्ष इसी तिथि तक मान्य होगा. नए प्रावधान के अनुसार पेंशन धारक वर्ष में कभी भी अपना जीवन प्रमाण पत्र दे सकते हैं.

उन्होंने बताया कि देशभर में तीन लाख से ज्यादा सामान्य सेवा केंद्रों-सीएससी को जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए अधिकृत किया गया है. ईपीएफओ पेंशन धारक अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र से इस सेवा का लाभ ले सकते हैं. इसके अलावा यह सेवा बैंकों में भी जारी रहेगी. यादव ने बताया कि जिन पेंशन धारकों को वर्ष 2020 में पी पी ओ (PPO) जारी किया गया है , उन्हें जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की आवश्यकता नहीं है.

 

Republic TV Editor Arnab Goswami इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि ‘रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.’ जानकारी है कि मुंबई पुलिस सुबह-सुबह अर्णब के घर पहुंच गई थी और यहां पुलिस ने उनको हिरासत में लेने की कोशिश की. यहां अर्णब के साथ जोर-जबरदस्ती किए जाने की भी खबर है.

न्यूज एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक, रिपब्लिक टीवी ने अपने चैनल पर फुटेज शेयर किया है, जिसमें मुंबई पुलिस अर्णब के घर में घुसती नजर आ रही है और घर के अंदर अर्णब से जोर-जबरदस्ती की जा रही है. ANI ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिस ऑफिसर अर्णब का हाथ पकड़कर खींच रहा है. अर्णब गोस्वामी का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ जोर-जबरदस्ती की है.

अर्णब गोस्वामी का चैनल पहले ही टीआरपी रेटिंग में छेड़छाड़ किए जाने के आरोपों का सामना कर रहा है. मुंबई पुलिस ने पिछले महीने इसे लेकर एक केस फाइल किया था, जिसमें जांच हो रही है. मुंबई पुलिस ने कहा था कि रिपब्लिक टीवी ने दर्शकों को अपना चैनल देखने के लिए पैसे दिए थे. पुलिस को विज्ञापनों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग किए जाने का भी शक है. इस मामले में अभी तक रिपब्लिक के कई शीर्ष अधिकारियों को समन भेजा जा चुका है और कई लोगों से पूछताछ भी हुई है.

Source : NDTV

दिवाली से पहले चमकी मध्य प्रदेश में 2 मजदूरों की चमकी किस्मत, मिले लाखों के हीरे

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में के दो मज़दूरों को दो कीमती हीरे मिले हैं. हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को दो श्रमिकों ने कार्यालय में दो हीरे जमा कराये हैं. दिलीप मिस्त्री को कृष्णा कल्याणपुर इलाके की जुरापुर खदान से 7.44 कैरेट का हीरा मिला है, जबकि लखन यादव को 14.98 कैरेट का हीरा मिला है.

सिंह ने कहा कि हीरे का सही मूल्य अधिकारियों द्वारा तय किया जायेगा. एक अनुमान के अनुसार 7.44 कैरेट का हीरा 30 लाख रुपये के आसपास हो सकता है जबकि 14.98 कैरेट का हीरा इससे दुगुनी राशि का हो सकता है. अधिकारी ने कहा कि दोनों हीरों की नीलामी की जायेगी. इसके बाद 12.5 प्रतिशत रॉयल्टी काटने के बाद शेष राशि इन दोनों श्रमिकों को दी जायेगी.

हीरा मिलने के बाद लखन यादव ने कहा, ‘‘हम खुश हैं. मुझे पहली बार हीरा मिला है. यह भगवान का उपहार है. मैं एक छोटा किसान हूं और दो एकड़ जमीन का मालिक हूं. हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसे का उपयोग बच्चों की पढ़ाई के लिये करुंगा.’’ दिलीप मिस्त्री ने कहा, ‘‘ईश्वर की कृपा से मुझे यह अच्छी गुणवत्ता वाला हीरा पहली बार मिला है. इस हीरे की बिक्री से मिलने वाले पैसे से अपने बच्चों का बेहतर पालन पोषण करुंगा.’’ बुंदेलखंड के पिछड़े क्षेत्र में पन्ना जिला आता है जो कि अपनी हीरे की खदानों के लिये प्रसिद्ध है.

पन्ना की खदानों में पिछले महीने भी एक श्रमिक को एक साथ तीन हीरे मिले थे. ये हीरे 4.43, 2.16 और 0.93 कैरेट के थे. इनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख के आसपास आंकी जा रही थी. ये हीरे जरुआपुर की उथली हीरा खदान में मिले थे. यहां मजदूर के साथ 6 पार्टनर ने मिलकर खदान लगायी थी.

 

Bihar Election 2020 : राहुल गांधी का चिराग पर हमला, बोले- भ्रम फैला रही NDA की B टीम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र और बिहार सरकार पर कोरोना वायरस, बेरोजगारी, किसानों एवं छोटे व्यापारियों की समस्याओं से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि इन्होंने मिलकर बिहार को लूटा है, वादे पूरे नहीं किये और अब राज्य की जनता इनको जवाब देगी. राहुल गांधी ने कटिहार एवं किशनगंज में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में एक तरफ NDA है और दूसरी तरफ महागठबंधन. इनके बीच में राजग की ‘बी टीम’ भी है. माना जा रहा है कि बी टीम से राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में चिराग पासवान पर भी हमला बोला.

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘बी टीम’ घूम-घूम कर भ्रम फैलाने का काम कर रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नफरत फैलाते हैं और हम इन दोनों से लड़ते हैं. भाजपा की ‘बी टीम’ भी नफरत फैलाती है. गौरतलब है कि बिहार चुनाव में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी इस बार राजग से अलग होकर चुनाव लड़ रही है. समझा जाता है कि राहुल गांधी का इशारा लोजपा की ओर था. राजग पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, ‘नीतीश जी और मोदी जी ने मिलकर बिहार को लूटा है. बिहार के किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों को नष्ट किया है. अब बिहार के युवाओं और किसानों ने मन बना लिया है कि महागठबंधन को चुनाव जीताना है और बिहार को बदलने का काम शुरू करना है.’ राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए ताली और थाली बजाने को कहा और 22 दिनों में कोरोना खत्म होने की बात कही लेकिन, कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब लाखों मजदूर पैदल ही अपने घर आ रहे थे, तब नीतीश और मोदी कहां थे, तब मदद नहीं की और अब वोट मांगने आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान के सबसे अमीर लोगों की मदद करते हैं, उनका कर माफ करते हैं. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इन्होंने हिन्दुस्तान के कुछ बड़े उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रुपया माफ किया. राहुल ने सवाल किया कि बिहार के लोगों को बाहर जाकर काम करने की जरूरत क्यों होती है, क्यों यहां पर रोजगार नहीं है.

राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार की सभा में युवा रोजगार मांग रहे हैं, लेकिन नीतीश जी उन्हें धमका रहे हैं. उन्होंने यहां अपनी सभा में कहा कि मोदीजी ने पूरे देश को लाइन में खड़ा कर दिया था, नोटबंदी के दौरान सिर्फ देश का गरीब ही लाइन में था कोई भी अमीर लाइन में नहीं लगा था. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और अब नया कानून किसानों को खत्म करने वाला बनाया गया है. इसलिये इस दशहरे में पंजाब में किसानों ने नरेंद्र मोदी, अंबानी  और अडाणी का पुतला जलाया.

राहुल ने कहा कि अगर बिहार के किसान को उसका सही दाम नहीं मिलेगा, खेत का फायदा उसे नहीं मिलेगा. अगर यहां पर फूड प्रोसेसिंग प्लांट नहीं होगा या मक्के के प्रसंस्करण संयंत्र नहीं होगा तो बिहार का मजदूर, किसान दूसरे प्रदेशों में जाकर रोजगार ढूंढेगा. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने पर बाढ पर ध्यान देने के साथ मक्का के प्रसंस्करण फैक्ट्री लगायी जाएगी, ताकि यहां के किसान दूसरे राज्यों में न जाएं.

Bihar Assembly Election Phase 2 Voting : 94 सीटों पर 53.51 फीसदी मतदान दर्ज

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया खत्म हो गई है. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. दूसरे चरण में 1463 प्रत्याशी मैदान में है. मतदान में महागठबंधन के ‘चेहरा’ और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव सहित कई युवा नेताओं के सियासी भविष्य भी दांव पर लगे हैं. दूसरे चरण में जिन जिलों में वोटिंग हुई, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना शामिल हैं.

इस चरण के लिए 41,362 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस चरण के चुनाव में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 27 प्रत्याशी हैं जबकि दरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.