Home Blog Page 146

अमेरिका में COVID-19 से अब तक 2.40 लाख से अधिक लोगों की मौत

0

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (COVID-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.03 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं.

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (CSSE) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,40,857 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,03,84,543 हो गयी है.

अमेरिका का न्यूयाॅर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है. अकेले न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,716 लोगों की मौत हुई है. न्यूजर्सी में अब तक 16,476 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है. कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 18,084 लोगों की मौत हो चुकी है. टेक्सास में इसके कारण 19,342 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 17,300 लोगों की जान गई है. इसके अलावा मैसाचुसेट्स में 10 हजार से अधिक जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 9,136 लोगों की मौत हुई है.

दिल्ली सरकार ने ‘रेड लाइट आन, गाड़ी आफ’ अभियान 30 नवम्बर तक बढ़ाया

0

दिल्ली (Delh) के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि आप सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ‘रेड लाइट आन, गाड़ी आफ’ (Red Light On, Gaadi Off ) अभियान को 30 नवम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने 21 अक्टूबर को इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि यदि शहर में 10 लाख वाहन भी इस अभियान में शामिल हो जाते हैं, तो एक वर्ष में पीएम10 का स्तर 1.5 टन और पीएम2.5 का 0.4 टन कम हो जाएगा.

राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अभियान को 15 नवंबर तक जारी रखना था। हालांकि, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए इसे 30 नवम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया है.’ उन्होंने कहा कि इसे अभियान का ‘चरण 2’ कहा जाएगा.

राय ने विपक्ष से भी अपील की कि वह ऐसे बयान देने से बचे, जो पटाखों पर प्रतिबंध के खिलाफ लोगों को भड़काते हों. उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिबंध लागू करने में हमें सभी के समर्थन की आवश्यकता है. यदि आप इसका समर्थन नहीं कर सकते हैं, तो कृपया कोई भड़काऊ बयान न दें. प्रदूषण लोगों के बीच अंतर नहीं करता.’’

COVID-19 : विश्व में अमेरिका, भारत और ब्राजील काेरोना संक्रमितों में शीर्ष पर,संक्रमिताें की संख्या 4.92 करोड़ के पार

0

विश्व में कोरोना वायरस (Covid-19) महामारी से संक्रमिताें की संख्या 4.92 करोड़ के पार पहुंच गयी है जिसमें शीर्ष तीन देशों अमेरिका, भारत और ब्राजील में संक्रमित मामलों की संख्या 48.27 फीसदी हैं.

दुनिया 190 देशों में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 3.24 करोड़ के पार हो गयी है. जबकि मृतकों का आंकड़ा 12.41 लाख से अधिक पहुंच गयी है. इस महामारी से संक्रमित देशों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर अमेरिका, भारत और ब्राजील हैं.  

कोरोना वायरस से इन तीन देशों में अब तक 2,37,75,852 लोग संक्रमित हो चुके है और 1,66,94,913 लोग इससे निजात पा चुके हैं. जबकि इन देशों में कोरोना के कहर से अबतक 5,23,064 लोगों की मौत हो चुकी हैं. अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 49,247,980 लोग संक्रमित हुए हैं और 12,41,981 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में इस महामारी से अब तक 97,33,359 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,36,064 लोगों की जान चली गई है. पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1.27 लाख से अधिक नए संक्रमित पाए गए हैं.  

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के मामले फिर 50 हजार के पार हो गये हैं. इस अवधि में 50,357 नए मामलों के सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84.62 लाख से अधिक हो गयी है और 53,920 और लोगों के स्वस्थ हाेने के साथ ही इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर करीब 78.20 लाख हो गई है. इस अवधि में कोरोना के सक्रिय मामले 4,141 कम होने पर सक्रिय मामलों की संख्या घटकर कुल 5,16,632 रह गई, जबकि 577 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा 1,25,562 हो गया है.  

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर है. देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 56.31 लाख से अधिक हो गयी है और अब तक 1.62 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 51.18 लाख से अधिक लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं. रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 17.20 लाख के अधिक हो गए हैं और अब तक 29,654 लोगों ने जान गंवाई है. फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 17.09 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 39,916 लोग काल के गाल में समा गए हैं. स्पेन में इस महामारी से अब तक 13.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,833 लोगों की मौत हुई है. अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 12.28 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 33,136 लोगों की मौत हो चुकी है.  

ब्रिटेन में कोरोना से अभी तक 11.49 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 48,565 लोगों की मौत हुई है. कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.27 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32,405 लोगों ने जान गंवाई है. मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.55 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 94,323 लोगों की मौत हो चुकी है.   पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है. यहां इस वायरस से अब तक 9.14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,730 लोगों की मौत हो चुकी है. यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 8.62 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,638 लोगों की मौत हुई है. दक्षिण अफ्रीका में 7.34 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,749 लोग काल के गाल में समा गए हैं.  

ईरान में इस महामारी से करीब 6.63 लाख लोग संक्रमित हुये हैं और 37,409 लोगों की मौत हो चुकी है. जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 6.41 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 11,153 लोगों की मौत हुई है. चिली में कोरोना से लगभग 5.18 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,450 लोगों की मौत हुई है. पोलैंड ने कोरोना संक्रमितों के मामले में इराक को पीछे छोड़ दिया है और देश में संक्रमण के करीब 4.94 लाख मामले हैं तथा 7,287 की मौत हो चुकी है. इराक में कोरोना से 4.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,244 लोगों की मौत हो चुकी है.  

बेल्जियम में कोरोना से 4.88 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और मृतकों का आंकड़ा 12,708 तक पहुंच गया है. यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या लगभग 4.53 लाख से अधिक है तथा 8,358 लोगों की मौत हो चुकी है. इंडोनेशिया भी संक्रमितों के मामले में बंगलादेश से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 4.29 लाख से अधिक है और मृतकों का आंकड़ा 14,442 तक पहुंच गया है. बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.17 लाख से अधिक हो गई है और 6,036 लोगों की मौत हो चुकी है.  

नीदरलैड ने संक्रमितों के मामले में फिलीपींस को पीछे छोड़ दिया है यहां अब तक 4.04 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7,954 लोगों की मौत हुई है. चेकिया में संक्रमितों की कुल संख्या 4.03 लाख से अधिक है और मृतकों का आंकड़ा 4,484 तक पहुंच गया है. फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 3.91 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,461 लोगों की मौत हो चुकी है.   तुर्की में कोरोना से अब तक 3.89 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,722 लोगों की मौत हुई है.

सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.49 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,506 लोगों की मौत हो चुकी हैं. पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,943 लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.18 लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं और 2,644 लोगों की जान जा चुकी है.   कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,761, कनाडा में 10,493, बोलीविया में 8,781, रोमानिया में 7,663, मिस्र में 6,343 स्वीडन में 6,022, चीन में 4,741, ग्वाटेमाला में 3,794, पनामा में 2,770 और होंडुरास में 2,741 लोगों की मौत हो चुकी है.

Covid-19 : राजस्थान में कोरोना से 11 संक्रमितों की मौत, 1797 नए मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना वायरस  के संक्रमण से शुक्रवार को 11 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 1,966 तक पहुंच गई. वहीं, इस अवधि में 1797 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,07,597 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि इससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,966 हो गई है.

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 380, जोधपुर में 190, बीकानेर में 143, अजमेर में 146, कोटा में 116, भरतपुर में 95 व पाली में 76 मौत हो चुकी हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,89,354 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को संक्रमण के 1797 नये मामले सामने आने से राज्य में अबतक कोविड-19 की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,07,597 हो गयी जिनमें से 16,277 रोगी उपचाराधीन हैं. अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 307, जोधपुर के 191, बीकानेर के 165, अलवर के 122, अजमेर के 115, गंगानगर के 102, सीकर के 94, कोटा के 81, नागौर, जालौर, भरतपुर के 61-61, पाली- उदयपुर के 51- 51 संक्रमित शामिल हैं.

वहीं, राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने लोगों को आगाह किया है कि वे कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरते क्योंकि संक्रमण की दूसरी लहर सर्दियों में आने की आशंका जताई जा रही है. डॉ. शर्मा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा,‘‘ विशेषज्ञों का मानना है कि सर्दियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर आ सकती है.

 

Bihar Election 2020 Live Updates: संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- जनता इस चुनाव में नीतीश कुमार को दे विदाई

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि तेजस्वी यादव से ही ऐसी उम्मीदें है. 20 साल में इस तरह का तूफान खासकार युवाओ में, परिवर्तन की आस है, युवाओं में जोश देख रहे हैं. नीतीश कुमार के आखिरी चुनाव के दावे पर राउत ने कहा कि उनके लिए आदर रहा है. वह अपनी पारी खेल चुके हैं. कोई नेता कहता है तो मुझे लगता है उन्हें सम्मान के साथ विदाई दे देनी चाहिए , इस चुनाव में जनता को उन्हें विदाई दे देनी चाहिए.

 

मुजफ्फरपुर जिले के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) कमल सिंह ने बताया कि पोलिंग ड्यूटी में तैनात एक व्यक्ति की तबियत सुबह अचानक खराब हो गई और बाद में उनका निधन हो गया. वह सिंचाई विभाग के कर्मचारी थे. मृतक के परिवार को नियमों के मुताबिक 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.


प्लूरल्स पार्टी की संस्थापक और बिहार में सीएम पद की उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी ने दावा किया है कि बिहार के लोग उनके साथ हैं. शनिवार को बिहार में जारी अंतिम दौर के मतदान के बीच चौधरी ने अपने पैतृक जिले दरभंगा में मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब बिहार को आगे बढ़ने का वक्त है. लोगों को लालू और नीतीश के शासन से मुक्ति मिलेगी. पुष्पम प्रिया ने नीतीश कुमार के रिटायरमेंट संबंधी घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने तो विधानसभा का चुनाव लड़ा ही नहीं है ऐसे में इस बार यह बतौर मुख्यमंत्री उनका अंतिम चुनाव हो सकता है. पुष्पम ने सलाह देते हुए कहा कि नीतीश कुमार 15 साल तक सीएम रहे. उनको सम्मान के साथ रिटायरमेंट ले लेना चाहिए था.

बिहार सरकार के मंत्री सुरेश शर्मा ने मुजफ्फरपुर के बूथ नंबर 94 में अपना वोट डाला. उन्होंने कहा, ‘मेरी यही अपील है लोगों से कि मुजफ्फरपुर शहर को सुंदर बनाने के लिए मतदान करने जरूर आएं। विकास के लिए मतदान करें.’

मध्य प्रदेश : प्रोटेम स्पीकर को जान से मारने की धमकी देने वाला जावेद अख्तर ओडिशा से गिरफ्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है. फ्रांस में जारी विवादस्पद कार्टून के खिलाफ कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए प्रदर्शन का विरोध करने के बाद शर्मा को कथित धमकी मिली थी. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (भोपाल पुलिस रेंज) उपेंद्र जैन ने बताया, ‘‘झारखंड के देवघर जिले के तहत ग्राम खगड़ा के निवासी जावेद अख्तर को अपराध शाखा और पुलिस के साइबर सेल के दल ने संबलपुर, ओडिशा से गिरफ्तार किया है.’’

उन्होंने बताया कि आरोपी ने स्पीकर को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी थी और वह संबलपुर में एक इस्पात कारखाने में काम करता है. इससे पहले फ्रांस के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन का शर्मा द्वारा विरोध करने पर सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की कथित धमकी मिली थी जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने प्रोटेम स्पीकर के लिये सुरक्षा की मांग की थी. एक अधिकारी ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा के सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को इस संबंध में पत्र लिखा था.

डीजीपी को लिखे पत्र में विधानसभा के सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर के निजी सचिव ने भोपाल में प्रदर्शन के विरोध में दिये गये उनके (प्रोटेम स्पीकर) हालिया बयान से पैदा हुए खतरों के बारे में सूचित किया है. उल्लेखनीय है कि पैगंबर मोहम्मद साहब के कार्टून विवाद और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों खिलाफ भोपाल के इकबाल मैदान में विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 29 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन किया था.
कट्टरता दिखाते हुए भारत में भय का माहौल पैदा किया है.

चीनी सेना पूर्वी लद्दाख में दुस्साहस का अप्रत्याशित परिणाम भुगत रही है: सीडीएस बिपिन रावत

0

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि चीन की जनमुक्ति सेना (पीएलए) भारतीय सशस्त्र बलों की ‘‘कड़ी एवं मजबूत’’ प्रतिक्रिया के कारण पूर्वी लद्दाख में अपने दुस्साहस के लिए ‘‘अप्रत्याशित परिणाम’’ भुगत रही है.

जरनल रावत ने एक डिजिटल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं और भारत का रुख ‘‘स्पष्ट’’ बना हुआ है.उन्होंने कहा, ‘‘पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं और चीन की जनमुक्ति सेना लद्दाख में भारतीय बलों की मजबूत प्रतिक्रिया के कारण अपने दुस्साहस के लिए अप्रत्याशित परिणाम भुगत रही है.’’

जनरल रावत ने कहा, ‘‘हमारा रुख स्पष्ट है और हम वास्तविक नियंत्रण रेखा में कोई बदलाव स्वीकार नहीं करेंगे.’’उन्होंने समग्र सुरक्षा स्थिति की बात करते हुए कहा कि सीमा पर झड़पों, अतिक्रमण और बिना उकसावे की सामरिक सैन्य कार्रवाइयों के बड़े संघर्षों में बदलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

जनरल रावत ने पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के मामले पर भी बात की और बताया कि भारतीय सशस्त्र बल इससे किस प्रकार निपट रहे हैं.उन्होंने सुरक्षा चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि परमाणु हथियारों से सम्पन्न पड़ोसियों (पाकिस्तान एवं चीन) के साथ ‘‘लगातार टकराव’’ के कारण क्षेत्रीय सामरिक अस्थिरता पैदा होने और उसके बढ़ने का खतरा है.

जनरल रावत ने कहा कि भारत ने जिन दो देशों के साथ युद्ध लड़ा है, वे मिलकर काम कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के ‘‘लगातार छद्म युद्ध’’ और भारत के खिलाफ ‘‘दुष्ट’’ बयानबाजी के कारण भारत और पाकिस्तान के संबंध और भी खराब हो गए हैं.

जनरल रावत ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय की ओर आयोजित सम्मेलन में कहा कि उरी हमले और बालाकोट में हवाई हमलों के बाद सर्जिकल हमलों ने कड़ा संदेश दिया है कि पाकिस्तान अब नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों को भेजने के बाद बच नहीं सकता.

उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के भारत के नए तरीके के कारण पाकिस्तान में अस्पष्टता और अनिश्चितता पैदा हो गई है. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद का सख्ती से सामना करेगा.

जनरल रावत ने कहा कि आंतरिक समस्याओं, अर्थव्यवस्था के ढहने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग होने और आम नागरिकों एवं सेना के बीच खराब संबंधों के बावजूद पाकिस्तान लगातार यह दिखाता रहेगा कि कश्मीर उसका ‘‘अधूरा एजेंडा’’ है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना युद्ध लड़ने की अपनी क्षमताओं को बरकरार रखने के लिए धन की आवश्यकता को सही ठहराने के लिए भारत से अपने अस्तित्व को खतरे का हौआ दिखाती रहेगी.

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को अलीबाग कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

वहीं दूसरी तरफ़ इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार की सुबह गिरफ्तार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ बाद में महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथ‍ित मारपीट करने के आरोप में एक और FIR दर्ज की गई है. उन पर आरोप है कि बुधवार की सुबह जब उनके निवास पर पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने कथित तौर पर महिला पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की. गोस्वामी के खिलाफ आईपीसी की धारा 353,504 और 34 के तहत  एनएम जोशी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.इसके अलावा अर्नब गोस्वामी को आज अदालत ने कोर्ट के अंदर फोन का उपयोग करने और कार्यवाही को लाइव प्रसारण करने पर फटकार लगाई.

आपको बता दें कि ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को 53 साल के इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया गया. गोस्वामी (Arnab Goswami) ने दावा किया कि पुलिस ने उनके घर पर उनके साथ बदसलूकी की. वरिष्ठ पत्रकार को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया है दरअसल वह साल 2018 का है. साल 2018 के मई महीने में इंटीरियर डिजायनर अन्वय नाइक (Interior Designer Anvay Naik) औऱ उनकी मां कुमुद नाईक ने अलीबाग के अपने घर मे खुदकुशी की थी. मरने के पहले अन्वय ने सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया था. उनमें से एक नाम अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) का भी था.

अर्नब पर आरोप था कि उन्होंने दफ़्तर का काम करवाने के बाद उनके 83 लाख रुपये नहीं दिए. पुलिस ने खुदकुशी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन बाद में केस बंद कर दिया गया. राज्य में सरकार बदलने के बाद पीड़ित परिवार ने एक बार फिर से मुद्दा उठाया और न्याय की गुहार लगाई. मई महीने में गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जांच CID को सौंप दी. इसी मामले में आज सुबह अलीबाग पुलिस अर्नब गोस्वामी के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया.

पुलिस के मुताबिक मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. एक नितेश सारडा जिस पर खुदकुशी नोट में 55 लाख रुपये बाकी होने का आरोप है दूसरा फिरोज शेख, जिस पर 4 करोड़ रुपये बाकी होने का आरोप है.

Source : NDTV

Bihar Assembly Election 2020: तीसरे चरण में कांग्रेस-बीजेपी के 76%, RJD के 73% उम्मीदवार दागी, करोड़पतियों की भी कमी नहीं

0

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 1,195 उम्मीदवारों में से 31 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है. चुनाव अधिकार समूह एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार लगभग 282 या 24 प्रतिशत ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले होने की घोषणा की है. गंभीर आपराधिक मामले गैर-जमानती अपराध हैं जिनमें पांच साल से अधिक की कैद हो सकती है. इसके अनुसार इनमें से 361 या 30 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपनी वित्तीय संपत्ति करोड़ों रुपये की बताई है.

रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषण किए गए 1,195 उम्मीदवारों में से, 371 या 31 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषण की है. इसके अनुसार राजद से विश्लेषण किए गए 44 उम्मीदवारों में से 32 (73 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं और उनमें से 22 (50 फीसदी) ने अपने हलफनामों में खुद के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले होने की घोषणा की है.

रिपोर्ट के अनुसार भाजपा से विश्लेषण किए गए 34 उम्मीदवारों में से लगभग 26 (76 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं और 22 (65 प्रतिशत) ने अपने हलफनामों में खुद के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले होने की घोषणा की है. इसमें कहा गया है कि कांग्रेस से विश्लेषण किए गए 25 उम्मीदवारों में से 19 (76 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं और 14 (56 प्रतिशत) ने अपने हलफनामों में खुद के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले होने की घोषणा की है.

लोजपा से 42 उम्मीदवारों में से लगभग 18 (43 प्रतिशत), जद (यू)से 37 उम्मीदवारों में से 21 (57 प्रतिशत) और बसपा से 19 उम्मीदवारों में से पांच (26 प्रतिशत) ने अपने हलफनामों में खुद के खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है. लोजपा से विश्लेषण किए गए 42 उम्मीदवारों में से ग्यारह (26 प्रतिशत), जद (यू) से विश्लेषण किए गए 37 उम्मीदवारों में से 11 (30 प्रतिशत) और बसपा से विश्लेषण किए गए 19 उम्मीदवारों में से 4 (21 प्रतिशत) ने अपने हलफनामों में खुद के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है.

रिपोर्ट के अनुसार लगभग 37 उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों की घोषणा की है और उनमें से पांच के खिलाफ बलात्कार से संबंधित मामले दर्ज होने का उल्लेख है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 उम्मीदवारों ने खुद के खिलाफ हत्या (आईपीसी धारा-302) से संबंधित मामलों की घोषणा की है और 73 उम्मीदवारों ने खुद के खिलाफ हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा -307) से संबंधित मामले घोषित किए हैं.

एडीआर और ‘नेशनल इलेक्शन वॉच’ के संस्थापक सदस्य एवं ट्रस्टी जगदीप छोकर ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में राजनीतिक दलों पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का ‘कोई प्रभाव नहीं’ पड़ा है क्योंकि उन्होंने आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों को टिकट देने की अपनी पुरानी परंपरा का फिर से अनुसरण किया है.

आईपीएल में लगातार 6 बार सीजन में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने डेविड वार्नर

0

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लगातार छह सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वार्नर ने मंगलवार को आईपीएल-13 के अंतिम लीग चरण मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 85 रनों की नाबाद पारी खेली.

उन्होंने इस सीजन के 14 मैचों में अब तक 529 रन बनाए हैं और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं.

वार्नर ने 2019 सीजन में 12 मैचों में 692 रन बनाए थे। वहीं, बैन के कारण वह 2018 में आईपीएल में नहीं खेल पाए थे. 2017 में उन्होंने 641, 2016 में 848 रन बनाए थे, जब उनकी टीम चैंपियन बनी थीं. वार्नर ने 2015 में 562 तथा 2014 में 528 रन बनाए थे.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने आईपीएल में 140 मैचों में अब तक 5235 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक भी शामिल हैं. वार्नर की हैदराबाद टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जहां शुक्रवार को उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा.