Home Blog Page 153

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सांसदों-विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों की सूची दो सप्ताह में पेश करने का दिया निर्देश

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने अपने रजिस्ट्रार जनरल को पूर्व एवं मौजूदा सांसदों व विधायकों के खिलाफ अदालतों में चल रहे आपराधिक मामलों की सूची दो सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं.

सहायक सॉलिसिटर जनरल जे के जैन ने बताया कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव और न्यायमूर्ति सुजॉय पाल की पीठ ने रजिस्ट्रार जनरल को दो सप्ताह के अंदर पूर्व एवं वर्तमान सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों विशेष कर ऐसे मामले जिनमें स्थगन आदेश दिया गया है, की सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

उन्होंने बताया कि अदालत ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के 16 सितंबर के आदेश के अनुपालन में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान यह निर्देश जारी किया.

शीर्ष अदालत ने राज्यों से पूर्व और वर्तमान सांसदों तथा विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मुक़द्दमों की प्रगति की निगरानी के लिये कहा था. उच्चतम न्यायालय ने अश्विनी कुमार उपाध्याय व अन्य बनाम भारत सरकार व अन्य के एक मामले की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया था.

high-court-seeks-list-of-pending-cases-against-ex-sitting-mps-mlas-in-madhya-pradesh

Madhya Pradesh, Jabalpur High Court, MP, MLA, Criminal Cases, MP MP MLA Criminal Cases,मध्य प्रदेश, जबलपुर हाई कोर्ट, सांसद, विधायक, आपराधिक मामले, एमपी सांसद विधायक आपराधिक मामले, LiveBharatNews, LiveBharat.news,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में किसान कल्याण, स्वास्थ्य और पर्यटन सम्बंधित तीन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नयी दिल्ली से वीडियो लिंक के जरिये गुजरात में किसान कल्याण, स्वास्थ्य देखभाल और पर्यटन से संबंधित तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया. मोदी ने राज्य के किसानों को सिंचाई और कृषि से संबंधित कार्यों के लिये दिन के समय बिजली मुहैया कराने के लक्ष्य के साथ ‘किसान सूर्योदय योजना’ की शुरुआत की.

इसके अलावा उन्होंने अहमदाबाद के यू एन मेहता हृदयरोग विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बाल हृदय रोग अस्पताल का भी उद्घाटन किया. मोदी ने अहमदाबाद में प्रमुख तीर्थस्थल जूनागढ़ शहर के निकट गिरनार पर्वत में 2.3 किलोमीटर लंबी रोप-वे परियोजना का भी उद्घाटन किया. इसे एशिया का सबसे लंबा मंदिर रोपवे बताया जा रहा है.

इस दौरान मोदी ने अपने संबोधन में रोप-वे परियोजना के पूरे होने में देरी को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा.प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अगर उन्होंने गिरनार रोपवे की राह में रोड़े न अटकाए होते तो इसका काम वर्षों तक न रुका रहता। लोगों और पर्यटकों को काफी समय पहले ही इसका लाभ मिलना शुरू हो जाता. ‘

उन्होंने कहा, ‘एक देशवासी के तौर पर हमें ऐसी (गिरनार रोपवे) जन महत्व की परियोजनाएं लंबे समय तक रुके रहने से देश को लोगों को होने वाले नुकसान के बारे में सोचना चाहिये.’ किसान सूर्योदय योजना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘किसानों को पानी बचा कर ‘पर ड्रॉप, मोर क्रॉप’ यानी प्रति बूंद, अधिक फसल का मंत्र अपनाना चाहिये.’’उन्होंने कहा, ‘‘अब जब किसानों को दिन में भी बिजली मिलेगी तो उन्हें अधिक पानी बचाने पर भी जोर देना चाहिये.’

भारत में संक्रमण के 53,370 नए मामले सामने आए, कुल संख्या बढ़कर 78,14,682 हुई

0

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus ) संक्रमण के 53,370 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 78,14,682 हो गई. इनमें से 70,16,046 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 89.78 प्रतिशत हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 78,14,682 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 650 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,956 हो गई है.

देश में कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर और गिरकर 1.51 प्रतिशत रह गई है. देश में 6,80,680 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 8.71 प्रतिशत है. आईसीएमआर के अनुसार, 23 अक्टूबर तक कुल 10,13,82,564 नमूनों की जांच की चुकी है, जिनमें से शुक्रवार को 12,69,479 नमूनों की जांच की गई.

भारत में कोविड-19 (COVID-19) के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार हो गई थी.

देश में पिछले 24 घंटे में जिन 650 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 184, पश्चिम बंगाल में 60, छत्तीसगढ़ में 58, कर्नाटक में 51, उत्तर प्रदेश में 40, तमिलनाडु में 33 और दिल्ली एवं केरल में 26-26 लोगों की मौत हुई है.

देश में अब तक कुल 1,17,956 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 43,015, तमिलनाडु में 10,858, कर्नाटक में 10,821, उत्तर प्रदेश में 6,830, आंध्र प्रदेश में 6,544, पश्चिम बंगाल में 6,368, दिल्ली में 6,189, पंजाब में 4,095 और गुजरात में 3,673 लोगों की मौत हुई है.

महाराष्ट्र: चाकू हमले में पुलिस का सिपाही घायल, चार लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) जिले के अंबरनाथ (Ambarnath) में 46 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने कार चोरी की योजना नाकाम कर दी तो चार लोगों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार देर रात हुई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

अधिकारी ने कहा कि घायल पुलिसकर्मी की पहचान बाला चव्हाण के रूप में हुई है. वह उल्हासनगर डिविजन के अंतर्गत विट्ठलवाड़ी थाने से संबद्ध हैं.

उन्होंने कहा, ‘आरोपियों ने बीती रात विट्ठलवाड़ी से कार चुराई थी और भागने का प्रयास कर रहे थे. इस बात का पता चलने के बाद पुलिस की एक टीम ने उनका पीछा किया. अंबरनाथ में चव्हाण ने कार को रोक लिया, लेकिन आरोपियों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया.’ अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 तथा 392 समेत अन्य धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

 

 

मुंबई: ट्रैफिक पुलिस के कांस्‍टेबल ने रोका तो महिला ने कर दी पिटाई, संजय राउत ने दिए कार्रवाई के निर्देश

दक्षिण मुम्बई के कल्बादेवी क्षेत्र में बिना हेल्मेट लगाए दोपहिया वाहन से जा रही एक महिला ने रोके जाने पर यातायात पुलिस (Mumbai Traffic Police) के एक जवान की कथित रूप से पिटाई कर दी. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर फैलने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट किया कि संबंधित महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि यह मुम्बई पुलिस के सम्मान का विषय है. उन्होंने इसे महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को भी टैग किया.

अधिकारी ने बताया कि कल्बादेवी के कॉटन एक्सचेंज नाका पर शुक्रवार को यातायात पुलिस के कांस्टेबल एकनाथ पारठे ने एक दो-दोपहिया वाहन को रोका जिसकी पिछली सीट पर एक महिला बिना हेल्मेट लगाए बैठी थी. उन्होंने बताया कि जुर्माने को लेकर बहस छिड़ गयी और महिला कांस्टेबल से कथित रूप से मार-पीट करने लगी. वीडियो में महिला यह दावा करती हुई नजर आ रही है कि कांस्टेबल ने उसके साथ गाली-गलौज की जबकि कांस्टेबल इसका खंडन करते हुए दिख रहा है. जब पारठे के साथ कथित रूप से मार-पीट की जा रही थी, उसी बीच भीड़ वहां जुट गयी और कुछ लोगों ने मोबाइल फोन पर इस घटना की रिकार्डिंग कर ली.

अधिकारी के अनुसार बाद में महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचीं और फिर आरोपियों- साद्विका रमाकांत तिवारी (30) एवं उसके साथी मोहसिन खान (26) को लोकमान्य तिलक मार्ग थाने ले जाया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस बीच पुलिस ने एक बयान जारी करके कहा कि पारठे ने गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया था और वह बड़ी शालीनता से आरोपियों के साथ पेश आये थे. विज्ञप्ति के अनुसार संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) यशस्वी यादव ने आरोपी महिला द्वारा मारपीट एवं गाली-गलौज किये जाने के बाद भी अपना धैर्य नहीं गंवाने को लेकर कांस्टेबल की प्रशंसा की.

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्‍पा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान,प्रभावितों को मिलेंगे 25000 रुपये

0

कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्‍पा (BS Yediyurappa) ने भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की वजह से प्रभावित हुए परिवारों को 25,000–25,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए एक स्थायी समाधान निकालने का आश्वासन भी दिया है. उन्होंने घोषणा की है कि शहर के नालों पर से अतिक्रमण को तोड़ दिया जाएगा.

येडियुरप्‍पा ने कहा, ‘बारिश और बाढ़ की वजह से घर में पानी घुसने से जिन लोगों को अनाज, कपड़ों और अन्य चीजों का नुकसान हुआ है, उन सभी परिवारों को हमने चेक के जरिए 25,000-25,000 रुपये देने का निर्णय लिया है. आज या आने वाले दिनों में बारिश से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.’ होसाकेरेहल्ली और निकट के इलाकों में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज शाम से ही प्रत्येक प्रभावित घर में चेक बांटा जाएगा. उन्होंने कहा, ‘मैंने बृहद बेंगलुरु महानगरपालिका के अधिकारियों से कहा है कि वह पूरी ईमानदारी से काम करें ताकि एक रुपये का भी गलत इस्तेमाल न हो. मेरे अनुसार, करीब 650-700 घर प्रभावित हुए हैं.’

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहर में और दो दिन भारी बारिश के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर शनिवार को महानगरपालिका को अलर्ट रहने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री का यह निर्देश ऐसे समय में आया जब एक दिन पहले ही शहर के कई हिस्से खास तौर पर दक्षिणी बेंगलुरु में भारी बारिश से परेशानियां पैदा हो गईं और नालों में पानी भर गया. कई सड़कों पर पानी जमा हो गया वहीं कई घरों में भी पानी घुस आया था.

मजार में गंदी हरकत करते मिला जोड़ा, देह व्यापार के आरोप में संचालक गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने काले बाबा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि हुसैनाबाद स्थित मजार में वह इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करवाता था. जानकारी के मुताबिक, मजार के अंदर बने कमरे में एक महिला और पुरुष को आपत्तिजनक हालत में देख लोगों का पारा चढ़ गया. मौके पर जमा हुई भीड़ बाबा को मजार से बाहर घसीट लाई. पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उन्हें मजार के अंदर गलत काम होने की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद अचानक लोग मजार में घुस गये. मजार के अंदर बने कमरे में एक महिला और एक युवक आपत्तिजनक हालत में थे. लोगों ने दोनों का वीडियो भी बना लिया. गु्स्साए लोगों ने बाबा की जमकर पिटाई की और काले बाबा को पुलिस को सौंप दिया.

एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया, ‘मजार संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है.’ पुलिस पूछताछ में काले बाबा ने बताया है कि वह महिलाओं का इलाज करता था. खासकर उन महिलाओं का जिन्हें बच्चे न होने व सफेद दाग की समस्या होती है. इसी की आड़ में वह महिलाओं से धंधा भी करवाता था.

नवरात्रि में घर के दरवाजे पर रखें ये चीज, हो जाएंगे मालामाल

नवरात्रि पर देवी पूजन और नौ दिन के व्रत का बहुत महत्व है. वहीं इन दिनों कुछ खास उपाय करने वालों की जिन्दगी बदल जाती है या फिर कह सकते हैं कि ये ऐसा मौका होता है जब आप भगवान को प्रसन्‍न कर अपने सोये भाग्‍य को जगा सकते हैं.

आज हम आपको एक ऐसी ही जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. दरअसल ये उपाय कुछ ऐसे हैं जिसे करने से आपकी किस्‍मत से दरिद्रता कोसो दूर चली जाएगी तो अगर आप भी बदलना चाहते है अपनी किस्‍मत तो अपने घर के दरवाजे पर यह ये चीजें जरुर रखें. ऐसा करने से घर में नकारात्मक उर्जा का प्रवेश नहीं होता है और हमेशा वहां मां दुर्गा का वास होता है. जिस घर में मां का वास होगा उस घर में धन व अन्‍न की कमी कभी नहीं होती है.

जानकार बताते हैं कि नवरात्र खत्‍म होने से पहले घर के मुख्‍य दरवाजे पर मां लक्ष्‍मी के पैर का चिन्‍ह लगाएं और वहीं इस बात का भी ध्‍यान रखें कि पैर की दिशा आपके घर के अंदर तरफ होनी चाहिए इससे घर में धन धान्‍य बना रहेगा.

नवरात्र के दौरान घर या फिर दुकान के मुख्‍य दरवाजे पर किसी भी बर्तन में पानी भरकर रख दें और उसमें फूल डाल दे ध्‍यान रहे कि इसे गेट की उत्‍तर दिशा में रखें, इससे घर के मुखिया को फायदे होंगे.

घर के मुख्‍य दरवाजे पर सुंदर और कलरफुल तोरण बांधे और हो सके तो ये तोरण आम, पीपल या फिर अशोक के पत्‍तों से बनी हो तो अच्‍छा होगा इससे कभी आपके घर में नकारात्‍मक उर्जा प्रवेश नहीं करेगी.

नवरात्र के दौरान घर या फिर दुकान के मुख्‍य दरवाजे पर ओम का चिन्‍ह बनाएं या फिर शुभ लाभ लिखें और ध्‍यान रहे कि ये उत्‍तर दिशा की ओर ही बनाएं इससे आपके बिमारी ज्‍यादा दिन तक नहीं टिक सकती.

नवरात्र के दौरान घर या फिर दुकान के मुख्‍य दरवाजे पर चांदी का स्‍वास्‍तिक लगाना शुभ होता है इससे घर में किसी भी तरह की बिमारी का प्रवेश नहीं होता है. ऐसा न करने पर लाल कुमकुम से भी स्‍वास्‍तिक बना सकते हैं.

कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा, उन्होंने कहा, एंजियोप्लास्टी के बाद उबरने की प्रक्रिया में

भारत के पहले विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान कपिल देव की दिल का दौरा पड़ने के बाद एंजियोप्लास्टी की गयी और अगले दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है. इस महान क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर बयान में लिखा, ‘वह उबरने की प्रक्रिया में हैं.’’

दिल्ली के सुंदर नगर में रहने वाले कपिल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां ओखला के फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट के आपात विभाग में ले जाया गया.

अस्पताल ने अपने शुरूआती बयान में सिर्फ सीने में दर्द का ही जिक्र किया था, लेकिन फिर ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, ‘‘कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था. उनकी जांच की गयी और रात में ही आपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गयी. ’’

इसके अनुसार, ‘‘इस समय वह डा. अतुल माथुर और उनकी टीम की देखरेख में आईसीयू में हैं. उनकी हालत स्थिर है. उन्हें दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है.’’ एंजियोप्लास्टी ‘ब्लॉक’ हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है ताकि हृदय में सामान्य रक्त संचार हो सके.

बाद में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता करने वालों और उनके परिवार के प्रति समर्थन जताने वालों के प्रति एक संक्षिप्त बयान में आभार व्यक्त किया गया. बयान के अनुसार, ‘‘आप सभी का शुक्रिया. मैं आपकी शुभकामनाओं से अभिभूत हूं और उबरने की प्रक्रिया में हूं.’’

सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने 1983 विश्व विजेता महान आल राउंडर के तेजी से उबरने की कामना की जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं. दिग्गज बल्लेबाज तेंदुलकर ने कहा, ‘‘अपना ध्यान रखें. आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं.’’

कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘ आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहा हूं. जल्दी ठीक हो जाइये पाजी.’’ भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट किया, ‘‘कपिल देव सर आपके जल्दी से ठीक होने की कामना करता हूं. हमेशा मजबूत रहिये.’’

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस महान आल राउंडर के पूर्व साथी मदनलाल ने ट्वीट किया, ‘‘जिन्होंने भी जानने के लिये फोन किया, आपकी प्रार्थनायें परिवार को पहुंचा दी गयी हैं जिन्हें आभार के साथ लिया गया है। कैप्स (कपिल), स्वस्थ और मजबूत रहिये.’’

उन्होंने कहा, ‘‘कपिल को बेचैनी की शिकायत के बाद समय पर अस्पताल ले जाया गया. डाक्टरों के अनुसार प्रक्रिया सफल रही और वह जल्द ही घर पहुंच जायेंगे.’’ भारत के महान क्रिकेटरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘आप ‘फाइटर’ हो और हम जानते हैं कि आप भी इस लड़ाई को जीत लोगे.’’ वह क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन जुटाये हैं.

वह 1999 और 2000 के बीच भारत के राष्ट्रीय कोच भी रह चुके हैं. कपिल को 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था.

उनके पूर्व साथी कीर्ति आजाद ने ट्वीट किया, ‘‘बड़े दिल वाले हमारे कप्तान और कभी भी हार नहीं मानने वाले कपिल देव उबर गये हैं. भारतीय क्रिकेट के इस महानतम खिलाड़ी के लिये कुछ भी असंभव नहीं है. कपिल मेरे परम मित्र और बेहतरीन इंसान हैं. जल्द ही एक साथ खाना खायेंगे.’’

एक अन्य विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा, ‘‘ प्रिय पाजी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने के लिये प्रार्थना करता हूं. प्लीज, जल्दी ठीक हो जाइये…क्रिकेट के बाद मुझे अब गोल्फ के कुछ गुर सीखने की जरूरत है.’’ ‘हरियाणा हरिकेन’ के नाम से मशहूर कपिल भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं.

KBC 12: अमिताभ बच्चन ने जताई थी पैतृक गांव जाने की इच्छा, गांववाले देख रहे हैं राह

बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का जन्म उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh District) के ‘बाबू पट्टी’ (Babu Patti) में हुआ था. उनके गांव के लोग महानायक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. गांव वाले अपने घरों की पुताई के साथ-साथ रोड पर इकट्ठे कूड़े-कचरे को साफ कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) के दौरान कहा था कि वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव में जाने के बारे में सोच रहे हैं.

20 अक्टूबर से प्रसारित ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एपिसोड में भिलाई छत्तीसगढ़ (Bhilai, Chattisgarh ) की प्रतियोगी अंकिता सिंह हॉट सीट पर बैठीं. एक सवाल के जवाब में अंकिता ने ‘वीडियो-कॉल-ए-फ्रेंड’ (Video-Call-A-Friend’) लाइफलाईन का इस्तेमाल किया, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अपने चाचा को फोन लगाया.

चाचा जवाब के दौरान अमित बच्चन से बात की और उनसे अपने पैतृक गांव जाने का आग्रह किया.

जिस पर सुपरस्टार ने कहा कि उन्होंने हाल ही में मुंबई में अपने परिवार से अपने पैतृक गांव बाबू पट्टी में जाने को लेकर विचार-विमर्श किया. उन्होंने गांव के बच्चों के लिए एक स्कूल बनाने की इच्छा भी व्यक्त की.