Home Blog Page 173

NHM Rajasthan Recruitment 2020 : राजस्थान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 6310 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे मिलेगी नौकरी

NHM Rajasthan Recruitment 2020: राजस्थान में 6000 से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी का शानदार मौका है. राजस्थान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के  6310 पदों पर भर्ती पर के लिए आवेदन की आज यानी 21 सितंबर 2020 आखिरी तारीख है. बता दें कि इस भर्ती की अंतिम तिथि 16 सितंबर से बढ़ाकर 21 सितंबर किया गया था. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के आधार पर आवेदन कर सकते हैं.
पदों की संख्या
NHM Rajasthan CHO Recruitment 2020 के तहत कुल 6310 पदों पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की वैकेंसी है. इसमें TSP के लिए 1041 भर्ती और नॉन TSP के लिए 5269 भर्तियां निकली हैं.
शैक्षणिक योग्यता
NHM Rajasthan द्वारा निकाली गई इन भर्तियों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम्युनिटी हेल्थ या नर्सिंग में बीएससी की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा G.N.M या BAMS कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जनवरी, 2020 के आधार पर की जाएगी.
आवेदन शुल्क
NHM Rajasthan Recruitment 2020 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, OBC/MBC/SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये की राशि जमा करनी होगी. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

कैसे होगा चयन?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा. इसके लिए किसी प्रकार की लिखित या कंप्यूटर आधारित परीक्षा नहीं देनी होगी.
वेतन की जानकारी
NHM Rajasthan Recruitment 2020 के तहत चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 25000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा.
कैसे करें आवेदन?
राजस्थान सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग निदेशालय द्वारा निकाली गई इन भर्तियों के आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

 

 

 

सुशांत केस में बड़ा ख़ुलासा : सारा अली खान-श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत से होगी पूछताछ, एनसीबी भेजेगी समन

फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ड्रग्स मामले में अभिनेत्री सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, सिमोन खम्भाटा और रकुल प्रीत को नोटिस भेज कर पूछताछ करने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक़ रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में इन चारों का नाम लिया था.

मिली जानकारी के मुताबिक़ मुंबई के एक ही जिम में राकुल, सारा और रिया की दोस्ती हुई थी. इसी से एनसीबी को जांच में लीड मिली है और उसके पास पुख्ता जानकारी भी है. साथ ही रिया ने श्रद्धा कपूर का नाम भी लिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि श्रद्धा को भी समन भेजा जा सकता है.

हाल ही में राहिल विश्राम नाम के मुंबई के ड्रग पेडलर को पकड़ा था और अब उसके गिरोह को ढूंढा जा रहा है. दरअसल रिया ने बताया था कि सुशांत उनसे मिलने से पहले से गांजा लिया करते थे, लेकिन फिल्म केदारनाथ की शूटिंग पर उन्होंने ड्रग्स ज्यादा लेने शुरू कर दिए थे.

एनसीबी की जाँच में बड़े नाम सामने आने के बाद बॉलीवुड में हलचल बढ़ गई है, जहां एक तरफ़ कंगना रनौत लगातार हमलवार हैं तो वहीं दूसरी तरफ़ बॉलीवुड में बड़ा ड्रग्स कनेक्शन सामने आ रहा है. अब देखना होगा इस जांच में और कितने नाम सामने आएँगे और क्या नए ख़ुलासे होते है.

जानिए कौन हैं पायल घोष? किसने लगाए अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के गंभीर आरोप 

दरअसल अभिनेत्री पायल घोष ने ट्वीट कर लिखा- ‘अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया. नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को. मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है. मेरी सुरक्षा खतरे में है. प्लीज मदद कीजिए.’ इस ट्वीट के बाद चर्चा होनी शुरू हो गई है कि आख़िरकार पायल घोष है कौन? तो चलिए हम आपको बताते हैं

पायल घोष एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साउथ और हिंदी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने साल 2017 में ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. कोलकाता की रहने वाली पायल ने वहीं के सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है. वहीं कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से ग्रेजुएशन की है. वे फिलहाल मुंबई में रह रही हैं.

17 साल की उम्र में पायल घोष ने बीबीसी की टेलीफिल्म Sharpe’s Peril में काम किया था. वे इस फिल्म के ऑडिशन के लिए एक दोस्त के साथ गई थी और सेलेक्ट हो गईं. अंग्रेजी सोल्जर Richard Sharpe पर बनी इस फिल्म में पायल ने बंगाल के एक स्वतंत्रता सेनानी की बेटी का किरदार निभाया था, जो गांव में रहती थी. पायल ने एक कैनेडियन फिल्म में भी काम किया था, जिसमें वे एक स्कूल की लड़की बनी थीं. इस लड़की को अपने पड़ोसी के नौकर से प्यार हो जाता है.

पायल के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वे एक्टिंग करें. इसलिए अपनी कॉलेज की छुट्टियों में वे कोलकाता से मुंबई भाग आई थीं. इसके बाद उन्होंने मुंबई की नामित किशोर एक्टिंग अकेडमी को जॉइन किया. वहीं उनकी मुलाकात चंद्रा शेखर येलेती से हुई, जिन्होंने पायल को तेलुगू फिल्म Prayanam में काम दिया. इस फिल्म में उनके साथ मंछु मनोज ने काम किया था

बाद में पायल घोष ने Oosaravelli और Mr. Rascal जैसी तेलुगू फिल्मों में भी काम किया. इसके अलावा उन्होंने Varshadhaare नाम की कन्नड़ फिल्म में भी काम किया है. साल 2012 में विवेक अग्निहोत्री ने पायल को अपनी फिल्म फ्रीडम में रोल दिया था. ये फिल्म शूट हुई लेकिन कभी रिलीज नहीं हुई.

उन्हें कॉमेडी फिल्म पटेल की पंजाबी शादी में काम मिला. इस फिल्म में उनके हीरो वीर दास थे. डायरेक्टर संजय छेत की ये फिल्म 15 सितम्बर 2017 को दुनियाभर में रिलीज हुई थी. इसमें परेश रावल, ऋषि कपूर और प्रेम चोपड़ा ने काम किया था. इस फिल्म को खास पसंद नहीं किया गया और ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी नहीं कर पाई थी. फिल्मों के अलावा पायल घोष ने टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में भी काम किया हुआ है. उन्होंने राधिका का किरदार निभाया था.

पायल घोष द्वारा अनुराग कश्यप पर इल्जाम लगाने के बाद से कई सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि पायल NCW को शिकायत भेजे. वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिएक्ट कर अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की है.

इसे लेकर शनिवार देर रात अनुराग कश्यप ने भी अपना पक्ष रखा. अनुराग कश्यप ने इस मुद्दे पर कई सारे ट्वीट किए. उन्होंने ट्वीट में लिखा, “क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में. चलो कोई नहीं. मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया. थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम. बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं.”

अपने अगले ट्वीट में अनुराग ने लिखा, “बाकी मुझपे आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए. मैडम दो शादियां की हैं, अगर वो जुर्म है तो मंजूर है और बहुत प्रेम किया है, वो भी कबूलता हूं.”

अपनी सफाई में अनुराग कश्यप ने आगे ट्वीट किया कि चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियां जिनके साथ मैंने काम किया है, या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आयीं हैं, या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस, अकेले में या जनता के बीच में, इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं ना तो कभी किसी कीमत पे बर्दाश्त करता हूं. बाकी जो भी होता है देखते हैं. आपके वीडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाकी आपको बस दुआ और प्यार. आपकी अंग्रेजी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफी.

इसके बाद एक आखिरी ट्वीट में अनुराग ने लिखा, “अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं. यह बस शुरुआत है. बहुत फोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा. यह भी पता है कि पता नहीं कहां-कहां से तीर छोड़े जाने वाले हैं. इंतजार है.”

UGC NET Admit Card 2020 : यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड हुए जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UGC NET Exam: यूजीसी नेट एग्जाम (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट UGC- NET) एग्जाम के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इंग्लिश, कॉमर्स और हिंदी के लिए एग्जाम 2 शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे. यूजीसी नेट परीक्षा 24 अगस्त से शुरू होगी और 5 नवंबर तक चलेगी. UGC- NET एग्जाम पहले 16 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाना था, लेकिन इस परीक्षा की तारीखें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  (ICAR) परीक्षा के साथ क्लैश हो रही थीं, जिसे देखते हुए UGC- NET एग्जाम को स्थगित करने का फैसला लिया गया था. अब यह एग्जाम 24 सितंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगा.

वहीं, एडमिट कार्ड की बात करें तो एनटीए (NTA) ने पहली दो परीक्षाओं यानी 24 और 25 सितंबर को होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. एनटीए जल्द ही अन्य परीक्षाओं के लिए भी एडमिट कार्ड जारी करेगी.

UGC NET एग्जाम असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन के लिए और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए योग्यता निर्धारित करने के लिए साल में दो बार जून में और दिसंबर में आयोजित किया जाता है. यह एग्जाम 80 से अधिक सब्जेक्ट्स के लिए आयोजित किया जाता है. लेकिन इस साल COVID-19 लॉकडाउन के कारण परीक्षा जून में नहीं हो सकी, इसलिए अब 24 सितंबर से आयोजित की जा रही है.

कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने के मामले में ऐतिहासिक वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है और इस मामले में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है. मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 42,08,431 कोविड-19 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं जो दुनिया के सभी देशों में संक्रमणमुक्त हुए रोगियों की सर्वाधिक संख्या है. देश में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर करीब 80 प्रतिशत हो गयी है, वहीं संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.61 प्रतिशत रह गयी है. मंत्रालय ने कहा, ‘अब भारत में दुनिया भर में संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों की करीब 19 प्रतिशत संख्या है। इसके कारण संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर मजबूती से सुधरकर 79.28 प्रतिशत हो गयी है.’ उसने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में आक्रामक तरीके से जांच करके रोगियों की जल्दी पहचान करने के केंद्रित, क्रमबद्ध और प्रभावी उपायों, त्वरित निगरानी और मानकीकृत उच्च गुणवत्ता पूर्ण क्लीनिकल देखभाल के कारण इस वैश्विक उपलब्धि को हासिल किया जा सका है. मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे की अवधि में देश में 95,880 लोग कोविड-19 से उबर चुके हैं और स्वस्थ हुए 90 प्रतिशत मामले 15 राज्यों तथा एक केंद्रशासित प्रदेश से आये हैं. मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ हुए रोगियों के नये मामलों में करीब 60 फीसद मामले पांच राज्यों- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश से आये हैं.इन्हीं पांच राज्यों में संक्रमण के सर्वाधिक मामले भी आये हैं. महाराष्ट्र में एक दिन में 22 हजार से अधिक लोग (23 प्रतिशत) स्वस्थ हुए हैं, वहीं संक्रमणमुक्त होने के नये मामलों में आंध्र प्रदेश में 11,000 (12.3 प्रतिशत) लोग हैं. मंत्रालय ने कहा, ‘भारत बहुत अधिक संख्या में रोगियों के ठीक की दिशा में लगातार बढ़ रहा है। यह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष केंद्रित रणनीतियों के साथ समन्वित प्रभावी कार्रवाई का परिणाम है.’ मंत्रालय के अनुसार देश में रेमडेसिविर, प्लाज्मा थैरेपी अैर टोसिलीजुमैब जैसी अनुसंधान आधारित पद्धतियों के तर्कसंगत इस्तेमाल की अनुमति दी गई और अन्य तरीकों को भी अपनाया गया. केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दी जा रही सहायता की नियमित समीक्षा कर रहा है. वह अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर भी लगातार नजर रख रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 95,880 लोग संक्रमणमुक्त हो गए हैं. इसी अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण के 93,337 नए मामले सामने आए जिसके साथ देश में कोविड-19 के कुल 53,08,014 मामले हो गए हैं.बीते 24 घंटे में 1,247 संक्रमितों की मौत हुई है जिसके साथ मृतक संख्या बढ़कर 85,619 हो गई.

कलकत्ता विश्वविद्यालय अब घर से ऑनलाइन परीक्षा के लिए देगा तीन घंटे का समय

कलकत्ता विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को घर से ऑनलाइन परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय देने का निर्णय लिया है. पहले इस परीक्षा के लिए 24 घंटे का समय देने की घोषणा की गई थी. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

कलकत्ता विश्वविद्यालय अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाएं एक अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित करेगा.

अधिकारी के अनुसार ‘ यह निर्णय लिया गया है कि स्नातक और परास्नातक स्तर के विद्यार्थी तीन घंटे में परीक्षा देंगे.किसी भी तरह की नेटवर्क की दिक्कत होने पर उन्हें आधे से एक घंटे का समय दिया जाएगा.’ उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी करेगा.

गौरतलब है कि यूजीसी ने परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 24 घंटे का समय देने पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद संकाय परिषद ने शनिवार को आपात बैठक की.

MI vs CSK, IPL 2020: चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियन्स को 5 विकेट से दी मात, अंबति रायडू और फाफ डु प्लेसिस ने खेली शानदार पारी

0

13वें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले मुक़ाबले में अंबति रायडू की शानदार पारी और फाफ डु प्लेसिस के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियन्स को 5 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया. रायडू ने 48 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए. वहीं, फाफ डुप्लेसिस (44 गेंदों पर नाबाद 58, छह चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़कर चेन्नई सुपरकिंग्स  को खराब शुरुआत से उबारा और  मुंबई इंडियन्स के ख़िलाफ़ पहले ही मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की.

सबसे ज्यादा रन
– अंबति रायडू 71 रन
– फाफ डु प्लेसिस 58 रन (नॉट आउट)

इनके अलावा मुरली विजय 1 रन, शेन वॉटशन 4 रन और जडेजा 10 रन ही बना सके. वहीं सैम कुरेन ने 6 गेंद में 18 रन की धमाकेदार पारी खेली. धोनी नॉट आउट रहे.

गेंदबाजी

लुंगी नगिदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. उनके अलावा जडेजा और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट झटके.

वहीं इससे पहले टॉस जीतकर धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियन्स के ख़िलाफ़ गेंदबाजी चुनी. बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत धमाकेदार रही. लेकिन 5वें और छठे ओवर में रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक के रूप में दो झटके लगने से रनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. इसके बाद सूर्यकुमार और सौरभ तिवारी ने मिलकर पारी को संभाला.

दोनों खिलाड़ियों ने कुछ बड़े शॉट भी खेले लेकिन 11वें ओवर में सूर्यकुमार 17 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 15वें ओवर में सौरभ तिवारी भी 42 रन बनाकर चलते बने. इनके अलावा हार्दिक पंड्या ने दो छक्के जड़े लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके और 14 रन बनाकर आउट हो गए.

पंड्या के बाद उनके भाई क्रुणाल पंड्या ने 3 रन, किरोन पोलार्ड ने 18 रन जैम्स पैटिंशन ने 11 रन बनाए. ट्रेंट बोल्ड बिना खाता खोले आउट हो गए, उन्हें दीपक चाहर ने अपना शिकार बनाया. राहुल चाहर और बुमराह नॉट आउट रहे. मुंबई ने इस 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन बनाए.

चेन्नई की तरफ से जडेजा सबसे महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 42 रन देकर दो अहम विकेट भी झटके. वहीं, लुंगी नगिदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. इनके अलावा दीपक चाहर ने दो विकेट, सैम कुरेन-पीयूष चावला ने 1-1 विकेट झटके.

COVID-19 : कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में कई देश, बढ़ा लॉकडाउन का खतरा

इजरायल ने शुक्रवार को देश में दोबारा नेशनल लॉकडाउन लागू कर दिया. तीन हफ्ते तक लोगों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं. लोग अपने घरों से एक किमी से दूर नहीं जा सकते. दोबारा नेशनल लॉकडाउन लागू करने वाला इजरायल दुनिया का पहला देश है. लेकिन कई अन्य देश भी कोरोना की दूसरी लहर के खतरे का सामना कर रहे हैं.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि ब्रिटेन में कोरोना की दूसरी लहर आती दिख रही है. उन्होंने छह महीने तक पाबंदियां लगाने की आवश्यकता जताई है. बोरिस जॉनसन का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर को लेकर ब्रिटेन स्पेन और फ्रांस से 6 हफ्ते पीछे है. उन्होंने कहा कि यह निश्चित है कि ब्रिटेन में दूसरी लहर आएगी.

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यूरोप में कोरोना की दूसरी लहर को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है. WHO का कहना है कि यूरोप में खतरनाक रूप से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. WHO के क्षेत्रीय निदेशक हंस क्लूज ने कहा कि केस बढ़ने को चेतावनी के तौर पर लेना चाहिए कि आगे क्या होने वाला है.

हंस क्लूज ने यह भी कहा कि हफ्ते में आने वाले मामले की संख्या उस वक्त से अधिक हो गई है जब मार्च में यूरोप में कोरोना वायरस अपने पीक पर था. यूरोपीय क्षेत्र में हफ्ते में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 3 लाख को पार कर गई.

यूरोप के आधे देशों ने अपने यहां बीते दो हफ्ते में नए मामलों में 10 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की है. इनमें से 7 देशों में कोरोना के नए मामले दोगुने हो गए हैं. बता दें कि दुनिया में कोरोना के मामलों की कुल संख्या तीन करोड़ 69 लाख से अधिक हो गई है. जबकि 9 लाख 56 हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

22 सितंबर 2020 को बुध का तुला राशि में होगा गोचर, इन 7 राशि के जातकों को होगा धन लाभ, मिलेगी नौकरी और कार्यक्षेत्र में होगी पदोन्नति 

सभी ग्रहों में बुध को युवराज का कहा जाता है. कुंडली में बुध की स्थिति अच्छी हो तो व्यक्ति को तार्किक क्षमता बढ़ जाती है. वहीं बुध की खराब स्थिति से व्यक्ति के जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आते हैं. बुध देव अभी कन्या राशि में हैं और 22 सितंबर को कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे. तुला राशि में बुध का ये गोचर 14 अक्टूबर तक रहेगा. आइए जानते हैं कि बुध के इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ होने वाला है.

मेष- बुध ग्रह का गोचर आपके जीवन में कई चुनौतियां ला सकता है. घर के सदस्यों के साथ आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं. आपको अपने गुस्से पर काबू रखकर बातों को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए. आपके दांपत्य जीवन में भी कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. किसी पुरानी बात को लेकर बहस करने से बचें. गोचर के दौरान जितना हो सके जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें. अपने खर्चों पर ध्यान दें और कर्ज लेने या देने से बचें. इस गोचर काल में व्यापारियों को बहुत संभलकर रहने की जरुरत है. सेहत का विशेष ध्यान रखें.

वृषभ- बुध का ये गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित होगा. इस राशि के विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में इस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी. वाद-विवाद की स्थिति में आपकी विजय होगी. प्रेम के मामलों के लिए अच्छा समय रहेगा. इस गोचर काल में आप अपने साथी के और करीब आएंगे. सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा. संतान की वजह से घर में खुशियां आ सकती हैं. इस दौरान आपको कर्जों से भी मुक्ति मिल सकती है. बुध का यह गोचर वृषभ राशि की कई परेशानियां दूर करेगा.

मिथुन- बुध के गोचर के दौरान आपके परिवार का माहौल सुखद रहेगा. आप सारी चिंताओं को भूलकर घरवालों को पूरा समय देंगे और उनके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी. करीबी मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. इस गोचर काल के दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. अपने बजट के हिसाब से ही खर्च करें. इस राशि के विद्यार्थियों को भी बुध के गोचर का लाभ मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले  विद्यार्थियों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है.

कर्क- आपके पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी. माता के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं. ये गोचर आपको एक मानसिक शांति देकर जाएगा. नौकरी कर रहे लोगों की तरक्की के पूरे आसार हैं, हालांकि आर्थिक चिंताएं फिर भी बनी रहेंगी. इस राशि के विद्यार्थियों का गोचर काल के दौरान पढ़ाई से मन भटक सकता है. अपना समय बर्बाद करने से बचें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है. कुछ लोगों को इस दौरान सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. नियमित व्यायाम करें और संतुलित भोजन खाएं.

ये भी पढ़ें : सूर्य ने किया कन्या राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

सिंह- बुध के गोचर से छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे. आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा और आप भी उनकी मदद करेंगे. घरवालों के बीच मेलजोल बना रहेगा. घर के अच्छे माहौल से आपको मानसिक शांति मिलेगी और अपने कार्यक्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे. मित्रों या करीबियों से फायदा मिल सकता है. इस दौरान आपको पैसों से जुड़े लेन-देन को लेकर विशेष रुप से सावधान रहना होगा. कुछ लोग इस गोचर काल के प्रभाव से मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं. ऐसे में ध्यान-योग का सहारा लेकर अपने मन मस्तिष्क को संतुलित करें.

कन्या- बुध की स्थिति से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. इस गोचर का आपके सामाजिक स्तर पर भी प्रभाव पड़ेगा. आप अपनी वाणी के दम पर लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे. कोरबारियों को पुरानी किसी योजनाओं से लाभ होने की पूरी संभावना है. आपकी मेहनत का अच्छा फल बुध के इस गोचर के दौरान आपको मिलेगा. इस राशि के विद्यार्थीयों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा. ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ सही तालमेल बनाकर रखें.

तुला- बुध का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है. इसके प्रभाव से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. कारोबार में कई तरह की अड़चन आ सकती है. इस दौरान विद्यार्थियों का भी मन भटक सकता है. अपनी उलझनों का सही हल पाने के लिए बड़े-बुजुर्गों की सलाह लें. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना ही लें तो बेहतर होगा. सामाजिक स्तर पर भी इस राशि के लोगों को सावधान होकर चलने की जरुरत है, जितना हो सके कम बोलें और वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें. बुध के गोचर काल के दौरान आपको अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने की जरुरत है. हालांकि नौकरी कर रहे लोगों को इस गोचर के दौरान किस्मत का साथ मिलेगा.

वृश्चिक- बुध का यह गोचर आपके जीवन में आर्थिक चुनौतियां लेकर आ सकता है. आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है जिसके कारण आप मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं. इस गोचर काल में धन की बचत की योजना बनाएं. जो लोग किसी विदेशी कंपनी में काम करते हैं उनके लिए यह गोचर अच्छा रह सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से भी बुध का यह गोचर आपके लिए अच्छा नहीं है. इस दौरान आपको अपने सेहत का पूरा ख्याल रखना चाहिए. अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें.

धनु- इस गोचर से आपके जीवन के विभिन्न पक्षों में सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं. नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिलेंगे. कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है. आपके साथ-साथ आपके जीवनसाथी को भी उनके कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है. इस दौरान आप कुछ नई चीजें सीखने की कोशिश करेंगे. बड़े भाई-बहनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे जिससे परिवार का माहौल बेहतर होता जाएगा. सामाजिक स्तर पर आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. लंबे समय से बीमार लोगों को इस बुध के गोचर से आराम मिल सकता है.

मकर- इस गोचर का असर आपके कार्यक्षेत्र और नेतृत्व क्षमता पर पड़ेगा. आपको अपने कर्मक्षेत्र में सफलता मिलेगी. इस राशि के व्यापारियों को भी गोचर से लाभ होने की संभावना है, अपनी अधूरी योजनाओं को इस समय आप पूरा कर सकते हैं. कारोबार बढ़ाने के लिए ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा. इस राशि के लोगों को कई बेहतर अवसर इस दौरान मिल सकते हैं. विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि मिल सकती है. इस दौरान आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी. परिवार का माहौल सुखद रहेगा, हालांकि अपने गुस्से पर काबू रखने की आपको जरुरत है.

कुंभ- बुध का यह गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए कई मायनों में अच्छा रहेगा. इस दौरान आप मानसिक शांति पाने के लिए धर्म-कर्म के काम करेंगे और आध्यात्मिक विषयों में भी रुचि लेंगे. इस दौरान आप पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी बुध का यह गोचर अच्छा रहेगा. इस दौरान आपकी तार्किक क्षमता बढ़ेगी. बेरोजगार लोगों को इस दौरान भाग्य का साथ मिल सकता है. कारोबारियों के लिए भी यह गोचर अनुकूल रहेगा, यदि आप काम के सिलसिले में यात्रा करते हैं तो लाभ मिलने की पूरी संभावना है.

मीन- मीन राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इस अवधि में आपको बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है. हालांकि आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव से आपको इस गोचर के अनुकूल फल भी प्राप्त हो सकते हैं. शोध कार्य में लगे जातकों के लिए यह गोचर अच्छा रह सकता है, आपके शोध को नई गति मिल सकती है. सेहत पर भी इस दौरान विशेष ध्यान देने की जरुरत है. अपने खान पान पर ध्यान दें.

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पर राजद्रोह का केस, 20 तक हाजिर होने का नोटिस

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य और पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज पुलिस थाने में दर्ज मामले में राजद्रोह की धारा जोड़ी है .पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिंह के खिलाफ दो सितंबर को एक सर्वेक्षण कराये जाने के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 501 ए तथा 120 बी के अलावा आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था .

अधिकारी ने बताया कि सिंह को लखनऊ पुलिस ने गुरूवार को एक नोटिस भेजी है जिसमें अन्य धाराओं के अलावा राजद्रोह की धारा 124 ए को भी शामिल किया गया है . यह नोटिस संजय सिंह के दिल्ली वाले आवास के नार्थ एवेन्यू के पते पर भेजी गयी है .

हजरतगंज पुलिस थाने के जांच अधिकारी ए के सिंह की ओर से संजय सिंह को भेजी गयी नोटिस में कहा गया है, ‘आपके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 242/2020 भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए/153 बी/,505 :1::बी:/505:2:/468/469/124 ए/120 बी व 66 सी/66 डी आईटी अधिनियम के तहत पुलिस थाना हजरंतगंज लखनऊ के संबंध में जांच विवेचना की जा रही है, जो संज्ञेय एवं गैर जमानती अपराध है, जिसके संबंध में अपने पक्ष में तथ्यों/अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु मेरे समक्ष बीस सितंबर को सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें .

नोटिस में कहा गया है, ‘यदि आप नियत तिथि/समय पर उपस्थित नही होते है तो आपके विरूद्ध दंडनीय कार्यवाही की जायेगी .’ पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि संजय सिंह के अलावा एक निजी कंपनी के तीन निदेशको के खिलाफ भी राजद्रोह और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है .