Home Blog Page 174

आईसीआईसीआई होम फ़ाईनांस अपना घर ड्रीम्ज : अब बैंक अकाउंट में सिर्फ 1500 है तो मिल जाएगा होम लोन, जानिए कैसे?

आईसीआईसीआई होम फ़ाईनांस (ICICI Home Finance) ने  एक माइक्रो लोन स्कीम लॉन्च किया है. इस स्कीम का नाम “अपना घर ड्रीम्ज-Apna Ghar Dreamz” है. कंपनी की यह स्कीम स्किल्ड प्रोफेशनल्स के लिए है. ऐसे कामगार जो इनफॉर्मल सेक्टर में काम करते हैं वो आईसीआईसीआई होम फ़ाईनांस के तहत अपना घर ड्रीम्ज घर खरीदने के लिए 2 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं. कंपनी की तरफ से जारी बयान में बताया गया है, “हम इनफॉर्मल सेक्टर में काम करने वाले लोगों का घर खरीदने का सपना पूरा करना चाहते हैं.”

कैसे मिलेगा लोन?

आईसीआईसीआई होम फ़ाईनांस के मैनेजिंग डायरेक्टर और  CEO अनिरुद्ध कमानी ने कहा कि अब वो दिन गए जब होम लोन के लिए आपको कई डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती थी. इस स्कीम में PAN, आधार और पिछले 6 महीने के बैंक स्टेटमेंट दिखाने पर ही 5 लाख रुपए तक का लोन मिल जाएगा.

‘अपना घर ड्रीम्स’ स्कीम (Apna Ghar Dreamz) स्कीम के तहत लोन हासिल करने के लिए कस्टमर्स के बैंक में मिनिमम 1500 रुपए का बैलेंस होना चाहिए. इसके आधार पर 5 लाख रुपए तक के लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है. 5 लाख रुपए से बड़ा लोन लेने के लिए बैंक अकाउंट में 3,000 रुपए का बैलेंस होना जरूरी है. होमलोन लेने के लिए ग्राहक अपने नजदीकी आईसीआईसीआई होम फाइनेंस के ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं.

इस स्कीम का फायदा किसे होगा?

बैंक ने बताया कि इस स्कीम का फायदा बढ़ई, प्लंबर्स, इलेक्ट्रिशियन, ट्रेलर, पेंटर, मैकेनिक, कंप्यूटर रिपेयर, जिसमें कारपेंटर, इलेक्ट्रिशयन, टेलर, पेंटर, वेल्डर, ऑटो मैकेनिक, मैन्यूफैक्चरिंग मशीन ऑपरेटर्स, कंप्यूटर मैकेनिक, RO रिपेयर टेक्नीशियन, छोटा मोटा बिजनेस करने वाले, किराना स्टोर चलाने वाले लोग शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि इस स्कीम का लक्ष्य असंगठित क्षेत्र के लोगों को होम लोन मुहैया कराना है जिनके पास लोन लेने के लिए पर्याप्त डॉक्यूमेंट्स नहीं होते हैं.  करने वाले लोगों का होगा जिन्हें लोन मिलने में अब तक दिक्कत होती रही है. इसके अलावा ग्राहक प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के सभी बेनिफिट्स का भी लाभ ले सकते हैं. जो निम्न आय वर्ग या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS /LIG) और मध्यम आय समूहों (MIG – I और II) के लिए एक क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना (CLSS) है.

ICICIHome Finance, Housing Finance Company,ICICI,ICICI होम लोन, Home Finance, Skilled Workers, Apna Ghar Dreamz, informal, Home loan,home loan,ICICI Home Finance,icici bank home loan,sbi home loan tracking,boi home loan calculator,bank of maharashtra home loan,  मेरी इनकम काम है मुझे होम लोन कैसे मिलेगा, घर ख़रीदने के लिए लोन, होम लोन के लिए कैसे अप्लाई करें, आईसीआईसीआई होम फ़ाईनांस, अपना घर ड्रीम्ज लोन कैसे मिलेगा, मुंबई में घरों के दाम, दिल्ली में घर ख़रीदना है, विरार में सस्ते फ़्लैट ख़रीदें, सस्ता किराए का घर, वसई विरार में घर का दाम,

काजल राघवानी के हॉट लुक ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर, वीडियो वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं. इस बार उन्होंने अपनी जो फोटो शेयर की है, उसमें आप उनके बोल्डनेस को देख दंग रह जाएंगे. लेटेस्ट फोटो में काजल इतनी सेक्सी लग रही है कि आप अगर उन्हें एक बार देख लेंगे तो अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे. फिल्मों में भी अपने जबरदस्त रोमांटिक सीन को लेकर काजल मशहूर है. अक्सर हीरो के साथ वह बेहद रोमांटिक सीन में नजर आती है.

ये भी देखें : काजल राघवानी की अदाओं ने फैंस का किया बुरा हाल, लाखों दिलों पर करती हैं राज

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब काजल की किसी फोटो को इतना पसंद किया जा रहा हो. वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सेक्सी फोटो वीडियो शेयर किया करती है. इसके साथ ही काजल टिक-टॉक वीडियो भी खूब बनाती है, जिसे वह अपने फैंस के साथ शेयर करती है. यही कारण है कि फैंस भी सोशल मीडिया के माध्यम से उनके साथ जुड़े रहते हैं और उनकी लेटेस्ट पोस्ट का इंतजार करते हैं. इंस्टाग्राम के अलावा यूट्यूब पर भी काजल के भोजपुरी गाने छाए रहते हैं. जैसा ही उनका कोई नया गाना रिलीज होता है तो वह यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगता है.

 
 
 
View this post on Instagram
 
 

 

♣️🖤♣️ “Above all, be the heroine of your life. Not the victim.”

A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani) on

 
 
 
View this post on Instagram
 
 

 

💕

A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani) on

 
 
 
View this post on Instagram
 
 

 

💕 “How simple it is to see that we can only be happy now, and there will never be a time when it is not now.” 🦋

A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani) on

काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की काफी डिमांडिग एक्ट्रेस हैं. जब भी सोशल मीडिया पर उनका कोई गाना आता है फैन्स और भी ज्यादा बेकरार होते हैं. काजल की जोड़ी हर कलाकार के साथ कमाल की लगती है. काजल ने भी करीब हर किसी के साथ काम किया है. भोजपुरी सिनेमा में आज भी काजल काफी पॉपुलर है.

इंस्टाग्राम के अलावा यूट्यूब पर भी काजल के भोजपुरी गानो की वीडियो सूपरहिट रहते हैं. जैसे ही उनका कोई नया गाना रिलीज होता है तो वह यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड करने लगता है. काजल ने भोजपुरी फिल्म मेहंदी लगाके रखना, नागदेव, मुकद्दर, मैं सेहरा बांध कर आऊंगा, संघर्ष, दबंग सरकार, कुली नंबर 1, दबंग आशिक, बलम जा आई लव यू जैसी बहुत सी फिल्मों में भी अभिनय किया है.

बिग बॉस 14 के नए प्रोमो में होगा बड़ा खुलासा, कोरेन्टीन पीरियड से लेकर कंटेस्टेंट का ऐलान

बिग बॉस  के नए प्रोमो में होगा बड़ा खुलासा. 3 अक्टूबर को शुरू होने जा रहे कोटा कंट्रोवर्शियल रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के बारे में कोरेन्टीन पीरियड को लेकर खुआसा होगा.गुरुवार को सलमान खान जुहू के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में बिग बॉस के स्पेशल प्रोमो को सपोर्ट करेंगे.

इस प्रोमो में बिग बॉस के कंटेस्टेंट की क्वालिटी इन पीरियड के बारे में बताया जाएगा…. साथी बिग बॉस के घर में लॉक होने वाले सभी कंटेस्टेंट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी. आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में एंट्री पाने से पहले कंटेस्टेंट्स को करंट इन किया जाना है इस दौरान कंटेस्टेंट की करो ना जांच भी होगी.

20 सितंबर तक कंटेस्टेंट्स को को रिटेन किया जाएगा और 14 दिन बाद उन्हें बिग बॉस के घर में एंट्री मिलेगी खबर यह भी है कि सलमान खान ओपनिंग एपिसोड के लिए 1 अक्टूबर को फिल्म सिटी में शूट करने वाले हैं शो के ऑनर होने से ठीक 2 दिन पहले.

Bigg Boss के नए प्रोमो में होगा बड़ा खुलासा. इस प्रोमो में बिग बॉस के कंटेस्टेंट की क्वालिटी इन पीरियड के बारे में बताया जाएगा…. साथी बिग बॉस के घर में लॉक होने वाले सभी कंटेस्टेंट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी.

HDFC बैंक देने जा रहा है 14000 लोगों को नौकरी, बैंक मित्र बनकर करें शानदार कमाई

एचडीएफसी बैंक मित्र : देश में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक HDFC बैंक बड़ी संख्या में नौकरियों की पेशकश करने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एचडीएफसी आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए 14000 युवाओं को मौका देने जा रहा है. खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं.

दरअसल ग्रामीण इलाकों में अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने की कोशिश में HDFC बैंक मौजूदा कोरोबारी वर्ष में अपने बैंक मित्रों की संख्या को बढ़ाना चाहता है. एचडीएफसी बैंक के पास इस समय बैंक मित्रों (Banking Correspondent) की संख्या 11,000 है. बैंक इसे बढ़ाकर 25000 करना चाहता है. बैंक इन बैंक मित्रों की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है. इसमें खाता खोलना, टर्म डिपॉजिट, पेमेंट प्रोडक्ट्स और लोन जैसी सभी बैंकिंग सुविधाएं शामिल हैं.

बता दें कि कोरोना संकट के दौरान जारी लॉकडाउन अवधि में सरकार ने जनधन और दूसरे खातों में सहायता रकम ट्रांसफर कर रही है. ऐसे में बैंक मित्रों की मांग काफी बढ़ गई है. हालांकि बैंक लोगों को भीड़ से बचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इस काम में उन्‍होंने अपने बैंक मित्र या बैंक कॉरेस्पॉन्डेंट लगाए हैं, जो घर-घर जाकर ग्राहकों को कैश मुहैया करा रहे हैं.

कौन होते हैं बैंक मित्र

जो व्यक्ति बैंक खाते खुलवाने, बीमा करवाने, पैसे जमा करवाने समेत अन्य बैंक के कामों में अन्य लोगों की मदद करते हैं उन्हें बैंक मित्र कहा जाता है. बैंक मित्र बनने के लिए आपको सरकार के साथ जुड़कर काम करना होगा.

बैंक मित्र बनने के फायदे

बैंक मित्र बनने से आप कई तरह के कमाई कर सकते हैं. किसी भी व्यक्ति का खाता खोलने, पैसे जमा करवाने, पैसे निकालने, उसका क्रेडिट कार्ड और बिल भुगतान करने पर बैंक मित्र को कमीशन दिया जाता है. प्रधान मंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत, सभी बैंक मित्र को 1.25 लाख रुपये का ऋण भी दिया जाता है, जिसमें से 50,000 रुपये का ऋण सामान वगैरह के लिए, 25,000 रुपये का ऋण काम के लिए और 50,000 रुपये का कर्ज वाहन के लिए दिया जाता है. इसके अलावा बैंक मित्र को हर महीने 2000 से 5000 रुपये आमदनी के तौर पर दिए जाते हैं.

अब सिर्फ ATM कार्ड से काम नहीं चलेगा, एसबीआई (SBI) ने बदले पैसे निकालने के नियम

तेजी से बढ़ रहेऑनलाइन फ्रॉड बचने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बड़ा कदम उठाया है. जिससे एटीम से लेनदेन काफ़ी हद तक सुरक्षित हो जाएगा. हालांकि इसके लिए एसबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने का नियम भी बदला है. इसके चलते अब केवल एटीएम कार्ड के भरोसे ही पैसा नहीं निकलेगा. नए नियम 18 सितंबर 2020 से लागू होने जा रहे हैं. इसके बाद अगर आपको एटीएम से पैसा निकालना है तो इस प्रक्रिया का पालन करना होगा. आइये जानते हैं अब कैसे निकलेगा पैसा.

जिन ग्राहकों ने अपने मोबाइल नंबर एसबीआई अकाउंट में अपडेट नहीं कराए हैं, उनको तुरंत ही ऐसा करा लेना चाहिए. अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है या और कोई दिक्कत है, तो उसे बैंक से मिलकर तुरंत ही दूर करा लें. क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया तो आपको जरूरत पर पैसा निकालने में दिक्कत आएगी.

एसबीआई का कहना है कि वह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सहित एटीएम के इस्तेमाल को ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रहा है. इसी के तहत यह नया नियम लागू किया जा रहा है. इससे पहले ही एसबीआई 1 जनवरी, 2020 से अपने एटीएम में यह नियम रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच लागू कर चुका है. अब इस नियम को 24 घंटे के लिए लागू किया जा रहा है. अब 10,000 रुपये या इससे ज्यादा पैसे निकालने पर डेबिट या एटीएम कार्ड पिन के साथ आपको मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को भी एटीएम में डालना होगा, तभी आप पैसा निकाल पाएंगे. जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है. इसकी देशभर में करीब 22,000 शाखाएं हैं. वहीं एसबीआई के 6.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मोबाइल बैंकिग और एटीएम की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं. इसीलिए एसबीआई लगातार अपनी ऑनलाइन बैंकिंग सहित एटीएम की सुरक्षा को बढ़ा रहा है.

 

 

सूर्य ने किया कन्या राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

16 सितंबर सुबह शाम 7 बजकर 08 मिनट पर सूर्यदेव सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. और 17 अक्टूबर की सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक यहीं पर रहेंगे. बता दें कि जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती हैं. अतः  सूर्य की कन्या संक्रांति है.

भारतीय ज्योतिष के अनुसार सूर्य एक पुरुष ग्रह है. इनकी दिशा पूर्व है.राशियों में यह सिंह राशि के स्वामी है. सौरमंडल में सूर्य सबसे बड़े ग्रह है. बाकी सब ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं. जन्मपत्रिका में पिता के संबंध में सूर्य के द्वारा ही विचार किया जाता है.सूर्य स्वभाव, आरोग्यता, राज्य और देवालय का सूचक है.

किसी भी संक्रांति में पुण्यकाल का बहुत महत्व होता है.इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान और दान का महत्व बताया गया है.सूर्य की कन्या संक्रांति के दौरान गोदावरी नदी में स्नान-दान का महत्व है. साथ ही आपको बता दूं कि सूर्य की इस कन्या संक्रांति का पुण्यकाल आज दोपहर 12:44 से सूर्यास्त तक रहेगा.सूर्य के कन्या राशि में इस गोचर के दौरान आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और  विभिन्न राशि वालों  को कौन-से उपाय करने होंगे.

मेष राशि

सूर्यदेव आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे.जन्मपत्रिका में छठे स्थान का संबंध मित्र से होता है.सूर्य के इस गोचर से आपके जीवन में मित्रों की वृद्धि होगी और जरूरत के वक्त उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा.तो 17 अक्टूबर तक इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए बंदर को गुड़ खिलाएं.साथ ही मंदिर में बाजरा दान करें.

वृष राशि 
सूर्यदेव आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे.सूर्यदेव के इस गोचर से आपको विद्या का लाभ मिलेगा.आपको संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी.गुरु और जीवनसाथी के साथ भी अच्छे संबंध बनेंगे.तो अगले 30 दिनों तक इन सब चीज़ों का उचित लाभ उठाने के लिए  छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें.

मिथुन राशि 
सूर्यदेव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे.जन्मपत्रिका में चौथा स्थान जीवन में माता, भूमि-भवन और वाहन से संबंध रखता है.सूर्य के इस गोचर से आपको 17 अक्टूबर तक अपनी मेहनत के बल पर भूमि , भवन  और वाहन का लाभ मिलेगा.साथ ही माता का साथ भी बना रहेगा.तो अपनी इस स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए अगले 30 दिनों के दौरान किसी जरुरतमंद को भोजन कराएं.

ये भी पढ़ें :  22 सितंबर 2020 को बुध का तुला राशि में होगा गोचर, इन 7 राशि के जातकों को होगा धन लाभ, मिलेगी नौकरी और कार्यक्षेत्र में होगी पदोन्नति

कर्क राशि 
सूर्यदेव आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे.जन्मपत्रिका में तीसरा स्थान भाई-बहन और अभिव्यक्ति से संबंध रखता है.सूर्य के इस गोचर से आपको अपने भाई-बहनों से आशा अनुसार साथ नहीं मिल पायेगा और आप खुलकर दूसरों के आगे अपनी बात रखने में संकोच करेंगे.तो भाई-बहनों का पूरा साथ पाने के लिए और अपनी अभिव्यक्ति की आजादी को कायम रखने के लिए अगले 30 दिनों तक धार्मिक कार्यों में सहयोग देते रहें.

सिंह राशि 
सूर्यदेव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे.जन्मपत्रिका में दूसरा स्थान धन से संबंध रखता है.सूर्य के इस गोचर से आपके धन में वृद्धि होने के आसार कम हैं,.आपको अगले 30 दिनों के दौरान किसी धर्मस्थल या मंदिर में नारियल का दान करना चाहिए.

कन्या राशि 
सूर्यदेव आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे.जन्मपत्रिका में पहला स्थान लग्न का होता है.अतः इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको धन की प्राप्ति होगी,  यश-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और प्रेम-संबंध मजबूत होंगे.संतान को न्यायालय से लाभ मिलेगा.तो सूर्यदेव के इन शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये  अगले 30 दिनों तक रोज सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को नमस्कार करें.

तुला राशि 
सूर्यदेव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे.जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है, परन्तु इस स्थान का संबंध व्यय से भी है.अतः सूर्य के इस गोचर से आपको शैय्या सुख तो मिलेगा, लेकिन आपके खर्चें भी बहुत हद तक बढ़ जायेंगे.तो सूर्यदेव के अशुभ फलों से मुक्ति पाने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये 17 अक्टूबर तक अपने घर की खिड़की और दरवाजे खुले रखें, ताकि आपके घर के एक-एक कोने में सूर्य की किरणें पहुंच सके.

वृश्चिक राशि
सूर्यदेव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे.जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आमदनी और कामना पूर्ति से है.सूर्य के इस गोचर से मेहनत के बल पर आपकी आमदनी में वृद्धि होगी.आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे और आपके काम बनेंगे.तो अगले 30 दिनों के दौरान शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये रात के समय अपने सिरहाने पर 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन सुबह उठकर उन्हें किसी धर्मस्थल या मंदिर में दान कर दें.

धनु राशि 
सूर्यदेव आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे.जन्मपत्रिका में दसवें स्थान 0का संबंध राज्य और पिता से है.सूर्य के इस गोचर से आपको अपने करियर में सफलता अवश्य मिलेगी, साथ ही आपके पिता के काम भी बनेंगे.अतः अपने करियर और पिता के कार्यों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज से 17 अक्टूबर तक घर से बाहर निकलते समय अपना सिर ढक्कर जायें.आप सिर पर सफेद रंग की टोपी या पगड़ी पहन सकते हैं.

मकर राशि 
सूर्यदेव आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे.इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको अपने कार्यों में भाग्य का उतना साथ नहीं मिल पायेगा.आपको अपने कार्यों में सफलता के लिए  कड़ी मेहनत की जरूरत है.अगले 30 दिनों तक अपने भाग्य का साथ पाने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिये घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें.साथ ही ध्यान रहे 17 अक्टूबर तक पीतल की कोई चीज गिफ्ट में न दें और न ही दान करें.

कुंभ राशि 
सूर्यदेव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे.जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध  आयु और हमारे स्वास्थ्य से है.अतः सूर्य के इस गोचर से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.अतः अपने बेहतर स्वास्थ्य और लंबी आयु को सुनिश्चित करने के लिये लिए अगले 30 दिनों के दौरान काली गाय की सेवा करें.साथ ही बड़े भाई की मदद करें.

मीन राशि
सूर्यदेव आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे.जन्मपत्रिका में सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी और आपकेदाम्पत्य सम्बन्ध से है.सूर्य के इस गोचर से आपके दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे, लेकिन साथ ही एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन के अवसर भी सामने आ सकते हैं.आपको इनसे बचकर रहना चाहिए.जीवनसाथी से मधुर सम्बन्ध बनाये रखने के लिये और किसी भी तरह की अशुभ स्थिति से बचने के लिये अगले 30 दिनों के दौरान अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर किसी जरुरतमंद को खिलाएं.

जया और कंगना की जंग में कूदे शिवसेना नेता संजय राउत, कहा आरोप लगाने वालों का हो ‘डोप टेस्ट ‘

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उठा बॉलीवुड में ड्रग्स के धंधे का मामला अब सड़क से संसद तक पहुंच गया है. बॉलीवुड को लेकर की जा रही अभद्र टिप्पणियों पर सांसद जया बच्चन ने संसद में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. तो अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभिषेक और श्वेता का नाम लेकर जया पर भी सवाल दाग दिए. अब इस जया कंगना विवाद में शिवसेना के सांसद संजय राउत भी कूद गए हैं. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि जया बच्चन का बयान बिल्कुल सही है। साथ ही उन्होंने कंगना पर हमला बोलते हुए कहा कि बॉलीवुड पर आरोप लगाने वालों का डोप टेस्ट करवाया जाए.

संजय राउत बोले कि कंगना रनौत ने जो बयान दिया है, उसपर बच्चन परिवार जवाब दे सकता है. शिवसेना नेता ने कहा कि कंगना रनौत शिवसेना के आदित्य ठाकरे के बारे में जो भी आरोप लगा रही हैं, उन्हें गृह मंत्रालय, गृह सचिव और एजेंसियों को सबूत देने चाहिए. शिवसेना नेता ने कहा कि जो लोग भी सवाल खड़े कर रहे हैं, पहले उनका ही डोप टेस्ट होना चाहिए.

राउत ने कहा कि जया क्या गलत कहा. उन्होंने पूरे देश की भावना को सदन में व्यक्त किया. राउत ने कहा, ‘आज पूरी इंडस्ट्री चुप है, ऐसा माहौल बन गया है कि लोग बोलने से थोड़ा डरते हैं. इस प्रकार का माहौल इमर्जेंसी में थी. अभी भी लोग बोलने से कतरा रहे हैं. लेकिन इमर्जेंसी में भी बहुत से कलाकार सामने आए थे. किशोर कुमार जैसे कलाकार.’

राउत ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय रास्तों से ड्रग्स आ रहा है तो ये केंद्र और केंद्रीय एजेंसियों की जिम्मेदारी है. अगर किसी इंडस्ट्री में कुछ बुरे लोग हैं, तो इसका मतलब ये नहीं कि पूरी इंडस्ट्री को ही बदनाम कर दो. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि ड्रग्स कनेक्शन में केवल महाराष्ट्र का नाम क्यों लिया जा रहा है?

कंगना रनौत का जया बच्चन पर पलटवार, बोलीं- अभिषेक फांसी लगा लेते तब भी आप ऐसा कहतीं?

राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने मानसून सत्र के दूसरे दिन रवि किशन का बिना नाम लिए केंद्र सरकार से बॉलीवुड की सुरक्षा और समर्थन करने की अपील की. साथ ही उन्होंने रवि किशन पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं. जया बच्चन के इस बयान पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है. कंगना रनौत ने उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा नाम भी शामिल किया.

कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा, “जया जी क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर मेरी जगह पर आपकी बेटी श्‍वेता को किशोरावस्था में पीटा गया होता, ड्रग्‍स दिए गए होते और शोषण होता. क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर अभिषेक लगातार धमकियां और शोषण की बात करते और एक दिन फांसी से झूलते पाए जाते? थोड़ी हमदर्दी हमसे भी दिखाइए,”

 

दरअसल, एक दिन पहले गोरखपुर से सांसद रवि किशन संसद के मानसून सत्र के पहले दिन देश और बॉलीवुड में बढ़ते ड्रग्स के इस्तेमाल और तस्करी के मुद्दे को उठाया था. उन्होंने कहा था,”भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स की लत काफी ज्यादा है. कई लोगों को पकड़ लिया गया है. एनसीबी बहुत अच्छा काम कर रही है. मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं वह इस पर सख्त कार्रवाई करें, दोषियों को जल्द से जल्द पकड़े और उन्हें सजा दे जिससे की पड़ोसी देशों की साजिश का अंत हो सके.”

रवि किशन के इस बयान पर जया बच्चन ने आज राज्यसभा में कहा,”कल हमारे एक सांसद सदस्य ने लोकसभा में बॉलीवुड के खिलाफ कहा. यह शर्मनाक है. मैं किसी का नाम नहीं ले रही हूं. वो खुद भी इंडस्ट्री से आते हैं. जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं. गलत बात है. मुझे कहना पड़ रहा है कि इंडस्ट्री को सरकार की सुरक्षा और समर्थन की जरूरत है.”

मां लक्ष्मी के इस चमत्कारी मंत्र से होता है शत्रुओं का नाश, प्रतिदिन करें जाप 

मां लक्ष्मी की कृपा से वैभव, सौभाग्य, आरोग्य, ऐश्वर्य, शील, विद्या, विनय की प्राप्ति होती है, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं महालक्ष्मी कृपा प्रार्थना स्तोत्र. इसे पढ़ने से भक्तों को माँ की कृपा प्राप्त होती है. इस महालक्ष्मी कृपा प्रार्थना स्तोत्र को इंद्र उवाच के नाम से भी जाना जाता.

 

नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते।
शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।1।।

इन्द्र बोले, श्रीपीठ पर स्थित और देवताओं से पूजित होने वाली हे महामाये। तुम्हें नमस्कार है। हाथ में शंख, चक्र और गदा धारण करने वाली हे महालक्ष्मी! तुम्हें प्रणाम है।

नमस्ते गरुडारूढे कोलासुरभयंकरि।
सर्वपापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।2।।

गरुड़ पर आरुढ़ हो कोलासुर को भय देने वाली और समस्त पापों को हरने वाली हे भगवति महालक्ष्मी! तुम्हें प्रणाम है।

सर्वज्ञे सर्ववरदे देवी सर्वदुष्टभयंकरि।
सर्वदु:खहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।3।।

सब कुछ जानने वाली, सबको वर देने वाली, समस्त दुष्टों को भय देने वाली और सबके दु:खों को दूर करने वाली, हे देवि महालक्ष्मी! तुम्हें नमस्कार है।

सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्तिप्रदायिनि।
मन्त्रपूते सदा देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।4।।

सिद्धि, बुद्धि, भोग और मोक्ष देने वाली हे मन्त्रपूत भगवती महालक्ष्मी! तुम्हें सदा प्रणाम है।

आद्यन्तरहिते देवि आद्यशक्तिमहेश्वरि।
योगजे योगसम्भूते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।5।।

हे देवी! हे आदि-अन्तरहित आदिशक्ति! हे महेश्वरी! हे योग से प्रकट हुई भगवती महालक्ष्मी! तुम्हें नमस्कार है।

स्थूलसूक्ष्ममहारौद्रे महाशक्तिमहोदरे।
महापापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।6।।

हे देवी! तुम स्थूल, सूक्ष्म एवं महारौद्ररूपिणी हो, महाशक्ति हो, महोदरा हो और बड़े-बड़े पापों का नाश करने वाली हो। हे देवी महालक्ष्मी! तुम्हें नमस्कार है।

पद्मासनस्थिते देवि परब्रह्मस्वरूपिणी।
परमेशि जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।7।।

हे कमल के आसन पर विराजमान परब्रह्मस्वरूपिणी देवी! हे परमेश्वरी! हे जगदम्ब! हे महालक्ष्मी! तुम्हें मेरा प्रणाम है।

श्वेताम्बरधरे देवि नानालंकारभूषिते।
जगत्स्थिते जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।8।।

हे देवी तुम श्वेत एवं लाल वस्त्र धारण करने वाली और नाना प्रकार के अलंकारों से विभूषिता हो। संपूर्ण जगत् में व्याप्त एवं अखिल लोक को जन्म देने वाली हो। हे महालक्ष्मी! तुम्हें मेरा प्रणाम है।

स्तोत्र पाठ का फल

महालक्ष्म्यष्टकं स्तोत्रं य: पठेद्भक्तिमान्नर:।
सर्वसिद्धिमवाप्नोति राज्यं प्राप्नोति सर्वदा।।9।।

जो मनुष्य भक्तियुक्त होकर इस महालक्ष्म्यष्टक स्तोत्र का सदा पाठ करता है, वह सारी सिद्धियों और राजवैभव को प्राप्त कर सकता है।

एककाले पठेन्नित्यं महापापविनाशनम्।
द्विकालं य: पठेन्नित्यं धन्यधान्यसमन्वित:।।10।।

जो प्रतिदिन एक समय पाठ करता है, उसके बड़े-बड़े पापों का नाश हो जाता है। जो दो समय पाठ करता है, वह धन-धान्य से सम्पन्न होता है।

त्रिकालं य: पठेन्नित्यं महाशत्रुविनाशनम्।
महालक्ष्मीर्भवेन्नित्यं प्रसन्ना वरदा शुभा।।11।।

कहा जाता है जो व्यक्ति हर दिन तीन काल इसका पाठ करता है उसके महान शत्रुओं का नाश हो जाता है.  shri-mahalakshmi-stotrt-se-hota-hai-dushmanon-ka-nash

चीन के निशाने पर देश की अर्थव्यवस्था, 1400 हस्तियों की जासूसी

कोरोना वायरस  के वैश्विक फैलाव के बीच अमेरिका ने जब चीन के खिलाफ कड़े तेवर अपनाए तो उसके निशाने पर सबसे पहले नीमचीन चीनी टेलीकॉम कंपनी हुआवेई आई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का साफ-साफ कहना था कि चीनी कंपनी अपने कामकाज के जरिये वास्तव में कम्युनिस्ट सरकार के लिए जासूसी करती है. हुआवेई समेत जिनपिंग  सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. हालांकि सोमवार को देश के बड़े अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने खुलासा किया कि चीन देश के 10 हजार से अधिक राजनीतिक हस्तियों की जासूसी कर रहा है. इसी अखबार ने मंगलवार को अपनी खोजपरक मुहिम की दूसरी कड़ी में खुलासा किया है कि ड्रैगन भारतीय अर्थव्यवस्था  में भी गहरी पैठ बनाए हुए है. जासूसी की व्यापकता का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि ड्रैगन की निगरानी सूची में भारतीय रेलवे के इंटर्न से लेकर अजीम प्रेमजी  की एक कंपनी के सीआईओ तक शामिल हैं. चीन की निगरानी की सूची में आए लोगों में वेंचर कैपिटलिस्ट, एंजल इन्वेस्टर्स, फाउंडर्स और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर्स शामिल हैं. यही नहीं, इस लिस्ट में भविष्य के लिहाज से उभरते स्टार्टअप्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और फॉरेन इन्वेस्टर्स भी शामिल हैं.

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की खोजी पत्रकारिता के जरिये सामने आया है कि चीन अपनी एक कंपनी के जरिए भारत के करीब 10 हजार से ज्यादा हस्तियों और संगठनों की जासूसी कर रहा है. इतना ही नहीं, वह दुनियाभर में अमेरिका, ब्रिटेन समेत 24 लाख लोगों की जासूसी कर रहा था. इंडियन एक्सप्रेस ने सोमवार को ही खुलासा किया था कि चीन की जासूसी लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सीजेआई बोबडे जैसी हस्तियां शामिल हैं. अखबार ने मंगलवार को अपने खुलासे की दूसरी कड़ी में भारतीय अर्थव्यवस्था के भीतर चीन के गहरे जमे जासूसी तंत्र के बारे में बताया है. चीन की सेना और खुफिया एजेंसी से जुड़ी कंपनी झेन्‍हुआ डाटा इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी कंपनी लिमिटेड ने जो ओवरसीज की इंडिविजुअल डेटाबेस (OKIDB) तैयार किया है, उसमें भारत के अर्थ जगत से कम से कम 1,400 लोग, संगठन या कंपनियां शामिल हैं.

भारतीय अर्थ जगत की जिन हस्तियों की जासूसी की जा रही है, उनमें महिंद्रा ग्रुप के ग्रुप सीएफओ अनीश शाह, रिलायंस ब्रैंड्स के सीटीओ पीके थॉमस, अजीम प्रेमजी की बनाई हुई वेंचर कैपिटल कंपनी प्रेमजी इन्वेस्ट के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर टीके कुरियन, रिलायंस रिटेल के चीफ एग्जिक्यूटिव ब्रायन बेड और मॉर्गन स्टैनली के कंट्री हेड विनीत सेखसारिया जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं. गौरतलब है कि भारतीय स्टार्टअप्स में चीनी निवेश बीते तीन सालों में 10 गुना से ज्यादा बढ़ा है. 2016 में भारतीय स्टार्टअप्स में चीनी निवेश जहां 381 मिलियन डॉलर था, जो 2019 में बढ़कर 4.6 बिलियन डॉलर हो गया.

ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट, ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जौमैटो और स्विगी के शीर्ष अधिकारियों की भी चीन निगरानी कर रहा है. फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल, ऊबर इंडिया के ड्राइवर ऑपरेशंस के हेड पवन वैश, पेयू के बिजनस हेड नमीत पोटनीस, नाइका की को-फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर, जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपींदर गोयल और स्विगी के को-फाउंडर और सीईओ नंदन रेड्डी की भी जासूसी हो रही है. इतना ही नहीं, आईआईटी जैसे शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों के निदेशकों तक की चीन जासूसी कर रहा है. इनमें आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर प्रफेसर अभय करांदिकर और आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर दीपक बी. पाठक भी शामिल हैं. भारतीय अर्थ जगत में जिन्हें सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया है, उनमें वेंचर कैपिटलिस्ट्स और एंजेल इन्वेस्टर्स शामिल हैं. इसके अलावा कंपनियों/स्टार्टअप्स के संस्थापकों, सीईओ, सीएफओ, सीटीओ और सीओओ को भी बड़े पैमाने पर निशाना बनाया गया है.

भारत में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल हेल्थ सेक्टर और डिजिटल एजुकेशन सेक्टर की भी चीन निगरानी और जासूसी कर रहा है. भारत के प्रमुख डिजिटल पेमेंट एप्स भी डाटा बेस में शामिल हैं. सिप्ला के सहयोग से चल रही डिजिटल थेरेपी चलाने वाला स्टार्टअप वेल्थी थेरप्यूटिक्स. बेंगलुरु स्थित हेल्थकेयर स्टार्टअप स्ट्रैंड लाइफ साइंस, ग्रामीण भारत में हेल्थकेयर सर्विस उपलब्ध कराने वाले ग्रामीण हेल्थकेयर चीनी जासूसी का निशाना बने हैं. इसी तरह मैट्रिक्स पार्टनर इंडिया, कलारी कैपिटल, सीड फंड, फायरसाइड वेंचर्स जैसे एंजेल इन्वेस्टर्स और वेंचर कैपिटलिस्ट्स की भी जासूसी की जा रही है. मैट्रिक्स पार्टनर का ओला, प्रैक्टो और रेजर पे में ठीक-ठाक शेयर है. इसी तरह कलारी केपिटन के पोर्टफोलियो में स्नैपडील, माइंत्रा और अर्बन लैडर जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां शामिल हैं.

पेटीएम, रेजरपे और फोन पे जैसी भारत की शीर्ष डिजिटल पेमेंट कंपनियां भी चीनी जासूसी के जाल से अछूती नहीं है. इसके अलावा पाइन लैब्स, एवेन्यूज पेमेंट्स, एफएसएस जैसी पेमेंट्स कंपनियों की भी चीन जासूसी कर रहा है. एफएसएस पेमेंट्स का आईआरसीटीसी जैसे दिग्गजों के साथ पार्टनरशिप है. इसी तरह बायजु, अड्डा247, ओलाइवबोर्ड जैसे टॉप लर्निंग एप्स की भी जासूसी हो रही है. यहां तक कि जापान की इन्वेस्टमेंट फंड वाली कई कंपनियां भी चीन की निगरानी सूची में शामिल हैं. इनमें भी शॉप किराना, यूलू और गेमिंग मांक जैसे नाम प्रमुख हैं. और तो और जर्मन स्टार्टअप्स जो भारत में निवेश की संभावनाओं को परख रहा थे, वह भी इस सूची में शामिल हैं.