Home Blog Page 172

फिल्म सिटी पर अखिलेश का तंज, कहा- सपा काल की घोषणा का श्रेय लेने को तैयार भाजपा

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के ऐलान के बाद इसे लेकर बड़ा खाका तैयार किया जा रहा है. इसे लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि, अब सपा काल की ‘फिल्म सिटी’ का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कैंची लेकर फीता काटने को तैयार खड़ी है पर अब न तो उनके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, न ही कोई डयलाग. उनकी फ्लॉप पिक्चर उतरने वाली है क्योंकि प्रदेश की असली तस्वीर बनाने वालों की एडवांस बुकिंग हो गयी है.

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित देश की सबसे खूबसूरत तथा सबसे बड़ी फिल्म सिटी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं. 18 सितंबर को उनकी घोषणा के बाद से फि ल्मी जगत की नामचीन हस्तियों ने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है. इसको आगे बढ़ाने के क्रम में योगी फि ल्मी जगत की हस्तियों से उनकी राय ले रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फि ल्म सिटी की स्थापना को लेकर फि ल्म जगत की हस्तियों से मुखातिब हुए हैं. इसमें सुभाष घई, कैलाश खेर सहित कई शख्सियतें मौजूद रहेंगी. इससे पहले रविवार को फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं.

पूनम पांडे ने पति सैम बॉम्बे पर लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने पति पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद सैम बॉम्बे को गोवा में गिरफ्तार भी कर लिया गया है. हाल ही में पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी. सूत्रों की मानें तो ये मामला सोमवार रात का है.श‍िकायत के मुताबिक, दक्ष‍िण गोवा के एक गांव में पूनम पांडे किसी फिल्‍म की शूटिंग कर रही थीं. यह घटना उसी दौरान की है. कानाकोना पुलिस थाने के इंस्‍पेक्‍टर तुकाराम चव्‍हाण की मानें तो पूनम ने अपनी श‍िकायत में कहा है कि सोमवार रात उनके पति ने उन्‍हें मोलेस्‍ट किया और उनके साथ मारपीट भी की. इसके अलावा सैम ने उन्हें धमकी भी दी.

पीटीआई की रिपोर्ट्स की मानें तो गिरफ्तार होने के बाद सैम का अब मेडिकल टेस्‍ट किया जाएगा, जिसके बाद सैम की कोर्ट में पेशी होगी. बता दें कि कपल ने 10 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने विवाह की घोषणा की थी. इसके बाद पूनम और सैम को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था. दोनों हनीमून के लिए गोवा गए हुए थे.

आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भी पूनक और सैम को पुलिस ने कार में पकड़ा था और फटकार भी लगाई थी. पूनम इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और बोल्ड वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं.

पायल घोष के वकील नितिनसातपुते का दावा, अनुराग कश्यप के खिलाफ हमारे पास है सबूत 

एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर मॉलेस्टेशन का केस दर्ज कराया है. इस मामले पायल घोष के वकील नितिन सातपुते ने बड़ा दवा किया है कि उनके पास अनुराग कश्यप के खिलाफ सबूत हैं जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

नितिन सातपुते ने मामले पर डिटेल में बातचीत की और कहा कि हमारे पास इलेक्ट्रॉनिक सबूत मौजूद हैं. अनुराग की वकील प्रियंका मीडिया के सवालों से कन्नी काट गईं लेकिन पायल घोष के वकील नितिन सातपुते ने बताया कि मामला कब शुरू हुआ?

नितिन ने बताया, ‘मामला दिसंबर 2014 और जनवरी 2015 के बीच का है. अनुराग ने पायल को ऑफिस पर बुलाया और उस समय नहीं मिलकर उन्हें दोबारा बुलाया. पायल मिलने पहुंचीं तो अनुराग ने कहा कि आप कपड़े उतारो. उसके बाद उन्हें गलत तरीके से टच करने लगे जिसका पायल ने विरोध किया और बोलीं कि आप क्या कर रहे हैं. फिर अनुराग कहने लगे यह बहुत ही आम बात है, अगर आप इसके लिए दिमागी तौर पर तैयार नहीं है तो फिर बाद में आएं.

अनुराग ने पायल से ये भी कहा कि मेरे पास तमाम लोग हैं जो इस तरह की चीजें करते हैं और उनको किसी भी तरह की प्रॉब्लम नहीं होती.  शायद आप प्रिपेयर्ड नहीं हो तो आप प्रिपेयर्ड हो जाओ फिर दोबारा आना. उसके बाद पायल वहां से निकल गई. वह बहुत ज्यादा सदमे में थी.

-पायल ने घर जाकर फैमिली को बताया, मगर घरवालों ने कहा अभी तुम्हारा करियर शुरू होने जा रहा है. तुम इस तरह के विवाद में मत पड़ो। इस तरह की चीजें होती रहती हैं. मगर अब पायल शिकायत करने के लिए तैयार है और इस केस में उसके पास सबूत भी है. अगर बात इस बात की हो रही है कि पायल अब तक कुछ क्यों नहीं कहा, इसकी वजह यह थी कि उन्हें अपना मुंह बंद करने के लिए लगातार प्रेशराइज किया जा रहा था.
-सोशल मीडिया पर पायल ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद हमारी बातचीत हुई और मैंने उन्हें समझाया कि सोशल मीडिया पर बोलने से कुछ नहीं होता. आपको उसके लिए लड़ना होता है और मोलेस्टेशन जैसे गुनाहों के लिए सजा होती है.

जब मीटू मूवमेंट शुरू हुआ था, उस वक्त भी पायल ने सामने आकर कुछ क्यों नहीं कहा?

नितिन सातपुते ने कहा, ‘जितनी लड़कियों ने मीटू के दौरान अपनी आवाज उठाई. उनमें से विनता नंदा, तनुश्री दत्ता और डांसर दिव्या कोटियन ने ही कंप्लेंट दर्ज कराई थी. इसके अलावा कुछ लोगों ने कराने की कोशिश की थी तो उनके मुंह बंद करा दिए थे.

नितिन बोले, ‘विनता नंदा की बात करें तो अभी भी केस चल रहा है और तनुश्री दत्ता की बात करें तो यह घटना कई लोगों के बीच घटी थी लेकिन किसी ने भी आगे आकर तनुश्री के हक में गवाही देने से इनकार कर दिया.

-नाना पाटेकर जैसी शख्सियत और गणेश आचार्य जैसे बड़े कोरियोग्राफर के खिलाफ लोग कुछ भी कहने से डरते हैं. यही कारण है यह सभी मामले अब तक कोर्ट में है. जहां तक बात सजा की है तो कोर्ट जब तक 100% यह नहीं देख लेती कि सामने वाला गुनहगार है और उसके खिलाफ सारे सबूत हैं तब तक वह सजा नहीं देती. यह मामला अलग है क्योंकि इसमें इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस हैं जिसे रिट्रीव करने की कोशिश की जा रही है.

कंगना रनौत ने बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा- बंगले में नहीं कराया था अवैध निर्माण

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोमवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के उन आरोपों से बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) में इनकार किया कि उन्होंने अपने पाली हिल बंगले में अवैध ढांचागत बदलाव किए थे. इस बंगले के कुछ हिस्सों को बीएमसी ने 9 सितंबर को तोड़ दिया था.

अपनी याचिका पर बीएमसी के जवाब के बाद अदालत में एक और हलफनामा देते हुए कंगना ने कहा कि उन्होंने अवैध रूप से कोई ढांचागत बदलाव या मरम्मत नहीं कराई थी. उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि तोड़फोड़ को अवैध घोषित करने और बीएमसी द्वारा मुआवजे के तौर पर दो करोड़ रुपये की मांग वाली उनकी याचिका कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है. हलफनामे में उन्होंने कहा, ”मैं इस बात से इनकार करती हूं कि मैंने गैरकानूनी रूप से कुछ जोड़ा या बदलाव किया जैसा कि आरोप लगाया गया है.”

बीएमसी ने पिछले हफ्ते अपने वकील जोएल कार्लोस के जरिए रनौत की याचिका के जवाब में जस्टिस एस जे कथावाला की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष हलफनामा दायर किया था. नगर निकाय ने कहा था कि एक्ट्रेस ने इमारत में बिना इजाजत अहम ढांचागत बदलाव किए थे. उसने कहा कि बीएमसी अधिकारी नौ सितंबर को उन बदलावों को तोड़ने के दौरान सिर्फ नियमों का पालन कर रहे थे.नगर निकाय ने हाईकोर्ट से अनुरोध किया था कि वह रनौत की याचिका को रद्द कर दे और उन पर याचिका दायर करने का जुर्माना भी लगाए जो कि न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग थी. वहीं, रनौत ने बीएमसी के जवाब के बाद अपने हलफनामे में कहा कि नगर निकाय ने पर्याप्त समय दिए बिना उनकी संपत्ति के हिस्से को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर वैधानिक प्रक्रिया का दुरुपयोग किया है.

उन्होंने पहले कहा था कि बीएमसी ने उन्हें तोड़फोड़ के नोटिस का जवाब देने के लिए सिर्फ 24 घंटे का वक्त दिया और उसके नोटिस पर उनके जवाब को जल्दबाजी में खारिज कर दिया.

रनौत ने कहा कि बीएमसी ने नौ सितंबर को उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की क्योंकि बीएमसी ने उनके बंगले के बगल में स्थिति फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के बंगले में कथित अवैध बदलावों को लेकर उन्हें भी नोटिस जारी किया था लेकिन मल्होत्रा को नोटिस का जवाब देने के लिए 7 दिनों का वक्त दिया गया. हाईकोर्ट द्वारा कंगना की याचिका पर अंतिम सुनवाई मंगलवार को किए जाने की उम्मीद है.

बिना मास्क पहने नौका पर बैठने को लेकर राज ठाकरे पर एक हजार रुपये का जुर्माना

महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ जिले (Raigad District) के मांडवा में एक नौका पर बिना मास्क (mask) पहने बैठने को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) पर एक हजार रुपये का जुर्माना (fine) लगाया गया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को राज के खिलाफ यह जुर्माना उस वक्त लगाया गया, जब वह अपने परिवार (family) के कुछ सदस्यों तथा मित्रों (friends) के साथ नौका (boat) पर सवार हुये थे.

उन्होंने बताया कि नौका (Boat) पर सवार अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उन्होंने कोविड-19 के प्रावधानों (COVID-19 Provisions) का उल्लंघन किया है क्योंकि सार्वजनिक स्थलों (Public Places) पर मास्क पहनना अनिवार्य है. सूत्रों ने बताया कि इसके बाद उन्होंने एक हजार रुपये जुर्माना (fine) भरा. इस बीच, मनसे नेता (MNS Leader) नितिन सरदेसाई ने एक बयान में कहा, ‘‘नौका पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई.’’ उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों (TV Channels) और अखबारों की इस बारे में खबरें बेबुनियाद हैं.

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15,738 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12,24,380 पर पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 344 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस के कारण राज्य में अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 33,015 हो गई. इन 344 नई मौतों में से 200 मौतें पिछले 48 घंटों में हुईं थी जबकि 81 मौतें पिछले सप्ताह हुई थी और 63 मौतें उसके पहले की हैं.

उत्तर प्रदेश : कोविड-19 के 4703 नये मामले, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 3,58,893 हुई, अब तक 5,135 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 4703 नए मामले आए. इसके अलावा 88 और मरीजों की मौत हो गयी. इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 3,58,893 हो गयी और अबतक 5135 लोगों की जान जा चुकी है.

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि 2,89,594 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुटटी मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 80.69 फीसद है. पिछले 24 घंटे में जिन 88 मरीजों की मौत हुई है उनमें 13 लखनऊ के और नौ कानपुर के मरीज थे.

उत्तर प्रदेश के बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में गोरखपुर और मेरठ में पांच-पांच मरीजों की जबकि प्रयागराज और झांसी में चार-चार मरीजों की जान चली गयी.

प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 के 4,703 नये मामले सामने आये हैं जबकि अब तक 5,135 रोगियों की मौत हो चुकी है. इन नये रोगियों में 1037 लखनऊ के, 329 प्रयागराज के और 295 कानपुर के हैं. राज्य में 64,164 कोविड-19 मरीजों का उपचार चल रहा है.

प्रसाद ने बताया कि रविवार को उत्तर प्रदेश में एक लाख 35 हजार नमूनों की जांच की गयी. राज्य में अब तक 86 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है.

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-5 के ट्रायल के लिए आगे आए 60 हजार लोग, 700 से अधिक को दिया गया डोज

दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच रूस की राजधानी मॉस्को में 60,000 से अधिक लोगों ने कोरोना वायरस वैक्सीन स्पुतनिक-5 ट्रायल के लिए आगे आने का आवेदन दिया है और 700 से अधिक लोगों को इंजेक्शन लगाया गया है.

स्पुतनिक-5, जो कि एक एडेनोवायरस वेक्टर-आधारित वैक्सीन है, उसे गामलेया साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने विकसित किया गया है. इसे 11 अगस्त को पंजीकृत किया गया था.

मेयर सर्गेई सोबयानिन ने रविवार को कहा, 60,000 से अधिक लोगों ने स्वयंसेवक के रूप में ट्रायल के लिए हस्ताक्षर किए हैं, कई हजार लोगों ने परीक्षण के लिए संभावित उम्मीदवारों के रूप में पंजीकृत होने के लिए आवश्यक मेडिकल टेस्ट पास किया है.

रूस की तास न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अब तक 700 लोगों को ये वैक्सीन लगाई गई है. वो सभी ठीक हैं. वैक्सीन को उस प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया था जिसका उपयोग कई अन्य टीकों के लिए किया गया था. गौरतलब है कि 15 अगस्त को रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की थी.

दुनियाभर में अब तक 3 करोड़ 12 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 9 लाख 64 हजार (3.09%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 28 लाख (73%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 74 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. इसके बाद भारत और ब्राजील का नंबर आता है. 11 लाख से अधिक संक्रमितों की संख्या के साथ रूस चौथे नंबर पर है. रूस में कोरोना से करीब 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार में कोरोना के 1,314 नये मामले, रिकवरी रेट 91.74 फीसदी तक पहुंचा

बिहार में सोमवार को कोरोना के 1,314 नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या 1,69,856 तक पहुंच गई है. राज्य में अब तक 1,55,824 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान 6 संक्रमितों की मौत हुई है.बिहार स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,314 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,69,856 पहुंच गई है.

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,381 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. राज्य में अब तक कुल 1,55,824 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट 91.74 प्रतिशत पहुंच गया है. बिहार में कोविड-19 के फिलहाल 13,161 सक्रिय मरीज हैं.

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,73,603 नमूनों की जांच हुई है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. राज्य में अब तक कुल 870 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है. पटना जिले में सोमवार को 260 मामले सामने आए हैं. पटना में अब तक कुल 25,830 लोग संक्रमित पाए गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख 87 हजार 580 हो गई है. इनमें से 87,882 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 3 हजार है और 43 लाख 96 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है.

Sushant Singh Rajput Case: ड्रग्स एंगल में रिया चक्रवर्ती समेत 6 आरोपियों की न्यायिक हिरासत खत्म, आज होगी कोर्ट में पेशी

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती उनके भाई शोविक चक्रवर्ती समेत 6 आरोपियों की आज न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है. इन सभी को आज वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये सेशन्स कोर्ट मे पेश किया जाएगा. इन 6 आरोपियों में रिया चक्रवर्ती, शोविक, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, जैद विलात्रा और बासित परिहार की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है है.

हालांकि इनमें से कुछ आरोपियों को जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में 29 सितंबर को सुनवाई होनी है. ऐसे में सभी की न्यायिक हिरासत बढ़ने की संभावना है. रिया को तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था.

रिया को मेडिकल जांच के बाद एक वीडियो लिंक के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने पेश किया गया था. अदालत ने रिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सुनवाई सुबह 11 बजे के बाद होगी.

एनसीपी ने रिया के भाई शोविक और दीपेश सावंत को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग को लेकर सेशन्स कोर्ट में याचिका दायर की है जिस पर आज सुनवाई हो सकती है. एनसीबी का कहना है कि नई जानकारी सामने आई जिसके बाद पूछताछ करना है. शोविक और दीपेश अभी न्यायिक हिरासत में हैं.

महाराष्ट्र: भिवंडी इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई, कई गंभीर रूप से हुए घायल

मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर उत्तर में बसे पावरलूम शहर भिवंडी में सोमवार तड़के तीन मंजिला इमारत के ढह गई थी. इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. ठाणे महानगर पालिका ने मृतकों की संख्या की जानकारी दी.

मारे गए लोगों में चार बच्चे शामिल हैं. घायलों को कल्याण, डोंबिवली, कल्वा और ठाणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. एक शिशु सहित 25 लोगों से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. वहीं इस दुर्घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं. महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना स्थल का दौरा किया है. प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की.

पटेल कम्पाउंड में स्थित 40 साल पुराने जिलानी बिल्डिंग की हालत जीर्ण शीर्ण थी. सोमवार सुबह करीब 3.45 बजे अचानक वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना के दौरान सभी पीड़ित नींद में थे. स्थानीय लोगों ने कहा कि इमारत खराब हालत में थी और भिवंडी-निजामपुर नगर निगम द्वारा उसे नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उसकी लोगों ने अनदेखी की.

एक अधिकारी ने बताया कि इस इमारत में 40 फ्लैट थे और करीब 150 लोग इस इमारत में रहते थे. एक निकाय अधिकारी ने बताया कि धमनकर नाका के पास नरपोली में पटेल कम्पाउंड स्थित इमारत जिस समय गिरी, उस समय उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे.

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित इमारत में लीकेज और सीपेज की भी समस्याएं थीं, जिससे इमारत का ढांचा कमजोर हुआ होगा. ठाणे पुलिस की टीमें, बीएनएमसी और पड़ोसी शहरों की फायर ब्रिगेड इकाइयां और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल घटना स्थल पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य जारी है.