Home Blog Page 228

योगी की उप्र के कामगारों से भावुक अपील : धैर्य बनाए रखें, हम सबको वापस लाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लॉकडाउन (Lockdown) के कारण दूसरे राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कामगारों और मजदूरों से भावुक अपील करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वे सब्र रखें और सरकार उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर रही है.

गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी (Avanish  Awasthi) ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के मद्देनजर गठित ‘टीम-11’ (Team-11)के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सभी राज्यों में फँसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों से भावुक अपील की.

योगी ने कहा कि इन कामगारों ने अभी तक जिस धैर्य का परिचय दिया है, उसे बनाए रखें. संबंधित राज्यों की सरकारों से संपर्क कर सभी को घरों तक सुरक्षित पहुँचाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है, इसलिए वे जहां हैं, वहीं रहें. संबंधित राज्य सरकारों के संपर्क में रहें और कतई पैदल ना चलें.

उन्होंने कहा कि श्रमिकों को घर वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने संबंधित सभी राज्यों को पत्र लिखकर उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर और मेडिकल रिपोर्ट समेत विस्तृत विवरण मांगा है. अवस्थी ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले कामगारों और श्रमिकों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुँचाने की प्रक्रिया में मुख्यमंत्री योगी ने राजस्व विभाग से 6 लाख लोगों के लिए पृथक-वास केंद्र, आश्रय गृह और सामुदायिक रसोई तैयार कराए हैं.

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों को वापस लाया जाएगा, उसके बाद गुजरात (Gujarat) से ऐसे लोगों को लाया जाएगा. हरियाणा (Haryana) से 13 हज़ार लोगों को भी लाया जा रहा है.

योगी ने निर्देश दिये कि नोएडा (Noida) के साथ दिल्ली (Delhi) से भी उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को वापस लाने के लिए वहां की सरकार से सम्पर्क किया जाए. नोएडा, गाजियाबाद (Ghaziabad) तथा अलीगढ़ (Aligarh) से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वापस जाने वाले छात्रों की सूची तैयार करायी जाए और इन छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए उन्हें घर भेजने की व्यवस्था की जाए. इन जिलों में पढ़ रहे अन्य राज्यों के छात्रों की सूची तैयार करते हुए इन्हें उनके गृह राज्य वापस भेजने के लिए सम्बन्धित प्रदेश सरकार से सम्पर्क किया जाए. इस कार्यवाही को सम्पन्न करने के लिए एक कार्य योजना तैयार की जाए.

अवस्थी ने बताया कि योगी सरकार ने इससे पहले दिल्ली से 28 और 29 मार्च को चार लाख लोगों को सुरक्षित उनके घर तक पहुँचाया. हरियाणा और राजस्थान से भी 50 हज़ार लोगों को घरों तक पहुँचाया गया है.

उन्होंने बताया कि राजस्थान के कोटा में फँसे उत्तर प्रदेश के 11,500 छात्र-छात्राओं को भी योगी सरकार घरों तक पहुँचा चुकी है. इसके अलावा प्रयागराज से प्रदेश के विभिन्न जिलों के 15 हज़ार छात्रों को भी घरों तक पहुंचाया जा चुका है.

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नेपाल राष्ट्र सहित अन्य राज्यों से बगैर अनुमति कोई प्रदेश में आने न पाये. उन्होंने कहा कि 10 लाख लोगों के लिए तत्काल पृथक-वास केंद्र, आश्रय गृह और सामुदायिक रसोई तैयार किये जाएं, जहां आने वाले प्रवासी मजदूरों को तात्कालिक रूप से रखा जा सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिरिक्त वेंटिलेटरों की तात्कालिक आवश्यकता होने पर पोर्टेबल वेंटिलेटर मंगाए जाएं. सभी जिलों में इन्फ्रा-रेड थर्मामीटर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि प्रवासी श्रमिकों की सुगमता से जांच की जा सके.

अवस्थी ने बताया कि योगी ने कहा है कि कोविड-19 का उपचार करने में सक्षम निजी चिकित्सालयों को उपचार की अनुमति दी जाए. अगर कोई रोगी ऐसे अस्पतालों में अपना इलाज कराना चाहता है तो उसके लिखित अनुरोध पर प्राइवेट/कॉरपोरेट चिकित्सालय में इलाज की स्वीकृति दी जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के लिए प्रदेश में उपलब्ध समस्त संसाधनों का उपयोग किया जाए. इसके दृष्टिगत पं0 दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ-अनुसंधान संस्थान, मथुरा तथा लखनऊ स्थित केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान , भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान तथा बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान जैसे उच्चस्तरीय शोध संस्थानों की जांच क्षमता का उपयोग करने पर विचार किया जाए.

उन्होंने कहा कि जनपद सहारनपुर में एक लैब शुरू की जानी चाहिए. प्रत्येक मण्डल मुख्यालय पर टेस्टिंग लैब स्थापित होनी चाहिए. प्रयास यह होना चाहिए कि आगामी एक सप्ताह में उत्तर प्रदेश टेस्टिंग क्षमता की दृष्टि से देश का अव्वल राज्य बन जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष के चिकित्सकों, नर्सिंग तथा पैरामेडिकल के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इनकी सेवाएं भी प्राप्त की जा सके.

योगी ने कहा कि कोविड-19 (COVID-19) महामारी के कारण आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं, इसलिए राजस्व के वैकल्पिक स्रोतों में वृद्धि करनी पड़ेगी. इसके लिए एक समिति गठित कर इस काम में तेजी लायी जाए. उन्होंने ‘कैश फ्लो’ में वृद्धि के लिए योजना बनाकर कार्यवाही किये जाने पर भी बल दिया और कहा कि निवेश बढ़ाने के लिए आकर्षक नीति तैयार की जाए.

अवस्थी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये हैं कि अनाज के हर गोदाम के साथ—साथ राशन की हर दुकान पर भी एक—एक अधिकारी की तैनाती की जाए, जो यह सुनिश्चित करे कि वहां सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन हो तथा किसी भी दशा में कम तौल न हो. उन्होंने कहा कि मण्डी पूरे दिन खुली रहे, जिससे वहां भीड़ एकत्र न होने पाये.

Kota में फंसे छात्रों को वापस लाने का इंतजाम कर रही है दिल्ली सरकार- मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल

दिल्ली सरकार (Delhi Governemnt) राष्ट्रीय राजधानी के उन छात्रों को वापस लाने के प्रबंध कर रही है जो लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) जिले में फंसे हुए हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी. एक सरकारी पदाधिकारी ने कहा कि सरकार ने कोटा से छात्रों को वापस लाने के तौर-तरीकों पर काम शुरू कर दिया है. साथ ही परिवहन विभाग इस उद्देश्य के लिये निजी बस संचालकों के संपर्क में है.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार कोटा में फंसे दिल्ली के छात्रों को जल्द वापस लाने के लिए प्रबंध कर रही है.’’ दिल्ली सरकार के अधिकारी छात्रों को वहां से निकालने के मुद्दे पर अपने राजस्थान के समकक्षों के संपर्क में हैं और चर्चा कर रहे हैं.

अधिकारियों ने कहा कि फंसे छात्रों की संख्या करीब एक हजार है. ऑल इंडिया लग्जरी बस असोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल गोला ने दावा किया कि दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने उनसे बसों की मांग की है. गोला ने कहा, “हमसे शुक्रवार सुबह तक 30 बसें तैयार करने को कहा गया है. बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है लेकिन सरकार को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि बस कर्मियों की सुरक्षा के लिये पर्याप्त कदम उठाए जाएंगे.”

दिल्ली में चलने वाली दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर बसे सीएनजी पर चलती हैं जो बिना ईंधन भरवाए ज्यादा दूरी तय नहीं कर सकतीं. इसलिये निजी बस संचालकों की सेवा की जरूरत पड़ रही है.

छात्रों के अभिभावकों की ओर से अनुरोध किये जाने के अलावा दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी केजरीवाल को पत्र लिखकर कोटा में फंसे दिल्ली के छात्रों को जल्द वापस लाने की मांग की थी.

COVID-19 : 3 मई के बाद भी Delhi-Mumbai जैसे बड़े शहर Red Zone में ही रहेंगे, स्वास्थ्य मंत्रालय ने तय किए नियम

कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का संकट जैसे-जैसे बढ़ रहा है, सरकार अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है. हर जिले और राज्य की मौजूदा स्थिति के अनुसार आगे की राह तैयार की जा रही है. अब स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 3 मई के बाद यानी अगले हफ्ते के लिए जिलों को अलग-अलग हिसाब से बांटने का काम किया गया है. देश में अभी भी जिले रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बंटे हुए हैं, लेकिन अबकी बार इसके पैमाने को बदला गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा केस की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्टिंग के हिसाब से जिलों की नई लिस्ट तैयार की गई है. इसमें बताया गया है कि कौन सा जिला किस जोन में आता है और किस तरह सख्ती बरती जाएगी.

नए नियमों के अनुसार, अब अगर किसी जिले में 21 दिनों से कोई कोरोना वायरस का नया केस नहीं आता है, तो वह ग्रीन जोन में आएगा. पहले ये समय 28 दिनों का था. 3 मई के बाद की लिस्ट के लिए 130 जिले रेड जोन, 284 ऑरेंज जोन और 319 जिले ग्रीन जोन में शामिल किए गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी भी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद को रेड जोन में ही रखा है. इसके अलावा महाराष्ट्र के 14, दिल्ली के 11, तमिलनाडु के 12, उत्तर प्रदेश के 19, बंगाल के 10, गुजरात के 9, मध्य प्रदेश के 9, राजस्थान के 8 जिले रेड जोन में शामिल हैं.

COVID-19 : दिल्ली में 529 पत्रकारों की Coronavirus की जांच हुई, 3 संक्रमित पाए गए – केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने बुधवार को कहा कि हाल में 529 मीडियाकर्मियों (Media Persons) के नमूनों की जांच की गई थी, उनमें से तीन के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

केजरीवाल ने संक्रमित पाए गए मीडियाकर्मियों के जल्द सेहतमंद होने की कामना की.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि 529 में सिर्फ तीन मीडियाकर्मी संक्रमित पाए गए हैं. आपको मेरी शुभकामनाएं. आपका काम बहुत अहम है, खासकर महामारी के दौरान. जो संक्रमित पाए गए हैं, मैं उनके जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं. ”


पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में काम करने वाले मीडिया कर्मियों की जांच के लिए एक केंद्र स्थापित किया था. इससे पहले मुंबई में 53 पत्रकार संक्रमित पाए गए थे. दिल्ली में मंगलवार तक कोरोना वायरस के 3314 मामले हो गए थे.

Corona Warriors की सुरक्षा के लिए अध्यादेश लाने पर विचार कर रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Governmnt) कोरोना योद्धाओं से अभद्रता और लॉकडाउन (Lockdown) का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त सजा के प्रावधान के लिए एक अध्यादेश लाने पर विचार कर रही है.

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार ‘उत्तर प्रदेश महामारी नियंत्रण अध्यादेश 2020’ लाने पर विचार कर रही है.उन्होंने बताया कि इस अध्यादेश में कोरोना वायरस महामारी के बीच आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे चिकित्सा एवं सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों समेत तमाम ‘कोरोना योद्धाओं’ से अभद्रता और लॉकडाउन का उल्लंघन करने, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने और पृथक-वास केंद्रों से भागने वालों के खिलाफ सख्त सजा के प्रावधान होंगे.

सूत्रों ने बताया कि इस अध्यादेश के तहत उल्लंघनकारियों को 7 साल तक की कैद की सजा और ₹पांच लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किए जाने की योजना है. इस अध्यादेश का मकसद स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस बल समेत कोविड-19 महामारी से बचाव में सहयोग कर रहे लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है.

केंद्र सरकार ने भी हाल में इसी तरह की पहल की है.

इरफान खान के निधन से गमगीन बॉलीवुड ने कहा, ‘‘बहुत जल्दी कह दिया अलविदा…’’

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले इरफान खान (Irrfan Khan) के बुधवार को दुनिया को अलविदा कहने के बाद बॉलीवुड (Bollywood) जगत गमगीन है और हर कोई यही कह रहा है कि ‘‘बहुत जल्दी अलविदा कह गए….’’.

इरफान ने ‘मकबूल’, ‘द नेमसेक’, ‘लाइफ ऑफ पाई’, ‘पान सिंह तोमर’ , ‘हासिल’ जैसी कई फिल्मों में विभिन्न तरह के किरदार निभा अपने अभिनय का जौहर दिखाया….मदहोश करने वाली मुस्कुराहट और जादुई प्रतिभा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.

इरफान  ने मुम्बई (Mumbai) के एक अस्पताल में पत्नी सुतापा, बेटे बाबिल और अयान की मौजूदगी में अंतिम सांस ली. अभिनेता 2018 से एक दुर्लभ किस्म के कैंसर न्यूरोएंड्रोक्राइन ट्यूमर से जंग लड़ रहे थे..फिल्म ‘पीकू’ (Piku) में उनके साथ काम करने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शूजित सरकार(Shoojit Sircar) ने उनके निधन पर शोक जताते हुए इसे एक बेहद दुखद खबर बताया.

बिग बी (Big B) ने लिखा, ‘‘ एक अविश्वसनीय प्रतिभा … एक बेहतरीन सहयोगी … सिनेमा की दुनिया में शानदार योगदान देने वाले…. बेहद जल्दी अलविदा कह गए…. उनके जाने से एक खालीपन आ गया है… प्रार्थना और दुआ.’’

इरफान के निधन की खबर सबसे पहले देने वालों में शामिल शूजित सरकार ने लिखा, ‘‘मेरे प्रिय मित्र इरफान. तुम लड़े, लड़े और लड़ते रहे. मुझे हमेशा तुम पर गर्व रहेगा…. हम दोबारा मिलेंगे…सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं… तुमने भी लड़ाई लड़ी…. सुतापा तुमने इस लड़ाई में अपना सब कुछ दिया. ओम शांति. इरफान खान तुम्हें सलाम.’’ फिल्म ‘रोग’ में अभिनेता के साथ काम करने वाले निर्देशक महेश भट्ट ने उनकी बीमारी का पता चलने के बाद उनसे मुलाकात की थी.उन्होंने लिखा, ‘‘ तुम्हारी वह मुस्कुराहट हमेशा याद रहेगी.’’

फिल्म ‘सात खून माफ’ में खान के साथ काम करने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कहा, ‘‘ हर चीज को जो आप निखार देते थे वह एक जादू था. आपकी प्रतिभा ने कई लोगों को कई रास्ते दिखाए. आपने हम में से कई को प्रेरित किया. इरफान खान आपकी बहुत याद आएगी. परिवार को संवेदनाए.’’

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कहा कि वह इरफान खान के निधन की खबर सुन स्तब्ध हैं.वहीं फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर इरफान ने भारतीय सिनेमा का स्तर बढ़ाया और उन्हें बहुत याद किया जाएगा.

अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) और उनकी पत्नी एवं अदाकारा काजोल (Kajol) ने भी खान के निधन पर शोक जताया और परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर की.फरहान अख्तर, निमृत कौर, तापसी पन्नू, शबाना आजमी, अनुष्का शर्मा , अनिल कपूर ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया.

अभिनेता एवं राजनेता कमल हासन (Kamal Haasan) ने कहा, ‘‘ आप बहुत जल्दी अलविदा कह गए इरफान जी. आपके काम ने हमेशा मेरा दिल जीता. आप उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें मैं जानता हूं… काश! आप थोड़ा और रुक जाते. आप यकीनन अधिक समय के हकदार थे.’’

वहीं हॉलीवुड निर्देशक अवा डुवरने ने भी इरफान को याद करते हुए खुद को उनका एक बड़ा प्रशंसक बताया.उन्होंने ट्वीट किया ‘‘, बेहद जल्दी अलविदा कह गए. जब वह पर्दे पर होते हैं तो आप पलक भी नहीं झपका सकते . वह अपनी फिल्मों को जीते थे.’’

 

 

COVID-19 : हजूर साहिब से लौटे सिख श्रद्धालु पाए गए कोरोना पॉजिटव, मचा हड़कंप 

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नांदेड़ (Nanded) स्थित श्री हजूर साहिब गुरुद्वारे से लौटे श्रद्धालुओं में शामिल कुछ लोगों के कोरोना पॉजिटव पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने आशंका जताई है कि नांदेड़ से लौटे इन श्रद्धालुओं में से कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

दूसरी तरफ़  कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच पंजाब सरकार (Punjab Government) ने बड़ा फैसला लेते हुएमें लॉकडाउन (Lockdown) 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को खत्म होना है, लेकिन पंजाब में ये अगले दो हफ्ते और लागू रहेगा.

राज्य में गुरुवार से नॉन कंटेनमेंट इलाकों में सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दिए जाने और दुकानें खोले जाने के आदेश के बावजूद सुबह से दुकानें खुलना फिलहाल मुश्किल है. क्योंकि कई जिलों के डीसी ने अभी दुकानदारों से कहा है कि वो जिला स्तर पर आने वाले विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा करें.

ग़ौरतलब है कि पंजाब सरकार ने रोटेशन के हिसाब से दुकानें खोलने की अनुमति दी है और इस हिसाब से रोस्टर बनने में अभी वक्त लगेगा. माना जा रहा है कि गुरुवार को पूरा प्लान तैयार करके शुक्रवार से दुकानें खोलने की परमिशन (Permission) दी जा सकती है.

COVID-19 : शर्तों के साथ अब अपने घर लौट पाएंगे Lockdown में फंसे छात्र और मजदूर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

कोरोना संक्रमण (Coronavirus) को लेकर देशभर में जारी लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे छात्र, मजदूर, टूरिस्ट और श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. सरकार के नए आदेश के बाद अब अपने घर वापस लौट सकेंगे. बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने इस बाबत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदशों को आदेश जारी किया है जिसमें कुछ शर्तों के साथ इन्हें वापस अपने राज्य लाया जा सकता है. आदेश में कहा गया है कि घर ले जाने से पहले लोगों का मेडिकल चेकअप (Medical Checkup) किया जाएगा. स्क्रीनिंग में जो लोग एसिंप्टोमेटिक (Asymptomatic) यानी जिनमें कोरोना(Coronavirus) के लक्षण नहीं पाए जाएंगे उन्हें यात्रा (Travel) की अनुमति दी जाएगी. इसके अलावा एक जगह से दूसरे जगह ले जाए जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का खास ख्याल रखना होगा. यही नहीं, जब लोग अपने-अपने घर पहुंचेंगे तो उन्हें होम क्वॉरन्टीन (Home Quarantine) में रहना होगा.

गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक ट्रांसपोर्ट (Trasnport) के लिए बस का इस्तेमाल किया जाएगा. बस में बैठाए जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. आदेश में ये भी कहा गया है कि जब कोई शख्स अपने लोकेशन तक पहुंच जाएगा तो वहां की लोकल हेल्थ अथॉरिटी (Local Health Authority) उन्हें देखेंगे. जब तक इंस्टीट्यूशनल क्वॉरन्टीन की जरूरत न हो उन्हें होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा.

गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि फंसे हुए लोगों का समूह अगर एक राज्य से दूसरे राज्य जाना चाहता है तो भेजने वाले और रिसीव करने वाले राज्य एक दूसरे से संपर्क कर सकते हैं और ट्रांसपोर्ट के लिए परस्पर सहमत हो सकते हैं. गृह मंत्रालय ने आदेश में ये भी कहा कि सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को इन लोगों के आवागमन के लिए नोडल ऑथोरिटी (Nodal Authority) नियुक्त करना होगा. इस दौरान लोगों को भेजने और रिसीव करने के लिए एक स्टैंडर्ड प्रोटकॉल(Standard Protocal) बनाना होगा और उसका सख्ती से पालन करना होगा. ये भी कहा गया है कि फंसे लोगों को उनके लोकेशन तक पहुंचाए जाने के क्रम में जिन राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से होकर ये आवाजाही होगी उन्हें इसकी इजाजत देनी होगी.

COVID-19: Maharashtra में अब तक करीब 10000 पॉजिटिव मामले, Delhi में 125 नए केस आए

महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को कोविड-19 (COVID-19) के 597 नए मरीज सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9915 तक पहुंच गई है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है.

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग (Maharashtra Health Department) के एक अधिकारी ने बताया कि 32 और लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हुई है. इस प्रकार राज्य में अब तक 432 लोग कोविड-19 की वजह से जान गंवा चुके हैं.

दिल्ली सरकार (Delhi Governemnt) के मुताबिक, यहां पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3439 हो गई है. इसमें 2291 एक्टिव केस है और 1092 मरीज इलाज के बाद रिकवर हो चुके हैं. आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में 3855 टेस्ट किए गए हैं. अब तक 47225 टेस्ट किए जा चुके हैं और इसमें से 39920 नेगेटिव पाए गए हैं.

बुधवार को केवल मुंबई (Mumbai) में ही 475 लोग संक्रमित पाए गए जिसके बाद शहर में यह आंकड़ा 6644 पहुंचा, जिनमें से 270 मरीजों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है. शहर में पिछले 24 घंटों में 26 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई. राज्य में पिछले 24 घंटों में मुंबई में 26, पुणे (Pune) में 3, सोलापुर (Solapur), औरंगाबाद (Aurangabad) और पनवेल (Panvel) शहर में 1-1 व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है.

मुंबई के ठाणे (Thane Division) डिवीजन में संक्रमण का आंकड़ा 7764 पहुंच गया जबकि अब तक 290 लोगों की मौत हो चुकी है. पुणे में अब तक संक्रमण के 1309 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 93 लोगों की मौत हो चुकी है.  राज्य में 723 एरिया सील हैं.

राज्य सरकार की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक संक्रमण के 9915 मामले सामने आए हैं, जिनमें 597 नए मामले हैं. वहीं 432 लोगों की मौत हुई है और 1593 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. महाराष्ट्र में अभी 7890 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 137159 लोगों की जांच की जा चुकी है.

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का ये कातिलाना अंदाज आपको बना देगा दीवाना, देखें वीडियो

भोजपुरी फ़िल्मों में हुस्न और दिलकश अदाओं का जलवा बिखेरने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी छाई रहती है. हाल ही में मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह साड़ी में नजर आई. मोनलिसा के इस सेक्सी लुक को काफी पसंद किया जा रहा है.

ये भी देखें : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर हॉट फोटोज हुई वायरल

ये भी देखें : मोनालिसा संग पवन सिंह के किया जमकर रोमांस! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 

 
 
 
View this post on Instagram
 
 

 

And Now Its “ME TIME”.. #waterbaby #metime #dayoff #besttime

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

ये भी देखें : साड़ी में क़हर ढा रही हैं मोनालिसा,तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने 

ये भी देखें : पवन सिंह और मोनालिसा का रोमांस से भरा वीडियो वायरल, 5 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने देखा

 

 
 
 
View this post on Instagram
 
 

 

Each New Day Has A Different Shape To It … You Just Roll With It… #goodmorning #newday #freshstart #feelings #waterbaby #throwback

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

ये भी देखें : Monalisa का ये वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल