Home Blog Page 242

उत्तर प्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू होगी भाजपा की पदयात्रा

भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में पहली दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक उत्तर प्रदेश के कुल 403 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकालेगी। यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। जिसमें आगामी 1 दिसम्बर से लेकर 15 दिसम्बर तक प्रदेश के कुल 403 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से सम्बंधित जिले के प्रभारी,सांसद और विधायक अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।

इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिलाप्रभारी, सांसद और विधायक सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सीधे जनता के बीच जाएंगे और उसे जनता को भली-भाँति बताएंगे।

अयोध्या की पञ्चकोसी परिक्रमा आज से शुरू

जिलाधिकारी अयोध्या (फैजाबाद) डा. अनिल कुमार के मुताबिक अयोध्या में पञ्चकोसी परिक्रमा रविवार 18 नवम्बर को पूर्वाह्न से शुरू होगा जो सोमवार तक चलेगा।

जिलाधिकारी के मुताबिक पञ्चकोसी परिक्रमा एवं एकादशी का शुभ मुहूर्त 18 नवम्बर रविवार को पूर्वाह्न 10 बजकर 26 मिनट पर प्रारम्भ होकर 19 नवम्बर सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट पर सम्पन्न होगा।

प्रियंका जायसवाल बनी भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष

प्रियंका जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय संगठन में महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन ने हर्ष व्यक्त करते हुये बधाई दी है।
(प्रियंका जायसवाल )
इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी जायसवाल, जगदीश प्रसाद जायसवाल, रामनरायन जायसवाल, मनोज कुमार जायसवाल, रामेश्वर जायसवाल, राकेश दुबे, नंदन सिंह, बैजनाथ सिंह, उत्पल विस्वास, धर्मेंद्र शुक्ला, रीना जायसवाल, निशा केसरी, सलमा खातून, ममता रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(शिवरतन कुमार गुप्ता)

अमृतसर में “आतंकी” हमले के बाद पूरे उत्तर प्रदेश  में हाई एलर्ट

पंजाब के अमृतसर के राजासांची इलाके के अदलीवाल गांव में निरंकारी भवन में रविवार के साप्ताहिक सत्संग में  नकाबपोश “आतंकियों” द्वारा ग्रेनेड से हमला किए जाने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है।
 
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आनंद कुमार के अनुसार जैश के आतंकी जाकिर मूसा के अमृतसर में देखे जाने व वहां से गायब होने के बाद से उसके अपने 4 से 5 साथियों के साथ यूपी की सीमा में घुसने की आशंका के मद्देनजर पश्चिम यूपी में कड़ी चौकसी बरती जा रही है।उन्होने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों व संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। एडीजी ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
 
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही पश्चिम यूपी का बार्डर सील कर सख्ती के साथ जाँच की जा रही है।
 
 

कमल सन्देश यात्रा में फंसी एम्बुलेंस, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उड़ाई कानून की धज्जियां

जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। कब, कहां और किस समय पुलिस चेकिंग अभियान चलाए यह कहा नहीं जा सकता है। वहीँ दूसरी तरफ सूबे की 80 लोकसभाओं में आयोजित की गई कमल संदेश यात्रा की बाइक रैली में शामिल बीजेपी कार्यकर्ता बिना हेल्मेट सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आए।
कमल सन्देश यात्रा की रैली में फंसी एम्बुलेंस,मरीज हलकान
कमल संदेश यात्रा के बाईक रैली के दौरान जाम के झाम में फंसे एम्बुलेन्स के मरीज जीवन और मौत से जूझते हुए नजर आये। लेकिन किसी भी शख्स ने एम्बुलेंस को रास्ता देना भी मुनासिब नहीं समझा।
प्लास्टिक का खूब हुआ इस्तेमाल
केंद्र सरकार जहां स्वचछ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए हर तरह के हत्थकंडे अपना रही हैं वही कमल संदेश यात्रा के दौरान गंदगी का अम्बार लगा रहा।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि प्लास्टिक पर सख्ती से प्रतिबन्ध लगाने का दावा करने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों ने इस कमल संदेश यात्रा के दौरान जलपान के समय जमकर प्लास्टिक के ग्लास का उपयोग किया। इस रैली में हर बूथ से कम से कम पांच बाइक और दस व्यक्ति इस कमल संदेश बाइक रैली का हिस्सा बने हुए थे। इस रैली में सभी कार्यकर्ता झंडे, टोपी, पट्टिकाएं गले में डालकर अपने अपने बाइक से नारे बाजी करते हुए फर्राटा भर रहे थे ।

2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का ‘शक्ति प्रदर्शन’, निकाली कमल संदेश यात्रा

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों में कमल संदेश यात्रा के तहत बाइक रैली का आयोजन किया। महाराजगंज जिले में बाईक  रैली की शुरुआत लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। कमल सन्देश यात्रा प्रो.शिब्बन लाल सक्सेना चौक होते हुए बलिया नाला,सिनेमा हॉल चौक, मऊपाकड़ होकर फरेन्दा रोड होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। जहां भाजपाइयों ने आयोजित सभा को मंच से सम्बोधन कर कार्यकर्ताओं में 2019 के लिए जोश भरा।
कमल सन्देश यात्रा कार्यक्रम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिले के सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपद में संदेश कमल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार भाजपा कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। आज पार्टी विरोधी  तत्व सक्रिय हैं,जो तरह – तरह के अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।इस यात्रा से बिरोधियों और बिरोधी तत्वों को सबक मिलेगी।आज मोदी जी और पूज्य योगी जी के नेतृत्व में जनता को काफी सुबिधाएं मिली हैं,वो सभी सुविधाएँ या प्रधानमन्त्री आवस,या उज्ज्वला गैस हो।
     
सभा को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह (बजरंगी सिंह), पनियरा विधायक एवं प्राकलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन के जिला प्रभारी दयाशंकर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
सभा के बाद कलेक्ट्रेट स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर सांसद पंकज चौधरी ने माल्यार्पण कर बाइक रैली को रवाना किया। यह यात्रा जिला मुख्यालय से नगर सक्सैना चौक होते हुए पीजी कॉलेज ग्राउंड में जाकर सम्पन्न हुआ।
 
कमल सन्देश यात्रा की बाइक रैली में जिले के पांचों विधान सभा क्षेत्रों से करीब 10 हजार बाइकों पर लगभग 25 हजार बाइक सवार कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सम्भालने के लिए नगर में यातायात पुलिस और सिविल पुलिस को इस ठण्ड में भी कड़ी पसीना बहानी पड़ी। हर गली चौराहों से निकलती कमल सन्देश यात्रा बाइक जुलूस के साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ को सम्भालने के लिए जिले की पुलिस हर गली चौराहों पर मुस्तैद रही।
यात्रियों को हुई सवारी के लिए परेशानी
जगह – जगह तैनात पुलिस कर्मी रूट डायवर्जन के कारण सवारी गाड़ियों को बीच रास्ते से मोड़ दिया करते थे,जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।ज्यादा दिक्कत उन महिलाओं को हुई जिनके गोद में नवजात शिशु या मासूम बच्चे थे या फिर जो बुजुर्ग यात्री रहे।
छात्राओं को भी हुई दिक्कत
जिले में कमल यात्रा सन्देश रैली निकलने से जिले के हर सड़कों पर भीड़ रोज की अपेक्षा ज्यादा बढ़ गई और उसी दौरान स्कूल  और कॉलेजों की भी छुट्टी हो गई, जिस कारण घर लौट रहीं छात्र -छात्राओं को काफी दिक्कते हुई।
(शिवरतन कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

एलिक पदमसी का 90 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में ली आंखिरी सांस

मशहूर एड फिल्म मेकर एलिक पदमसी का निधन हो गया है। एलिक पदमसी ने 90 वर्ष की उम्र में मुंबई में आंखिरी सांस ली। एलिक को फादर ऑफ मॉडर्न इंडियन एडवरटाइजिंग के रूप में भी जाना जाता है। साल 1982 की ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘गांधी’ में उन्होंने मोहम्मद जिन्ना का किरदार निभाया  था। एलिक थियेटर की दुनिया का जाना पहचाना चेहरा थे। महज 7 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार थियेटर किया था। एलिक पदमसी  ने ‘हमारा बजाज’, ‘कामसूत्र’, ‘लिरिल’ समेत कई कामयाब और प्रभावी विज्ञापन  भी बनाए थे।

‘एविटा’, ‘तुगलक’, ‘जीसस क्राइस्ट सुपरस्टार’, ‘डेथ ऑफ अ सेल्समैन’, अ स्ट्रीटकार नेम्ड डिजायर और ‘ब्रोकन इमेजेज’  जैसे नाटकों का निर्माण करने वाले एलिक पदमसी ने अंग्रेजी भाषा में तक़रीबन 70 से ज्यादा  नाटकों का निर्माण किया था।

कंबाइन मशीन और बाइक में हुई भिड़ंत, ग्राम प्रधान ने तोड़ा दम

महराजगंजः परतावल ब्लॉक में ग्राम पंचायत मोहनपुर निवासी ग्राम प्रधान हरिशचंद्र की सड़क हादसे में कम्बाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। ग्राम प्रधान की दुर्घटना में हुई मौत से गांव सहित आसपास के गांवों में भी मातम पसरा हुआ है। घटना उस वक्त तब हुई जब शनिवार को ग्राम प्रधान हरिशचंद्र अपने घर से बाइक से परतावल ब्लॉक जा रहे थे,तभी सामने से आ रही कंबाइन मशीन से उनकी भिड़ंत हो गई। बाइक और कंबाइन मशीन की इस भिड़ंत में कंबाइन मशीन ग्राम प्रधान के सिर पर चढ़ गई और  जिससे तत्काल उनकी मृत्यु हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने स्थानीय श्यामदेउरवा थाना पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी करते हुए कम्बाइन मशीन को कब्जे में लेकर थाना परिसर भेज दिया और पंचनामा करा कर मृतक ग्राम प्रधान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार शुक्ला का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिये भेज दिया है। जबकि मौके से कंबाइन मशीन को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं इसमें सवार तीन लोगों हिरासत में लिया गया। तीन लोगों से हादसे की जानकारी ली जा रही है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
(शिवरतन कुमार गुप्ता)

जानिए क्यों मनातें हैं छठ पूजा, व्रत विधि और शुभ मुहूर्त

देश में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर है खासकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, जहाँ छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से प्रारम्भ होकर सप्तमी तक चलता है। इस बार छठ पूजा 11 नवंबर से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेगी। मान्यता है की छठी मईया की आराधना करने वाला संतान सुख से कभी अछूता नहीं रहता और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

नहाय खाय से शुरू होकर चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व  उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है। बताते हैं कि सूर्य देव और छठी मईया का संबंध भाई-बहन का है। इसलिए छठ पर्व के मौके पर सूर्यदेव की आराधना की जाती है। तो आईये जानतें हैं छठ पूजा से जुड़े विधि विधान…

छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक शुक्ल की चतुर्थी से होती है और सप्तमी को प्रातःकाल व्रत का समापन होता है। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत की शुरूआत पहले दिन नहाने खाने की विधि होती है। इस दिन से स्वच्छता खास ध्यान रखा जाता है और शाकाहरी भोजन ग्रहण किया जाता है।

दूसरे दिन खरना किया जाता है जिसमे पूरे दिन उपवास रखकर शाम को खीर का सेवन किया जाता है, जो कि गन्ने के रस या फिर गुड़ की बनी होती है। छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। जबकि चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य  देने के साथ ही  प्रसाद  खाकर व्रत का समापन किया जाता है। 

सिग्नेचर ब्रिज हंगामा मामला : सीएम केजरीवाल और अमानतुल्लाह खान पर एफआईआर दर्ज

दिल्ली के वज़ीराबाद में बने सिग्नेचर ब्रिज को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में तकरार बढ़ती जा रही है। सिग्नेचर ब्रिज हंगामा मामले में  बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। 

सूत्रों के मुताबिक आईपीसी की धारा 323, 120बी, 341, 506, 34 और 308 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है। वहीँ इसके पहले सिग्नेचर ब्रिज हंगामा मामले में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी नेता मनोज तिवारी पर भी एफआईआर दर्ज करवाई थी। साथ ही बीजेपी कार्यकर्ता वी एन झा ने इस मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और संजीव झा के खिलाफ धारा 323, 341, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कराया  है।  

दरअसल दिल्ली के वजीराबाद में यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की आप कार्यकर्ताओं और वहां मौजूद पुलिस से झड़प हो गयी थी। गौरतलब है कि स्थानीय सांसद और दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बिना निमंत्रण के वहां पहुँचने पर बीजेपी और आप कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मनोज तिवारी ने जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस पर धक्कामुक्की और बदसलूकी का आरोप लगाया है, वहींआप ने मनोज तिवारी और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट और हुड़दंग का आरोप लगाया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले अयोध्या में राम मंदिर था, राम मंदिर है और रहेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र की दर्शनीय मूर्ति स्थापित हो, इस विषय पर हम आगे चर्चा करेंगे। अयोध्या धाम की पहचान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से हैं। पूज्यनीय मूर्ति मंदिर में स्थापित होगी और दर्शनीय मूर्ति सरयू नदी के किनारे स्थापित होगी। मूर्ति निर्माण पर काम अंतिम चरण में  चल रहा है। दिपावली के शुभ मौके पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार अयोध्या मामले पर लोगों की भावनाओं का बहुत सम्मान करती है।

 

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर था, राम मंदिर है और रहेगा। योगी आदित्यनाथ का कहना था कि अयोध्या धाम आस्था का महत्वपूर्ण केन्द्र है। अयोध्या के बारे में सकारात्मक सोच और सकारात्मक तरीके से देश दुनिया के सामने रख सकें, आज यह शुभ संदेश गया है। सबके सहयोग से सभी कार्यक्रम अच्छे ढंग से संपन्न हुआ है। सभी लोग बधाई के पात्र हैं, सबको मैं साधुवाद देता हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना देता हूँ।

 
केंद्र और राज्य सरकार ने बनाई योजना:
मुख्यमंत्री योगी जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अयोध्या के लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने बहुत सारी विकास योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं को धरती पर उतारने के लिए मैंने खुद सुबह से सर्वे किया है। इसके लिए कार्य हो रहा है। कुछ वर्षों में अयोध्या दुनिया के सबसे खूबसूरत नगरों के तौर पर पेश होगी।
 
 
 
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र की मूर्ति होगी स्थापित:
वहीँ भगवान श्रीराम चन्द्र की मूर्ति पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम की दर्शनीय मूर्ति स्थापित हो, इस पर हम आगे चर्चा करेंगे। अयोध्या की पहचान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र जी से हैं। पूज्यनीय मूर्ति मंदिर में स्थापित होगी और दर्शनीय मूर्ति सरयू नदी के किनारे स्थापित होगी। मूर्ति निर्माण का काम अंतिम चरण में चल रहा है।
 
 
योगी ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना:
दिपावली पर एक बार फिर श्रीराम की नगरी अयोध्या सुर्खियों में है। मंगलवार को तीन लाख दीपों से सजे सरयू नदी घाट पर दीपोत्सव मनाने के बाद बुधवार को दिपावली के दिन भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ अयोध्या में ही हैं। बुधवार को सुबह योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी में रामभक्त हनुमान के दर्शन कर लाल गुड़हल और नारंगी गेंदा के पुष्प चढ़ाए तथा बूंदी के लड्डू चढ़ाए। तय कार्यक्रम के अनुसार हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा करने के बाद योगी आदित्यनाथ साधु-संतों से मुलाकात करेंगे। संतों से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ अपने गृह जनपद गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।