Home Blog Page 258

70 के पार पहुंचा डॉलर, रुपये में दर्ज हुई भारी गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट दर्ज की गई है। डॉलर का भाव बढ़कर 70.07 रुपए दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तुर्की की करेंसी लीरा को लेकर आए संकट की वजह से डॉलर में मजबूती देखी जा रही है और इसका असर रुपए पर भी पड़ रहा है। ​इसके अलावा देश के विदेशी मुद्रा भंडार  3 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह के दौरान  घटकर 402.70 अरब डॉलर रह गया है जो 15 दिसंबर 2017 के बाद सबसे कम विदेशी मुद्रा है।

रुपए में आई गिरावट के चलते अब डॉलर के लिए जहाँ  ज्यादा रुपए चुकाने पड़ेंगे, तो ऐसे में विदेशों से इंपोर्ट किये गए सामान महंगे हो सकतें हैं। इनमे पेट्रोल और डीजल सहित , विदेशी मोबाइल, टेलिविजन, लैपटॉप और सोने के आभूषण जैसी वस्तुएं  शामिल  हैं। वहीँ दूसरी तरफ डॉलर के मजबूत होने से अब  निर्यातकों को ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है  जिसका फायदा  इंजिनीयरिंग प्रोडक्ट्स , जेम्स एंड ज्वैलरी, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और कई कृषि आधारित प्रोडक्ट्स का ज्यादा निर्यात करने वालों को मिलेगा।

भारत में नहीं दिखेगा साल 2018 का आखिरी सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना क्रम होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य आता है तब सूर्य ग्रहण होता है। 11 अगस्त 2018 (शनिवार) को साल का तीसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण आंशिक सूर्य  ग्रहण है।जिसमे चाँद सूर्य को आंशिक रुप से ढक लेता है। 11 अगस्त 2018 को पड़ने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरु होकर, मध्यकालीन समय 3 बजकर 16 मिनट और इस ग्रहण का समापन शाम 5 बजकर 1 मिनट 40 सेकंड पर होगा।

 
अमेरिका मे दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
 
साल का तीसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण नार्थ अमेरिका, कनाडा, रुस, पूर्वी एशिया, कोरिया, नार्थ यूरो, ग्रीन लैंड, आइस लैंड मे दिखाई देगा।
 
भारत में नही दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
 

यह सूर्य ग्रहण भारत, अमेरिका, फ्रांस, जापान, चीन, लंदन, स्विटज़रलैंड, साउथ अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, मलेशिया और थाइलैंड मे नही दिखाई देगा।

 

राशियों पर प्रभाव

चूंकि यह सूर्यग्रहण भारत मे नही दिखाई देगा इसलिए इस ग्रहण का किसी राशि पर कोई खास प्रभाव भी नही पड़ेगा। लेकिन इस दिन कुछ राशियों को अचानक लाभ हो सकता है। जिसमे मेष, तुला, वृश्चिक, मीन, कन्या, कुंभ और सिंह राशि शामिल है।

ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापिका के साथ छात्रों ने चलाया “स्वच्छता अभियान”

सदर ब्लॉक मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ीला बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय और ग्राम पंचायत मुड़ीला बाजार में स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व ग्राम प्रधान धनन्जय कुमार शर्मा और प्रधानाध्यापिका अंजली दीक्षित ने किया।रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

  

ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापिका के संयुक्त नेतृत्व में “स्वच्छता अभियान” चलाया गया और “स्वच्छता रैली”भी निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षिका और छात्र, छात्राओं द्वारा एक साथ मिलकर पूरे परिसर की सफाई करने के बाद रैली निकाली गई जो एक महारैली के रूप में परिवर्तित हो गयी।

यह रैली पूरे गांव में निकाल कर भ्रमण कराई गई। इस दौरान विभिन्न गगनभेदी नारों के साथ स्वच्छता और बीमारी से बचाव के प्रति पूरे ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। रैली में ग्राम विकास अधिकारी प्रेमसागर पटेल,राकेश मद्धेशिया,प्रभुनाथ,शिवानन्द प्रसाद सहित गांव के कई सभ्रांत लोगों ने प्रतिभाग किया।

“स्वच्छता रैली”  के दौरान सभी ने  मिलकर स्वच्छता  बनाये रखने का प्रण लिया और ये  लगाए गए नारे।

“जहाँ-जहाँ हो जल-जमाव
वहाँ करें दवा का छिड़काव”
“हम सब मिलकर यही कहेंगे

स्वच्छ रहेंगे, स्वस्थ रहेंगे”

(शिवरतन कुमार गुप्ता )

अब बैट्री से चलेगी साइकिल, महराजगंज के अजय कुमार ने किया कमाल

मन में सच्ची लगन और कुछ कर गुजरने की चाहत हो, तो असम्भव कार्य भी सम्भव बन जाता है। महराजगंज जिले के ग्रामीण अंचल के मिठौरा बाजार निवासी और गोरखपुर विश्वविद्यालय के  छात्र 24 वर्षीय अजय कुमार ने एक नई सोंच और नई तकनीक से असंभव को संभव सच कर दिखाया है।
 
■ महराजगंज के मिठौरा बाजार के अजय कुमार ने दिखाया कमाल।
 
■ अजय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ललित कला का है छात्र।
 
■ बाइक की बैट्री व डीसी मोटर से चल रही अजय की साइकिल ।
 
 
डी डी यू गोरखपुर के ललित कला के छात्र अजय कुमार ने अपनी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बैट्री चलित साइकिल को एक महीने के अथक प्रयास से खिलौने की तर्ज पर बनाकर साबित कर दिया कि कुछ भी नामुमकिन नही है।
 
मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत मिठौरा निवासी अजय कुमार दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में ललित कला वर्ग का छात्र है। अजय का कहना है कि बच्चों के खिलौने को देखकर मन में एक ख्याल आया कि अगर डीसी मोटर से खिलौने चल सकते हैं। तो फिर साईकिल क्यों नही। यहीं से अजय की खोज शुरू हुई और एक महीने के अथक प्रयास व इंटरनेट की सहायता से बैट्री से चलने वाली सायकिल का निर्माण कर दिया। कुछ नया करने की चाहत ने अजय को इसे बनाने के प्रेरित किया।
 
अजय की कला में बचपन से ही रूचि रही है। अजय ने स्वामी विवेकानंद, सुभाष चन्द्र बोस,अमिताभ बच्चन,भजन सम्राट अनुप जलोटा,बॉलीवुड सिंगर ऋतु पाठक,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,पूर्वमुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई जानीमानी हस्तियों की कलाकृतियों को बना कर उन्हें भेंट भी कर चुका है। कला के क्षेत्र में विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपतियों द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
 
पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए अजय ने इस साइकिल का अविष्कार कर डाला,यह सायकिल किसी स्कूटी से कम नही है। इसको बनाने में कुल 11 हजार रूपए की लागत लगी है। जिसे अजय ने अपनी ही बनाई पेंटिग को बेचकर इंतजाम किया। इस साइकिल को बनाने में 12 बोल्ट की दो बैट्री, एक्सीलेटर व 24 वाट का एक मोटर साइकिल में लगाया है। मिठौरा सहित पूरे क्षेत्र में बैट्री से चलने वाली यह साइकिल चर्चा का विषय बना हुआ है।
( शिवरतन कुमार गुप्ता )

अगर करेंगे ये उपाय,तो सवंर जायेगा आपका जीवन

अगर आपको लगता है कि लाख मेहनत के बाद भी आपको वैसा फल नहीं मिल रहा है, जैसा आप चाहते हैं। तो ये धार्मिक कार्य करने से आपके भाग्य चमक सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपने ईष्ट देव के प्रति आस्था,विश्वास और श्रद्धा तथा भक्ति बहुत ही जरूरी है। पण्डित आचार्य वीरेंद्र मणि शास्त्री “सोहास” के मुताबिक अगर आप इन उपायों को अपनातें है तो जल्द ही चमकेगी आपकी किस्मत। चलिए जानतें हैं आखिर कौन से हैं वो उपाय जिनसे पूर्ण होगी आपकी हर मनोकामना। 

शिव जी की आराधना : सावन में शिव पूजा का विशेष महत्व है,लेकिन अगर आप पूरे साल शिव की आराधना,पूजा करते हैं तो उनका प्रेम आप पर जरूर बना रहेगा। सबसे खास बात यह है कि भगवान शिव मात्र एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं।

गौ माता की सेवा : गाय में सभी देवी-देवताओं का निवास हमारे हिन्दू धर्मशास्त्रों में बताया गया है। हर रोज पहली रोटी गाय को खिलाएं और बुधवार को हरा चारा गाय को डालें।तो आप देखेंगे की जीवन से निराशा खत्म होते देर न लगेगी।

गीता और मानस पाठ : कलयुग में जीवन जीने के जितने साधारण और सहज सूत्र गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को और श्री रामचरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने समस्त साधारण मनुष्य को दिए हैं, उतने साधारण सूत्र कहीं और मिलना बड़ी मुश्किल है। रोज गीता पाठ करने से या श्री रामचरित मानस का पाठ करने से आत्मा शुद्ध होती है और आत्मबल मजबूत होता है। 

एकादशी व्रत : हिंदू धर्मशास्त्रों में एकादशी व्रत का विशेष महात्म बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। एक साल में 24 एकादशी व्रत होते हैं, जो लोग सभी एकादशी का व्रत पूर्ण विधि विधान से धारण करते हैं, उन पर भगवान विष्णु की सदैव कृपा बनी रहती है। यदि आपके लिए व्रत करना संभव नहो तो तो आप रोज लक्ष्मी माता संग भगवान विष्णु की पूजा करके परमपिता परमेश्वर की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। जिस घर में नियमित रूप से भगवान विष्णु जी की पूजा होती है, उस घर में सदैव लक्ष्मी का वास बना रहता है, ऐसी धार्मिक मान्यता है।

सत्यवादी आचरण : जो व्यक्ति शास्त्रों में बताए गए नियमों के अनुसार जीवन जीता है, उसे कभी किसी का ना तो भय नहीं सताता है और ना तो जीवन में दुख का सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में सदैव सुख-शांति बनी रहती है।

पवित्र पौधों को जल देना : जीवन में दुखों का सामना कर रहे जातक हर रोज पवित्र पौधे पीपल,तुलसी,शमी,मन्दार को जल अर्पित करें और हर रोज सुबह-शाम इन्हें धूप-दीप अर्पित करें तो जीवन में खुशहाली मिलने की अपार सम्भावना रहती है।

सूर्य देव को अर्घ्य देना : सूर्य देव को कलयुग में साक्षात देवता तथा जीवन दायक माना जाता है। यदि सूर्योदय न हो तो पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी निरर्थक है। जिन जातकों को जीवन में घोर निराशा का सामना करना पड़ रहा हो, वह जातक हर रोज स्नान के बाद ताम्र पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें। जल अर्पित करते समय इसमें थोड़ी-सी रोली और अक्षत अवश्य डाल लें।ऐसा करने से जीवन के कष्ट दूर होंगे।

( शिवरतन कुमार गुप्ता )  

क्या आप जानती हैं…रेड वाइन से दूर होती है चेहरे की समस्या

यह जानकारी तो काफी आम है कि रेड वाइन पीने से मूड अच्छा रहता है और आप तनाव को दूर रख सकती हैं। यह दांतों और हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेड वाइन एक अच्छा ब्यूटी प्रॉडक्ट भी है। त्वचा पर रेड वाइन का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन चमकती-दमकती हुई नजर आएगी।
 
लेकिन क्या आप जानतें हैं कि रेड वाइन जिस अंगूर से बनती  है जिसमें रेवराट्रोल नाम का ऐंटी-ऑक्सिडेंट पाया जात है। रेवराट्रोल अच्छा ऐंटी-एजिंग पदार्थ है। इससे स्किन की झुर्रियां खत्म करने में मदद मिलती है और स्किन स्पॉट लेस बनती है। रेड वाइन में ऐंटी-सेप्टिक प्रॉपर्टी भी होती है। इससे यह स्किन इन्फेक्शन और मुहांसो से बचा सकता है। रेड वाइन सिर्फ चेहरे की स्किन के लिए नहीं बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। यह स्किन को सॉफ्ट बनाता है। डाइल्यूट वाइन में स्पंज को भिगोकर उससे स्किन को स्क्रब करें। इससे स्किन की अच्छी सफाई हो जाएगी और वह दमकने लगेगी। आप अन्य क्लीनजर के साथ रेड वाइन का चेहरे पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे ऐलोवेरा जेल, फेस पैक, फेस स्क्रब या मुल्तानी मिट्टी के साथ इस्तेमाल करें। इसके साथ ही रेड वाइन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी है। तो आईये जानतें हैं रेड वाइन से होने वाले फायदों के बारे में :-

रेड वाइन के फ़ायदे

1. बनाये पाचन शक्‍ति मजबूत 
इसका सेवन करने पाचन शक्ति मजबूत होती है। इससे पेट के बैक्टिरिया खत्म हो जाते हैं और पेट का अल्सर भी कम हो जाता है।

2. रखे कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल 
कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए रेज वाइन बहुत लाभकारी है। यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। अगर आप रेड वाइन पीने से परहेज करते हैं तो इसकी जगह पर अंगूर का सेवन कर सकते हैं।

3. कैंसर की रोकथाम में अत्यंत लाभकारी 
नियमित मात्रा में इसका सेवन करने से बॉडी में कैंसर की कोशिकाएं पनपने की आशंका थोड़ी कम हो जाती है।

4. रखे आपके दिल का ख्याल 
रेड वाइन सैचिरेटेड फैट,ब्लड क्लॉटिंग और कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को भी कम करती है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

5. डायबिटीज से  दिलाये राहत
डायबिटीज के रोगियों के लिए भी रेड वाइन लाभकारी है। यह खून से रक्त शर्करा के स्तर को कम करती है। जिससे शूगर के रोगी को लाभ मिलता है।

6. याद्दाशत बढ़ाने में करे मदद 
रेड वाइन पीने से याद्दाशत में भी सुधार होता है। यह मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार करती है। जिससे आप चीजों को आसानी से याद रख सकते हैं।

7. रखे आपके वजन पर कंट्रोल 
यह शरीर में मेटाबॉलिज्म का लेवल सही रखता है।  रेड वाइन में मौजूद रेस्वेराट्रोल शरीर में वसा कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। जिससे अतिरिक्त फैट कम हो जाता है।

8.  बनाये आपके दांत मजबूत
इससे मसूढ़ों की सूजन कम हो जाती है, दांतों के बैक्टिरिया खत्म हो जाते हैं और दांत भी मजबूत होते हैं।

(शिवरतन कुमार गुप्ता )

महाराष्ट्र : मराठा संगठनों किया बंद का ऐलान, राज्य में भारी सुरक्षा बल तैनात

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियों व शिक्षा में आरक्षण और मराठा आंदोलन के दो साल पूरे होने पर मराठा समुदाय की ओर से आज महाराष्ट्र बंद का आवाहन किया गया है। नवी मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में मराठा क्रांति मोर्चा के सदस्य शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। इसके सदस्यों का कहना है कि बंद के दौरान किसी भी तरह की हिंसा नहीं होगी। बंद का असर शाम 6 बजे तक  रहेगा। इस बंद से जरूरी सेवाएं, स्कूल और कॉलेजों को बंद से दूर रखा गया है।

वहीँ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दावे के बाद भी मुंबई में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस आयुक्त, सुबोध जयसवाल ने क्यूआरटी, सीसीटीवी विभाग, दंगा निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता, यातायात पुलिस और कानून व्यवस्था से संबंधित विभागों के प्रमुखों को खास निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी कैमरे के जरिए विरोध प्रदर्शन पर निगरानी रखी जाएगी। दूसरी तरफ सरकार ने महाराष्ट्र बंद के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर त्वरित कार्यबल की छह कंपनियां और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल के साथ साथ  राज्य रिजर्व पुलिस बल की एक-एक कंपनी तैनात की है। इसके साथ ही  पुलिस की मदद के लिए होमगार्ड के जवान भी तैनात किये गए हैं।

मराठा संगठनों द्वारा बुलाये गए बंद के चलते एतिहाद के तौर पर पुणे के 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके अलावा पुणे में बस सेवाएं भी बंद है, क्योंकि कुछ दिन पहले हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने बसों और सरकारी संपत्ति को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया था।

गौरतलब है कि सरकारी नौकरियों व शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समुदाय के लोगों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा हैं । कुछ जगहों पर आंदोलन हिंसक भी हुआ है। अपनी आरक्षण संबंधी  की मांग के चलते राज्य में 18 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। वहीँ पिछले महीने ही 23 जुलाई को औरंगाबाद में गोदावरी नदी में कूदकर प्रदर्शनकारी के आत्महत्या करने के बाद आंदोलन और ज्यादा हिंसाजनक हो गया था।

क्या है मराठों की मांग?
मराठा समाज को आरक्षण।
10 अगस्त तक दर्ज सभी मामले वापस लें।
घोषित की गई योजनाओं पर तत्काल अमल करें।
आत्महत्या करने वाले युवक के परिवार को 50 लाख रुपये की मदद।

राष्ट्रीय सम्मान के साथ मरीना बीच पर हुआ करुणानिधि का अंतिम संस्कार

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का चेन्नई के मरीना बीच पर राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। करुणानिधि की अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि को तमिलनाडु के पहले मुख्यमंत्री रहे अन्ना दुरै के बगल में दफन किया गया है।

 

करुणानिधि का पार्थिव शरीर सेना की खुली गाड़ी में मरीना बीच तक लाया गया। इस दौरान  उनके बेटे एमके स्टालिन और परिवार के दुसरे सदस्य नम आंखों के साथ उनके साथ चल रहे थे।  करुणानिधि के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा गया और उन्हें काला चश्मा, पीली शॉल, सफेद कमीज और धोती पहनाई गई थी।

एम करुणानिधि के निधन से तमिलनाडु समेत पूरे देश में शोक की लहर है। राज्य में एक दिन का अवकाश और सात दिन का शोक घोषित किया गया है। हालाकिं एम करुणानिधि के निधन के बाद उनको दफनाने को लेकर विवाद शुरू हो गया था। जहाँ एक तरफ एम करुणानिधि की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) और उनके समर्थकों ने मांग की थी कि उन्हें चेन्नई के मशहूर मरीना बीच पर दफनाया जाए और उनका समाधि स्थल भी बने। लेकिन तमिलनाडु सरकार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। इसी को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद  न्यायालय ने दिवंगत द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) नेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि पार्थिव के शरीर को मरीना बीच पर दफनाए जाने की अनुमति दे दी ।

मुंबई : चेंबूर में भारत पेट्रोलियम की रिफाइनरी में लगी आग, मचा हड़कंप

मुंबई के चेंबूर में भारत पेट्रोलियम (BPCL)की एक रिफाइनरी में  तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई । सूत्रों के मुताबिक आग लगने से 21 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दमकल विभाग के मुताबिक चेंबूर इलाके की रोड सड़क पर स्थित भारत पेट्रोलियम संयंत्र में दोपहर करीब 3 बजे आग लगी। जिसमे अब तक 21 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं एक व्यक्ति ही हालत नाजुक बताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए 9 फायर टेंडर,2 फोम टेंडर और 2 जंम्बू टैंक्टर मौके पर मौजूद हैं।


हालाकिं अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है। लेकिन जिस तरह की तस्वीरें सामने आई, उसे देखकर यही लग रहा है कि आग काफी भयानक थी। चारों ओर बस धुआं ही धुआं नजर आ रहा था।

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश के 822 ब्लॉकों में तैनात होंगे लोक कल्याण मित्र

यूपी सरकार की सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक आसानी से पहुंचाने और जनता की समस्याओं को शासनस्तर तक पहुंचाने के लिए यूपी के सभी 822 ब्लॉकों में लोक कल्याण मित्र के पद पर भर्तियां की जाएंगी। यह नवसृजित पद संविदा पर किए जाएंगे।

योजना की घोषणा करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एक आवश्यक बैठक की।योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की कैबिनेट  बैठक में कई बड़े फैसले किए गए। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक आसानी से पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी 822 ब्लॉकों में लोक कल्याण मित्र नामक नये सृजित पद पर इच्छुक युवाओं को भर्ती किया जायेगा। जिन्हें सरकार की ओर से हर महीने ₹30 हजार मानदेय के तौर पर दिये मासिक वेतन दिए जाएंगे, जिसमें उनका ₹5000 ट्रेवल अलाउंस भी शामिल होगा।

कैबिनेट बैठक में सरकार की लोक कल्याण मित्र योजना के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गयी है, जिसे विधान सभा के अगले सत्र पास किया जायेगा, जिसके बाद यह योजना लागू हो जायेगी। 

लोक कल्याण मित्र के लिये योग्यता

कैबिनेट बैठक मैं लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि 822 ब्लॉकों में ‘लोक कल्याण मित्र’ के पद पर भर्तियां की जानी है, जिसकी परीक्षा में 21 से 40 वर्ष तक की आयु के लोग भाग ले सकेंगे। साथ ही उम्मीदवार का स्नातक परीक्षा पास होना और कंप्यूटर ज्ञान जरूरी होगा। इसके लिए बाकायदा एक लिखित परीक्षा भी कराई जाएगी, जो जिले के DM, सीडीओ और सूचना अधिकारी की निगरानी में कराई जाएगी। ये भर्तियां अगले विधानमंडल सत्र से शुरू होगी।

तीन महीने में काम का आडिट

गौरतलब है कि सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, कृषि लोन समेत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसको लेकर योगी सरकार यह चाहती है कि इन योजनाओं का जनता में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार हो और लोग इन योजनाओं से जुड़कर इनका लाभ उठा सकें। यही कारण है कि योजनाओं के लाभ को जमीन पर उतारने की नियत से आज लखनऊ के लोक भवन में हुई कैबिनेट बैठक में इस बाबत प्रस्ताव पास हुआ है।

दो साल के लिये होंगी नियुक्तियां

मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यह भी बताया कि इनकी नियुक्ति 2 साल के लिए की जाएगी। जिसमें पहले साल खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इनका कार्यकाल 1 साल और आगे बढ़ाया जा सकेगा।

( शिवरतन कुमार गुप्ता )