Home Blog Page 259

मरीना बीच पर दफनाए जाएंगे एम. करुणानिधि, मद्रास उच्च न्यायालय का आदेश

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के पार्थिव शरीर को मरीना बीच पर दफनाए जाने का रास्ता साफ़ हो गया है। जहाँ एक तरफ राज्य में एक दिन का अवकाश और सात दिन के शोक की घोषणा की गई है। वहीँ दूसरी तरफ एम. करुणानिधि के निधन के बाद उनको दफनाने को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

दरअसल एम.करुणानिधि की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) और उनके समर्थकों ने मांग की थी कि उन्हें चेन्नई के मशहूर मरीना बीच पर दफनाया जाए और उनका समाधि स्थल भी बने। लेकिन तमिलनाडु सरकार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। इसी को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिवंगत द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) नेता और  तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि पार्थिव के शरीर को मरीना बीच पर दफनाए जाने की अनुमति दे दी है।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के वकील के मुताबिक मद्रास उच्च न्यायालय ने करुणानिधि का अंतिम संस्कार मरीना बीच पर करने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा कोर्ट ने आदेश दिया है कि तमिलनाडु सरकार उनका मेमोरियल भी बनाए।

( बृजेश तिवारी की रिपोर्ट )

एम. करुणानिधि का 94 वर्ष की उम्र में निधन

तमिलनाडु के 5 बार मुख्यमंत्री रहे एम. करुणानिधि का निधन हो गया है।चेन्नई के एक अस्पताल में मंगलवार शाम 6:10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। एम. करुणानिधि 94  वर्ष के थे।

डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) सुप्रीमो एम. करुणानिधि 28 जुलाई से ब्लड प्रेशर का स्तर गिरने के चलते चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती थे। कावेरी अस्पताल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक एम. करुणानिधि ने शाम 6:10 बजे अंतिम सांस ली। तमिलनाडु की राजनीति में अहम् स्थान रखने वाले  डीएमके प्रमुख  का राजनीतिक जीवन करीब सात दशक लंबा रहा। 

3 जून 2018  को अपना 94वां जन्मदिन मनाने वाले एम. करुणानिधि ने  50 साल पहले 26 जुलाई, 1969 को डीएमके की कमान अपने हाथों में ली थी और तब से अब पार्टी के मुखिया बने रहे। 5 बार राज्य के मुख्यमंत्री और  12 बार विधानसभा सदस्य रहे एम. करुणानिधि ने जिस भी सीट से चुनाव लड़ा उस पर हमेशा जीत दर्ज की, जो की अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है।

एम. करुणानिधि ने 1969 में पहली बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर का पद संभाला था। इसके बाद 2003 में वे आखिरी बार सूबे के मुख्यमंत्री बने थे। वहीँ तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

21अगस्त को लांच होगा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, PM मोदी करेंगे शुरुआत

सरकार ने पोस्‍ट ऑफिस के पेमेंट्स बैंक की लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अगस्त को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) को लॉन्च करेंगे। देश के सभी जिलो में इस बैंक की ब्रांच होगी और यह ग्रामीण क्षेत्रों में फाइनैंशल सर्विसेज पर फोकस करेगा। मिनिस्ट्री  आफ कम्यूनिकेशंस के मुताबिक बैंक की दो शाखाएं पहले से काम कर रही हैं और देश के प्रत्येक जिले में 648 शाखाएं लॉन्च की जाएंगी।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग और फाइनैंशल सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस की शाखाओं का इस्तेमाल करेगा। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस वर्ष के अंत तक पोस्ट ऑफिस की सभी 1.55 लाख शाखाओं को IPPB सर्विसेज के साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। ऐसा होने पर देश के सबसे बड़े बैंकिंग नेटवर्क की गांवों तक सीधी पहुंच हो जाएगी। 

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने RBI  से क्लियरेंस मिलने के बाद अगस्त  में 650 शाखाओं और लगभग 17 करोड़ खातों तक पहुंचने की उम्मीद जताई है। वहीँ इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सुरेश सेठी का कहना है, ‘अब हमारी नजर लॉन्च डेट पर है। एक ऑपरेशनल, टेक्नॉलजी और मार्केट प्रॉस्पेक्टिव के नजरिए से हम लाइव जाने के लिए तैयार हैं।’

IPPB देश का तीसरा पेमेंट्स बैंक होगा। इससे पहले एयरटेल और पेटीएम अपना पेमेंट्स बैंक शुरू कर चुके हैं। पेमेंट्स बैंक सेविंग्‍स अकाउंट में कोई भी व्‍यक्ति या छोटे बिजनेस केवल 1 लाख रुपए तक की राशि जमा कर सकते हैं। 

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता के ससुर उद्योगपति राजन नंदा का निधन

मशहूर उद्योगपति और एस्कॉर्टस ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा का गुरुग्राम में निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। राजन साल 1995 से एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। राजन नंदा राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा के पति और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के ससुर थे। 

राजन नंदा के निधन पर सबसे पहले ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर राजन नंदा की फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

https://www.instagram.com/p/BmGogIRBj8y/?taken-by=riddhimakapoorsahniofficial

उन्होंने लिखा- आप हमेशा महान थे और रहेंगे। आपके प्यार के लिए धन्यवाद। आपको बहुत मिस करेंगे अंकल। RIP राजन अंकल। बता दें कि राजन नंदा ऋषि कपूर के जीजा थे। इसके कुछ ही देर बाद अमिताभ बच्चन ने दो फैंस के ट्वीट को रीट्वीट किया है।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1026179629701361665
राजन नंदा के दो बच्चे हैं निखिल और नताशा । निखिल नंदा एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से साल 1997 में शादी की थी। इनके के दो बच्चे हैं नव्या नवेली नंदा और अगस्या नंदा।

मुख्यमंत्री योगी ने कांवडियों पर की पुष्प वर्षा

हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने ईष्टदेव पर जलाभिषेक करने के लिये रवाना हुए कांवडियों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत  योगी आदित्यनाथ जी ने हेलीकाप्टर से पुष्पों की वर्षा की।

 

एक पल के लिए इस शानदार नजारे को देखने के लिये जगह-जगह लोगों का भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राजधानी लखनऊ से नोएडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके पश्चात अपरान्ह लगभग चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा से हरिद्वार के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हुए। उनके साथ मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। हरिद्वार से दिल्ली तक जाने वाले कांवडियों पर मुख्यमंत्री ने गेंदा और गुलाब सहित विभिन्न रंगों और विभिन्न फूलों की पुष्प वर्षा हेलीकाप्टर से किए।

उन्होंने इस शानदार नजारे को हेलीकाप्टर से ही निहारा,और सभी शिवभक्त कांवड़ियों को सहृदय साधुवाद भी दिया। मेरठ से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र तक हेलीकाप्टर ने दो चक्कर लगाये। उडान के दौरान हेलीकाप्टर काफी नीचे तक आया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाईवे पर कांवडियों की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी स्वीकार किया। शिवभक्त कांवडियों पर अपने हाथों से पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री प्रफुल्लित नजर आ रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि महाशिवरात्रि तक प्रतिदिन हरिद्वार से दिल्ली के बीच जगह-जगह कांवडियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाये। इस दौरान सडक मार्ग पर भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण करते रहे,ताकि शिवभक्तों को कहीं कोई दिक्कत न हो।

 
( शिवरतन कुमार गुप्ता ) 

अगर शादी में हो रही है देर, तो कुंवारी लड़कियां रखें ये व्रत

कई बार कुंडली में दोष, या किसी अन्य कारणों की वजह से शादी के लिए रिश्ता तय होने में परेशानी होने लगती है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है की शादी की सब कुछ तय हो जाता है,सारी रस्में हो जाती हैं और फिर ना हो जाती है, ऐसे ही किसी न किसी कारण शादी होने में बाधाएं आने लगती हैं। ऐसे में कन्या की उम्र अधिक होने के कारण परेशानी और भी बढ़ सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं। इस समस्या का समाधान के लिए अगर आप करेंगे विभिन्न उपाय तो निश्चय ही होगा समस्या का समाधान और आपकी शादी में आ रही मुश्किलों को हल करने में आपको मदद मिलेगी।

 

पण्डित राजन तिवारी के अनुसार…

भगवान पर विश्वास रखें:- शादी में हो रही देरी का हल कई व्रत को करने से भी मिलता है, क्योंकि जो भी पूरे मन और आस्था से व्रत रखकर भगवान से कुछ मांगता है तो भगवान भी उसकी मन्नत और मन की मुराद को जरूर पूरा करते हैं।

 

सोलह सोमवार का व्रत:- पण्डित राजन तिवारी के मुताबिक जो भी सोलह सोमवार का व्रत रखता है, उसे मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। और ऐसा भी माना जाता है की यदि किसी की शादी में कोई समस्या आ रही हो और वो भी इस व्रत को पूरी आस्था और श्रद्धा से करता है,पूरे विधि विधान से व्रत रखता है। तो उसकी शादी में आ रही समस्या पल भर में दूर होती है।

 

बृहस्पतिवार का व्रत करें:- यदि कन्या पूरे मन और आस्था से वीरवार का व्रत करती है, जैसे की पीले वस्त्र पहनती है,कथा करती है, पूरे मन से प्रार्थना करती है, पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करती हैं। तो ऐसा करने से उन्हें फल जरूर मिलता है। और उनके विवाह में आने वाली सभी बाधाएं को दूर होती है। और साथ ही आपकी शादी जल्दी होती है।

 

शुक्रवार का व्रत करें:- शुक्रवार के दिन यदि आप वैभव लक्ष्मी का व्रत करती हैं, तो ऐसा करने से भी आपको अपनी शादी में आ रही समस्या दूर हो सकती हैं। इस व्रत को महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते है।

 
( शिवरतन कुमार गुप्ता )

मानव तस्करी रोकथाम बिल से मानव तस्करी पर लगेगी लगाम 

केन्द्र सरकार द्वारा पारित मानव तस्करी (रोकथाम, सुरक्षा और पुनर्वास) बिल  2018  बच्चों एवं महिलाओं के तस्करी पर रोक लगाने में कारगर सिद्ध होगा, यदि इसका सही से पालन किया जाय।इस विल के कानूनी रूप ले लेने से  दोषियों पर कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान है। नेपाल सीमा पर मानव तस्करी एक बड़ी और जटिल पुरानी समस्या है। इसके रोकथाम के लिए नेपाली क्षेत्र मे जहां मायती नामक स्वयंसेवी संस्था सक्रिय है वहीं भारत मानव सेवा संस्थान नामक स्वयं सेवी संस्था कई वर्षों से इंडो – नेपाल  (सोनौली) सीमा पर स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है।

 

निश्चित ही इनकी तत्परता से इस गैरकानूनी कार्य मे कमी आई है , बावजूद इसके नेपाल की खुली सीमा होने के कारण मानव तस्करी का धंधा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।अभी पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मे 150 नेपाली महिलाओं को देह व्यापार कराने के लिए बंधक बना कर रखने का मामला सुरखियों मे रहा है।

(  राजेश मणि, मानव सेवा संस्थान महराजगंज प्रमुख  )

लोकसभा मे उक्त संबंधी बिल  पारित हो जाने से खुशी व्यक्त करते हुए मानव सेवा संस्थान के महराजगंज प्रमुख  राजेश मणि ने भारतीय समाचार से कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नेशनल एन्टी टेफिकिंग ब्यूरों की स्थापना से मानव तस्करी के राष्ट्रीय एवं अतराष्ट्रीय मामले को सुलझाना आसान होगा।श्री मणि ने कहा की केन्द्र सरकार द्वारा पारित किया गया मानव तस्करी (रोकथाम, सुरक्षा और पुनर्वास) बिल 2018  स्वागत योग्य है।मानव तस्करी रोकने संबंधी यह विल संसद मे 26 जुलाई को पारित हुआ है।

राजेश मणि  के मुताबिक ने कहा कि बच्चों एवं महिलाओं की तस्करी,देह व्यापार,अनैतिक कार्य हेतु इनका व्यापार, शोषण एवं उत्पीड़न का मामला कोई नया  नही है।नेपाल सीमा पर आये दिन इन समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। देश में कड़े कानूनी प्राविधान के अभाव में इस घृणित कृत्य को पेशा बना चुके पेशेवर अपराधी पकड़े जाने के बाद भी बच जाते थे ।परन्तु अब केन्द्र सरकार  द्वारा परित किये गये नये मानव तस्करी (रोकथाम, सुरक्षा और पुनर्वास) बिल 2018 के माध्यम से इस अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होने के साथ ही अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलने की उम्मीद की जानी चाहिए।इस विधेयक का नाम मानव *तस्करी (रोकथाम, सुरक्षा और पुनर्वास) बिल 2018 है।

इस बिल में मानव तस्करी को रोकने के लिए बचाव , सुरक्षा के साथ ही पुनर्वास एवं अभियुक्त को कड़ी से कड़ी सजा के साथ ऐसे मामलों का निपटारा तय समय सीमा के अंदर किये जाने का भी प्राविधान है। इससे जुड़े गंभीर मामलों में दोषी को आजीवन कारावास की सजा भी हो सकती है।नए विल में इस बात का भी प्रावधान किया गया है कि पीड़ितों का पुनर्वास भी जल्द से जल्द किया जाये। इस विल में मानव तस्करी के अपराध से निपटने के लिए जिला और राज्य से लेकर केंद्र सरकार के स्तर तक जिम्मेदारी निर्धारित तय की गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एनआईए  (नेशनल इन्वेस्टिगेशन  एजेंसी, एंटी ट्रैफिकिंग ब्यूरो ) का भी कार्य करेगी।

बिल में पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एक अलग से फंड बनाने का भी प्रावधान है जिसका उपयोग पीड़ित को समाज में फिर से सम्मानित जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है।इसके अलावा, पीड़ितों को दीर्घकालिक पुनर्वास प्रदान करने के लिए केंद्र या राज्य सरकार प्रत्येक जिले में पुनर्वास गृह की स्थापना करेगी। केंद्र सरकार एक पुनर्वास निधि भी तैयार करेगी, जिसका उपयोग इन संरक्षण और पुनर्वास गृहों को स्थापित करने के लिए किया जाएगा। पुनर्वास निधि मे पिड़ित को शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य देखभाल मनोवैज्ञानिक समर्थन, कानूनी सहायता, सुरक्षित आवास इत्यादि सहित पीड़ित के शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण भी है।इसके लिए पहले वर्ष में 10 करोड़ रुपये और अगले दो वर्षों में 20 करोड़ रुपये पुनर्वास के लिए अनुमानित किया गया है।

(शिवरतन कुमार गुप्ता ) 

पनियरा में धंसी जमीन, मचा हडकंप

महाराजगंज के पनियरा थानाक्षेत्र के टोला बरगदवा के सिवान मे खेत की जमीन धसने से गांव में हडकम्प मचा हुआ है, इस बात का चर्चा लोग अपने अपने तरह से खूब कर रहै है।

पनियरा टोला बरगदवा निवासी रामकेवल राजभर का खेत गांव के दक्षिण सिवान मे है, जिसमें धान की रोपाई की गई है,  खेत के बीच की जमीन अचानक 6 फिट चौडी और 8 फिट गहरी धस गई है।

 

किसान रामकेवल राजभर ने बताया कि दो दिन पहले हम खेत गये तो दो फिट गहरा गड्ढा देखने को मिला, जिसे हमनें बराबर कर दिया था, शनिवार की शाम को खेत मे अचनाक इतना बड़ा गड्ढा हो गया। वही कृषि उपनिदेशक गणेश दुबे ने बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है, बरसात का मौसम है इस तरह की घटनाएं सामने आ जाती है।

( शिवरतन कुमार गुप्ता की रिपोर्ट )

पत्नी हुई आशिक़ के साथ फरार, देखता रह गया पति

महाराजगंज  के पनियरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के अंबेडकर टोला में एक युवक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठ कर मुजुरी नहर चौराहा से फरार हो गई। पति ने अपनी पत्नी को रोकने के लिए उसके पीछे – पीछे दौड़ भी लगायी और अपनी सुहाग की दुहाई देते रहा। लेकिन न तो पति अपने मनसूबे में सफल  हुआ और न ही पत्नी ने पति का एक भी शब्द सुना ।

 

 
 

पीड़ित पति ने अब पनियरा थाना पुलिस में तहरीर देते हुए अपनी पत्नी को बरामद करने की गुहार लगायी है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने पनियारा थाने में तहरीर देते हुए अपनी ससुराल (कम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मछलीगांव जिला गोरखपुर) के ही एक युवक पर अपनी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

 

 

पीड़ित पति ने  मुकामी थाना पुलिस को बताया है कि वह विगत 12 माह से दिल्ली में रहकर दैनिक मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी गांव में ही रह रही थी। एक माह पूर्व पत्नी ने मोबाइलफोन से बात कर कहा था​ कि उसके पिता की तबियत ठीक नहीं है, वह मायके जा रही है। इसी दौरान मौका पाकर पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। 27 जुलाई 018 को जब वह घर आया तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी मुजुरी नहर चौराहे के पास आई हुई है। वह उसे ले​ने के लिए वहां पहुंचा और अपनी पत्नी से बातचीत करने लगा। इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और उसकी पत्नी को अपनी बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले भागा। शाम को वह अपनी ससुराल कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मछलीगांव में गया तो वहां पता चला कि उसकी पत्नी मायके आई ही नहीं है,और न ही उसके पिता का तबियत ही खराब हुई थी।

 

पीड़ित की शिकायत पर पनियरा थाना पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को ढूंढ निकाला। फिलहाल पुलिस इस मामले में दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीँ इस संबंध में थाना प्रभारी से काफी प्रयासों के बाद भी संपर्क नहीं हो सका।

 
( शिवरतन कुमार गुप्ता की रिपोर्ट )

महराजगंज में हुआ नकली कोल्डड्रिंक बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़

महराजगंज जिले में नकली कोल्ड्रिंक बना कर असली के नाम पर स्वीट प्वाइजन बेचकर धन के लोभी आम लोगों के जिंदगी से मीठा खिलावड़ करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिले के फूड इंस्पेक्टर और कोतवाली पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध तरीके से कोल्ड ड्रिंक्स बनाने वाली फर्जी कंपनी का भंडाफोड़ कर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

 

महराजगंज जिले में बिना किसी लाइसेंस के असली कोल्ड्रिंक के नाम पर स्वीट प्वाइजन (नकली कोल्डड्रिंक) बनाने और बेचने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धन के लोभियों ने आमलोगों के स्वास्थ्य और जिंदगी की अनदेखी करते हुए जहर का यह कारोबार लंबे समय से करते आ रहे थे।फ़ूड इंस्पेक्टर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। जहां फर्जी तरीके से नकली कोल्ड ड्रिंक्स बनाई जा रही थी और असली का लेबल लगा कर बाजार में धड़ल्ले से बेची जा रही थी। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कोल्ड ड्रिंक्स और उपकरणों को बरामद कर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

 

 

फ़ूड इंस्पेक्टर अमित पांडेय और श्यामदेउरवा उपनिरीक्षक शमशाद अंसारी की टीम ने जब फर्जी कंपनी में छापेमारी की तो सभी स्वीट प्वाइजन के कारोबारी मौके से फरार मिले। टीम ने फैक्ट्री का मुआयना करके वहां से कई ऐसी चीजें बरामद की, जिनको कोल्ड ड्रिंक्स में मिलाया जाता था। कुछ ऐसी चीजें भी बरामद की गयी जिनका उपयोग लोगों के सेहत के लिये खतरनाक होता है।

 

छापेमारी के दैरान फैक्ट्री संचालकों समेत कर्मचारियों का मौके से फरार होना भी किसी बड़ी मिलीभगत की तरफ इशारा कर रहा है। बताया जाता है कि यह अवैध काम यहां लंबे समय से चल रहा था और फैक्ट्री संचालक और कारीगर अधिकतर समय यहां मौजूद रहते थे, लेकिन छापेमारी के वक्त सभी का मौके से नदारद होने से यह शक गहरा गया है कि संभवत अवैध काम करने वालों को इस छापेमारी की जानकारी पहले ही दे दी गयी था।

 

इस मामले में चौंकाने वाली बात यह भी है कि असली कोल्डड्रिंक के नाम पर स्वीट प्वाइजन (नकली कोल्डड्रिंक) बनाने का यह अवैध काम शहर के इस्लामियां महाविद्यालय परिसर में ही किया जा रहा था। जहर के कारोबारी विद्या के इस पवित्र मंदिर की आड़ में अपनी इस घिनौनी करतूत को अंजाम दे रहे थे। यह एक तरह से इस्लामिया डिग्री कॉलेज के परिसर को भी बदनाम करने की साजिश थी।

 

 

बहरहाल, छापेमारी टीम ने कंपनी को सील कर दिया है। छापेमारी के दौरन एक अदद पैकिंग मशीन, एक अदद रिफलिंग मशीन, एयर मशीन, 40 अदद भरे हुए पाउच भी टीम द्वारा बरामद किये गये। फैक्ट्री का गोदाम भी टीम ने सील कर दिया है।

 

पुलिस टीम और खाद्य विभाग फरार फैक्ट्री मालिकों की धरपकड़ में जुट गया है। इसके लिये कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिले में इस तरह से किसी फर्जी कंपनी द्वारा अवैध तरीके से कोल्ड ड्रिंक्स बनाने का यह मामला हाल का सबसे बड़ा मामला है।

 
( शिवरतन कुमार गुप्ता की रिपोर्ट )