Home Blog Page 92

‘टाइगर 3’ में पाकिस्‍तानी एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे इमरान हाशमी

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी आने वाली फिल्म टाइगर 3 में पाकिस्‍तानी एजेंट की भूमिका में नजर आ सकते हैं.

यशराज बैनर तले बन रही फिल्म एक था टाइगर के तीसरे संस्करण टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ इमरान हाशमी की भी अहम भूमिका है. बताया जा रहा है कि ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी नेगेटिव किरदार में नजर आयेंगे. वह फिल्म में पाकिस्‍तानी एजेंट के रोल में नजर आयेंगे. इस फिल्म में वह सिक्‍स पैक एब्‍स में दिखेंगे.

मिली जानकारी के मुताबिक़  टाइगर 3 सलमान के सा‍थ-साथ इमरान का भी शर्टलेस फाइट सीक्‍वेंस है. राइटिंग टीम का भी मानना था कि सलमान के सामने इमरान का किरदार फीका नहीं लगना चाहिए. सलमान ने अपने किरदार के लिये काफी मेहनत की है.

मलेशिया ट्रेन हादसे में 200 से ज्यादा लोग घायल

मलेशिया के कुआलालंपुर में एक सुरंग के भीतर दो लाइट रेल ट्रेनों (मेट्रो एवं ट्राम की विशेषता वाली ट्रेन) के बीच हुई टक्कर में 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा 23 साल पुरानी मेट्रो प्रणाली का सबसे बड़ा हादसा है।

सोमवार रात हुई टक्कर की सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में खून से लथपथ यात्री दिख रहे हैं और चारों तरफ शीशे टूट कर बिखरे हुए हैं।

परिवहन मंत्री वी का सियोंग ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मेट्रो ट्रेन देश के सबसे ऊंचे ट्विन टावरों में से एक पेट्रोनास टॉवर्स के पास सुरंग के भीतर परीक्षण के लिए चलाई गई खाली गाड़ी से टकरा गई। ट्रेन में 213 यात्री सवार थे।

उन्होंने कहा, “एक गाड़ी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी और दूसरी गाड़ी करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जब यह टक्कर हुई। भीषण झटका लगने की वजह से कुछ यात्री अपनी सीट से बाहर गिर गए।’’

संघीय क्षेत्र मंत्री अन्नुआर मूसा ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि तीन यात्रियों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं 40 से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और अन्य 160 को मामूली चोटें आई हैं।

प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने हादसे की संपूर्ण जांच कराने को कहा है।पुलिस ने कहा है कि उन्हें संदेह है कि ट्रेनों के परिचालन नियंत्रण केंद्र से कुछ गलत सूचना दी गई। खाली गाड़ी को एक चालक चला रहा था लेकिन यात्रियों वाली ट्रेन पूर्णत: स्वसंचालित थी और उसका नियंत्रण परिचालन केंद्र कर रहा था।

दुर्घटना से कुआलालंपुर और आस-पास के क्षेत्रों को जोड़ने वाली तीन लाइट रेल लाइनों में से एक प्रभावित हुई है। सरकारी स्वामित्व वाली मेट्रो प्रणाली की मालिक कंपनी प्रसारण मलेशिया बेरहद ने कहा कि ट्रेन सेवाएं मंगलवार से फिर से शुरू हो गईं।

शरद पवार के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र भाजयुमो का पदाधिकारी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनके पोते विधायक रोहित पवार के खिलाफ ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की महाराष्ट्र इकाई के सचिव को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया आरोपी प्रदीप गावड़े को शनिवार को पुणे में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने यहां बांद्रा में रहने वाले राकांपा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए और 500 समेत विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

देश में कोरोना संक्रमण के 2,22,315 नए मामले, तीन लाख से ज़्यादा गंवा चुके हैं जान

देश में एक दिन में Covid-19 के 2,22,315 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,67,52,447 हो गई। पिछले 38 दिनों में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम नए मामले हैं। इससे पहले, देश में 16 अप्रैल को 24 घंटे में 2,17,353 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण से 4,454 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,03,720 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी गिरावट आई है और अभी 27,20,716 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 10.17 प्रतिशत है।

देश में अब तक 2,37,28,011 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 88.69 प्रतिशत है। वहीं, Covid-19 से मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार गए। वहीं, 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 23 मई तक कुल 33,05,36,064 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 19,28,127 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 4,454 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 1,320 , कर्नाटक के 624, तमिलनाडु के 422 , उत्तर प्रदेश के 231, पंजाब के 192, दिल्ली के 189 , केरल के 188, पश्चिम बंगाल के 156, बिहार के 107 और आंध्र प्रदेश के 104 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 3,03,720 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 88,620, कर्नाटक के 25,282, दिल्ली के 23,202, तमिलनाडु के 20,468, उत्तर प्रदेश के 19,209, पश्चिम बंगाल के 14,364, पंजाब के 13,281 और छत्तीसगढ़ के 12,586 लोग थे।

ICICI Bank ने जारी किए रिकॉर्ड क्रेडिट कार्ड, HDFC Bank पर लगे बैन से हुआ फायदा

मार्च तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने रिकॉर्ड संख्या में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) जारी किए. दरअसल, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) द्वारा क्रेडिट कार्ड जारी करने पर लगे बैन का सबसे ज्यादा फायदा आईसीआईसीआई बैंक को मिल रहा है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के आंकड़ों के मुताबिक मार्च तिमाही के दौरान आईसीआईसीआई बैंक के कार्डधारकों की संख्या में 6,72,911 की वृद्धि हुई, जबकि इसी अवधि में एचडीएफसी बैंक के पोर्टफोलियो में 322,999 की कमी आई.

दिसंबर 2020 में, आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को बड़ा झटका देते हुए बैंक सभी की डिजिटल सेवाओं पर रोक लगा दी थी. केंद्रीय बैंक ने 2 दिसंबर को एक आदेश जारी करते हुए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और पेमेंट यूटिलिटी सर्विस पर रोक लगा दी थी. इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने बैंक को नए क्रेटिड कार्ड जारी करने पर भी रोक लगाई थी. पिछले 2 साल में एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को डिजिटल सर्विस (Digital Services) में कई बार दिक्कत आई है जिसकी वजह से केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया था.

बैन से पहले एचडीएफसी बैंक पिछले वित्तीय वर्ष के हर महीने एक लाख से ज्यादा क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को जोड़ रहा था. एचडीएफसी बैंक भारत का सबसे बड़ा क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला बैंक बना हुआ है. मार्च के अंत में एचडीएफसी बैंक के 14.9 मिलियन कार्ड होल्डर हैं. इसके बाद एसबीआई कार्ड 11.8 मिलियन और आईसीआईसीआई बैंक 10.6 मिलियन कार्ड होल्डर हैं.

Black Fungus in India : ब्लैक फंगस बीमारी को लेकर Rahul Gandhi ने मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में ब्लैक फंगस (Black Fungus) के बढ़ रहे मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘मोदी सिस्टम के कुशासन’ के कारण कोरोना महामारी के साथ यह बीमारी आई है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते सिर्फ़ भारत में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फ़ंगस महामारी है. टीके की कमी तो है ही, इस नई महामारी की दवा की भी भारी कमी है.’ कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा, ‘इससे जूझने के लिए प्रधानमंत्री ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे.’

दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने देश में म्यूकोरमाइकोसिस (Mucormycosis) के मामलों में बढ़ोतरी और जरूरी दवा की कथित कमी को लेकर चिंता प्रकट करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से आग्रह किया कि इस बीमारी के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में इस बात जिक्र भी किया कि केंद्र ने राज्यों से ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के लिए कहा है.

सोनिया ने कहा, ‘महामारी घोषित करने का मतलब यह है कि इसके उपचार के लिए जरूरी दवाओं का पर्याप्त उत्पादन और आपूर्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा मरीजों की मुफ्त देखभाल की जाए.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया, एम्फोटेरीसिन-बी (Amphotericin -B ) इस बीमारी के उपचार के लिए जरूरी दवा है. बहरहाल, ऐसी खबरें हैं कि बाजार में इस दवा की भारी कमी है. इसके साथ ही, यह बीमारी आयुष्मान भारत तथा कई अन्य बीमा के तहत कवर नहीं है.’

जीशान सिद्दीकी ने बांटा 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 400 और बांटने का किया ऐलान   

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस की तरफ से मुंबई के विधायक और कांग्रेस के युवा नेता जीशान बाबा सिद्दीकी ने मुंबई के सभी 6 विभागों (दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर मुंबई, उत्तर मध्य मुंबई, उत्तरा पूर्व मुंबई और उत्तर पश्चिम मुंबई) में करीब 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण किया.इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान जीशान सिद्दीकी के साथ मुंबई प्रदेश के यूथ कांग्रेस के महासचिव ठाकुर विक्रम सिंह भी मौजूद थे.

1 उत्तर मध्य मुंबई में अहमद जकारिया हॉल, खेरवाड़ी बांद्रा ईस्ट के पास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण किया गया.

2 उत्तर पूर्व मुंबई में सुरजी बल्लभ दास कंपाउंड चंद्रकुंज कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी, स्टेशन रोड, विखरोली वेस्ट के पास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण किया गया.

3 दक्षिण मुंबई में 11th कांबेकर स्ट्रीट, ग्राउंड फ्लोर, नियर शालीमार रेस्टोरेंट, करीम मेंशन के पास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण किया गया.

4 दक्षिण मध्य मुंबई में चेंबूर स्टेशन के करीब जिमखाना के पास चेंबूर ईस्ट में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण किया गया.

5 उत्तर पश्चिम मुंबई में गीता हाउस यूसुफ पटेल स्ट्रीट सेवंथ बंग्लो वरसोवा अंधेरी वेस्ट के पास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण किया गया.

6 उत्तर मुंबई में हनुमान मंदिर, वडार पाड़ा, कांदिवली ईस्ट के पास प्रशांत गायकवाड़ (यूथ कांग्रेस उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष) की मौजूदगी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण किया गया.

इन सभी इलाकों में जाकर जीशान सिद्दीकी के नेतृत्व में मुंबई में मौजूद असेंबली प्रेसिडेंट्स को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाया गया. इस मौके पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वितरण के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वितरण की इस प्रक्रिया में जीशान सिद्दीकी द्वारा करीब 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुंबई के विभिन्न इलाकों में असेंबली प्रेसिडेंट को सौपे गए हैं. 


दरअसल यह मुहिम पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई थी. इसके अलावा मुंबई के विभिन्न इलाकों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बांटने का सिलसिला अब भी जारी है. मुंबई प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव ठाकुर विक्रम सिंह ने बताया कि जीशान सिद्दीकी ने इस तरह करीब 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वितरण का कार्यक्रम बनाया है.

जिसमें 21 मई को करीब 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण किया गया है और आने वाले दिनों में 400 से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण किया जाएगा. ऐसे में इसे मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस की सकारात्मक पहल कहा जा रहा है.दरअसल जिस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण असेंबली प्रेसिडेंट्स को किया गया है वह उनके इलाकों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मदद से उन Covid 19 पेशेंट्स की जान बचाने का प्रयास करेंगे जो आर्थिक तंगी की वजह से निजी अस्पतालों तक नहीं पहुंच सकते हैं. जिन्हें सरकारी अस्पतालों में या तो बेड नहीं मिल पाई है या तो उन्हें डॉक्टर ने घर पर रहकर ही उपचार करने की सलाह दी है.


आपको बता दें कि बीते दिनों मुंबई और देशभर के विभिन्न शहरों से ऑक्सीजन के बिना दम तोड़ते कोविड-19 के मरीजों की भयानक तस्वीर देश के सामने आई थी. जिसने वैश्विक पटल पर देश की छवि को धूमिल किया था ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जीशान सिद्दीकी के मार्गदर्शन में मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस की यह सराहनीय पहल है और इसमें उनका साथ मुंबई प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव ठाकुर विक्रम सिंह, जीतेन्द्र सिंह (मुंबई सचिव, कांग्रेस), सुभाष पाताड़े (मुंबई महासचिव, कांग्रेस) प्रशांत गायकवाड़ (यूथ कांग्रेस उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष) और मुंबई यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी दे रहे हैं. 

जानिए कितना सुरक्षित है मॉडर्ना की Covid Vaccine और कैसे करेगी कोरोना वायरस से बचाव?

बोस्टन स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी मॉडर्ना ने Covid -19 के अपने टीके की 2.5 करोड़ खुराकों के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ नये आपूर्ति समझौते की रातों-रात घोषणा की है. इस समझौते में एक करोड़ खुराक कोरोना वायरस के मूल स्वरूप के खिलाफ हैं जिनकी आपूर्ति इस साल की जानी है.

कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में इस टीके का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन यह टीका काम कैसे करता है, कितना सुरक्षित है और कोरोना वायरस के परिवर्तित स्वरूपों पर कारगर है या नहीं इसे लेकर कई सवाल हैं.

कई देशों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आपातकालीन प्रयोग के तहत इसके इस्तेमाल को स्वीकृति दी है.

ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मॉडर्ना के सौदे में इसके अद्यतन प्रकार समर्थक (वैरिएंट बूस्टर) संभावित टीके की 1.5 करोड़ खुराकें भी शामिल हैं जो 2022 तक उपलब्ध कराई जा सकती हैं.

यह सौदा ऑस्ट्रेलिया के औषध नियामक, थेरेप्यूटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (टीजीए) की स्वीकृति के अधीन है- मूल टीके और बूस्टर दोनों के लिए. मॉडर्ना द्वारा ‘जल्द’ ही इस संबंध में टीजीए के समक्ष एक आवेदन जमा किए जाने की संभावना है.

मॉडर्ना का टीका कैसे काम करता है?

मूल प्रकार के खिलाफ मॉडर्ना का टीका दो खुराकों में दिया जाता है.

दोनों टीकें और इसका अद्यतन बूस्टर टीका एमआरएनए टीके हैं (जैसे फाइजर का टीका है). इस टीके में हमारी कोशिकाओं को कोरोना वायरस का ‘स्पाइक प्रोटीन’ बनाने के लिए आनुवंशिक निर्देश होते हैं. एमआरएनए एक तैलीय खोल में लिपटा होता है जो शरीर में इसे तत्काल विकृत होने से रोकता है और सुनिश्चित करता है कि टीका लगने के बाद यह कोशिकाओं तक पहुंचे.

एक बार एमआरएनए कोशिका में पहुंच जाए तो यह स्पाइक प्रोटीन में बदल जाता है जिसे हमारा प्रतिरक्षा तंत्र पहचान लेता है. हमारा प्रतिरक्षा तंत्र स्पाइक प्रोटीन के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है और यह सीखता है कि अगर भविष्य में कभी कोरोना वायरस हमारे शरीर में प्रवेश करे तो उससे कैसे लड़ना है.

मॉडर्ना का टीका शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान पर छह माह तक स्थिर रह सकता है. इसे 30 दिन तक चार डिग्री सेल्सियस पर फ्रिज में रखा जा सकता है.

ज्यादातर फार्मास्युटिकल लॉजिस्टिक कंपनियां शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान पर उत्पादों के भंडारण एवं परिवहन में सक्षम होती हैं, इसलिए इस टीके का भंडारण एवं वितरण तुलनात्मक रूप से आसान है. वहीं, फाइजर के एमआरएनए आधारित Covid-19 टीके को लंबे वक्त तक शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान पर भंडारण की आवश्यकता होती है. हालांकि बिना खुली शीशियों को दो हफ्तों तक फ्रीजर के तापमान पर रखा जा सकता है.

क्या यह टीका सुरक्षित और प्रभावी है?

टीके की सुरक्षा एवं प्रभावशीलता के बारे में बात करें तो टीके के तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण में यह Covid-19 से बचाव में 91 प्रतिशत प्रभावी साबित होने के साथ ही बीमारी के कई गंभीर स्वरूपों से पूर्ण संरक्षण देने वाला भी पाया गया.

अनुसंधानकर्ताओं को सुरक्षा संबंधी कोई चिंता नजर नहीं आई और सामान्य दुष्प्रभावों में इंजेक्शन लगने वाली जगह पर क्षणिक दर्द और तीन दिन तक सिरदर्द या थकान देखने को मिली.

हालांकि क्लिनिकल परीक्षण, सार्स-सीओवी-2 के चिंताजनक प्रकारों के सामने आने से पहले के हैं.

वायरस के विभिन्न प्रकारों से सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिहाज से बाद के अध्ययनों में पाया गया कि ये प्रकार मॉडर्ना के टीके से बचकर निकल रहे हैं. प्रारंभिक अध्ययनों में वायरस के बी.1.351 प्रकार के खिलाफ थोड़ा सा कम प्रभावी पाया गया.

क्या यह वायरस के अलग अलग स्वरूपों से सुरक्षा प्रदान करता है?

इन आंकड़ों के जवाब में, मॉडर्ना ने बी.1.351 प्रकार में मौजूद स्पाइक प्रोटीन में बदलाव के कारण अपने एमआरएनए टीके के फार्मूले को अद्यतन किया. इस साल मार्च में, उसने प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करने में वैरिएंट टीके की सुरक्षा एवं सामर्थ्य को जांचने के लिए पहले और दूसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण शुरू किया. प्रारंभिक अध्ययनों में यह बी.1.351 प्रकार के खिलाफ एंटीबॉडीज बनाने में प्रभावी दिखा है.

यह संभव है कि मॉडर्ना कोरोना वायरस के भविष्य में सामने आने वाले स्वरूपों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए अपने टीके को अद्यतन करने में सक्षम होगी जिससे हम उभरते स्वरूपों से लोगों को तेजी से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं.

(Source : Bhasha)

Uttar Pradesh: कोरोना वायरस संक्रमण से और 312 मरीजों की मौत, 15,747 नये मामले

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से और 312 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 15,747 नये मामले सामने आए हैं. अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 312 मरीजों की मौत होने के साथ ही महामारी से राज्य में होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 16,958 हो गई है.

प्रसाद ने बताया कि पिछले 13 दिनों में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1.17 लाख से अधिक की कमी आई है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कोविड-19 से मुक्त होने की दर 86.8 प्रतिशत है. अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल को लगभग 3.10 लाख उपचाराधीन मरीज थे और वर्तमान में यह संख्या घटकर 1,93,815 रह गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 15,747 नये मामले आये जबकि इस अवधि में 26,174 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं. राज्य में अब तक संक्रमण से मुक्त होने वाले रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 13,85,855 हो गई है. उन्होंने कहा कि राज्य के फिलहाल संक्रमित लोगों में से 1,57,257 पृथकवास में हैं और घर पर रह कर ही स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे हैं और बाकी लोगों का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में हो रहा है.

राज्य में चल रहे टीकाकरण अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि कुल 1.44 करोड़ से अधिक खुराक दी गई जिसमें 1.13 करोड़ से अधिक लोगों को पहली खुराक दी गई है. उन्होंने कहा कि राज्य के 18 जिलों में अभी तक 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण चल रहा था और 17 मई से राज्य के 23 जिलों में टीकाकरण किया जाएगा.

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 1,464 नये मामले मेरठ में पाये गए जबकि राजधानी लखनऊ में 900, गौतमबुद्धनगर में 718, देवरिया में 630, वाराणसी में 587, गोरखपुर में 567 और गाजियाबाद में 527 नये संक्रमित मिले।इसी अवधि में लखनऊ में 21, कानपुर नगर में 20, बहराइच में 16, मेरठ में 15, चंदौली में 14, झांसी में 13, वाराणसी में 12, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा और हरदोई में 10-10 और मरीजों की मौत हुई है.”

Cyclonic Storm Tauktae : इन राज्यों में तबाही मचा सकता है ‘तौकते’, अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ (Cyclonic Storm Tauktae) के अगले चार दिनों में गुजरात (Gujarat), महाराष्ट्र (Maharashtra), कर्नाटक (Karnataka) और केरल (Kerala) के तटों से टकराने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने पहले ही मुंबई (Mumbai) और ठाणे (Thane) को येलो अलर्ट (Yello Alert) जारी कर दिया है, जो तेज हवाओं के साथ अलग-अलग भारी बारिश का संकेत देता है, साथ ही गुजरात और केरल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) और रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किए गए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक़ वर्तमान में लक्षद्वीप द्वीप समूह (Lakshadweep) और अरब सागर (Arabian Sea) से विकसित होने वाले चक्रवात तौकते के रविवार को पूर्ण रूप से चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है, जिससे देश के दक्षिणी और पश्चिमी तटीय भागों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है.

आईएमडी ने कहा, “इसके अगले 12 घंटों के दौरान गहरे दबाव में और उसके बाद के 12 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. इसके और तेज होने की संभावना है. यह संभवत: आज शाम तक उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा. फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 18 मई की सुबह तक गुजरात तट के पास पहुंचने की संभावना है.”

आईएमडी के मुताबिक तूफान लक्षद्वीप द्वीप समूह के बड़े क्षेत्रों में आज (14 मई) से लेकर रविवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ मध्यम बारिश लाएगा. जिसके चलते केरल में शनिवार, रविवार और सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है.

चक्रवात की वजह से मुंबई, दक्षिणी कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ (Raigad), रत्नागिरि (Ratnagiri) और महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिलों (Sindhudurg  District) , गोवा (Goa) और गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होगी, जब तक कि यह मंगलवार को गुजरात तट पर नहीं पहुंच जाता.

आईएमडी के पूवार्नुमान के अनुसार, गुजरात में 17 मई से बारिश शुरू होगी, कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी और 19 मई को कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश होगी.

तो वहीं रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में रविवार और सोमवार को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में सोमवार को बहुत तेज बारिश होगी. इसके अलावा सतारा, कोल्हापुर, पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों और पुणे में रविवार और सोमवार को बादल गरजने के साथ तेज़ बारिश हो सकती है.

तटीय महाराष्ट्र, विशेष रूप से दक्षिण कोंकण क्षेत्र, शनिवार को 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाले और रविवार को महाराष्ट्र-गोवा तटों पर 80 किमी प्रति घंटे तक की गति तक पहुंचने के अलावा समुद्रों की लहरों से प्रभावित हो सकता है.