Home Blog Page 161

Delhi University में 26 अक्टूबर से शुरू होगी पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया

0

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सोमवार 12 अक्टूबर को विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. स्नातक पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों में दाखिले शुरू किए जाएंगे. पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में यह दाखिले 26 अक्टूबर से शुरू किए जाने हैं.

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि पहली कटऑफ जारी होने के बाद 19 से 21 अक्टूबर तक एडमिशन की प्रक्रिया होगी. इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी. कोवि़ड -19 महामारी के मद्देनजर डीयू ने इस साल अपनी एडमिशन की प्रक्रिया में कई बदलाव किए है. इस साल पूरी एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है.

वहीं दूसरी ओर जामिया में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू की गई है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया अपने यहां वर्ष 2020-21 के अकादमिक साल के लिए एडमिशन टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की है. विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट, अंडर ग्रेजुएट डिप्लोमा आदि कोर्सों में प्रवेश के लिए 10 अक्टूबर 2020 से 22 नवंबर 2020 तक प्रवेश परीक्षाएं ली जा रही हैं. जामिया ने इसकी सूची जारी कर दी है। जामिया की कार्यकारी परिषद (स्थायी समिति) की एक अहम बैठक में, यूजीसी के दिशा-निदेशरें के अनुसार यह फैसला लिया गया.

जामिया प्रशासन ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा,स्नातकोत्तर, स्नातक, डिप्लोमा आदि के 126 कोर्सो के लिए प्रवेश परीक्षाएं होंगी. इस संदर्भ में जामिया ने प्रवेश परीक्षाओं में बैठने के इच्छुक छात्रों के लिए परामर्श भी जारी किए हैं. जामिया ने कहा, आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे जामिया के परीक्षा नियंत्रक की वेब्साइट पर लगातार नजर रखें जिससे परीक्षाओं की तारीख की घोषणा या उसमें परिवर्तन सहित अन्य नवीनतम जानकारियां उनको मिलती रहें.

प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड, प्रवेश परीक्षा की तारीख से सात दिन पहले छात्रों के पोर्टल पर उपलब्ध होंगे. दिल्ली में या दिल्ली के बाहर प्रवेश परीक्षाओं के स्थान का उल्लेख एडमिट कार्ड पर किया जाएगा. इस संदर्भ मे किसी भी तरह की जानकारी के लिए, छात्र हेल्पडेस्क नंबरों 011-26987338, 9836219994, 9836289994 पर कार्यदिवसों के कार्यसमय के दौरान संपर्क कर सकते हैं. ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू (यदि कोई हो) की सूचना अलग से जारी की जाएगी। एम-फिल और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा की सूचनाएं भी अलग से जारी की जाएंगी.

राफेल नडाल रिकॉर्ड 13वीं बार बने फ्रेंच ओपन चैंपियन, नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराया

0

राफेल नडाल ने रविवार को सर्बिया के नोवाक जोकोविच के ख़िलाफ़ जीत दर्ज कर 13वां फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किया. नडाल ने रोलां गैरों में जोकोविच को एकतरफा 6-0, 6-2, 7-5 से एकतरफा मात देते हुए अपना कुल 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता.

पुरुष वर्ग में राफेल नडाल ने ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में उन्होंने रोजर फेडरर की बराबरी कर ली है. दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं. जोकोविच को इस साल पहली हार मिली है. अमेरिका ओपन में वो बाहर हो गए थे लेकिन उसका कारण लाइन जज को गेंद मारना था जिसके कारण जोकोविच को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था. वह अपना 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गए.

राफेल नडाल सबसे अधिक बार फ्रेंच ओपन जीतने वाले खिलाड़ी हैं. साल 2020 में उन्होंने 13वीं बार यह खिताब अपने नाम किया है. दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को सीधे सेट में हरा दिया. फाइनल मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए उन्होंने जोकोविच को 6-0, 6-2, 7-5 से हराया. बता दें कि नोवाक जोकोविच को पहली बार किसी खिलाड़ी ने इस साल हराया है. अमेरिकन ओपन में उन्हें लाइनमैन को गलती से बॉल मारने के कारण मैच से बाहर कर दिया गया था.

Hathras Case : CBI ने गैंगरेप की धाराओं के तहत दर्ज की FIR, जांच के लिए बनाई टीम

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को दलित युवती के साथ हुई कथित सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) की घटना की जांच अपने हाथ में ले ली है और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. सीबीआई की एफआईआर में बतौर आरोपी फिलहाल सिर्फ संदीप का नाम है, लेकिन इस केस में गैंगरेप की धारा जोड़ी गई है. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने रविवार सुबह भारतीय दंड संहिता की सामूहिक बलात्कार और हत्या से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की. इससे पहले मृतका के भाई की शिकायत पर हाथरस जिले के चंदपा थाने में इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया था.

सीबीआई के प्रवक्ता आर. के गौड़ ने कहा, ‘शिकायतकर्ता ने 14 सितंबर को आरोप लगाया था कि आरोपियों ने बाजरे के खेत में उसकी बहन का गला घोंटने की कोशिश की. उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर और उसके बाद भारत सरकार की अधिसूचना के बाद सीबीआई ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है.’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एजेंसी ने एक दल का गठन किया है.

कथित सामूहिक बलात्कार की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 29 सितंबर को मौत हो गई थी. अभी तक हाथरस कांड की जांच एसआईटी कर रही थी. हाल ही में इस जांच को पूरा करने के लिए यूपी सरकार ने 10 दिनों का और वक्त दे दिया था, ताकि सच सामने आ सके. माना जा रहा था कि इस मामले में लगातार बढ़ते पेच की वजह से सरकार ने ये फैसला लिया, लेकिन अब ये मामला सीबीआई के पास पहुंच गया है.

दिल्ली: BJP नेता का ट्रैफिक कांस्टेबल को गाली देते वीडियो वायरल, मामला दर्ज

0

राजधानी दिल्ली में भाजपा के एक नेता के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक कांस्टेबल के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है. कांस्टेबल के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले भाजपा नेता का कथित वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर योगेंद्र चंदोलिया कांस्टेबल के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखे हैं.

पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय भाटिया ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. वहीं, चंदोलिया का आरोप है कि यातायात पुलिस ने रिश्वत ली थी, जिनकी गाड़ियां करोल बाग क्षेत्र में अव्यवस्थित तरीके से खड़ी रहती हैं. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक कांस्‍टेबल निकट के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को भी उठा लेते हैं और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो यातायात कर्मी ने उन्हें गाली दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

बता दें कि दिल्ली में बीजेपी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने सामने आई थी. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी शासित एमसीडी पर दिल्ली के द्वारका सेक्टर 18 स्थित कारगिल सोसाइटी में बनी दुकानें तोड़ने का आरोप लगाया था. आप ने कहा कि अगर गिराई गईं दुकानों को दोबारा नहीं बनाया गया तो बीजेपी के नेताओं का घेराव किया जाएगा. आप के इन आरोपों पर एमसीडी ने कहा कि RWA की लिखित शिकायत पर कार्रवाई की गई है.

दिल्ली के तीमारपुर से आप के विधायक दिलीप पांडेय ने पार्टी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस कर के कहा कि द्वारका सेक्टर-18 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान देश की रक्षा में शहीद होने वालों के परिवारों के लिए कारगिल रेजिडेंशियल कॉम्‍प्‍लेक्‍स बनवाया गया था. मगर अब बीजेपी और एमसीडी ने अटल जी के सपने को जूते की नोक पर रखकर देश के जवानों और उनकी देशभक्ति का मजाक बनाया है.

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना का ख़ौफ़, दीपावली तक स्कूल नहीं खोलेगी सरकार

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि राज्य में दीवाली (Diwali) से पहले स्कूल (School) नहीं खोले जाएंगे. महाराष्ट्र में अब तक संक्रमण के 15,17,434 मामले सामने आए हैं. वहीं, संक्रमण से 40,040 लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 16 मार्च से सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश दिए थे. सरकार ने अब 15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने की अनुमति दी है. इस संबंध में गायकवाड़ ने कहा कि स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं और कुछ इलाकों में शिक्षक छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं चला रहे हैं.

उन्होंने कहा, हम विभिन्न विकल्प तलाश रहे हैं, यह स्पष्ट है कि स्कूल दीवाली से पहले नहीं खुलेंगे. राज्य शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में स्कूलों को खोलने का प्रश्न ही नहीं उठता क्योंकि महामारी के समाप्त होने के आसार नहीं दिख रहे. राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि संक्रमण पर काबू पाए जाने तक विभाग कॉलेज खोलने के पक्ष में नहीं है.

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,416 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,17,434 हो गई है.स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 308 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 40,040 हो गई. स्वस्थ होने के बाद 26,440 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 12,55,779 है. राज्य में अब 2,21,156 लोगों का इलाज चल रहा है.

 

प्रधानमंत्री ने शुरू की ‘ स्वामित्व योजना’, देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बताया बड़ा कदम

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने (Prime Minister Narendra Modi) ‘स्वामित्व’ योजना (Swamitva Yojna) के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संपत्ति कार्डों का रविवार को भौतिक वितरण शुरू किया और कहा कि ‘स्वामित्व’ योजना ग्रामीण भारत को बदलने वाला ‘‘ऐतिहासिक कदम’’ है.

सरकार की इस पहल से ग्रामीणों को अपनी जमीन और संपत्ति को वित्तीय पूंजी के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी जिसके एवज में वे बैंकों से कर्ज और अन्य वित्तीय लाभ उठा सकेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत से करीब एक लाख संपत्ति मालिक अपनी संपत्ति से जुड़े कार्ड अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे. इसके बाद संबंधित राज्य सरकारें संपत्ति कार्डों का भौतिक वितरण करेंगी.

ये लाभार्थी छह राज्यों के 763 गांवों से हैं. इनमें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 346, हरियाणा (Haryana) के 221, महाराष्ट्र (Maharashtra) के 100, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 44, उत्तराखंड (Uttrakahand) के 50 और कर्नाटक ( Karnataka) के दो गांव शामिल हैं. मोदी ने स्वामित्व (ग्रामीण क्षेत्रों में अत्याधुनिक तकनीक के साथ गांवों का सर्वेक्षण एवं मानचित्रण) योजना के कई लाभार्थियों से बातचीत की.

 

दिल्ली की लड़की बनी एक दिन के लिए ब्रिटेन की उच्चायुक्त

0

दिल्ली की एक लड़की को एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनने का मौका मिला. दिल्ली निवासी चैतन्या वेंकटेश्वरन को भारत में ब्रिटेन की वरिष्ठतम राजनयिक बनने का पिछले बुधवार को मौका मिला. वेंकटेश्वरन को दुनियाभर की महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को रेखांकित करने और महिला सशक्तीकरण के लिए मिशन की पहल के तहत यह अवसर दिया गया.

ब्रिटेन का उच्चायोग 2017 से हर साल ‘एक दिन के लिए उच्चायुक्त’ प्रतियोगिता आयोजित करता है, जिसमें 18 से 23 वर्ष की युवतियां भाग ले सकती हैं. ब्रिटेन के उच्चायोग ने एक बयान में बताया कि 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ब्रिटेन के मिशन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता के तहत वेंकटेश्वरन चौथी युवती हैं, जो ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनीं.

उच्चायुक्त के रूप में वेंकटेश्वरन ने उच्चायुक्त के विभाग प्रमुखों को उनके काम सौंपे, वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों से बातचीत की, मीडिया से मुलाकात की और भारतीय महिला प्रतिभागियों पर ब्रिटिश काउंसिल स्टेम छात्रवृत्ति के असर का पता लगाने संबंधी अध्ययन की शुरुआत की.

वेंकटेश्वरन ने कहा, ‘‘मैं जब छोटी थी, तब नयी दिल्ली स्थित ब्रिटिश काउंसिल के पुस्तकालय जाया करती थी और तभी से मेरे अंदर सीखने की इच्छा पैदा हुई. एक दिन के लिए ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनना एक सुनहरा अवसर है.’’

भारत में ब्रिटेन के कार्यवाहक उच्चायुक्त जैन थॉम्पसन ने कहा कि यह प्रतियोगिता उन्हें बहुत पसंद है, जो असाधारण युवतियों को मंच मुहैया कराती है.

प्रतियोगिता के तहत इस साल प्रतिभागियों से सोशल मीडिया पर एक मिनट का वीडियो डालने को कहा गया था, जिसमें उन्हें यह बताना था कि ‘‘कोविड-19 संकट में लैंगिक समानता के लिए क्या वैश्विक चुनौतियां और अवसर हैं?’’

उत्तर प्रदेश में 19 अक्‍टूबर से खुलेंगे कक्षा नौ से 12 तक के स्‍कूल

कोविड-19  के चलते करीब छह माह से बंद चल रहे उत्‍तर प्रदेश के माध्‍यमिक स्‍कूलों  को खोलने की दिशा में सरकार ने पहल की है. उपमुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा  ने शनिवार को बताया कि पहले चरण में नौ से 12वीं कक्षाओं तक के स्‍कूल 19 अक्‍टूबर से खुलेंगे. उनके अनुसार विद्यालय दो पालियों में संचालित किये जाएंगे जिसके तहत पहली पाली में कक्षा नौ और दस तथा द्वितीय पाली में कक्षा-11 और 12 के विद्यार्थियों की पढ़ाई होगी. शर्मा ने कहा कि सुरक्षित दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए छात्र-छात्राओं के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखना होगा.

सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, माध्‍यमिक शिक्षा विभाग संभाल रहे उप मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर दिनेश शर्मा ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को उनके माता-पिता और अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही पठन-पाठन के लिए बुलाया जाए, क्योंकि बच्‍चों का भविष्‍य और स्‍वास्‍थ्‍य दोनों महत्‍वपूर्ण हैं. उल्लेखनीय है कि 19 अक्‍टूबर से स्‍कूल खोले जाने के संदर्भ में अपर मुख्‍य सचिव (माध्‍यमिक शिक्षा) आराधना शुक्‍ला द्वारा शासनादेश भी जारी कर दिया गया है. इस संबंध में स्कूल खोलने से पूर्व स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य सुरक्षा प्रोटोकाल हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दिया गया है, जो विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. आराधना शुक्ला ने समस्त मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों को यह निर्देश दिया है कि शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा वे स्वयं भी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें.

उपमुख्‍यमंत्री ने बताया कि शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर प्रदेश में संचालित समस्त शिक्षा बोर्डों के विद्यालयों के कक्षा 9,10,11 एवं 12 में 19 अक्टूबर से पठन-पाठन भौतिक रूप से पुनःप्रारंभ किये जायेंगे, परन्तु विद्यालय खोले जाने की अनुमति कुछ शर्तों के अधीन प्रदान की गई हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय खोले जाने से पूर्व विद्यालयों का पूरी तरह से संक्रमणरोधन किया जाए तथा यह प्रक्रिया प्रतिदिन प्रत्येक पाली के उपरान्त नियमित रूप से भी सुनिश्चित की जाय. शर्मा के अनुसार विद्यालयों में सेनेटाइजर, हैंडवाश, थर्मलस्कैनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय तथा यदि किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कार्मिक को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण हों तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाय. उन्होंने कहा कि एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी न की जाय तथा विद्यालय में यदि एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाय.

दिनेश शर्मा ने निर्देश दिया कि यदि विद्यार्थी स्कूल बसों अथवा विद्यालय से सम्बद्ध सार्वजनिक सेवा वाहन से विद्यालय आते हैं तो वाहनों को प्रतिदिन सेनेटाइज कराया जाये तथा बैठने की व्यवस्था में सुरक्षित दूरी का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय. उनके अनुसार सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा. विद्यालय प्रबन्धन द्वारा अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध रखे जाये. विद्यार्थियों को छह फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ऑनलाइन पठन-पाठन की व्यवस्था यथावत जारी रखी जाये तथा इसे प्रोत्साहित किया जाये. जिन विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन पठन-पाठन की सुविधा उपलब्ध नहीं है,उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय बुलाया जाय. यदि कोई विद्यार्थी आनलाइन अध्ययन करना चाहता है तो उसे सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए. शर्मा ने हिदायत दी है कि एक दिवस में प्रत्येक कक्षा के अधिकतम 50 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को ही बुलाया जाय. अवशेष 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को अगले दिन बुलाया जाय.

 

दिल्ली के मोती नगर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 3 की मौत

पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक भीषण सड़क हादसा  हुआ है. इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. कहा जा रहा है कि सड़क हादसा एक कार और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर के बाद हुआ है. पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह दुर्घटना कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन  के पास बीती रात लगभग डेढ़ बजे हुई है.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) दीपक पुरोहित ने बताया कि मोती नगर के आचार्य श्रीभिक्षु अस्पताल से सूचना मिली कि राजेश शर्मा (32), तरुण गुप्ता (42) और चरणदीप सिंह (38) को अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी. हादसे में जान गंवाने वाले लोग पांडव नगर के रहने वाले थे. वहीं, झिलमिल निवासी प्रवीण सिंह (38) का उपचार चल रहा है लेकिन वह बयान देने की हालत में नहीं हैं. उन्होंने बताया कि दुर्घटना शादीपुर फ्लाईओवर पर मोती नगर से पटेल नगर जाने वाले रास्ते पर हुई. अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेजा गया है. मामले की जांच चल रही है.

बता दें कि इसी साल जुलाई महीने में हरियाणा के सोनीपत में हुए भीषण सड़क हादसे में राजधानी दिल्ली की रहने वाली एक युवती समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. सोनीपत के स्थानीय लोगों के मुताबिक,  यह भीषण हादसा देर रात नेशनल हाई-वे-44 पर अज्ञात वाहन द्वारा कार को टक्कर मारने के बाद हुआ. बताया जा रहा था कि कार में कुल 4 लोग सवार थे, जिनमें तीन की मौत हो चुकी है, जबकि गंभीर रूप से घायल चौथा व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था. हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़े गए थे.

French Open: Iga Swiatek ने Sofia Kenin को हराकर जीता अपना पहला ग्रैंड स्लैम

0

पोलैंड की युवा महिला टेनिस खिलाड़ी इग स्वितेक ने शनिवार को फ्रेंच ओपन के एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया. स्वितेक ने फाइनल में ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता अमेरिका की सोफिया केनिन को मात दी.पोलैंड की खिलाड़ी ने केनिन को सीधे सेटों में 6-4,6-1 से मात दे अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता.

19 साल की स्वितेक 2005 के बाद से फ्रेंच ओपन जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उनसे पहले स्पेन के राफेल नडाल ने 19 साल ही उम्र में ही यह खिताब जीता था.

केनिन अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर देख रही थीं लेकिन उसे हासिल नहीं कर पाई.

बीबीसी की मुताबिक मैच के बाद स्वितेक ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं किसका शुक्रिया अदा करूं. पहले तो मैं यह कहना चाहती हूं कि मैं स्पीच देने में अच्छी नहीं हूं क्योंकि मैंने अपना आखिरी टूर्नामेंट दो साल पहले जीता था.”

उन्होंने कहा, “मैं हर उस इंसान को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिसने इस मुश्किल समय में यह टूर्नार्मेंट आयोजित करने में मदद की. मेरे लिए यह शानदार पल है क्योंकि मैं राफेल नडाल को हमेशा यह ट्रॉफी उठाते देखा है. अब मैंने उठाई है.”