Home Blog Page 165

योगी के मंत्री अजीत सिंह पाल ने बताया हाथरस कांड को ‘छोटा सा मुद्दा’, कहा- पीड़िता के साथ नहीं हुआ बलात्कार

योगी सरकार में मंत्री अजीत सिंह पाल ने हाथरस कांड को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने हाथरस में 19 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप और उसकी मौत की घटना को छोटा सा मुद्दा बताया है. इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि पीड़िता के साथ रेप नहीं हुआ.

उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पाल ने एक बयान में कहा, ‘‘डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि हाथरस की घटना में महिला के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ.’’ अजीत सिंह के इस बयान के बाद विवाद और बढ़ने की आशंका है.

उन्होंने इस घटना पर विपक्षी दलों के हमलों को लेकर संवाददाताओं के सवाल पर कहा, ‘‘अगर विपक्ष सरकार पर हमले कर रहा है तो हम कुछ नहीं कर सकते. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और वे बीच-बीच में ऐसे छोटे मुद्दे उठाते रहते हैं. वे केवल मुद्दे उठा रहे हैं और जनहित में कुछ भी नहीं कर रहे.’’

वहीं, जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या हाथरस की घटना छोटी है तो पाल ने कहा, ‘‘मैं कह रहा हूं कि मामले की जांच हो रही है. डॉक्टरों ने कहा है कि इस तरह का कुछ नहीं हुआ. जांच में जो सामने आया, सार्वजनिक किया जाएगा.’’

Hathras Case LIVE Updates : थोड़ी देर में हाथरस पहुंचेंगे राहुल-प्रियंका, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

0

प्रशासन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को इस शर्त पर हाथरस जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति कुछ शर्तों पर दी हैं, जिनमें मास्क लगाना और कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना शामिल है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गाड़ी डीएनडी से आगे बढ़कर यूपी में प्रवेश कर चुकी है. राहुल के बाद डीएनडी क्रॉस पर यूपी में प्रवेश करने की कोशिश करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.

इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 35 सांसदों के डेलीगेशन के साथ हाथरस के लिए निकले थे. डीएनडी पर यूपी पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंचतजाम किए थे. अपने नेता को देख उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. डीएनडी पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.

नोएडा के जॉइंट सीपी लव कुमार डिप्टी कमिश्नर रणवीर सिंह के साथ राहुल गांधी से बात की. डीएनडी पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नियमों और कोविड प्रोटोकॉल की भी जमकर धज्जियां उड़ाईं. दूसरी तरफ, राजधानी लखनऊ में यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. लखनऊ के बहुखंडी स्थित लल्लू के आवास पर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

सूत्रों ने बताया, ‘कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल परिवार से मुलाकात कर उनकी चिंताएं सुनेगा और पीड़िता एवं परिवार के लिए न्याय की मांग करेगा.’ इससे पहले, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोककर हिरासत में ले लिया था.

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल और प्रियंका को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गौरतलब है कि 14 सितम्बर को हाथरस में चार युवकों ने 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था.

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को उसकी मौत हो गई जिसके बाद बुधवार की रात को उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रात में अंतिम संस्कार करने के लिए बाध्य किया. बहरहाल, स्थानीय पुलिस का कहना है कि ‘परिवार की इच्छा के मुताबिक’ अंतिम संस्कार किया गया.

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर बने महेंद्र सिंह धोनी, तोड़ा सुरेश रैना रैना के 193 मैच का रिकॉर्ड

0

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सुरेश रैना (193 मैच) को पीछे छोड़ते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए है. आईपीएल की शुरूआत से सारे मैच खेलने वाले धोनी का चेन्नई के साथ यह 11वां सत्र है. दो सत्र में वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिये खेले थे जब 2013 के स्पॉट फिक्सिंग मामले में चेन्नई को दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को धोनी का चेन्नई के लिये 164वां मैच है. उन्होंने 2016 और 2017 में पुणे के लिये 30 मैच खेले.

हालाँकि रैना निजी कारणों से इस बार आईपीएल नहीं खेल रहे हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई में तीन बार आईपीएल जीता जबकि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को चार बार खिताब दिला चुके हैं. चेन्नई की टीम आठ बार फाइनल में पहुंची है.

धोनी खुद नौ फाइनल खेले हैं चूंकि 2017 में पुणे टीम मुंबई के खिलाफ फाइनल खेली थी. आपको बता दें कि एक ही टीम के लिये सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकार्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम है जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये 180 मैच खेले हैं.

जर्मनी की बेयर्न म्यूनिख टीम के लेवांडोवस्की बने यूरोपियन फुटबॉलर ऑफ द ईयर-2020

0

जर्मनी के फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख के खिलाड़ी रोबर्ट लेवांडोव्स्की को यूईएफए का 2019-20 का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया है. लेवांडोव्स्की ने कहा, “यह शानदार एहसास है. मैं टीम के साथियों और जिनके मार्गदर्शन में मैं खेला उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. साथ ही मैं अपने परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.”

लेवांडोव्स्की ने इस सीजन 47 मैचों में 55 गोल किए हैं. इस सीजन वह सिर्फ पांच मैच ही खेले और जर्मन लीग में सबसे ज्यादा 34 गोल करने वाले खिलाड़ी रहे. चैम्पियंस लीग में उन्होंने 15 और डीएफबी कप में उन्होंने छह गोल किए. साथ ही उन्होंने 10 गोलों में एसिस्ट किए.

वहीं उनकी टीम के गोलकीपर मैनयुएल नेयुर को साल का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया है. जोशुआ किमिच को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर जबकि डी ब्रूयने को सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर चुना गया है. बायर्न के कोच हेंस डिएटर फ्लिक को साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच का अवार्ड मिला है. वहीं महिला वर्ग में पेरनिले हार्डर को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया है.

कोविड-19 के कारण 2019-20 सीजन देरी से खत्म हुआ और इसलिए अवार्ड समारोह स्विट्जरलैंड में आयोजित किया गया.

ICC महिला टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंची भारतीय टीम, जानिए कौन है नंबर 1?

0
भारतीय महिला क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा विश्व रैंकिंग में टी20 में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है जबकि वनडे रैंकिंग में उसने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है. आईसीसी के मुताबिक टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया (291 अंक) और इंग्लैंड (280) पहले दो स्थानों पर काबिज हैं. इस साल टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाला भारत 270 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. वह न्यूजीलैंड (269) से एक अंक आगे है. आईसीसी के ताजा अपडेट में 2016-17 के परिणामों को हटा दिया गया है. इसके अलावा 2017-18 और 2018-19 के परिणाम को 50 प्रतिशत और 2019-20 के परिणामों को शत प्रतिशत आंककर नयी रैंकिंग तैयार की गयी है. रैंकिंग में सबसे बड़ा सुधार ब्राजील ने किया है जो 15 अंकों के फायदे से 11 पायदान चढ़कर 72वें स्थान पर पहुंच गया है, वहीं मलेशिया 31वें स्थान से 38वें स्थान पर खिसक गया है. वनडे रैंकिंग में भारत (121 अंक) और इंग्लैंड (119) में से प्रत्येक ने चार – चार अंक गंवाये हैं लेकिन उन्होंने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान बरकरार रखा है. छह बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने रेटिंग अंकों के निर्धारण करने वाले समय में 21 में से 20 वनडे जीते जिससे उसे आठ अंकों का फायदा हुआ और उसके अब 160 अंक हो गये हैं. उसकी दूसरे नंबर पर काबिज भारत पर 39 अंकों की बढ़त खेल के किसी भी फॉर्मेट में (पुरुष और महिला) में सर्वाधिक है. ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ 3-0 के अंतर से जीत दर्ज की और इससे पहले 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से शृंखला जीती थी. दक्षिण अफ्रीका (107) चौथे स्थान पर है और उसने न्यूजीलैंड (94) पर 13 अंकों की बढ़त बनायी है. इनके बाद वेस्टइंडीज (85), पाकिस्तान (77), बांग्लादेश (61) और श्रीलंका (47) का नंबर आता है.

COVID-19: देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या पहुंची एक लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 79,476 नए मामले

0

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. देश में जहां कोरोना (Corona) से संक्रमित मरीजों की संख्या 64 लाख को पार कर गया है तो वहीं मौत के आंकड़े ने भी एक लाख की दहलीज को छू लिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 79 हजार 476 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1069 लोगों को मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में नए कोरोना केस आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने 64,73,544 हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 9 लाख 44 हजार 996 एक्टिव केस हैं, जबकि कोरोना संक्रमण के चलते 1 लाख 842 मरीजों की जान जा चुकी है. वहीं, राहत की बात ये है कि अब तक 54 लाख 27 हजार 706 लोग रिकवर हो चुके हैं. आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 11,32,657 कोरोना जांच की गई है. आईसीएमआर ने कहा है कि कोरोना जांच से मरीजों का पता लगाना आसान हो जाता है और वह जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं. बता दें कि अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत कोरोना से होने वाली मौतों में दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गया है.

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 15,591 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,16,513 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 424 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 37,480 हो गई है. विभाग ने कहा कि वहीं 13,294 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 11,17,720 हो गई है

अहमदाबाद. गुजरात में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1,310 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या 1,40,055 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस दौरान 15 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल तादाद 3,478 हो गई है. बीते 24 घंटे के दौरान 1,250 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी गई है, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,19,815 हो गई है.

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत हो गई, जिसे मिलाकर राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 729 हो गई. संक्रमण के 729 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 85400 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य के 85400 संक्रमितों में से 73428 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. इसके अलावा 11243 अन्य मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है. जबकि 729 अन्य की मौत हो चुकी है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किए Unlock 5.0 के दिशानिर्देश,15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से खुल सकेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने अनलॉक-5.o (Unlock 5.0) के दिशानिर्देश गुरुवार को जारी कर दिए, जिनके तहत स्कूल और शैक्षणिक संस्थान 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकेंगे. प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (सूचना और गृह) अवनीश अवस्थी ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में आज अनलॉक-5 के दिशा निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के निर्देश पर जारी कर दिए गए हैं. जिनके अनुसार निरुद्ध क्षेत्र के बाहर समस्त स्कूल व कोचिंग संस्थान 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकेंगे.

यह निर्णय स्कूल व संस्थान के प्रबन्धन से विचार-विमर्श कर एवं स्थिति का आंकलन कर जिला प्रशासन से लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा हेतु अनुमति जारी रहेगी और इसे प्रोत्साहित किया जाएगा एवं इस व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी. जहां स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे है व कुछ छात्र भौतिक रुप से कक्षाओं में शामिल होने के बजाए ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक है, तो उनको इसकी अनुमति दी जा सकती है.

उन्होंने कहा कि छात्र सम्बन्धित स्कूल में अपने माता-पिता की लिखित सहमति से ही उपस्थित हो सकते हैं. इसके साथ ही स्कूल व शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की उपस्थिति बिना माता-पिता के सहमति से अनिवार्य नहीं करायी जा सकती. यह माता-पिता की सहमति पर निर्भर होगा.

अवस्थी ने बताया कि तरण-तालों को खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जारी किए जाने वाले निर्धारित मानकों के अनुसार 15 अक्टूबर से खोले जाने की अनुमति होगी. अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मनोरंजन पार्क व ऐसे स्थलों को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले निर्धारित मानकों के अनुसार 15 अक्टूबर, 2020 से खोले जाने की अनुमति होगी.

हैदराबाद की कंपनी के खिलाफ 166 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला, CBI ने दर्ज किया केस

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ 166 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में हैदराबाद स्थित चाडलवडा इंफ्राटेक लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कंपनी बिजली क्षेत्र की ढांचागत सुविधाओं के क्षेत्र में काम करती है. यह ट्रांसमिशन, वितरण और सब-स्टेशनों के निर्माण कार्य करती है और उसने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं पर काम किया है.

अधिकारियों ने बताया कि शुरूआत में कंपनी ने 25 करोड़ रुपये के ठेकों में भाग लेना शुरू किया और धीरे-धीरे उसे विभिन्न राज्य विद्युत बोर्डों से आर्डर मिलने लगे. उन्होंने बताया कि कंपनी स्टेट बैंक के साथ 2006 से कारोबार कर रही है और शुरू में उसे सात करोड़ रुपये की कर्ज सीमा दी गई जो कि चार साल के अंतराल में बढ़कर 243 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

अधिकारियों के अनुसार, जनवरी 2011 के बाद से कंपनी के खातों में अनियमिततायें होने लगी और आखिरकार 15 अप्रैल 2011 को कंपनी के खाते को गैर- निष्पादित संपत्ति (एनपीए) घोषित कर दिया गया. स्टेट बैंक ने अपनी शिकायत में यह आरोप लगाया है जो कि अब सीबीआई की प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) का हिस्सा है.

स्टेट बैंक का कहना है कि कंपनी के फारेंसिंग आडिट में पता चला है कि उसने 6.5 करोड़ रुपये ऐसी कंपनियों के हस्तांतरित किये जिनके साथ उसका कोई कारोबारी संबंध नहीं था. इसमें कहा गया है कि कंपनी ने कथित तौर पर उन लोगों को यह पैसा दिया जिन्होंने उसे बैंक से कर्ज लेने में गारंटी सुविधा उपलब्ध कराई.

उत्तर प्रदेश के भदोही में 14 साल की दलित लड़की की सिर कुचल कर हत्या, 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक 14 वर्षीय दलित लड़की की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दलित लड़की एक खेत में मृत पाई गई थी. उसके सिर को पत्थरों से कुचल कर उसकी हत्या की गई थी. तीनों आरोपियों को गुरुवार को अरेस्ट किया गया. इनकी पहचान कुंदन, कलेक्टर और प्रिंस के रूप में की गई है. ये सभी भदोही के गोपीगंज इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक, तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. भदोही पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि लड़की के परिवार और आरोपियों के बीच दुश्मनी थी, और आरोपियों ने पीड़ित परिवार को सोमवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी.

गुरुवार को आरोपियों ने लड़की को खेत में अकेले पाया और हत्या कर दी. जब लड़की का भाई उसे ढूंढने गया तो उसे खेत में मृत पाया. पुलिस ने कहा कि लड़की का सिर पत्थर से कुचला गया था. पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा, लड़की के सिर पर पत्थरों से प्रहार किया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

लड़की गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकराजाराम तिवारीपुर गांव की निवासी थी. परिवार ने आशंका जताई है कि यौन शोषण के बाद उसे मार दिया गया. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बलात्कार की पुष्टि हो सकती है. सबूत जुटाने और मामले की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की एक टीम भी गांव में पहुंच गई है.

भदोही की घटना ऐसे समय में आई है जब हाथरस में हुई वारदात से पूरे देश में आक्रोश है. हाथरस में 19 साल की दलित लड़की की कथित रूप से दुष्कर्म के बाद उसका गला घोंट दिया गया था. पुलिस ने अब इस बात से इनकार किया है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था. हालांकि पीड़िता ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था.

इससे पहले मंगलवार को हाथरस पीड़िता की मौत के कुछ घंटों बाद, बलरामपुर जिले में एक 22 वर्षीय दलित छात्रा के साथ भी दुष्कर्म किया गया और उसके साथ बर्बरता की गई. अस्पताल ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया.

इससे पहले बुलंदशहर और आजमगढ़ जिलों में गुरुवार को दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया. खबरों के मुताबिक, आजमगढ़ में, जीयनपुर इलाके में एक 8 वर्षीय लड़की का उसके 20 वर्षीय पड़ोसी द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किया गया. बुलंदशहर में, एक किशोरी का उसके पड़ोसी द्वारा बुधवार रात को काकोर इलाके में कथित रूप से बलात्कार किया गया था.

 

14-year-old-dalit-girl-murdered-and-beheaded-in-uttar-pradesh-bhadohi-district-3-arrested

 

Bhadohi girl murder, uttar pradesh giri murder, Dalit girl murder bhadohi, up giril murder, Uttar Pradesh Hindi News,Hathras, Hathras rape, Hathras gang rape, Dalit woman, Uttar Pradesh, Yogi Adityanath,Hathras,Uttar Pradesh,Rape,Hathras gangrape,hathras gangrape case,Hathras rape case news,hathras news,balrampur rape,Balrampur rape case,Crimes against girls,Crimes against women,dalit woman raped balrampur,dalit woman raped uttar pradesh,girl raped in Balrampur,girl raped in Hathras,girl raped in Uttar Pradesh,Hathras gangrape case,Hathras incident,Hathras rape,Hathras victim dies,rape case in Balrampur,Uttar pradesh rapes,Yogi Adityanath live news, live updates, latest updates,live bharat, live bharat news,

KXIP vs MI : किंग्स इेलवन पंजाब को 48 रनों से मात देकर आईपीएल प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची मुंबई इंडियंस

0

किंग्स इेलवन पंजाब को मुंबई इंडियंस ने 48 रनों से मात देकर आईपीएल 2020 का अपना दूसरा मुकाबला जीता, इसी के साथ वह प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. मुंबई द्वारा रखे गए 192 रन के लक्ष्य के सामने पंजाब की शुरुआत अच्छी जा रही थी. लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल लगभग 10 की औसत से रन बना रहे थे. ट्रेंट बोल्ट, जैम्स पैटिनसन और क्रुणाल पांड्या चार ओवर तक गेंदबाजी करने के बाद विकेट नहीं दिला पाए, इसलिए रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को लगाया.

बुमराह को लाना पंजाब के लिए अशुभ साबित हुआ. बुमराह ने मयंक को बोल्ड कर मुंबई को जरूरी और बड़ी सफलता दिलाई. करुण नायर (0) का निराशाजनक प्रदशर्न जारी रहा. उन्हें क्रुणाल ने बोल्ड किया.

इन दो विकेटों के जाने के बाद पंजाब की रनगति धीमी हो गई और टीम पावरप्ले में 41 रन ही बना पाई. टीम का दारोमदार अब कप्तान राहुल (17) पर था, लेकिन पंजाब के कप्तान लेग स्पिनर राहुल चहर की गेंद पर पैडल स्वीप खेलने में चूक कर बैठे और गेंद उनके स्टम्प ले उड़ी.

ग्लैन मैक्सवेल और निकोलस पूरन दोनों क्रीज पर थे और दोनों में तेजी से रन बनाने की काबिलियत है लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने उनकी राह को मुश्किल कर दिया. रोहित ने विकेट के लिए पैटिनसन की वापसी कराई और उन्होंन पूरन (44 रन, 27 गेंद, 3 चौके और 2 छक्के) को आउट कर टीम को चौथी सफलता दिलाई.

मैक्सवेल (11) काफी कोशिश करने के बाद बल्ले पर अच्छे से गेंद नहीं ले पाए. चहर की गेंद पर उनका कैच बोल्ट ने पकड़ा. यहां से पंजाब की हार पक्की दिख रही थी. जिम्मी नीशम (7), सरफराज (7) जल्दी पवेलियन लौट लिए। कृष्णप्पा गौतम 22 रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा (70) के शानदार अर्धशतक और फिर केरोन पोलार्ड (नाबाद 47) की तूफानी पारी के दम पर मुम्बई इंडियंस ने गुरुवार को यहां के शेख जाएद स्टेडियम में जारी आईपीएल मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 192 रनों का लक्ष्य दिया है. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुम्बई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 191 रन बनाए. रोहित ने अपनी 45 गेंदों की पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए.

इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने नाबाद 30 (11 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) और ईशान किशन ने 28 रनों की पारी खेली. किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी और कृष्णप्पा गौतम ने एक-एक सफलता हासिल की.

मुम्बई की शुरुआत खराब रही. उसके विकेटकीपर बल्लेबाद क्विंटन डी कॉक खाता खोले बगैर ही शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर बोल्ड हो गए. उस समय टीम का खाता भी नहीं खुला था. इसके बाद कप्तान रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ पारी को आगे बढ़ाना शुरु किया लेकिन यादव भी अधिक देर तक कप्तान का साथ नहीं दे सके और 21 के कुल योग पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. यादव ने 10 रन बनाए.

अब कप्तान का साथ देने ईशान किशन आए. दोनों ने स्कोर को 50 के पार और सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने का प्रयास किया. स्कोर हालांकि काफी धीमा चल रहा था. इसी बीच 83 के कुल योग पर किशन 28 के निजी योग पर कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर करुण नायर के हाथों लपके गए.

किशन ने 32 गेंदों का सामना कर एक चौका और एक छक्का लगाया. इसी बीच, कॉटरेल ने अपने चार ओवर का कोटा पूरा किया. चार ओवर में काटरेल ने एक मेडन के साथ 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

इसके बाद कप्तान का साथ देने केरोन पोलार्ड आए. दोनों ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. इसी बीच, रोहित ने चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया. इसी पारी के दौरान रोहित ने आईपीएल में 5000 रनों का आंकड़ा पार किया था.

एक तरफ जहां पोलार्ड अपने कप्तान को अधिक से अधिक स्ट्राइक देने की रणनीति पर चल रहे थे वहीं रोहित अब अपना असल रंग दिखाने लगे थे. रोहित ने जेम्स नीशम के एक ओवर में 22 रन देते हुए इसका मुजायरा पेश किया था.

वह हालांकि मोहम्मद शमी द्वारा फेंके गए अगले ही ओवर में आउट हो गए. रोहित ने 45 गेंदों का सामना कर 8 चौके और 3 छक्के लगाए.

अब पोलार्ड का साथ देने खराब फार्म में चल रहे हार्दिक पांड्या आए. दोनों ने मौके की नजाकत को भांपते हुए अपने अंदाज में खेलते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 23 गेंदों पर 67 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

पोलार्ड ने गौतम द्वारा फेंके गए अंतिम ओवर में चार छक्कों सहित कुल 25 रन बटोरे. पोलार्ड ने 20 गेंदों का सामना कर तीन चौके और चार छक्के लगाए.