जानिए भायखला जेल में कैसे कटा रिया चक्रवर्ती का दूसरा दिन? कुछ ऐसा रहा रूटीन…
उत्तर प्रदेश : स्कूल चेयरमैन की शर्मनाक हरकत, फीस जमा न करने पर छात्र की बहन से किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्कूल के चेयरमैन ने फीस जमा न करने पर छात्र की बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने युवती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
युवती का आरोप है कि स्कूल के चेयरमैन ने टीसी देने के बहाने स्कूल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. ईकोटेक-3 क्षेत्र की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी स्कूल चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
युवती का कहना है कि उसका भाई आठवीं कक्षा का छात्र है. लॉकडाउन की वजह से फीस जमा नहीं हो पाई थी, जिसके बाद स्कूल के मालिक ने फीस जमा करने को लेकर परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. इस पर 20 वर्षीय बहन स्कूल मालिक से कई बार मिली और उसे परिवार की आर्थिक तंगी के बारे में बताया. साथ ही उसने स्कूल मलिक से फीस माफी की बात कही.
युवती ने आगे पुलिस को बताया कि 4 सितंबर को वह फिर से भाई की स्कूल फीस माफी के लिए स्कूल में गई. तभी स्कूल के प्रबंधक नीरज भाटी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. यही नहीं, स्कूल चेयरमैन ने परिजनों को घटना के बारे न बताने के लिए कहा और जान से मारने की धमकी भी दी. लेकिन डरी सहमी पीड़ित युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी.
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है. डीसीपी महिला वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने छात्र की बहन को टीसी देने के बहाने बुलाया था. उसी दौरान आरोपी चेयरमैन ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
झारखंड : आश्रम में साध्वी के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर साधु को बेरहमी से पीटा
झारखंड के गोड्डा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक आश्रम की साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने कहा कि चारों आरोपी जबरदस्ती सोमवार देर रात को पथवारा गांव स्थित आश्रम में घुसे थे. बंदूक की नोक पर तपस्वियों को बंधक बना लिया. उस समय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह में स्थित आश्रम में चार साध्वियां और एक साधु मौजूद थे.
पुलिस का कहना है कि रात करीब ढाई बजे आश्रम की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे. उनके पास हथियार थे और एक कमरे में तीन साध्वीं सोई हुईं थीं. दो साध्वी किसी तरह से बदमाशों के चुंगल से निकलने में कामयाब रहीं. लेकिन तीसरी को उन्होंने कमरे में बंधक बनाया और उसके साथ बार-बारी गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. एक साधु ने विरोध करने की कोशिश की तो उसे बुरी तरह से पीटा गया.
पीड़िता ने मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया है. पुलिस ने बताया कि धार्मिक समारोह में भाग लेने के लिए फरवरी में आश्रम आई थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण यहां फंस गईं थी.
पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार दीपक राणा का आपराधिक इतिहास रहा है. जिले के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, मारपीट आदि के करीब आधे दर्जन से अधिक मामले चल रहे हैं. हाल के दिनों में वह जेल से बेल पर छूटकर बाहर निकला था. घटना को लेकर उसने पूर्व से षडयंत्र रचा था.
साध्वी के साथ दुष्कर्म के बाद संतमंत साधु संत आक्रोशित हैं. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मामला सामने आने के बाद कानून व्यवस्था और सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट के जरिए सरकार को घेरा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा-
आज रात्रि में गोड्डा के महर्षि मेंही आश्रम के साध्वी के साथ अपराधी दीपक राणा ने सामूहिक दुष्कर्म किया ।हेमंत है तो हिम्मत है @HemantSorenJMM ,प्रभारी DGP @MVRaoIPSजी को मेरे ऊपर केस कराने व कोर्ट जाने से फ़ुर्सत नहीं है @yourBabulal @dprakashbjp @idharampalsingh
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) September 8, 2020
कंगना रनौत के ऑफिस पर चलेगा हथौड़ा! BMC ने अवैध निर्माण गिराने को लेकर चस्पा किया नया नोटिस
बीएमसी ने कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर नया नोटिस लगाया है. इस नोटिस में कंगना रनौत के ऑफिस में हुए अवैध निर्माण को गिराने की बात कही है. कंगना के ऑफिस बने अवैध निर्माण को गिराने का नोटिस है. यह नया नोटिस आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे लगाया. इस दौरान मुंबई पुलिस और बीएमसी की एक टीम भी मौजूद रही.
कंगना रनौत के ऑफिस पर लगे नए नोटिस में बताया गया कि कंगना रनौत को पहले नोटिस के जरिए 24 घंटे का वक्त दिया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने सात दिन का समय मांगा था. लेकिन बीएमसी ने इसपर तत्काल कार्रवाई की है और नया नोटिस लगाकर अवैध निर्माण गिराने की बात कही है.
आपको बता दें कि कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार में लंबे वक्त से जुबानी जंग चल रही है. इस बीच शिवसेना के कुछ नेताओं ने कहा था कि कंगना को मुंबई नहीं आना चाहिए, जिसके बाद अब कंगना मुंबई पहुंच रही हैं. शिवसेना कार्यकर्ताओं की आक्रामक बयानबाजी के बाद केंद्र सरकार की ओर से कंगना रनौत को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. ऐसे में आज मुंबई में कंगना के साथ करीब एक दर्जन सुरक्षाकर्मी भी साथ होंगे.
कंगना रनौत के मुंबई से पहले ही मंगलवार को बीएमसी की ओर से उनके दफ्तर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था. बीएमसी का आरोप था कि कंगना के दफ्तर में कुछ निर्माण बिना किसी इजाजत के हुआ है, जिसमें कमरों का अलग इस्तेमाल, बॉथरूम का निर्माण, किचन का निर्माण जैसी बातें शामिल हैं.
हालांकि, कंगना रनौत की ओर से इसे बदले की कार्रवाई बताया गया और कहा गया कि उनका ऑफिस बीएमसी के द्वारा परमिशन लेने के बाद ही बना है. लेकिन शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार अपना रुख नरम नहीं कर रही है. इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार अब ड्रग्स मामले में भी कंगना रनौत से पूछताछ कर सकती है.
मुंबई पहुंचने से पहले कंगना रनौत का ट्वीट, लिखा – मुझ से पहले प्रॉपर्टी पर पहुंचे महाराष्ट्र सरकार के ‘गुंडे’
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब से कुछ देर में मुंबई पहुंचेंगी. शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार के साथ जारी जुबानी जंग के बीच कंगना पहली बार मुंबई पहुंच रही हैं. यहां आने से पहले कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा कि मेरे आने से पहले ही महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडे मेरे ऑफिस के बाहर पहुंच गए हैं और उसे गिराने की तैयारी कर रहे हैं.
बुधवार सुबह अपने दफ्तर के बाहर की तस्वीर साझा करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि मैं वादा करती हूं कि महाराष्ट्र के सम्मान के लिए खून देने के लिए तैयार हूं. ये कुछ नहीं है, चाहे तो सबकुछ छीन सकते हो लेकिन मेरी भावनाएं लगातर ऊंची होती जाएंगी.
As I am all set for Mumbai Darshan on my way to the airport,Maha government and their goons are at my property all set to illegally break it down, go on! I promised to give blood for Maharashtra pride this is nothing take everything but my spirit will only rise higher and higher. pic.twitter.com/6lE9LoKGjq
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
आपको बता दें कि कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार में लंबे वक्त से जुबानी जंग चल रही है. इस बीच शिवसेना के कुछ नेताओं ने कहा था कि कंगना को मुंबई नहीं आना चाहिए, जिसके बाद अब कंगना मुंबई पहुंच रही हैं. शिवसेना कार्यकर्ताओं की आक्रामक बयानबाजी के बाद केंद्र सरकार की ओर से कंगना रनौत को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. ऐसे में आज मुंबई में कंगना के साथ करीब एक दर्जन सुरक्षाकर्मी भी साथ होंगे.
कंगना रनौत के मुंबई से पहले ही मंगलवार को बीएमसी की ओर से उनके दफ्तर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था. बीएमसी का आरोप था कि कंगना के दफ्तर में कुछ निर्माण बिना किसी इजाजत के हुआ है, जिसमें कमरों का अलग इस्तेमाल, बॉथरूम का निर्माण, किचन का निर्माण जैसी बातें शामिल हैं.
हालांकि, कंगना रनौत की ओर से इसे बदले की कार्रवाई बताया गया और कहा गया कि उनका ऑफिस बीएमसी के द्वारा परमिशन लेने के बाद ही बना है. लेकिन शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार अपना रुख नरम नहीं कर रही है. इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार अब ड्रग्स मामले में भी कंगना रनौत से पूछताछ कर सकती है.
Rhea Chakraborty गिरफ्तार, शाम 7.30 पर कोर्ट में पेशी, रिमांड नहीं मांगेगी NCB
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को NCB ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था. रिया को गिरफ्तार करने के बाद अब उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है. आज तक को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिया को आज शाम 7.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा. हालांकि पूरे तीन दिन तक चली पूछताछ के बाद आज पूरी संभावना इस बात की है कि NCB रिया की कोर्ट से रिमांड नहीं मांगेगा.
NCB को लगता है कि पिछले तीन में जो जानकारी रिया ने दी है वो काफी है इसलिए अब आगे पूछताछ की जरूरत नहीं है. NCB के ऐसा करने पर होगा ये कोर्ट अपनी तरफ से ही ज्युडिशियल कस्टडी तय करेगा और हो सकता है कि उसके बाद रिया के वकील सतीश मानशिंदे जमानत की अर्जी लगा सकते हैं.
NCB ने पहले दिन रिया चक्रवर्ती से पहले दिन तकरीबन 6 घंटे तक तक पूछताछ की थी. दूसरे दिन रिया से करीब 8 घंटे तक पूछताछ चली और फिर आज तीसरे दिन 3 घंटे तक चली पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में ये अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है. हालांकि ये गिरफ्तारी ड्रग पैडलिंग मामले में है. जहां तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह की बात है तो वो सवाल अब तक जैसे का तैसा खड़ा हुआ है.
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी का इंतजार फैन्स पिछले काफी वक्त से कर रहे थे. माना जा रहा था कि रिया की गिरफ्तारी पहले सीबीआई द्वारा की जाएगी लेकिन इस केस में ड्रग एंगल आने के बाद से इस केस में NCB की एंट्री हुई थी जिसमें पहले ड्रग खरीदने के मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई और अब ड्रग मामले में ही रिया चक्रवर्ती की भी गिरफ्तारी हुई है.
रिया ने सुशांत की बहनों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए ये गम्भीर आरोप
रिया चक्रवर्ती नेएक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराते हुए में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह, डॉ. तरुण कुमार, मीतू सिंह और अन्य के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन को लेकर कई आरोप लगाए हैं.
आरोप है कि सुशांत राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने सरकारी अस्पताल राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. तरुण कुमार से फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया. प्रिस्क्रिप्शन में प्रतिबंधित दवा शामिल थी, जो एनडीपीएस एक्ट में आती है. इन दवाओं को बिना मेडिकल चेकअप के दिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप आत्महत्या हो सकती है.
मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुँची रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका सिंह के बीच 8 जून 2020 को हुई बातचीत का जिक्र किया. इस बातचीत के दौरान प्रियंका सिंह ने सुशांत सिंह को विभिन्न दवाओं का सेवन करने की सलाह दी थी, जो कि नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक अधिनियम 1985 के तहत आते हैं.
रिया चक्रवर्ती ने यह भी आरोप लगाया कि सुशांत ने अपनी बहन को बताया था कि दवा बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी, इसलिए प्रियंका ने उसी दिन बाद में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. तरुण कुमार और कार्डियोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर से मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भेजवाया. रिया का आरोप है कि डॉ. तरुण कुमार ने फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन तैयार किया और उसे ओपीडी के पर्चे के रूप में प्रस्तुत किया, जबकि सुशांत उस दिन मुंबई में थे.
रिया चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन में लिखी दवाएं 25 मार्च 2020 को जारी किए गए टेली मेडिसिन प्रैक्टिस दिशानिर्देशों के तहत इलेक्ट्रॉनिक रूप से निर्धारित होने से प्रतिबंधित हैं. रिया ने बताया कि मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के पांच दिन बाद ही सुशांत की मौत हो गई, जिसके चलते रिया ने प्रियंका सिंह और डॉ. तरुण कुमार के ख़िलाफ़ जाँच की माँग की है. साथ ही रिया का यह भी आरोप है कि सुशांत के साथ उनकी बहन नीतू सिंह रह रही थीं और उन्होंने दवाइयों की खुराक और दवा की मात्रा की निगरानी के बिना दवाई दी थी, इस वजह से सुशांत की तबीयत बिगड़ गई.
देखिए कंगना रनौत के ऑफिस की इनसाइड तस्वीरें, 48 करोड़ हुए हैं ख़र्च
सुशांत सिंह राजपूत मामले और बेबाक़ बयानबाज़ी के चलते कंगना रनौत सुर्ख़ियों में हैं. हाल ही में बीएमसी अधिकारी कंगना रनौत के ऑफ़िस पहुंचे थे, जिसके बाद अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भी चस्पा कर दिया है. तो वहीं कंगना ने पहले ही ट्वीट करते हुए कहा था कि उनके इस ऑफिस पर बीएमसी का छापा पड़ा है जबकि उन्होंने किसी तरह का यहां कोई अवैध निर्माण नहीं किया है. बताया जाता है कि कंगना के इस ऑफ़िस की कीमत 48 करोड़ रूपए है.कंगना फिलहाल अपने होमटाउन में हैं और 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं.
तो चलिए आपको बताते हैं कंगना रनौत के ऑफ़िस से जुड़ी कुछ ख़ास बातें:-
कंगना के प्रॉडक्शन हाउस का नाम ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ रखा गया है और यह नाम उन्होंने साल 2019 में आई अपनी ही फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के सम्मान में रखा है. कंगना ने इस फिल्म को को-डायरेक्ट भी किया था.

कंगना के इस ऑफिस को बनाने के लिए मुंबई के पाली हिल स्थित बंगलो नंबर 5 का पूरी तरह से री-कंस्ट्रक्शन किया गया और इसे वर्क स्टूडियो में बदला गया है.

कंगना के इस ऑफिस को बनाने का काम सेलेब्रिटी डिजाइनर शबनम गुप्ता ने किया है. इस वर्कस्पेस के लिए कंगना ने अपने विजन को शबनम के साथ शेयर किया जिसे उन्होंने खूबसूरत तरीके से अंजाम दिया.

कंगना के इस प्रॉडक्शन हाउस को यूरोपियन स्टाइल वाला टच दिया गया है. इस स्टूडियो में कस्टमाइज्ड और हैंडमेड फर्नीचर का इस्तेमाल किया गया है.

कंगना के ऑफिस में टेक्सचर्ड वॉल, फ्लोर लैम्प्स और खूबसूरती फर्नीचर पूरे वर्कस्पेस को काफी एस्थेटिक लुक दे रहे हैं. कंगना के इस स्टूडियो की कीमत 48 करोड़ रूपए है.

कंगना के इस स्टूडियो में क्रिएटिविटी और पॉजिटिव एनर्जी के लिए भी काफी स्पेस है. रीडिंग और थिकिंग जैसे क्रिएटिव कामों के लिए भी स्टूडियो में खास जगह का निर्माण किया गया है.

वास्तु शास्त्र टिप्स : घर में सीलन और जाले बढ़ा सकते हैं आपकी मुसीबत, रखे इन बातों का रखें ध्यान..
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार घर में रखी हुई हर चीज का व्यक्ति के दैनिक जीवन पर प्रभाव पड़ता है. यदि घर की चीजें वास्तु के अनुसार संतुलित होती हैं तो व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करते हैं. अगर घर में आर्थिक समस्या, कलह या क्लेश बहुत ज़्यादा रहता है तो इसका समाधान भी वास्तु शास्त्र में मिलता है. तो चलिए आपको बताते हैं कुछ वास्तु शास्त्र टिप्स जिन्हें अपनाकर आप भी बना सकते हैं अपना जीवन ख़ुशहाल और आपको मिलेगी मनचाही कामयाबी.
वास्तु के मुताबिक जिस घर में अधिक सीलन और धूल-मिट्टी हो या दीवारों के कोनों में जाले लगे हों तो उस घर में हमेशा नकारात्मकता का संचार होता रहता है. इससे घर के लोग मुकदमे में फंस जाते हैं. इसके साथ ही घर की आर्थिक स्थिति भी कमज़ोर होने लगती है. इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें कि घर में धूल-मिट्टी या जाले ना हों.
वास्तु शास्त्र टिप्स :
1. जिन लोगों के घर में जल की निकासी दक्षिण या पश्चिम दिशा में होती है, उन्हें आर्थिक समस्याओं के साथ अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उत्तर दिशा एवं पूर्व दिशा में जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ मानी जाती है.
2. घर के जिस कोने में सीलन आ रही हो, वहां सूर्य की पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करनी चाहिए. साथ ही घर में पीले रंग का बल्ब जलाना उचित है.
3. घर में हमेशा तुलसी का पौधा लगाएं. इस पौधे में सुबह-शाम दीपक जलाएं और पूजा करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है.
4. घर में टूटे-फूटे बर्तनों को जमा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है.
5. घर में अगर नल से पानी टपकता है तो ऐसी स्थिति में धन का ख़र्च भी बढ़ जाता है.
6. घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है.
Bihar Assembly Election 2020 : पुष्पम प्रिया चौधरी का सवाल, आख़िर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला क्यों है बदहाल?
“बिहार विधानसभा का चुनाव एक क्रांति है और यह किसी एक आदमी के चुनाव को लेकर नहीं है यह बिहार के लिए है. यह लड़ाई किसी के विरोध में नहीं है बल्कि किसी के पक्ष के लिए है यह बिहार के लिए है”. यह बात प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट और पार्टी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी अपने तीन दिवसीय नालंदा दौरे (5 – 7 सितंबर 2020) के दौरान पचासा, मोरा तालाब में कही.
उन्होंने भागनबीघा में कहा कि नालंदा मुख्यमंत्री जी का गृह जिला है परंतु उन्होंने अपने गृह जिले के लोगों को भी ठगा है. उन्होंने सवाल उठाया कि नालंदा मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के बाद भी यहां की स्थिति बदतर क्यों रही है? अर्जुन को भी धर्म की स्थापना हेतु अपने परिजनों के विरुद्ध युद्ध करना पड़ा था, यह चुनाव एक क्रांति है, एक संघर्ष है बिहार को बेहतर बनाने के लिए. आपलोगों को भी एक बेहतर और वृहत लक्ष्य हेतु स्वजनों के विरुद्ध संघर्ष करना होगा.
पुष्पम प्रिया चौधरी ने सेवदह में कहा कि रोजगार उनकी प्राथमिकताओं से सबसे प्रथम है मैं आने वाली पीढ़ी की जिंदगियों को बर्बाद नहीं होने दूंगी. सभी बिहारियों को बिहार में ही रोजगार लाकर दूंगी.
प्लुरल्स प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि कृषि विकास के क्षेत्र में सरकारी सहायता शून्य है. उन्होंने कहा कि इसी शून्यता में दरवेशपुरा के सुमंत कुमार जैसे किसान अपनी मेहनत से धान उत्पादन में विश्व रिकॉर्ड बनाते हैं परंतु विश्व रिकॉर्डधारी किसान से इस विरोधाभास को देखेगी कि कैसे बिहार के किसानों का विश्वरिकॉर्ड किसी काम का नहीं होता क्योंकि सरकार को एग्रीकल्चर की पॉलिसीमेकिंग नहीं आती है. जोसेफ स्टिग्लिट्ज ने यहीं कहा था कि बिहार के किसान दुनिया के वैज्ञानिकों से भी बेहतर हैं क्योंकि अगर कोई वैज्ञानिक ऐसा रिकॉर्ड उत्पादन करने की तकनीक ईजाद करता तो नोबेल पाता परंतु बिहार के किसानों के सम्मान नहीं है. यही हाल सब्जी उत्पादक किसानों का भी है. चंडी प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष हरिनंद प्रसाद ने बताया कि घोषणा के पांच सालों के बाद भी ग्रामीण मंडी का निर्माण नहीं किया गया है, कोल्ड स्टोरेज की सुविधाएं न मिलने के काऱण सब्जी उत्पादकों को उनके उत्पाद की सही कीमत नहीं मिल पाती है.
कृषि की उपेक्षा तो सरकारों ने की ही है उद्योग को लाने का कोई प्रयास नहीं किया गया. पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि रहुई प्रखंड के मोरा तालाब स्थित लेदर फुटवेयर औधोगिक कर्मशाला को 17 दिसंबर 2018 को कुछ दिन चलाकर बंद कर दिया गया है. इससे उनकी नीति और नीयत का पता चलता है.
पुष्पम प्रिया चौधरी ने भागनबीघा में ग्रामीणों से मुलाकात करने के बाद बताया कि सामाजिक सुरक्षा की जो भी आधी-अधूरी योजनाएं चलती है उसकी दशा बहुत भयावह है. वृद्धावस्था पेंशन में जो अनियमितता है उसपर सरकार ने मौन धारण कर लिया है. विधवा पेंशन की बात हो या दिव्यांगो को मिलने वाली सहायता सब सिर्फ दिखावे के लिए है. बात नल जल योजना की हो या आवास योजना सब विफलता की कहानियां कहती है.
पुष्पम प्रिया चौधरी ने सिलाव प्रखंड के भदारी गावं में कहा कि सरकार का ध्यान किसी भी क्षेत्र में नहीं है. रग्बी में नालंदा का नाम रौशन करने वाली श्वेता शाही भी से मुलाकात के बाद उन्होंने खेल में आधारभूत ढांचे की सहायता देने की बात की.
पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि युवाओं को वोट करना चाहिए जब अच्छे लोग वोट नहीं करेंगे तो तबतक बुरे लोग हम पर शासन करते रहेंगे. प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम ने कहा कि सरकारी लॉकडाउन से जो लोग प्रभावित हुए हैं उनको कोई सरकारी सहायता पैकेज नहीं मिली है.प्लुरल्स प्रेसिडेंट ने अपने तीन दिवसीय नालंदा दौरे में 7 विधानसभा के 20 प्रखंडों का दौरा किया और लोगों की समस्याओं को समझा.

