Home Blog Page 181

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन पर लगाए ये आरोप, कहा -परिवार से नहीं थे अच्छे रिश्ते

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया सिंह चक्रवर्ती ने अपने बचाव में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. एक इंटरव्यू के दौरान इस पूरे मामले में पहली बार अपनी सफाई देते हुए रिया ने सुशांत के परिवार पर आरोप लगाए हैं. रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका पर आरोप लगाया कि एक बार उन्होंने रिया के साथ बदसलूकी की थी. इतना ही नहीं, रिया ने सुशांत और उनके परिवार के बीच संबंध अच्छे न होने का दावा भी किया.

पिछले एक महीने से भी ज्यादा वक्त से लगातार सुशांत की मौत के आरोप झेल रही उनकी गर्लफ्रेंड रिया ने पहली बार एक निजी टीवी चैनल के इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया, बल्कि सुशांत के परिवार पर भी कई आरोप लगाए.

सुशांत की बहन प्रियंका सिंह को लेकर रिया ने चौंकाने वाला दावा किया. रिया ने बताया कि पिछले साल सुशांत के घर में ही एक पार्टी का आयोजन किया गया था, जहां सुशांत के दोस्तों के अलावा उनकी बहन प्रियंका और उनके पति भी मौजूद थे.

रिया ने आरोप लगाया कि रात के वक्त हुई इस पार्टी के में प्रियंका शराब के नशे में थीं और इस दौरान उन्होंने रिया के साथ छेड़खानी की. रिया ने दावा किया कि प्रियंका इतने नशे में थीं कि उन्होंने रिया को ‘गलत जगहों पर छूने की कोशिश की.’

रिया ने यह भी दावा किया कि इस घटना के तुरंत बाद वह सुशांत के घर से चली गई थीं. बाद में सुशांत का उनके पास कॉल आया, तो रिया ने उन्हें घटना के बारे में बताया, जिसके बाद सुशांत और उनकी बहन के बीच इस बात को लेकर बहस भी हुई थी.

रिया ने साथ ही कहा कि सुशांत ने इस घटना के बाद उन्हें मैसेज किए थे कि उनकी बहन उन्हें बहका रही हैं और शराब के नशे में उन्होंने छेड़खानी की थी.

रिया ने साथ ही कहा कि सुशांत का अपने पिता और बहन के साथ रिश्ता ज्यादा अच्छा नहीं था. रिया ने आरोप लगाया कि सुशांत अपने पिता से पिछले 4-5 साल से नहीं मिले थे, जबकि चंडीगढ़ में रहने वाली अपनी बहन के घर इस साल फरवरी में जब सुशांत गए थे, तो वहां से एक दिन बाद ही वापस लौट आए थे, क्योंकि दोनों के बीच रिश्ता सही नहीं था.

सुशांत सिंह राजपूत मामला: रिया चक्रवर्ती ने VIDEO शेयर कर कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने उनकी और उनके परिवार की जान को खतरा होने का दावा करते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है. रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके पिता को उनके घर के परिसर के बाहर मीडियाकर्मियों से घिरा दिखाया गया है और वीडियो में यह दिख रहा है कि जब उनके पिता आगे बढ़ते हैं तो मीडियाकर्मी बार-बार उन्हें घेर लेते हैं.

अभिनेत्री ने कहा कि उनका परिवार अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत मौत मामले की जांच करने वाली विभिन्न जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिये घर से बाहर जाने की कोशिश कर रहा है. अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ इस वीडियो में दिख रहे व्यक्ति, मेरे पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती (सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी) हैं. हम ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए अपने घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है. हमने स्थानीय पुलिस थाने को इसकी सूचना दी, यहां तक कि हम वहां गए भी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. हमने जांच अधिकारियों को भी बाहर उन तक पहुंचने में मदद करने के लिए कहा लेकिन वहां से भी मदद नहीं पहुंची. यह परिवार कैसे रहेगा?’’ अभिनेत्री ने पोस्ट में हैशटैग सेफ्टी फॉर माय फैमिली का इस्तेमाल किया है. अभिनेत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर बुनियादी कानून व्यवस्था की पाबंदियां तो होनी चाहिए.

अभिनेत्री ने कहा कि वह विभिन्न जांच एजेंसियों का सहयोग करने के लिए सहायता मांग रही है. उन्होंने मुंबई पुलिस से आग्रह किया कि वह सुरक्षा मुहैया कराए ताकि परिवार जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर सके. इससे पहले, सुबह में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती डीआरडीओ अतिथि गृह में सीबीआई द्वारा पूछताछ किये जाने के लिए पहुंचे थे. ऐसा पहली बार है जब सीबीआई रिया के परिवार के सदस्य से पूछताछ कर रही है.

राजपूत के साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी को भी सीबीआई ने लगातार सातवें दिन अभिनेता की मौत के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया.

पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का रास्ता साफ कर दिया था. राजपूत के पिता ने पटना में दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया और अन्य पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

उत्तर प्रदेश : भ्रष्टाचार को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ कड़ा रुख अपना रहे हैं. सीएम योगी ने सख्त हिदायत दी है कि भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. योगी ने गुरुवार को भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिये हैं.

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इस साल 31 जुलाई तक यूपी में भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा रिश्वत लेते हुए 18 लोक कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि इस अवधि में कुल 150 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्तता के संबंध में कार्यवाही की गई है, जिसमें 33 कर्मी पुलिस विभाग और 117 कर्मी अन्य विभागों के हैं.

गृह विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक जिन 150 कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है, उनमें 14 कर्मियों के विरूद्ध खुली जांच, 12 कर्मियों के खिलाफ अभियोग पंजीकरण, आठ के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही, 26 के विरूद्ध जांच/स्थानान्तरण करने और 90 के विरूद्ध आरोप-पत्र प्रेषित किये जाने की सिफारिश की गई है.

National Housing Bank में वैकेंसी, 1 लाख से ज्यादा सैलरी, आवेदन का आज आखिरी मौका

Sarkari Naukri Jobs 2020, National Housing bank: नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) ने चीफ रिस्क ऑफिसर, इकोनॉमी स्ट्रेटेजी, मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम, ह्यूमन रिसोर्स समेत कई पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां जारी की है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए आज यानी 28 अगस्त आखिरी दिन है. जारी पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मंगाए गए हैं. अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवार आज ही एनएचबी की वेबसाइट nhb.org.in पर जाएं और दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर दें.

आवेदन के लिए शुल्क भी रखा गया है जिसे जमा करना आवश्यक है. वहीं, चयन प्रक्रिया के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले शॉर्टलिस्टिंग होगी. उसके बाद इंटरव्यू के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

पदों का विवरण एवं रिक्तियां- 

I. पद: डीजीएम (चीफ रिस्क ऑफिसर)
रिक्तियां: 01
आयु सीमा:  न्यूनतम 35 वर्ष और अधिकतम 62 वर्ष

II. पद: एजीएम (इकोनॉमी स्ट्रेटेजी)
रिक्तियां: 01
आयु सीमा: न्यूनतम 32 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष

III. पद: एजीएम (मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम)
रिक्तियां: 01
आयु सीमा: न्यूनतम 32 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष

IV. पद: एजीएम (ह्यूमन रिसोर्सेज)
रिक्तियां: 01
आयु सीमा:  न्यूनतम 32 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष

V. पद: आरएम (रिस्क मैनेजमेंट)
रिक्तियां:  01
आयु सीमा: न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष

VI. पद: मैनेजर (क्रेडिट ऑडिट)
रिक्तियां: 02
आयु सीमा: न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष

VII. पद: मैनेजर (लीगल)
रिक्तियां: 02
आयु सीमा: न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष

VIII. पद: मैनेजर (इकोनॉमी एंड स्ट्रेटेजी)
रिक्तियां: 01
आयु सीमा: न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष

IX. पद: मैनेजर (एमआईएस)
रिक्तियां: 01
आयु सीमा: न्यूनतम व23 र्ष और अधिकतम 35 वर्ष

शैक्षणकि योग्यता: पदों के अनुसार शैक्षणकि योग्यताएं अलग-अलग हैं, जिसकी जानकारी यहां क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं

जानिए कब है अनंत चतुर्दशी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है. अनंत चतुर्दशी को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है. इस व्रत में भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है. इस दिन गणेश विसर्जन भी किया जाता है इसलिए इस पर्व का महत्व और बढ़ जाता है. इस बार अनंत चतुर्दशी का व्रत 1 सितंबर, मंगलवार के दिन पड़ रहा है. मान्यता है कि इस व्रत को 14 सालों तक लगातार करने पर विष्णु लोक की प्राप्ति होती है. भारत के कई राज्यों में यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है.

अनंत चतुर्दशी पूजा का शुभ मुहूर्त

सुबह 5 बजकर 59 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

सुबह 9 बजकर 10 मिनट से दोपहर में 1 बजकर 56 मिनट तक.

अनंत चतुर्दशी के दिन ही गणपति बप्पा को विदाई भी दी जाएगी. अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी का विसर्जन शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन गणेश जी का विसर्जन करने से पुण्य फल मिलता है. ज्योतिर्विद करिश्मा कौशिक से जानते हैं अनंत चतुर्थी के महत्व के बारे में:

अनंत चतुर्दशी पूजा की विधि

अग्नि पुराण में अनंत चतुर्दशी व्रत के महत्व का वर्णन मिलता है. इस दिन प्रातःकाल स्नान के बाद पूजा स्थल पर कलश स्थापित करें. इसके बाद कलश पर भगवान विष्णु की तस्वीर भी लगाएं. एक धागे को कुमकुम, केसर और हल्दी से रंगकर अनंत सूत्र बनाएं, इसमें चौदह गांठें लगी होनी चाहिए. इस सूत्रो भगवान विष्णु की तस्वीर के सामने रखें. अब भगवान विष्णु और अनंत सूत्र की पूजा करें और ‘अनंत संसार महासुमद्रे मग्रं समभ्युद्धर वासुदेव। अनंतरूपे विनियोजयस्व ह्रानंतसूत्राय नमो नमस्ते।।’ मंत्र का जाप करें. इसके बाद अनंत सूत्र को बाजू में बांध लें. माना जाता है कि इस सूत्र को धारण करने से संकटों का नाश होता है.

कोविड-19 : ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन ‘कोविडशील्ड’ के मानव परीक्षण में तमिलनाडु के दो अस्पताल होंगे शामिल

कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग के बीच तमिलनाडु के दो अस्पतालों में वैक्सीन का मानव परीक्षण होने जा रहा है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की विकसित वैक्सीन ‘कोविडशील्ड’ का राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल और श्री रामचंद्र अस्पताल में परीक्षण होगा. 18 साल या उससे अधिक उम्र के 300 स्वास्थ्य स्वयंसेवकों पर वैक्सीन का मानव परीक्षण किया जाएगा.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर के मुताबिकर, यह भारत में बहु-केंद्रित क्लीनिकल परीक्षण का हिस्सा होगा. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने परीक्षण के लिए आदेश जारी कर दिया है और उसके जल्द शुरू होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. टीएस सेल्वाविनयगम इस परियोजना के मुख्य जांचकर्ता होंगे.

आस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी में विकसित किए गये वैक्सीन के सफल होने की उम्मीद जताई जा रही है. बताया जाता है कि ब्रिटेन में पहले दो चरणों के परीक्षण के शुरुआती नतीजे उत्साहजनक साबित हुए. कोविडशील्ड वैक्सीन का कुछ अन्य देशों में तीसरे चरण का मानव परीक्षण चल रहा है.

इससे पहले बुधवार को ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का दूसरे चरण का मानव परीक्षण भारत में बुधवार को शुरू हो गया. उसकी पहली खुराक पुणे के भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कुछ स्वयंसेवकों को दी गई. वैक्सीन का मानव परीक्षण पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने शुरू किया है.

इस दौरान स्वस्थ वॉलेंटियर पर ‘कोविशिल्ड’ की सुरक्षा और इम्युनिटी को लेकर अध्ययन किया जाएगा. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इसके उत्पादन और भारत समेत कई अन्य देशों में वितरण करने के लिए आस्ट्रेजेनेका के साथ करार किया है.

सुशांत सिंह के पिता के वकील का दावा- ‘सुशांत के दिमाग को नियंत्रित करने के लिए उन्हें दिया गया होगा ड्रग्स’

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के अधिवक्ता विकास सिंह ने बुधवार को कहा कि अभिनेता के ‘दिमाग को नियंत्रित करने’ के लिए शायद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने बिना उनकी जानकारी को उन्हें प्रतिबंधित ड्रग खिलायी हो.

वरिष्ठ वकील के अनुसार अभिनेता के परिवार ने शुरू में सोचा था कि सुशांत को डॉक्टर की पर्ची के आधार पर जो दवा दी गयी, उसकी मात्रा बहुत ज्यादा कर दी गयी. सिंह ने  कहा, ‘‘लेकिन अब ऐसा जान पड़ता है कि उन्हें बिना उनकी जानकारी और सहमति के प्रतिबंधित ड्रग दिये जा रहे थे. ऐसा उनके दिमाग को नियंत्रित करने और उन्हें सामान्य स्थिति से दूर रखने के लिए किया गया .

अधिकारियों के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने प्रतिबंधित ड्रग का धंधा और इस्तेमाल करने को लेकर रिया और अन्य के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया. ड्रग संबंध लिंक राजपूत (34) की मौत की आपराधिक जांच से जुड़ गया है. 14 जून को राजपूत मुम्बई के बांद्रा में अपने फ्लैट में मृत मिले थे.

सुशांत सिंह केस: लागातर 7वें दिन CBI ने पूछताछ के लिए सिद्धार्थ पिठानी को बुलाया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को सिद्धार्थ पिठानी को लगातार सातवें दिन पूछताछ के लिए बुलाया. पिठानी सुशांत के साथ उनके घर में रहते थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिठानी सांताक्रूज के कलीना स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में सुबह करीब नौ बजे एक कैब में सवार होकर पहुंचे. गौरतलब है कि यहीं पर सीबीआई के अधिकारी रूके हुए हैं.

जांच एजेंसी ने बुधवार को भी पिठानी से 12 घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की थी.

सुशांत जिस वॉटरस्टोन रिजॉर्ट में कुछ समय के लिए रूके थे, वहां का मैनेजर भी बुधवार को डीआरडीओ के अतिथि गृह में आया था. बांद्रा पुलिस का एक दल भी बुधवार को यहां आया था और करीब एक घंटे रूका था. उपनगर बांद्रा के मॉन्ट ब्लैंक अपार्टमेंट्स में 14 जून को 34 वर्षीय सुशांत की लाश उनके कमरे में मिली थी. घटना के वक्त पिठानी, खानसामा नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत घर में ही मौजूद थे.

कूपर अस्पताल जहां पर सुशांत की अटॉप्सी हुई थी वहां बुधवार को सीबीआई का दल गया था. जांच एजेंसी ने शुक्रवार को पिठानी और नीरज सिंह के बयान दर्ज किए थे. शनिवार को सीबीआई का दल पिठानी, नीरज और सावंत को लेकर सुशांत के फ्लैट पर गया था जहां 14 जून को हुई घटनाओं की कड़ियों को सिलसिलेवार समझने के लिए घटनाक्रम का बनावटी रूपांतरण करके देखा गया था. इसके बाद तीनों को रविवार को फिर से फ्लैट पर ले जाया गया और बाद में डीआरडीओ के अतिथि गृह में उनसे पूछताछ हुई.

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में नया मोड़, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया के खिलाफ किया मामला दर्ज

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मामला दर्ज़ किया है. अधिकारी ने बताया, ‘मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती, अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है. यह मामला रिया और अन्य के खिलाफ प्रतिबंधित ड्रग की कथित लेनदेन की जांच के सिलसिले में दर्ज किया गया है.’

बता दें कि सुशांत की मौत मामले में धनशोधन के पहलू की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की और प्रतिबंधित मादक पदार्थों संबंधी उसके कथित संपर्कों के बारे में सीबीआई तथा मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को कुछ साक्ष्य साझा किए थे.

पिछले छह दिनों से सीबीआई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके जानकारों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है. हालांकि सीबीआई ने अभी तक रिया को इस मामले में नहीं बुलाया है.

 पूछताछ के छठे दिन सीबीआई ने सुशांत के साथ फ्लैट में रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ जारी रखी है.अधिकारी ने बताया कि सांताक्रूज में कलिना स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पिछले छह घंटे से पिठानी से पूछताछ चल रही है. इसी गेस्ट हाउस में सीबीआई का दल ठहरा हुआ है.सुशांत 14 जून को बांद्रा स्थिति मांट ब्लैंक अपार्टमेंट में अपने फ्लैट में मृत मिले थे. उस समय उनके फ्लैट में पिठानी, रसोइया नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत मौजूद थे.अभिनेत्री रिया के वकील सतीश मानेशिन्दे ने आरोपों के जवाब में कहा, ‘रिया ने अपने जीवन में कभी भी मादक पदार्थों का सेवन नहीं किया है. वह रक्त जांच के लिए तैयार है.’सीबीआई जहां सुशांत की मौत की जांच कर रही है, वहीं एनसीबी मादक पदार्थ रोधी संघीय एजेंसी है.

ईडी ने इस मामले में 28 वर्षीय रिया से दो बार पूछताछ की है और उसका बयान धनशोधन रोकथाम कानून के तहत दर्ज किया गया. मामले में वह प्रमुख आरोपी है और उच्चतम न्यायालय में उसने अपनी याचिका में कहा था कि वह सुशांत के साथ ‘लिव इन रिलेशन’ में रहती थी.

अधिकारी ने बताया कि इस बीच बांद्रा पुलिस का एक दल डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचा और करीब एक घंटे बाद वहां से निकला. वहीं सीबीआई के एक और दल ने सरकारी कूपर अस्पताल का दौरा किया जहां राजपूत का पोस्टमॉर्टम किया गया था. सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को पिठानी और नीरज सिंह के बयान दर्ज किये थे.शनिवार को वे पिठानी, नीरज और सावंत को राजपूत के फ्लैट लेकर गये और 14 जून को अभिनेता के मृत पाये जाने से पहले के घटनाक्रम का दृश्य कृत्रिम तरीके से तैयार किया.

‘कुमकुम भाग्य’ ऐक्ट्रेस तृप्ति शंखधर ने पिता पर लगाया जान से मारने की कोशिश का आरोप, पुलिस से मांगी मदद

‘कुमकुम भाग्य’ ऐक्ट्रेस तृप्ति शंखधर का हाल ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पिता पर उन्हें जान से मारने और जबरदस्ती शादी करवाने के आरोप लगाए हैं.  उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं तृप्ति ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने पूरी आपबीती सुनाई और उन्होंने कहा कि पापा रोजाना उनके और मम्मी के साथ मारपीट कर रहे हैं और हाथ को भी काटने की कोशिश की गई.

वहीं तृप्ति शंखधर के इन आरोपों के बाद यूपी पुलिस ने उनके पिता को हिरासत में ले लिया है. एसपी सिटी ने बताया कि तृप्ति के पिता कस्टडी में हैं. तृप्ति भी स्टेशन में ही मौजूद हैं. पिता के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.’

तृप्ति सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कह रही हैं, ‘मेरे पापा राम रतन शंकर ने एक बार मुझे जान से मारने की कोशिश की. मुझे बाल पकड़कर मारा. ये मेरे निशान देखिए. उन्होंने मुझे ऐक्ट्रेस बनने के लिए मुंबई भेजा था. अभी मेरी बस एक ही मूवी रिलीज हुई है और अब वह मुझे और बाकी सबको टॉर्चर कर रहे हैं. कह रहे हैं कि शादी कर लो नहीं तो मार डालूंगा. अभी मैं बस 19 साल की हूं और कोई 28 साल का अजीब सा लड़का है जिसके साथ वह शादी करने के लिए कह रहे हैं. आज उन्होंने साफ बोल दिया कि मैं मार डालूंगा.’

तृप्ति ने इस वीडियो में यह भी कहा कि उनके पापा उन पर वह पैसा लौटाने का ज़ोर डाल रहे हैं जो मुंबई जाने पर खर्च हुआ. वीडियो में तृप्ति की मां भी साथ हैं और उन्होंने भी पति पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया. तृप्ति ने यह कहकर पुलिस से मदद मांगी की अगर जल्दी कुछ नहीं किया गया तो उनके पापा उन्हें जान से मार डालेंगे.
आपको बता दें कि तृप्ति शंखधर ने एकता कपूर के हिट शो ‘कुमकुम भाग्य’ से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह कुछ और टीवी सीरियलों में नजर आईं और फिलहाल साउथ की फिल्मों में काम कर रही हैं.