Home Blog Page 100

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने KKR को 6 विकेट से हराया, 5 मैचों में दूसरी जीत की दर्ज

राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हराकर पांच मैचों में दूसरी जीत दर्ज की.

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 133 रन बनाये. राजस्थान ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया.

राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्याद नाबाद 42 रन का योगदान दिया.

Mumbai : वाहनों के लिए अलग-अलग रंग के कोड वाली स्टिकर व्यवस्था पर रोक

तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई में लगी पाबंदियों के दौरान आपात एवं आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसलिए हाल ही में मुंबई पुलिस द्वारा शुरू की गई अलग-अलग रंग के कोड वाली स्टिकर व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है. दरअसल शुक्रवार को राज्य पुलिस ने पाबंदियों के दौरान वाहनों की अंतर-राज्य एवं अंतर-जिला आवाजाही के लिए ई-पास प्रणाली को पुन: शुरू कर दिया जिसके चलते यह फैसला लिया गया है.

दरअसल कुछ लोगों ने एक ही वक्त पर दो तरह की प्रणाली होने पर नाराजगी जताई थी. ऐसे लोगों का कहना था कि मुंबई के लिए विभिन्न रंगों के कोड वाली स्टिकर प्रणाली तथा राज्य स्तर पर आवाजाही के लिए ई-पास की व्यवस्था होने से लोगों के बीच भ्रम पैदा होगा.

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मुंबई के लिए विभिन्न रंगों के कोड वाली स्टिकर व्यवस्था को बंद करने का फैसला शुक्रवार को लिया गया और पुलिस उपायुक्त (परिचालन) की ओर से इस बाबत आदेश कल रात को जारी किया गया.’’

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत मुंबई में निषेधाज्ञा लगाई है.

पुलिस ने मुंबई के लिए विभिन्न रंगों के कोड वाली व्यवस्था पिछले हफ्ते ही शुरू की थी. इस प्रणाली के तहत चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी और चिकित्सा उपकरणों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के लिए लाल रंग के स्टिकर दिए गए थे जबकि राशन, सब्जियां, बेकरी तथा अन्य खाद्य पदार्थ वाले वाहनों के लिए हरे रंग के स्टिकर थे. आपात एवं आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के वाहनों के लिए पीले रंग के स्टीकर थे.

Remdesivir की कालाबाजारी में लखनऊ में चार गिरफ्तार, 116 इंजेक्शन बरामद

लखनऊ पुलिस ने को Covid-19 महामारी के जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए यहां चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से 116 रेमडेसिविर इंजेक्शन और एक लाख 94 हजार 310 रुपये नकद बरामद किया गया है.

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार पकड़े गये आरोपियों द्वारा Covid-19 महामारी से पीड़ित लोगों को लगने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन को निर्धारित मूल्य से काफी अधिक कीमत पर बेचने का धंधा किया जा रहा था.

उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ के नाका हिंडोला थानाक्षेत्र की पुलिस टीम ने गोंडा जिले के निवासी राम सागर, लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी अमनदीप मदान और मोहनलालगंज क्षेत्र के अंकुर वैश्य तथा हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र के निवासी अंशु गुप्ता को शुक्रवार को दिन में पौने बारह बजे चारबाग मेट्रो स्टेशन के निकट गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के कब्जे से 116 रेमडेसिविर इंजेक्शन और एक लाख 94 हजार 310 रुपये नकदी समेत अन्य कई चीजें बरामद की गई. उन्होंने बताया कि इन सभी के खिलाफ नाका हिंडोला थाने में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर के मुताबिक सूचना मिली थी कि Covid-19 पीड़ितों को लगाये जाने वाले इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी में कुछ गिरोह कार्य रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस की टीम ने गिरोह को चिन्हित करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

अंबानी की सुरक्षा का मामला: NIA ने मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील माने को गिरफ्तार किया.

एनआईए इसके साथ ही इस मामले के सिलसिले में मुंबई में अब तक तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे और उनका सहकर्मी रियाज काजी शामिल हैं.

अधिकारी ने बताया, ‘‘अंबानी की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने और मनसुख हिरन की हत्या मामले में एनआईए ने माने को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था.’’

उन्होंने कहा कि उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया.अधिकारी ने बताया कि माने को एक अदालत में पेश किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद माने को चिकित्सा जांच के लिये एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व में दो और लोगों- मुंबई पुलिस के निलंबित कांस्टेबल विनायक शिंदे और क्रिकेट मैच के सटोरिये नरेश गोर- को गिरफ्तार किया था. माने मुंबई पुलिस अपराध शाखा की यूनिट-11 (कांदिवली) का प्रभारी था और अंबानी की सुरक्षा को खतरे के मामले को देखते हुए उसका स्थानांतरण किया गया था.

अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने कुछ हफ्तों पहले उसका बयान दर्ज किया था. माने से पूर्व में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने पूछताछ की थी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने तब दावा किया था कि वह जांच में उनके साथ सहयोग कर रहा है.

दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के पास 25 फरवरी को एक एसयूवी से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी. ठाणे के व्यापारी हिरन ने दावा किया था कि यह उसकी एसयूवी थी लेकिन अंबानी के घर के पास बरामद होने से पहले वो चोरी कर ली गई थी. हिरन का शव ठाणे में एक नाले से पांच मार्च को बरामद किया गया था.

हिरन की विधवा विमना ले एटीएस को दिये अपने बयान में कहा था कि चार मार्च को घर से निकलते वक्त उसके पति ने बताया था कि उन्हें ‘तावड़े’ का फोन आया था और वह उससे मिलने जा रहे हैं। तावड़े कांदिवली का एक पुलिस अधिकारी है.

Maharashtra : Virar के विजय बल्लभ अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 13 मरीजों की हुई मौत; पीएम मोदी, सीएम ठाकरे ने किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई से सटे विरार में स्थित विजय बल्लभ अस्पताल के ICU में आग लगने से 13 करोंना मरीज़ों की मौत हो गई है जब की 21 मरीज़ गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक़ तड़के सुबह 3 बजे के आसपास अस्पताल के ICU में शार्ट सर्किट होने के चलते आग लग गई. हालाँकि साढ़े पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. मामले की जाँच जारी है.

हादसे में घायल हुए मरीज़ों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. पीएम मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर शोक प्रकट किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुःख जताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया गया है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी जाँच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि ये बड़ी दुर्घटना है और जो भी इस दुर्घटना में दोषी पाए जाएंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च (Indira Gandhi Center for Atomic Research) में कई पदों पर नौकरियां, Visit Official Website www.igcar.gov.in

इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च (Indira Gandhi Center for Atomic Research) ने 337 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आईजीसीएआर की अधिकारिक वेबसाइट www.igcar.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

किन इन पदों पर होगी भर्तियां : नोटिफिकेशन के अनुसार अटेंडेंट, टेक्निकल ऑफिसर, साइंटिफिक ऑफिसर, स्टाइपेंडरी ट्रेनी, वर्क असिस्टेंट, कैंटीन टेक्नीशियन, ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड स्टेनोग्राफर, अपर डिविजनल क्लर्क सहित कई पदों पर भर्तियां की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता : कुछ पदों के लिए पीएचडी और कुछ पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता बीटेक निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

आयु  : अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए. वहीं कई पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 28,  तो कई पदों के लिए 37 वर्ष निर्धारित की गई है.

आवेदन शुल्क: 
सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपए जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि –  15 अप्रैल 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 14 मई 2021
अधिकारिक वेबसाइट – www.igcar.gov.in

igcar-recruitment-2021-indira-gandhi-center-for-atomic-research-released-notification-for- 337-post-apply-before-14th may 2021-Visit Official Website www.igcar.gov.in

Coronavirus Infection से बचाव के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें बढ़ेगा ऑक्सीजन लेवल और रोग प्रतिरोधक क्षमता

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना का क़हर महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार में सबसे ज़्यादा देखा जा रहा है. दूसरी तरफ़ अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सिजन की कमी के चलते सकड़ों की संख्या में लोगों को अपनी जान गवानी पड़ रही है.

लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच ज़रा सी भी लापरवाही आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है. इसलिए यह ज़रूरी हो जाता है कि हम अपनी सेहत का ख़याल रखें और अपनी डाइट में उन चीज़ों को शामिल करें जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही खून में हीमोग्लोबिन की अच्छी मात्रा भी बनी रहे.

हार्वर्ड हेल्थ और अमेरिका के फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक़ शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) की उचित मात्रा बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में कॉपर, आयरन, विटामिन के अलावा फॉलिक एसिड जरूर शामिल करना चाहिए.

-आलू, तिल, काजू और मशरूम में भरपूर मात्रा में कॉपर पाया जाता है.

-इसके अलावा आयरन के लिए चिकन, मांस आदि के अलावाा बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और दालों का सेवन कर सकते हैं.

-विटामिन ए अंडों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा शकरकंद, गाजर, लौकी, आम और पालक आदि में भी यह पाया जाता है.

-वहीं ओट्स, दही, अंडों, बादाम, पनीर, ब्रेड और दूध आदि में भी पर्याप्‍त मात्रा में राइबोफ्लेविन होता है. इन्‍हें भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

-विटामिन बी3 मांसाहार से भरपूर मात्रा में लिया जा सकता है. इसके अलावा यह अनाज, रोस्टेड सूरजमुखी और लौकी के बीज, भुनी हुई मूंगफली से भी प्राप्‍त किया जा सकता है.

-चिकन, टूना मछली, अंडे आदि से विटामिन बी5 प्राप्‍त किया जा सकता है. इसके अलावा मशरूम, मूंगफली, एवाकाडो, ब्रोकली और ब्राउन राइस आदि से भी इसकी पूर्ति की जा सकती है.

-इसके अलावा विटामिन बी6 और बी9 भी चिकन, मछली केला, पालक आदि में भरपूर मात्रा में होते हैं.

इसके अलावा नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आप इसे भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. इससे कई बीमारियों से बचने में मदद मिलेगी. साथ ही यह ऑक्सीजन का स्‍तर बढ़ाने में भी मददगार माना जाता है.

लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसमें अल्कालाइन पर्याप्‍त मात्रा में पाया जाता है. साथ ही यह ऑक्सीजन को बढ़ाने में भी मदद करता है.

अंकुरित अनाज जहां सेहत के लिए फायदेमंद होता है, वहीं यह शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने का काम भी करते हैं. इसके लिए आप अंकुरित चना, दाल और मूंग अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. whatsinthenews इनकी पुष्टि नहीं करता है)

Oxygen Rich Foods to Improve Your Immune System, Oxygen Levels for Blood, How to control Oxygen level,

मशहूर तमिल अभिनेता विवेक का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन….शोक की लहर

मशहूर तमिल अभिनेता विवेक (Vivek) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद चेन्नई के एक अस्पाल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की तरफ से सुबह 4:35 बजे बताया गया कि एक्टर अब हमारे साथ नहीं रहे. विवेक के निधन से साउथ फ‍िल्‍म जगत में शोक हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग उन्‍हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

59 वर्षीय कॉमेडियन विवेक (Vivek) ने बृहस्पतिवार को Covid 19 का टीका लगवाया था, घऱवालों ने बताया कि विवेक (Vivek) ने सीने में दर्द की शिकायत की और बेहोश हो गए थे.

विवेक को साल 2009 में पद्मश्री पुरस्कार मिला था, साथ ही उन्होंने उन्‍हें तीन बार बेस्‍ट कॉमेडियन का फ‍िल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी जीता था.

डिब्बेवालों को लेकर BJP और Congress में छिड़ी जुबानी जंग, ट्वीटर पर भिड़े बीजेपी सांसद और राज्य सरकार के मंत्री

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में 15 दिनों तक कर्फ्यू लगा हुआ है. सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके जरिये ” ब्रेक द चेन ” नाम की मुहिम की शुरूवात की है.

लेकिन राज्य सरकार के इस फैसले से मुंबई शहर के व्यापारी वर्ग के अलावा मुम्बई के मशूहर डब्बेवालो भी बेहद नाराज है. असोसिएशन के मुताबित राज्य की उद्धव सरकार ने उनके लिए कोई भी राहत पैकेज की घोषणा नही की है.

इसी सिलसिले मे डब्बे वालों ने उत्तर पूर्व मुंबई से बीजेपी के सांसद मनोज कोटक से मुलाकात की और ज्ञापन देते हुए अपील की है कि राज्य सरकार की ओर से उन्हे आवश्यक सेवाओं में शामिल किया जाये. शहर में सख्त कर्फ्यू लगने के बाद उनके कारोबार पर भी इसका काफी असर पड़ा है. कई डब्बे वालों की रोजी-रोटी पर सवालिया निशान फिर से खड़े हो गए हैं.

दरअसल पिछले साल मार्च में लगे लॉक डाउन के बाद धीरे-धीरे जब लॉक डाउन खुला तब उनका व्यवसाय एक बार फिर से शुरू हो गया था, हालांकि अब बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए फिर से कर्फ्यू लगने के बाद उनके कारोबार पर प्रभाव पड़ रहा है. जिससे पाँच हजार डब्बेवाले प्रभावित हुए है.

डब्बे वालों ने सांसद मनोज कोटक को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले साल लगे लॉकडाउन के बाद मुंबई शहर के गार्डियन (पालक) मंत्री असलम शेख ने उन्हें सरकार की तरफ से हर महीने 2000 रूपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया था हालांकि वह सहायता उन्हें अभी तक प्राप्त नहीं हुई है. जिसके बात सांसद मनोज कोटक ने मंत्री अस्लम शेख को ट्वीटर पर लिखकर सवाल पुछा और इसका जवाब मांगा साथ ही महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए पुछा कि डब्बेवालो की मांग पुरी क्यो नही हुई ?

सांसद मनोज कोटक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि डब्बेवालो की एक प्रतिनिधि टीम ने कल मुझसे मुलाकात की। MVA मंत्री @AslamShaikh_MLA ने कोरोना के दौरान पिछले साल मुंबई के डब्बावालों को आर्थिक मदद का वादा किया था जो उन्हें अभी तक नहीं मिला है. न तो कांग्रेस और न ही @OfficeofUT के नेतृत्व वाले एमवीए को उनकी चिंता है. अब जब फिर से लॉकडाउन जारी किया गया है, तो एमवीए द्वारा धोखा दिए गए डब्बावाले अपनी आजीविका के लिए चिंतित हैं. उनकी आवाज उठाई जाएगी ताकि यह सिंहासन पर झूठे वादे करने वालों तक पहुंच जाए, और उन्हें राहत देने का प्रयास करेगी.

जिसके बाद कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने भी मनोज कोटक के सवालों का जावाब देते हुए ट्वीट कर किया कि आपके चिंता की सराहना करता हू, आपके झुठे वादे का दावा है, खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि एमवीए बीजेपी की लाईन पर काम नही करती, जहां तक डब्बावालों का संबंध है, तो आप उनका बड़े पैमाने पर प्रतिनिधित्व करते हैं. आवश्यकता में हमने उनका समर्थन किया है, जो कि हम अभी भी खड़े हैं, उनके सांसद के रूप में आपकी जिम्मेदारी क्या है?

मनोज कोटक – जहाँ तक हमारी ज़िम्मेदारी का सवाल है, यह सच है कि महाराष्ट्र का हर नागरिक हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और हम सभी ज़रूरतमंदों की मदद करेंगे, क्योंकि हम ज़िम्मेदारियों से भागते नहीं हैं, जैसे आपने किया था!

जिसके बाद ट्वीटर पर दोनों पार्टियों के नेताओं के समर्थक आपस मे ही बहस बाजी करने लगे.

(रिपोर्ट-शुभम पाण्डेय )

कोरोना के बढ़ते मामलों पर Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- तुगलकी लॉकडाउन लगाओ और घंटी बजाओ

देश में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘केंद्र सरकार की कोविड रणनीति- पहला चरण- तुगलकी लॉकडाउन लगाओ. दूसरा चरण- घंटी बजाओ. तीसरा चरण- प्रभु के गुण गाओ.’’

वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि प्यारे देशवासियों, ये हम सबके लिए बहुत संकट का समय है. हम सबके प्रियजन, परिवारजन, आस-पास के लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं.’ आप सब से निवेदन है कि मास्क लगाएं एवं कोविड सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें. सावधानी और संवेदना के साथ हमें मिलकर इस जंग को जीतना होगा.

आपको बता दें कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 2,17,353 नए मामले सामने आने के बाद अब तक देश में कोरोना से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,91,917 पहुँच गई है. इसके साथ ही, 1,185 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,74,308 हो गई है.