Home Blog Page 133

मथुरा : सांसद हेमा मालिनी ने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया, जारी किया वीडियो

उत्तर प्रदेश के मथुरा से लोकसभा की सदस्य हेमा मालिनी ने सोमवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आंदोलनकारी किसानों से धरना प्रदर्शन समाप्त कर सरकार से बातचीत करने की अपील की है.

हेमा मालिनी ने ‘जय जवान-जय किसान’ से अपना संदेश शुरु करते हुए कहा कि जैसे जवान इस देश की रक्षा करता है, वैसे ही किसान हमें अन्न देता है. हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते छह वर्षों के दौरान देश के किसानों को खुशहाली की ओर ले जाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं.

उन्होंने दावा किया कि कृषि सुधार कानून ने ही किसानों को बेहतर विकल्प दिए हैं, जहां सही दाम मिले, वहां किसान अपनी फसल बेच सके. उन्होंने कहा, ‘देश के किसानों को आज कृषि सुधार के जरिए अधिक अधिकार मिल रहे हैं, इसके लिए प्रधानमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं. नए कृषि कानून जहां कृषि क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे, वही किसानों के जीवन को खुशहाल बनाएंगे.’

दूसरी ओर मथुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार मथुरा के जवाहर बाग जैसे पार्कों का जीर्णोद्धार करा रही है जिससे पर्यटक यहां आकर्षित होंगे जिसका पर्यटन पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ेगा.

हेमा मालिनी कहा, ‘दो जून 2016 को हजारों अतिक्रमणकारियों के कब्जे से छुड़ाते हुए बर्बाद हुए जवाहर बाग को पूरी तरह से बदला जा रहा है और अब इसका जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में चल रहा है. उन्होंने कहा कि फरवरी महीने में यह एक बार फिर जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा, जो जल्द ही मथुरा के एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट के रूप में तबदील हो जाएगा.’

RBI ने जारी की साल 2021 की छुट्टियों की लिस्ट, 56 दिन बंद रहेंगे बैंक

Reserve Bank of india की साल 2021 की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट के मुताबिक, साल 2021 में बैंक 56 दिन बंद रहेंगे. ग़ौरतलब है कि इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं.

आपको बता दें कि आरबीआई निर्देशों के मुताबिक़ बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. आरबीआई की वेबसाइट के मुताबिक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के अनुसार तय की गई हैं. कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू की गई है तो कुछ राज्य विशेष के लिए है.

जनवरी 2021
जनवरी 1, शुक्रवार – नए साल का दिन
जनवरी 2, शनिवार – न्यू ईयर हॉलिडे
जनवरी 9, दूसरा शनिवार
जनवरी 11, सोमवार – मिशनरी डे
जनवरी 14, गुरुवार – मकर संक्रांति और पोंगल
जनवरी 15 को तिरुवल्लुवर डे के चलते कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टियां होगी
जनवरी 23, चौथा शनिवार
जनवरी 26, मंगलवार – गणतंत्र दिवस फरवरी

फरवरी 2021
फरवरी 13, दूसरा शनिवार
फरवरी 16, मंगलवार – वसंत पंचमी
फरवरी 27, चौथा शनिवार – गुरु रविदास जयंती

मार्च 2021
मार्च 11, गुरुवार – महाशिवरात्रि
मार्च 13, दूसरा शनिवार
मार्च 27, चौथा शनिवार
मार्च 29, सोमवार – होली

अप्रैल 2021
अप्रैल 2, शुक्रवार – गुड फ्राइडे
अप्रैल 8, गुरुवार – बुद्घ पूर्णिमा
अप्रैल 10, दूसरा शनिवार
अप्रैल 14, गुरुवार – बैसाखी और डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती
अप्रैल 21, बुधवार – राम नवमी
अप्रैल 24, चौथा शनिवार
अप्रैल 25, रविवार – महावीर जयंती

मई 2021
मई 1, शनिवार
मई डे या लेबर डे
मई 8, दूसरा शनिवार
मई 12, बुधवार – ईद-उल-फितर
मई 22, दूसरा शनिवार

जून 2021
जून 12, दूसरा शनिवार
जून 26, चौथा शनिवार

जुलाई 2021
जुलाई 10, दूसरा शनिवार
जुलाई 20, मंगलवार – बकरीद/ ईद-अल-अदहा
जुलाई 24, चौथा शनिवार

अगस्त 2021
अगस्त 10, मंगलवार- मोहर्रम
अगस्त 14, दूसरा शनिवार
अगस्त 15, रविवार – स्वतंत्रता दिवस
अगस्त 22, रविवार – रक्षाबंधन
अगस्त 28, चौथा शनिवार
अगस्त 30, सोमवार – जन्माष्टमी

सितंबर 2021
सितंबर 10, शुक्रवार – गणेश चतुर्थी
सितंबर 11, शनिवार – दूसरा शनिवार
सितंबर 25, शनिवार – चौथा शनिवार

अक्टूबर 2021
अक्टूबर 2, शनिवार – गांधी जयंती
अक्टूबर 9, दूसरा शनिवार
अक्टूबर 13, बुधवार – महा अष्टमी
अक्टूबर 14, गुरुवार – महा नवमी
अक्टूबर 15, शुक्रवार – दशहरा
अक्टूबर 18, सोमवार – ईद-ए-मिलान
अक्टूबर 23, चौथा शनिवार

नवंबर 2021
नवंबर 4, गुरुवार – दिवाली
नवंबर 6, शनिवार – भाईदूज
नवंबर 13 – दूसरा शनिवार
नवंबर 15, सोमवार – दिपावली हॉलीडे
नवंबर 19, शुक्रवार – गुरुनानक जयंती
नवंबर 27 – चौथा शनिवार

दिसंबर 2021
दिसंबर 11 – दूसरा शनिवार
दिसंबर 25 – चौथा शनिवार और क्रिस्मस डे

,

ATM जाने से पहले ज़रूर कर लें ये काम, वरना हो सकता है नुकसान !

अगर आप कैश निकलने के लिए एटीम का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाईए सावधान। आपकी एक ग़लती से आपको हो सकता है बड़ा नुक़सान। ऐसे में अगली बार जब एटीम से कैश निकालने जाएं तो पहले ये जरूर चेक कर लीजिएगा कि आपके बैंक अकाउंट में उतने पैसे हैं, जितना आप निकालने जा रहे हैं, क्योंकि अगर बैलेंस कम रहा और या फिर ट्रांजैक्शन फेल हो गया तो आपको इसके लिए जुर्माना देना पड़ सकता है. तो बेहतर होगा एटीम से कैश निकालने से पहले बैलेन्स ज़रूर चेक कर लें। ऐसे में यह जानना भी ज़रूरी है कि कौन से बैंक कितना चार्ज वसूलते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं…

अगर आपका बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है. तो एटीम से ट्रांजैक्शन फेल होने पर आपको 20 रुपये और GST अलग से चुकाना होगा.SBI अपने ग्राहकों को हर महीने 5 ट्रांजैक्शन फ्री देता है, अगर आप दूसरे बैंक में SBI ATM का इस्तेमाल करते हैं तो 3 ट्रांजैक्शन फ्री है. इसके ऊपर हर ट्रांजैक्शन पर आपको 10 रुपये प्लस GST देना होगा, दूसरे बैंक के लिए ये 20 रुपये प्लस GST है. 

वहीं ICICI Bank में भी कम बैलेंस के चलते ट्रांजैक्शन फ़ेल होने पर प्रति ट्रांजैक्शन 25 रुपये वसूले जाते हैं. 

इसी तरह HDFC Bank के ग्राहकों को 25 रुपये चार्ज के अलावा GST अलग से चुकाना होगा.  आपको बता दें कि HDFC Bank के ATM में भी 5 ट्रांजैक्शन फ्री होते हैं, जबकि दूसरे बैंक के ATM में 3 ट्रांजैक्शन फ्री हैं. इसके बाद 20 रुपये चार्ज लगता है, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है. 

इसके अलावा IDBI Bank 20 रुपए प्लस टैक्स, Yes Bank 25 रुपए, बैंक कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक एटीएम से निकासी असफल होने पर 25 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क वसूलते हैं.

सूर्यकुमार यादव बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के कप्तान

सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप में मुंबई क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे. सूर्यकुमार यादव के अलावा टीम में आदित्य तारे, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, सिद्धेश लाड और हरफनमौला शिवम दूबे जैसे खिलाड़ी भी शामिल है.

वहीं धवल कुलकर्णी और तुषार देशपांडे तेज आक्रमण की अगुवाई करेंगे जबकि स्पिन गेंदाबाजी का दारोमदार अथर्व अंकोलेकर और शम्स मुलानी पर होगा. एमसीए ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को 29 दिसंबर को कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण में नेगेटिव होने की रिपोर्ट देनी होगी.

मुंबई की टीम इस प्रकार है:– सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, शिवम दूबे, शुभम रंजने, सुजीत नायक, साईराज पाटिल, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी, मिनाद मांजरेकर, प्रथमेश दाके, अथर्व अंकोलेकर, शशांक अत्तारदे, शम्स मुलानी, हार्दिक तामोर, आकाश पारकर और सूफियान शेख.

श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका में रचा इतिहास, पहली पारी में बनाए 396 रन

श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 396 रन बनाए जो उसका अफ्रीका धरती में सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर भी है. हालांकि श्रीलंका के लिए एक बुरी खबर भी है, उसके दो गेंदबाज चोटिल हो गए हैं. दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने बिना विकेट गंवाए 140 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्करम 68 और डीन एल्गर 59 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका ने पहले दिन की तरह आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी. दासुन शनाका ने नाबाद 66 रन की पारी खेलकर टेस्ट में पहला अर्धशतक जमाया जिसमें पांच छक्के जड़े थे. इससे श्रीलंका ने अपने पिछले दिन के छह विकेट पर 340 रन के स्कोर में 56 रन जोड़ दिये जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने उसके पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट कर दिया.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुथो सिपाम्ला ने चार, विआन मुलदर ने तीन, जबकि एनरिज नोर्जे  और लुंगी नगिडी एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहें.

श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण स्पिनर धनजंय डि सिल्वा और तेज गेंदबाज कासुन रजीता के बिना काफी कमजोर दिख रहा है. डि सिल्वा ने शनिवार को श्रीलंका को पहली पारी में शानदार स्कोर बनाने में मदद करते हुए 79 रन की पारी खेली थी लेकिन बायीं जांघ में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गये. वह दो हफ्ते तक नहीं खेल पायेंगे और श्रीलंका टीम ने कहा कि उनके बची हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी खेलने की संभावना नहीं है. वहीं रजीता आज सुबह गेंदबाजी करते हुए चोटिल हुए और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा. ऐसा लग रहा है कि उन्हें ग्रोइन की चोट है.

दो मैचों की इस सीरीज से दक्षिण अफ्रीका में लगभग एक साल के बाद टेस्ट मैचों की वापसी हो रही है. श्रीलंकाई टीम भी लगभग एक साल के बाद टेस्ट मैच खेल रही है. श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के पिछले दौरे पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था. श्रीलंका ऐसा करने वाली पहला एशियाई देश बना था. टेस्ट कप्तान के तौर पर क्विंटन डिकॉक का यह पहला मैच है.

मथुरा: लूट में असफल होने पर बदमाशों ने सर्राफ को गोली मारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार शाम कोतवाली क्षेत्र में कथित तौर पर बाइक सवार दो युवकों ने दुकान से घर लौट रहे सर्राफ को लूटने का प्रयास किया, लेकिन लूट में असफल रहने पर उन्होंने सर्राफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिनमें से दो गोलियां उसके कंधे व सीने पर लगी हैं. पुलिस अधीक्षक (नगर) उदयराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल सर्राफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है.

उन्होंने बताया, कोतवाली क्षेत्र के आनन्दपुरी में सर्राफे की दुकान चलाने वाले प्रोफेसर कालोनी निवासी मोहन लाल सोनी जब घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने पहले तो पीछा किया और फिर घर से कुछ दूरी पर ही उनसे नकदी व बहुमूल्य जेवरात का थैला लूटने का प्रयास किया. अधिकारी के मुताबिक जब मोहन लाल ने थैला छोड़ने के बजाए उनका मुकाबला शुरू कर दिया और आसपास भीड़ बढ़ने लगी तो हमलावरों ने डर कर उन पर गोलियां बरसा दीं, जिनमें से दो गोलियां उनके बाएं कंधे व सीने में नीचे की ओर लगी.

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बाद में उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. सर्राफ की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बताया, पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की ‘मेजेंटा लाइन’ पर भारत की पहली चालक रहित मेट्रो का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की ‘मेजेंटा लाइन’ पर भारत की पहली चालक रहित मेट्रो का उद्घाटन किया. इसके साथ ही ‘एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन’ पर ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ सेवा भी शुरू की.

सरकार ने कहा है कि चालक रहित ट्रेनें पूरी तरह से स्वचालित होंगी. 2021 के मध्य तक ‘पिंक लाइन’ पर मजलिस पार्क और शिव विहार के बीच चालक रहित मेट्रो सेवा की शुरुआत की जाएगी.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इन नवाचारों से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के लिए सुखद परिवहन और अनुकूल यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा.

दिल्ली में ‘एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन’ पर ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ सेवा पूरी तरह से शुरू होने से देश के किसी भी भाग से जारी किए गए ‘रुपे-डेबिट कार्ड’ का इस्तेमाल यात्रा के लिए किया जा सकता है.

यह सुविधा दिल्ली मेट्रो के समूचे नेटवर्क पर 2022 तक उपलब्ध कराई जाएगी.

उत्तराखंड के CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत को दिल्ली एम्स किया गया शिफ्ट, कोरोना के चलते अस्पताल में थे भर्ती

कोरोना वायरस से कुछ दिन पहले संक्रमित हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सोमवार को परीक्षण के लिए सरकारी दून अस्पताल से दिल्ली के एम्स ले जाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ” मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य ठीक है. रात में उनका बुखार कम हुआ था. फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्रीजी का स्वास्थ्य सामान्य है पर उनके फेफडों में हल्का संक्रमण है.”

अधिकारी ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के चिकित्सकों की सलाह पर मुख्यमंत्री को वहां ले जाया जा रहा है.

हल्का बुखार आने के बाद रावत रविवार देर शाम जांच के लिए दून अस्पताल गए थे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया था.

इससे पहले, 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत के कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद वे पृथकवास में चले गए. रावत के अलावा, उनकी पत्नी और पुत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए.

बदायूं : नर्सिंग होम पर छापामारी में 40 आशा कार्यकर्ता गिरफ़्तार, होंगी बर्खास्‍त

बदायूं जिले में रविवार देर शाम जिला प्रशासन और पुलिस ने छापामार कर अवैध रूप से संचालित हो रहे एक नर्सिंग होम को बंद कर दिया और वहां उपहार ले रहीं 40 आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

बदायूं के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया, ”थाना सिविल लाइन इलाके के नवादा स्थित आयशा नर्सिंग होम में जिला प्रशासन व थाना सिविल लाइन की पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान नर्सिग होम में अव्यवस्था मिली और यहां आशा कार्यकर्ताओं को उपहार भी बांटे जा रहे थे.” 

कुमार प्रशांत ने बताया, ”आशा कार्यकर्ताओं को प्रलोभन दिया जा रहा था कि वह ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए नर्सिंग होम में लेकर आएं.”

उन्‍होंने कहा, ”आशाओं को उपहार बांटे जाने की सूचना प्रशासन को मिली तो टीम बनाकर छापेमारी की गई और मौके से करीब 40 आशा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.”

जिलाधिकारी ने बताया, ”सभी आरोपी आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही जांच में स्वास्थ्य विभाग के जो भी अधिकारी संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा.”

सभी आशाओं को सिविल लाइन थाने में भेजा गया है. पुलिस के अनुसार नर्सिंग होम सपा के एक नेता का है.

Covid-19 Vaccination : फ्रांस में 78 साल की महिला को दिया गया पहला डोज

फ्रांस ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है. रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत 78 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला से हुई. राजधानी पेरिस के उत्तर-पूर्वी इलाके स्थित एक नर्सिंग होम में महिला को कोविड-19 वैक्सीन के खिलाफ टीका लगाया गया. आपको बता दें कि आम तौर से यह इलाका देश के गरीब क्षेत्रों में से एक माना जाता है.

पेरिस क्षेत्र के जन स्वास्थ्य सेवा प्रमुख ऑरेलियन रूसो ने ट्विटर पर कहा कि यह एक अहम पल है और उससे बहुत ज्यादा उम्मीद है. सेवरन शहर की 78 वर्षीय महिला मौरीसिते को फ्रांस में पहला टीका लगाया गया. बाद में डिजोन के चैम्पमेल्लोट होम में भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. सर्वेक्षणों से पता चलता है कि फ्रांस के लोगों में नए टीके को लेकर थोड़ा संदेह है. इसी वजह से सरकार सतर्क है और टीका लगवाने को अनिवार्य नहीं कर रही है.

सरकार को उम्मीद है कि गर्मियों तक 2.7 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षित कर लिया जाएगा. वर्तमान में देश की आबादी 6.7 करोड़ है. फ्रांस में कोरोना वायरस के कारण 62 हजार 570 लोगों की मौत हो गई है. करीब एक तिहाई मौतें नर्सिंग होम में दर्ज की गई हैं. लिहाजा सरकार ने सबसे पहले बुजुर्गों और स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण अभियान में शामिल करने का फैसला किया है.

फ्रांस में टीकाकरण अभियान के बीच पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,093 नए मामले सामने आए. फ्रांस सरकार ने पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से संक्रमित 146 मरीजों की मौत की सूचना दी है. शनिवार को 19 हजार 500 वैक्सीन की खुराक परिस उपनगरीय इलाके में पहुंचा दी गई. स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक अन्‍य जगहों पर भी डोज का वितरण किया गया है.